छत्तीसगढ़ / महासमुंद
महतारी वंदन योजना जरूरतमंद महिलाओं की संजीवनी बनी
महासमुंद : छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन योजना की क्रियान्वयन का दायित्व महिला एवं बाल विकास विभाग को दिया गया है। महतारी वंदन योजना का लाभ लेती गरीब और जरूरतमंद महिलाओं की सशक्तिकरण की अनुपम मिशाल है। ये कहानी है जिला महासमुंद के एकीकृत बाल विकास परियोजना महासमुंद शहरी के वार्ड नम्बर 4 ईदगाह भाठा शारदा मंदिर के पीछे देवारों की बस्ती में एक छोटा सा घर नंदनी टांडी का है। वे यहां अपने दो बच्चों के साथ रहती है।
बड़े ही आत्मविश्वास के साथ अपनी हालत के बारे में बया करते नंदनी भावुक हो जाती है। पति से अलग होने के बाद दो बच्चों की जिम्मेदारी पूरी तरह उनके कंधो पर आ गई। कचरा बीनकर जो कुछ मिलता उसे बच्चों की देखभाल और जीवन यापन के लिए खर्च करती थी। बमुश्किल से प्रतिदिन 100-150 रुपए तक ही कमा पाती थी। वे कहती है कि अकेले रहने का दर्द मैं बखूबी झेलती रही हूं। एक तो आर्थिक समस्या दूसरी ओर बच्चों का लालन-पालन की जिम्मेदारी कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन करना पड़ रहा था।
बड़े उत्साह के साथ बताती है कि जब से महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक श्रीमती शीला प्रधान ने महतारी वंदन योजना के बारे में बताया और कार्यकर्ता दीदी लल्ली आर्य के द्वारा सभी जरूरी कागजात के साथ मेरा फार्म भरा गया और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय हम महिलाओं को खाते में हर महीने एक हजार रुपए दे रहे हैं वे कहती है कि सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के अंतर्गत एक हजार रुपए दिया जाना हम महिलाओं के लिए नया सहारा बना है। नंदनी के पास पैसे की हमेशा तंगी रहती थी, किंतु विगत आठ महीने से उनका बटुआ भरा रहता है। उन्होंने बताया कि मुझे बकरी पालने का शौक है।
अभी मेरे पास एक बकरी है महतारी वंदन के पैसे से मैं जल्दी ही दूसरी बकरी खरीदूंगी। मेरी बेटी भी 9वीं कक्षा में पढ़ रही है। उसे भी आगे पढ़ाऊंगी। नंदनी कहती है कि मुझे हर महीना अपने मोबाईल पर घंटी बजने का इंतजार रहता है और अब हर महीने के शुरुआत में ही राशि मिल जाने से बटुआ खाली रहने की नौबत नहीं आई। जिसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
विशेष लेख : कमार बस्ती के दिन अब बहुरने लगे
विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय जुड़ रहे विकास की मुख्य धारा से
आवास, पेयजल, बिजली, शौचालय की सुविधाएं सहित पक्की सड़कों से जुड़ेंगे कमार पारा टोला
प्रधानमंत्री जन मन योजना से बहने लगी विकास की बयार
महासमुंद : सदियों से घने जंगल और बस्ती से दूर रहने वाले कमार जनजाति समुदाय के दिन अब बहुरने वाले हैं। आदिकाल से कमार जनजाति जंगली कंदमूल, वनों पर आश्रित होकर, जंगलों के बीच ही अपनी जिंदगी बसर कर रहे हैं थे। उन्हें विकास की किसी तरह की उम्मीद नहीं थी लेकिन अब उनके दिन फिरने वाले हैं। अब वे भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री जन मन योजना अंतर्गत हर कमार और विशेष पिछड़ी जनजाति बसाहटों में उनकी मूलभूत सुविधाओं के लिए विशेष पहल की गई है। जिसमें आवास, स्वच्छ पेयजल, बसाहटो तक जाने के लिए पक्की सड़कें, विद्युत, शौचालय, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसे बुनियादी सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित की जा रही है।
जिले के महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम झालखमरिया एक ऐसे ही गांव है जहां कमार समुदाय सैकड़ो वर्ष तक मुख्य बस्ती से अलग रहते हुए एक विशेष टोला में निवास कर रही है। यहां 16 कमार परिवार रहते हैं जिनमें 55 सदस्य हैं। जबकि गांव की कुल जनसंख्या 2152 है। इन परिवारों के पास कुछ वर्ष पहले तक ना तो उनके पास पक्का आवास था और न शुद्ध पेयजल की उपलब्धता थी। खद्दर और घास फूस से बने झोपड़ी में रहकर अपनी जिंदगी बसर करने वाले राम सिंह कमार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कारण आज यह पक्का छत नसीब हुआ है, नहीं तो यह केवल हमारा सपना ही था। आज हम एक पक्के और सुंदर घर में खुशहाली पूर्वक जीवन बिता रहे हैं।राम सिंह के अलावा यहां की मनीषा बाई कमार, फुलेश्वरी कमार बताती है कि एक समय हम झरिया का पानी पीने के लिए मजबूर थे। पास में ही तालाब है जहां हम गढ्ढा खोदकर पानी रिसने का इंतजार करते थे,सुबह और शाम बूंद बूंद पानी के लिए तरसते थे। आज हमारे घर में नल है हमें शुद्ध पानी पीने को मिल रहा है। वही लक्ष्मी कमार बताती है कि हम लोग सुबह से उठकर जंगल जाते थे लकड़ी लाने के लिए और वहीं से कुछ तेंदू, चार व कंदमूल लाकर बमुश्किल से अपना जीवन यापन करते थे। लेकिन आज हम सभी परिवारों के पास उज्जवला गैस अंतर्गत गैस मिला हुआ है। अब हम लकड़ी पर आश्रित ना होकर गैस में खाना बना रहे हैं। समूह से जुड़कर अब काम भी करने लगे हैं।मनरेगा से काम भी मिलता है।
आज कमार बस्ती अपने सांस्कृतिक परंपरा और विरासत को सहेजते हुए भी विकास की ओर अग्रसर हैं। अब उनके बच्चे स्कूलों में पढ़ रहे हैं। उनका कहना है कि हम लोग बांस से बने सूपा और टोकरी बना कर और उसे बेचकर अपनी आजीविका चलाते थे। अब महात्मा गांधी रोजगार गारंटी अंतर्गत अब हमे गांव में ही रोजगार भी मिला है।
ऐसे ही गांव के प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही हीरालाल कमार, मुन्नीबाई, सोनवती ने बताया कि अब हमें जंगली जानवरों से डर नहीं लगता क्योंकि पहले कच्ची दीवार होने के कारण हमेशा डर बना रहता था लेकिन अब प्रधानमंत्री आवास योजना से यह डर खत्म हो गया है। अब बिना डर और भय के हम अपना जीवन जी रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव में सभी के पास राशन कार्ड ,आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड बन गया है। जन्म प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र भी बनाया जा रहा है ।
