छत्तीसगढ़ / बलौदा बाजार
चुनाव कार्य में लापरवाही: दो अधिकारी व एक कर्मचारी को नोटिस...
बलौदाबाजार, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के एल चौहान ने चुनावी कामकाज में लापरवाही बरतने के चलते दो अधिकारी सहित एक कर्मचारी को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे के भीतर जवाब तलब करने के आदेश दिए हैं। जिसमें जनपद पंचायत सीईओ एमएल मंडावी,बलौदाबाजार नायब तहसीलदार अक्षय तिवारी, नगर पालिका परिषद राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनी शामिल है।
उप जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार जनपद पंचायत सीईओ एमएल मंडावी द्वारा एसएसटी टीम के लिए मूलभूत व्यवस्था नही करने, बलौदाबाजार नायब तहसीलदार अक्षय तिवारी निर्धारित ड्यूटी स्थल स्ट्रांग रूम में नही पहुंचने,रिर्पाेट नही देने एवं नगर पालिका परिषद राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनी ड्यूटी स्थान में उपस्थित होकर भी कार्य नही करने पर सख्त चेतावनी देते हुए नोटिस जारी किया गया है। उक्त सभी नोटिस लोकसभा व्यय प्रेक्षक के निर्देश पर कलेक्टर द्वारा जारी किया है।
लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत स्थैतिक निगरानी दल का गठन किया गया है। उक्त दल के द्वारा लोकसभा निर्वाचन के अनुक्रम में जिले के विभिन्न चेक पोस्ट पर वाहनों एवं अन्य माध्यमों से हो रहे अवैध परिवहन की जांच की जाती है। स्थैतिक निगरानी दलों के लिए चेक पोस्ट पर आवश्यक व्यवस्था करने की जिम्मेदारी जनपद सीईओ की थी। पर व्यय प्रेक्षक लोकसभा क्षेत्र कमांक 08-रायपुर द्वारा भ्रमण के दौरान डोटोपार में स्थैतिक निगरानी दल को पेड़ की छाया में बैठकर ड्यूटी करते पाया गया। निर्देशित किये जाने के उपरांत भी आज दिनांक तक जनपद सीईओ