ज्ञातव्य है कि महासमुंद जिले में महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा विकासखंड में 894 परिवार के 3240 विशेष पिछड़ी जनजाति कमार निवासरत है। इन सभी गांव के पारो और टोलों में शिविर लगाकर योजना की पहुंच और लाभ सुनिश्चित की गई है। योजना से कमार बस्ती को अब पक्की सड़क से जोड़ने की योजना भी है। कलेक्टर से श्री प्रभात मलिक ने जिन बसाहट में 100 से अधिक सदस्य हैं उन बसाहट को पक्की सड़क से जोड़ने के लिए प्रस्ताव मंगाए हैं। इसी तरह केंद्र और राज्य सरकार की अन्य जनकल्याण कारी योजनाओं के क्रियान्वयन से भी इन बस्तियों की तस्वीर बदलने लगी है। गौरतलब है कि विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना संचालित की जा रही है। इसके अंतर्गत विभिन्न विभागों के समन्वय से पेयजल, आवास, सड़क, मोबाईल मेडिकल यूनिट, छात्रावास निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण, वनधन केंद्र की स्थापना, आधर कार्ड,आयुष्मान कार्ड, पक्का आवास, नल जल योजना, इंटरनेट एवं मोबाईल सर्विस की उपलब्धता तथा आजीविका संवर्धन हेतु कौशल विकास सहित महत्वपूर्ण गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
जिले के किडनी मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस से मिल रहा राहत
49 किडनी पीड़ित को वर्तमान में मिल रहा लाभ
महासमुंद : प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम (जीवनधारा) अंतर्गत शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबंद्ध चिकित्सालय महासमुंद में डायलिसिस सेंटर की स्थापना की गई है। जिसका सकारात्मक परिणाम जिले के किडनी के मरीजों को मिल रहा है। अभी तक , प्रति दिवस तीन डायलिसिस सेशन प्रति मशीन के अनुसार अब तक 16828 सेशन किए गये है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. कुदेशिया ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम अंतर्गत निःशुल्क डायलिसिस सुविधा दी जा रही है। अस्पताल में इस समय डायलिसिस हेतु 05 मशीन लगाई गई है। मशीनों द्वारा लगभग 04 घंटे में डायलिसिस की प्रक्रिया पूरी होती है, मरीज स्थिति के अनुसार मरीज को माह में 08 से बारह बार तक डायलिसिस करवाना पड़ सकता हैं। वर्तमान में डायलिसिस यूनिट में 49 एक्टिव मरीज पंजीकृत है, जो नियमित रूप से डायलिसिस करवाने आते है। उक्त पांच मशीनों में से एक मशीन हेपेटाइटिस सी के मरीजों के लिए कार्य कर रही है। डायलिसिस के लाभ ले रहे महासमुंद नगर के निवासी 56 वर्षीय रवि तिवारी के साथ आये उनके बेटी वर्षा तिवारी ने बताया कि पहले डायलिसिस के लिए रायपुर जाना पड़ता था, जो काफी खर्चीला और परेशानी भरा होता था अब पास में ही सुविधा मिल जाती है। उन्हे हफ्ते में 02 से 03 बार डायलिसिस के लिए लाता हूं। ग्राम नवागांव तेन्दुकोना के 58 वर्षीय रोहित सिन्हा ने बताया कि लगभग 02 वर्ष रायपुर में जांच के बाद डायलिसिस के सलाह दी गई थी। कुछ समय वहां डायलिसिस के बाद में महासमुन्द के निजी अस्पताल पहुंचे जहां अत्यधिक रूपए व्यय करना पड़ता था परंतु जिला अस्पताल में मिल रही सुविधा से उन्हे राहत मिली है। वर्तमान में डायलिसिस यूनिट के इंचार्ज श्री कृष्णा ठाकुर एवं श्री केशव दिनकर दो टेक्नीशियन कार्यरत है साथ ही दो हाउस कीपिंग स्टॉफ भी रखा गया है, जो निरंतर सेवा दे रहे है। इस युनिट में डायलिसिस के साथ-साथ मरीज को विशेष प्रकार के खानपान के संबंध में भी शिक्षित किया जाता है।
सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण
महासमुंद । ‘एक पेड़ माँ के नाम अभियान’ के अंतर्गत जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों मे वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महासमुंद में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा द्वारा पंचशील वार्ड में स्थित सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र में कटहल पेड़ रोपण कर जिले में कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने भी आंगनबाड़ी परिसर में बेल, अमरूद, आंवला आदि वृक्षों का रोपण किया। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई और सीखने की पहली सीढ़ी आंगनबाड़ी केन्द्र है। यहां परिसर में रोपे गए पौधे बच्चों के स्मृति पटल पर सदैव छाएं रहेंगे। इससे उन्हें पेड़ बचाने का संकल्प जीवन भर याद रहेगा और वे पेड़ों को सुरक्षित भी रखेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंशानुरूप स्कूल, आंगनबाड़ी और अन्य स्थानों पर एक पेड़ मां के नाम से पौधों का रोपण किया जा रहा है। इस अवसर पर उन्हांने जल संचयन के लिए शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति जब जल संचयन के लिए आगे आयेंगे तब जल का वास्तविक संरक्षण होगा। इस अवसर पर पार्षद मनीष शर्मा ने बेल के पौध रोपे। बच्चों को चॉकलेट और किट भी वितरण किया गया। जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक ने इस अवसर पर कहा कि जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों को स्वच्छ और साफ रखने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है। सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में कूलर, पंखा और टीवी जैसे सुविधाएं उपलब्ध है। जिससे अध्ययन, अध्यापन का कार्य मनोरंजक और सुविधाजनक हुआ है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी समीर पांडेय ने बताया कि ’एक पेड़ माँ के नाम अभियान’ के अंतर्गत जिले में सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में पांच-पांच पौधे लगाए गए है। इसके अलावा कुपोषित बच्चों तथा गर्भवती, शिशुवती महिलाओं के घरों में भी फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा। ’एक पेड़ मां के नाम अभियान’ का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण एवं जलसंरक्षण को बढ़ावा देना है। जिससे आने वाले पीढ़ियों को स्वस्थ वातारण के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। इस अभियान से अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ने का प्रयास है जिससे जलसंरक्षण में महिलाएँ अग्रणी भूमिका निभा सके। इसके साथ ही सरकार के ’जल शक्ति से नारी शक्ति’ अभियान के तहत ग्राम स्तर पर आंगनबाड़ी केन्द्रों में ग्रामवासियों को जलसंरक्षण करने हेतु शपथ भी दिलाई जाएगी। इस दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों को भी लाभ दिया जाएगा। इसके साथ ही अभियान के दौरान बेटियों के जन्म, शिक्षा एवं बाल विवाह रोकथाम को प्रोत्साहित करने के लिए ’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना का भी प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस अवसर पर पूर्व पार्षद श्रीमती शुभ्रा शर्मा, प्रकाश शर्मा, मुन्ना साहू, हनीश बग्गा, परियोजना अधिकारी श्रीमती शैल नाविक, सुपरवाईजर शीला प्रधान, कुंती यादव, रीतु सिन्हा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुधारात्रे, सुलेखा शर्मा सहित स्थानीय महिलाएं एवं बच्चे मौजूद थे।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत योजनाओं से लाभान्वित करने गांवों में शिविर
ग्रामीणों के जीवन स्तर में बदलाव लाने विभागीय स्टॉल में दी जा रही योजनाओं की जानकारी
महासमुंद । विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने एवं शासन की लोक हितैषी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिले के सभी जनपदों के निर्धारित स्थानों में कार्ययोजना अनुसार सतत रूप से शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इसी कड़ी में महासमुंद जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम बोडरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर आयोजित किया गया। बोडरा पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद संदीप दीवान, चन्द्रहास चन्द्राकर, धरम पटेल, गणेश नायक, मेनका साहू, मानसिंग साहू, हेमलाल साहू, पूर्व जनपद सदस्य श्रीमती टिकेश्वरी ध्रुव, संतोष साहू जी सरपंच सदानंद सेन एवं ग्रामीण जन बड़ी संख्या में मौजूद थे।
इन शिविर स्थलों में विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोबाइल वैन भी पहुंच रही है। जिसका स्वागत ग्रामवासियों द्वारा पारंपरिक तरीके से किया गया। मोबाइल वैन के एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का वाचन करने के साथ ही लघु चलचित्रों से विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्य की जानकारी आमजनों को दी गई। सांसद प्रतिनिधि संदीप दीवान ने इस अवसर पर कहा कि संकल्प यात्रा पात्र हितग्राहियों को लाभ सुनिश्चित करता है। गरीबों को आवास मिलेगा। गरीब महिलाओं के घर में अब धुआं से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने ग्रामीणों को शपथ दिलाया और बच्चों को अन्नप्रासन्न और गर्भवती महिलाओं को गोदभराई का कार्यक्रम संपन्न किया गया।
शिविर में शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने एवं योजनाओं का लाभ लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है। शिविर में मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए हितग्राहियों द्वारा अपने अनुभव साझा करते हुए आमजनों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
शिविरों में ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, वन नेशन वन कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार अपडेशन, सस्ती व अच्छी जेनेरिक दवाई आदि की जानकारी देने के साथ योजनाओं से वंचित हितग्राहियों से आवेदन लिए गए। यहां उनकी समस्याओं का भी समाधान किया गया। शिविर स्थल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प में बीपी, शुगर की जाँच तथा दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। गौरतलब है कि जिले के सभी ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने एवं जानकारी देने हेतु विभागों द्वारा स्टॉल लगाया जा रहा है। जहां पर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया एवं जरूरतमंद लोगों को आवेदन फार्म भरवाएं जा रहे हैं। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
नशा मुक्त भारत अभियान
रैली निकालकर दिया गया विकसित भारत मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र का संदेश
महासमुंद । अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर नशामुक्त भारत अभियान अंतर्गत भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा अभियान की चौथी वर्षगांठ पर पूर्वान्ह 9 बजे विकसित भारत का मंत्र भारत को नशे से स्वतंत्र की थीम पर समस्त विधार्थियों, युवाओं, महिलाओं, कर्मचारी/अधिकारियों एवं जन सामान्य को नशामुक्त की प्रतिज्ञा/शपथ करने का कार्यक्रम केन्द्रीय मंत्री विरेन्द्र सिंह एवं राज्यमंत्री रामदास अठावले भारत सरकार सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय के द्वारा सम्पन्न हुआ।
उक्त कार्यक्रम में भारत देश के समस्त जिले वर्चुअल रूप से जुड़े जिसमें देशभर में 10 हजार स्थानों से कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़कर नशा मुक्ति की शपथ ली। आज यहां जिला महासमुन्द के कलेक्टर सभाकक्ष में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने अधिकारी-कर्मचारियों के साथ नशामुक्ति अभियान में वर्चुअल रूप से जुड़कर भारत सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने प्रेरित किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग भी मौजूद थी। इसके अलावा डिप्टी कलेक्टर मनोज खांडे, उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह एवं अन्य जिला अधिकारी-कर्मचारी वर्चुवल कार्यक्रम में मौजूद थे। कार्यक्रम के पश्चात शपथ ग्रहण हुआ, जिसमें समाज को नशे से बचाना, खुद भी नशा नहीं करना और नशे को जड़ से दूर हटाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने शपथ ली गई।
शपथ ग्रहण के पश्चात रैली के रूप में वन विभाग के वनरक्षक, खेल विभाग से युवा खिलाड़ी, नगर पालिका स्वच्छता दीदी, शिक्षा विभाग एवं स्कूली छात्र छात्राओ सहित समाज कल्याण विभाग के समस्त कर्मचारी सहित कुल 2000 लोगों को शपथ ग्रहण कराया जाकर रैली निकाला गया। रैली के पूर्व रैली मानव श्रृंखला को कलेक्टर लंगेह द्वारा शपथ दिलाया गया। तत्पश्चात हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिले के समस्त जनपदों एवं उनके अधीनस्थ समस्त पंचायतों, स्कूलों, कालेजों व नगरीय निकायों तथा समस्त शासकीय कार्यालय में नशामुक्त भारत की शपथ लिया गया।
3 लाख के सोने-चांदी के आभूषण जब्त करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार-
महासमुंद । विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अंतरराज्यीय सीमा पर वाहनों की चेकिंग शुरू हो गई है। जिले की कोमाखान पुलिस ने अंतरराज्यीय सीमा ग्राम टेमरी के पास दो वाहनों से सोने-चांदी के आभूषण जब्त किया हैं।
साथ ही रायपुर के दो व ओडिशा के तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने रायपुर के दो संदेही से 37 किलोग्राम और 92 प्रतिशत शुद्ध व पियोर चांदी 21.275 किलोग्राम और ओडिशा के तीन संदेही से 912 ग्राम सोने के व 11.149 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किया है।
मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह छवई ने बताया कि कोमाखान थाना क्षेत्र के अंतरराज्यीय चेक पोस्ट टेमरी नाका के पास टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी खरियार रोड ओडिशा की तरफ से एक वैन छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी। वैन को चेक पोस्ट के पास रोका गया। कार में दो व्यक्ति बैठे सवार थे, जिससे पूछताछ करने पर संतोषप्रद जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर टीम ने पीछे डिक्की में रखे हुए बैग की तलाशी ली, जिसमें चांदी के आभूषण थे। आभूषण का वजन करीब 37.600 कि.ग्रा. है, जिसकी कीमत 23 लाख रुपये आंकी गई है। इसके बाद टीम ने संतोषी नगर गौसिया मंदिर के पीछे वार्ड क्रमांक 58 थाना टिकरापारा रायपुर निवासी मोहम्मत इस्लाम पिता मोहम्मत रोशन (34) और सत्यम विहार कालोनी खल्लारी मंदिर के पास के निवासी देवेन्द्र कुमार झारखरिया पिता विजय कुमार झारखरिया (32) हिरासत में लिया।
तीन संदेहियों से 40 लाख के आभूषण बरामद
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फार्चुनर कार क्रमांक में सवार ग्राम अमठा थाना केलामुण्डा जिला कलाहांडी ओडिशा निवासी शंषुराम पटेल पिता माधव पटेल (40), राजाखरियार, थाना राजा खरियार जिला नुआपाड़ा ओडिशा निवासी ब्रजमोहन पिता देवराज मेहर (48) एवं ग्राम चार बहाल थाना जुनागढ़ जिला कालाहंडी ओडिशा मलय कुमार पिता नलीनी रंजन पण्डा (51) को हिरासत में लिया है। ये लोग ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे थे। चेक पोस्ट टेमरीनाका के पास उनके कार को रोककर तलाशी ली। इस दौरान सोने चांदी के टूटे-फूटे 11.149 किलोग्राम जेवरात और नगदी रकम एक लाख रुपये मिले। जब्त आभूषण की कीमत 40 लाख रुपये आंकी गई है।
बी.एस.सी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2024 का आयोजन 14 जुलाई को जिला मुख्यालय में निर्धारित 5 परीक्षा केन्द्रां में पूर्वाह्न 10 से दोपहर 12:15 बजे तक
महासमुंद । छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित की जाने वाली बी.एस.सी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2024 का आयोजन 14 जुलाई को जिला मुख्यालय में निर्धारित 5 परीक्षा केन्द्रां में पूर्वाह्न 10 से दोपहर 12:15 बजे तक किया जाएगा। इस परीक्षा में जिले के 1473 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
कलेक्टर प्रभात मलिक ने परीक्षा के सुचारू, निर्विघ्न रूप से संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर मनोज कुमार खाण्डे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार प्रवेश पत्र तथा उत्तरशीट में दिए गए फोटो एवं हस्ताक्षर के सूक्ष्म मिलान के लिए 03 सदस्यीय उड़नदस्ता का गठन किया गया है। जिमसें मोहित कुमार अमिला, नायब तहसीलदार, प्रमोद कन्नौजे व्याख्यात स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल नयापारा एवं डी.एन. जांगड़े सहायक कार्यक्रम समन्वयक, शिक्षा विभाग को उड़नदस्ता नियुक्त किए गए हैं।इसी तरह परीक्षा केन्द्रां तक गोपनीय सामग्री पहुंचाने हेतु परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जिसमें महेन्द्र कुमार टंडन मंडल संयोजक सहा.आ.आदि.वि.वि. को शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय मचेवा महासमुंद के लिए परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। दीपक मंडावी जिला पंजीयक राजस्व को शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय (कला संकाय भवन) मचेवा, व्ही.पी. सिंह सहायक संचालक जिला योजना एवं सांख्यिकी को आशी बाई गोलछा आदर्श शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद, नीलेश खाण्डे अधीक्षक सहा.आ.आदि.वि.वि. को शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय मचेवा महासमुंद एवं त्रिवेणी रात्रे सहायक परियोजना अधिकारी एनआरएलएम को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी मीडियम उच्चतर माध्यमिक शाला महासमुंद के लिए परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार बी.एस.सी. नर्सिंग प्रवेश परीक्षा से संबंधित परीक्षा केन्द्रों की फाइल व्यापम से प्राप्त करने अजय कुमार राजा, सहायक प्राध्यापक वाणिज्य, शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय को सहायक समन्वयक अधीकृत किया गया है।
देशवासियों से एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्नान किया था
महासमुंद । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों से एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्नान किया था। देश के नागरिकों से इस वर्ष वर्षा ऋतु में अपनी मां के सम्मान के लिए सम्मान स्वरूप एक पौधा लगाने का आह्वान किया है। जिसके तहत सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी एवं विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा ने गुरुवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान में ग्राम खैरा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित वन महोत्सव में विभिन्न फलदार पौधा रोपण किया गया और आम जनों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि आज हम प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर यहां एक जगह एकत्र हुए हैं। हमारे प्रधानमंत्री ने बहुत ही भावनात्मक अपील की है। पेड़ से हमें ऑक्सीजन मिलता है। पेड़ जरूर लगाना चाहिए लेकिन सुरक्षा भी करना चाहिए। पेड़ लगाकर भूले नहीं, पेड़ को पानी दे और उसका रखरखाव करें। उन्होंने कहा कि यहां के बच्चे और ग्रामीण अपने घर या खेतों में अवश्य पेड़ लगाएं और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करें। पेड़ लगाने के नाम से महासमुंद जिला का अलग से पहचान बनाएं। इस अवसर पर उन्हांने अपनी माता श्रीमती हीरावती पटेल के नाम पर बरगद वृक्ष का रोपण किया।
वन महोत्सव कार्यक्रम में विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि मां शब्द से सुनकर एक अलग भावना मन में जागृत हो जाता है। हमारी यशस्वी प्रधानमंत्री के अपील पर अवश्य पेड़ लगाएं। यह पेड़ जब तक रहेगा तब तक मां का नाम रहेगा। आने वाले समय में यही पेड़ पर्यावरण के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने के साथ जाली लगाकर पेड़ की सुरक्षा करें। उन्होंने अपनी मां श्रीमती चुमकेश्वरी सिन्हा के नाम पर बेल पेड़ का पौध रोपण किया। उन्होंने कहा कि यहां स्कूल की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल भी बनाया जाएगा।
वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत ने बताया कि पेड़ की असली महत्ता को कोरोना काल ने सिखाया है। आज हर व्यक्ति को अच्छी सेहत के लिए 20 पेड़ की आवश्यकता है। इसलिए हमें कम से कम 20 पेड़ लगाना ही चाहिए और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विकासखण्ड में निःशुल्क वाहन के माध्यम से ही फलदार और छायादार पेड़ों का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। सभी ग्रामीण इसका अवश्य लाभ उठाएं। कलेक्टर प्रभात मलिक, वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने भी एक पेड़ मां के नाम पर पौधरोपण कर जिलेवासियों से पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया।
महोत्सव में लोगों को निःशुल्क पौध का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, पार्षद श्रीमती मीना वर्मा, महेंद्र जैन, मुन्ना देवार, मंगेश टकसाले, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पवन पटेल, सरपंच खैरा श्रीमती नीलम कोसरे, चंद्रहास चंद्राकर, संदीप दीवान, मनीष शर्मा, प्रकाश शर्मा, प्रदीप चंद्राकर, रमेश साहू, देवेंद्र चंद्राकर, हनीश बग्गा, श्याम साकरकर उपस्थित थे तथा उप वनमंडलाधिकारी अब्दुल वहीद खान एवं परिक्षेत्र अधिकारी करमाकर एवं वन विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।
श्रीमती दशोदा ध्रुव की यह सफलता न केवल उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है,
महासमुंद । महासमुंद जिले के नयापारा में निवास करने वाली 47 वर्षीय श्रीमती दशोदा ध्रुव ने अपने पति शारदा प्रसाद ध्रुव के साथ एक आदर्श उद्यमिता की मिसाल पेश की है। उन्हें आदिवासी महिला सशक्तिकरण योजना के तहत 1,00,000 रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। इस ऋण से उन्होंने एक किराना दुकान शुरू की, जिसे वो सफलतापूर्वक संचालित कर रही है। इस व्यवसाय के जरिए वे अपने परिवार का भरण-पोषण ही नहीं कर रही हैं, बल्कि ऋण की मासिक किश्त जिसे वे नियमित रूप से चुका रही हैं।
श्रीमती दशोदा ध्रुव ने बताया कि दुकान खोलने से उनकी मासिक आय में वृद्धि हुई है। पहले उनकी मासिक आय 5000 रुपये थी, जो अब बढ़कर 8000 से 10000 रुपये तक हो गई है। इस बढ़ी हुई आय ने न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर भी अग्रसर किया है।
श्रीमती दशोदा ध्रुव की यह सफलता न केवल उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है, बल्कि यह भी दिखाती है कि सही समर्थन और संसाधनों के साथ, महिलाएं किसी भी चुनौती का सामना कर सकती हैं और आत्मनिर्भर बन सकती हैं। आदिवासी महिला सशक्तिकरण योजना ने उनके सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
मदिरा दुकानों के अनियमितता प्रकरणों में आबकारी विभाग महासमुन्द की कड़ी कार्रवाई
मदिरा में मिलावट तथा ओवर रेट के प्रकरणों में कर्मचारियों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज
12 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त
महासमुंद, मदिरा दुकानों के सुचारू संचालन व आबकारी राजस्व की सुरक्षा के मद्देनजर सचिव सह आबकारी आयुक्त आर. संगीता तथा कलेक्टर प्रभात मलिक द्वारा मदिरा दुकानों की सतत जांच व कड़ी निगरानी कि निर्देश दिए गए हैं, जिसके परिपालन में जिले के समस्त वृत्त प्रभारी अधिकारियों द्वारा मदिरा दुकानों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है।
10 जनवरी को कम्पोजिट देशी मदिरा दुकान-तुमगांव में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान मदिरा विक्रय काउंटर पर रखे आफ्टर डार्क व्हिस्की की 01 बोतल मदिरा का होलोग्राम क्षतिग्रस्त होना तथा उक्त मदिरा के तेजी परीक्षण में मदिरा में मिलावट होना पाया गया। उक्त कृत्य में संलिप्त मदिरा दुकान के मुख्य विक्रयकर्ता विजय ब्रह्मे तथा विक्रयकर्ता किशन पांडे के विरुद्ध धारा 38-क आबकारी एक्ट के तहत आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया तथा उक्त कर्मचारियों को तत्काल सेवा से निष्कासित कर ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई की गयी। उक्त कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त-महासमुंद अंतरिक श्री हृदय कुमार तिरपुडे के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान आबकारी उप निरीक्षक श्री दरसराम सोनी, वृत-महासमुंद शहर एवं आबकारी स्टाफ के साथ प्लेसमेंट एजेंसी सुमित फैसिलिटीस प्रा. लिमिटेड के जिला प्रतिनिधि प्रवेश कुमार जैन तथा फील्ड ऑफिसर गोल्डन कुमार उपस्थित थे।
विदित हो कि हाल ही में विदेशी मदिरा दुकान-सांकरा तथा बसना में मदिरा मिलावट के प्रकरणों में 02 मुख्य विक्रयकर्ताओं तथा 04 विक्रयकर्ताओं के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर सेवा से निष्कासित करने तथा ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई की गयी है तथा विदेशी मदिरा दुकान शीतलीनाला में ओवर रेट के एक अन्य प्रकरण में 01 मुख्य विक्रयकर्ता, 02 विक्रयकर्ताओं तथा 01 मल्टीपर्पस वर्कर के विरुद्ध दण्डात्मक कार्रवाई करते हुए सेवा समाप्ति तथा ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई की गयी है।
जिले की मदिरा दुकानों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। मदिरा दुकानों में ओवर रेट, मिलावट तथा निर्धारित विक्रय सीमा से अधिक मात्रा में मदिरा विक्रय पाये जाने पर जिम्मेदार कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है।
स्वाइन फ्लू से बचाव-उपचार के संबंध में निर्देश जारी...
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर मंगलवार को समय-सीमा की बैठक में स्वाइन फ्लू से बचने एवं सतर्कता बरतने संबंधी सामान्य निर्देश सीएमएचओ डॉ. पी. कुदेशिया द्वारा दिए गए। उन्होंने बताया कि स्वाइन फ्लू, जिसे एच1एन1 फ्लू’’ भी कहा जाता है, एक वायरस जनित श्वसन संक्रमण है। यह इन्फ्लूएंजा वायरस के एच1एन1 स्ट्रेन के कारण होता है। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या संक्रमित सतहों को छूने से फैलता है। संक्रमित व्यक्ति सामान्यतः एक सप्ताह के भीतर सामान्य उपचार से स्वस्थ हो जाता है, परन्तु उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों जैसे गर्भवती महिलायें, पाँच वर्ष से कम उम्र के बच्चे, 65 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्ध एवं किसी अन्य रोग से ग्रसित व्यक्तियों में इस संक्रमण की जटिलताएँ होने की सम्भावना होती है।
लक्षण :
स्वाइन फ्लू के लक्षण सामान्य फ्लू जैसे होते हैं, लेकिन इनमें कुछ अतिरिक्त लक्षण भी शामिल हो सकते हैं। जिसमें बुखार (आमतौर पर 100°थ् से अधिक), सर्दी और खांसी, गले में खराश, सिर दर्द, शरीर में दर्द और थकावट, ठंड लगना, नाक बहना या बंद होना, उल्टी या दस्त (कुछ मामलों में) शामिल है।
बचाव एवं सुरक्षा :
छींकते एवं खांसते समय मुंह को रूमाल / कपड़े से अवश्य ढकें। नियमित रूप से दिन में कई बार हाथों को साबुन / साफ पानी से धोएं। सार्वजनिक जगहों पर न थूकें।बुखार, खांसी, जुकाम, छींक, गले में खराश, आंखों में लाली, सांस लेने में कठिनाई के लक्षण वाले व्यक्ति से कम से कम 01 मीटर दूरी अवश्य बनाकर रखें। हाथ मिलाना, गले लगाना, चूमना आदि से बचें। यदि आपको फ्लू के लक्षण लगें तो घर पर ही रहें, स्कूल, कार्यालय अथवा भीड़ वाले स्थानों पर न जाएं तथा निष्प्रयोज्य सामग्री का उचित निस्तारण करें।
घर पर उपचार :
स्वाइन फ्लू के उपचार में कुछ सामान्य घरेलू देखभाल के निर्देश दिए गए हैं। सामान्य लक्षण वाले मरीज जिन्हें अस्पताल से होम आइसोलेशन की सलाह के साथ डिस्चार्ज किया गया है उन्हें 07 दिवस तक होम आइसोलेशन में रहना चाहिए। साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। इसलिए, पानी, नारियल पानी, या फलों के रस जैसी चीजें पिएं। शरीर को पर्याप्त आराम दें ताकि वह वायरस से प्रभावी ढंग से लड़ सके। हाइजीन का ध्यान रखें’’ः बार-बार हाथ धोएं, छींकते और खांसते समय मुंह और नाक को ढकें। संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाए रखें, और यदि आप संक्रमित हैं तो दूसरों के संपर्क में आने से बचें तथा इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें। फलों, सब्जियों और प्रोटीन का सेवन बढ़ाएं। घर में कमरे की खिड़की खुली रखें ताकि बाहर की साफ हवा आयें।
संक्रमण अवधि सामान्यतः
1-02 दिवस - संक्रमण का प्रसार संक्रमित व्यक्ति में लक्षण प्रारंभ होने के 3-05 दिवस तक अन्य व्यक्तियों में हो सकता है। संक्रमण का प्रसार सामान्यतः संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से ड्रॉपलेट इंफेक्शन के माध्यम से होता है।
स्वाइन फ्लू से बचावः
उन्होंने बताया कि इन्फ्लुएंजा वायरस के लिए (स्वाइन फ्लू वैक्सीन) टीकाकरण उपलब्ध है, जो संक्रमण से बचाव में मदद करता है। नियमित रूप से हाथ धोएं और भीड़भाड़ वाले स्थानों में मास्क पहनें। पर्याप्त नींद लें, संतुलित आहार का सेवन करें और नियमित रूप से व्यायाम करें। अगर किसी व्यक्ति में स्वाइन फ्लू के गंभीर लक्षण दिखाई देते हैं, जैसे कि सांस लेने में कठिनाई, सीने में दर्द, या अत्यधिक कमजोरी, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
खाद्य मंत्री श्री बघेल के हाथों महासमुंद जिले के 21 हजार से अधिक हितग्राहियों को मिला पीएम आवास की स्वीकृति पत्र
10 लाभार्थियों को आवास की प्रतीकात्मक चाबी भेंट की
खाद्य मंत्री ने हितग्राहियों को आवास स्वीकृति एवं गृह प्रवेश के लिए दी बधाई एवं शुभकामनाएं
रायपुर : खाद्य मंत्री एवं महासमुंद जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयालदास बघेल आज पटेवा में आयोजित जिला स्तरीय प्रधानमंत्री आवास मेला कार्यक्रम में शािमल हुए। मंत्री श्री बघेल ने मेले में जिले के 21 हजार से अधिक हितग्राहियों को पीएम आवास स्वीकृति पत्र प्रदान की। साथ ही नए स्वीकृत आवासों का प्रतीकात्मक भूमिपूजन किया तथा आवास पूर्ण हो चुके हितग्राहियों का गृह प्रवेश के लिए चाबी सौंपा कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मंत्री श्री बघेल ने कहा कि गरीबों के पक्के मकान का सपना को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय पूरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बनते ही श्री साय ने प्रदेश के 18 लाख परिवारों के लिए पक्के मकान की स्वीकृति प्रदान की। इस कदम से राज्य के हजारों आवासहीन परिवारों को स्थायी घर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की यह पहल गरीबों की बेहतरी के लिए महत्वपूर्ण है, और इसका लाभ जरूरतमंद परिवारों को सीधे मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गांव, गरीब और किसानों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।
मंत्री श्री बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार में महिलाओं को परिवार और समाज में एक अलग पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की राशि प्रतिमाह एक हजार रुपए उनके खाते में हस्तांतरित की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने अपनी संकल्प को पूरा करते हुए किसानों के दो वर्ष का बकाया धान बोनस राशि प्रदान किया और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रूपए की दर से खरीदी करने का काम किया।
खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंच पटेवा श्रीमती जमुना सिन्हा सहित सचिवों व रोजगार सहायकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा, श्री सनम जांगड़े, पूर्व राज्य मंत्री श्री पूनम चंद्राकर कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के प्रयासों से दीप्ति और दिव्या हुई सुपोषित
महासमुंद : महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रयासों और एकीकृत बाल विकास परियोजना सरायपाली के आंगनबाड़ी केंद्र केदुवा ब की यह कहानी कुपोषण से जूझते बच्चों के लिए प्रेरणादायक है। इस कहानी में पिता तरुण की दो बेटियां दीप्ति और दिव्या, जो पहले अति गंभीर कुपोषण का शिकार थीं, आज सुपोषित होकर स्वस्थ और निरोगी हो गई हैं।
दीप्ति, जिसकी उम्र 2 वर्ष 10 माह थी, का वजन मात्र 9 किलोग्राम और ऊंचाई 85 सेंटीमीटर थी, जबकि दिव्या, जिसकी उम्र 9 माह थी, का वजन 5.7 किलोग्राम और ऊंचाई 67 सेंटीमीटर थी। इन कम वजन और ऊंचाई के कारण दोनों बच्चियों का शारीरिक और मानसिक विकास बाधित हो रहा था। जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा भूख परीक्षण किया गया, तो यह स्पष्ट हुआ कि उन्हें उचित पोषण की सख्त आवश्यकता है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने माता-पिता के घर बार-बार जाकर उन्हें समझाने का प्रयास किया, ताकि दोनों बच्चियों को पोषण पुनर्वास केंद्र भेजा जा सके। कार्यकर्ता के लगातार प्रयासों के बाद, जुलाई 2024 में दोनों बच्चियों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया गया। वहाँ 15 दिन तक शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की सतत निगरानी में रहकर, उन्हें पोषण युक्त भोजन, रेडी-टू-इट खाद्य पदार्थ, और घर में तैयार पोषक तत्वों से भरपूर आहार दिया गया। सतत निगरानी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियमित गृह भेंट से आज दीप्ति का वजन 10.9 किलोग्राम और ऊंचाई 88 सेंटीमीटर हो गया है, जबकि दिव्या का वजन 7.4 किलोग्राम और ऊंचाई 72 सेंटीमीटर है। अब दोनों बेटियों के माता-पिता उनके सुपोषित होने से बहुत खुश हैं और महिला एवं बाल विकास विभाग का आभार व्यक्त करते हैं।
शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन के लिए दावा आपत्ति 15 तक
महासमुंद । अनुविभाग सरायपाली के अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार एवं कार्यालय कलेक्टर (खाद्य शाखा) महासमुंद द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकानों के नवीन आबंटन हेतु 16 ग्राम पंचायतों/नगरीय निकाय के दुकानों के लिए विधिवत आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिसमें सरायपाली विकासखंड के ग्राम पंचायत मोखापुटका, सिंघोड़ा, खरखरी, भगतसरायपाली, डूडूमचूंवा, मोहनमुड़ा, बदलीमाल, गेर्रा, सानपंधी, बरिहापाली, जंगलबेड़ा, छिबर्रा(गेर्रा), डूमरपाली, नवागढ़, भीखापाली एवं शहरी 04 शामिल है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सरायपाली ने बताया कि 02 ग्राम पंचायत/नगरीय निकाय के दुकान संचालन हेतु आवेदन प्राप्त हुए है। जांच हेतु गठित समिति के द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच की गई हैं। समिति के द्वारा प्रस्तावित की गई संस्थाओं को शासकीय उचित मूल्य की दुकान का नवीन आबंटन किया जाना है। उक्त शासकीय उचित मूल्य की दुकान आबंटन के संबंध में यदि किसी संस्था, समूह को किसी प्रकार की दावा आपत्ति हो तो वे 15 जुलाई 2024 तक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय सरायपाली में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त दावा आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। समिति के द्वारा अनुशंसित, प्रस्तावित शासकीय उचित मूल्य दुकानों की सूची अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय सरायपाली एवं जनपद पंचायत सरायपाली के सूचना पटल पर चस्पा की गई है।
पीएम विश्वकर्मा योजना से रियायती ब्याज दर पर 3 लाख रुपए तक का मिलेगा ऋण
निर्धारित 18 तरह के कार्य करने वाले होंगे पात्र
टूलकिट प्रोत्साहन के रूप में 15,000 रुपये का अनुदान
महासमुंद, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत पात्र लोगों को सरकार 3 लाख रुपये का ऋण 5 प्रतिशत रियायती ब्याज दर पर उपलब्ध कराएगी। पहले चरण में पात्र व्यक्तियों को एक लाख रुपये का ऋण दिया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में 2 लाख रुपये तक का ऋण मिलेगा। कौशल सत्यापन के बाद 5 दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण तथा 15 दिन या उससे अधिक उन्नत प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में 500 रुपये का दैनिक भत्ता देने का प्रावधान है। टूलकिट प्रोत्साहन के रूप में 15,000 रुपये का अनुदान देने की सुविधा है। डिजिटल लेनदेन के लिए प्रोत्साहन के रूप में प्रतिमाह अधिकतम 100 लेनदेन के लिए प्रति लेनदेन 1 रुपए निर्धारित है।
महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र ने बताया कि इस योजना अंतर्गत 18 क्षेत्रों में कार्य करने वाले व्यक्ति इसका लाभ उठा सकते हैं। इनमें राजमिस्त्री, नाई, मालाकार, धोबी, दर्जी, ताला बनाने वाले, बढ़ई, लोहार, सुनार, अस्त्रकार, मूर्तिकार, पत्थर तराशने वाले, पत्थर तोड़ने वाले, मोची-जूता बनाने वाला कारीगर, नाव निर्माता, टोकरी-चटाई-झाड़ू बनाने वाला, गुड़िया और खिलौना निर्माता, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, फिशिंग नेट निर्माता इस योजना का लाभ उठाने के लिए चॉइस सेंटर के माध्यम से पीएम विश्वकर्मा योजना पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते है। इसके लिए आधार, मोबाइल नंबर, बैंक विवरण एवं राशन कार्ड की आवश्यकता होगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए आयु 18 वर्ष पूर्ण हो। स्वरोजगार/व्यवसाय विकास योजनाओं के तहत पिछले 5 वर्ष में किसी भी शासकीय योजना अंतर्गत ऋण न लिया हो। परिवार के एक ही सदस्य पात्र होंगे। सरकारी सेवा में कार्यरत व्यक्ति और उनके परिवार के सदस्य पात्र नहीं होंगे। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र महासमुंद में कार्यालयीन समय पर संपर्क कर सकते हैं।
जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विविध गतिविधियों का आयोजन
महासमुन्द । जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत "विकसित भारत मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र" की थीम पर 12 अगस्त को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन समाज कल्याण संचालनालय द्वारा किया जा रहा है, जिसमें जिले के सभी शासकीय और अशासकीय शालाओं, महाविद्यालयों, आई.टी.आई, पॉलिटेक्निक, पब्लिक संस्थाओं, और शासकीय कार्यालयों में नशामुक्ति हेतु शपथ दिलाई जाएगी।
इस कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एस. आलोक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी को शासकीय और अशासकीय शालाओं में, और प्राचार्य शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मचेवा, महासमुन्द को महाविद्यालयों में नशामुक्ति शपथ, अंतर शाला कॉम्पीटिशन, सेमिनार, वेब सेमिनार, और वर्कशॉप के आयोजन का दायित्व सौंपा गया है। इसके अतिरिक्त जिला खेल अधिकारी खेल-कूद प्रतियोगिताएं, मानव श्रृंखला और छात्रों की रैली आयोजित करेंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और नर्सिंग कॉलेजों में शपथ, सेमिनार और वर्कशॉप का आयोजन करेंगे। समस्त कार्यालय प्रमुख अपने-अपने कार्यालयों में नशामुक्ति शपथ दिलाएंगे।
सर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत द्वारा ग्राम पंचायतों में भारत माता वाहिनी के सदस्यों के माध्यम से नशामुक्ति रैली और शपथ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत डी.ओ.सी. एनएसएस के छात्र/छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति भी दी जाएगी।उप संचालक समाज कल्याण जिले में आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी और फोटोग्राफ्स निर्धारित प्रपत्र में प्राप्त कर सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग( DOSJE) की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे।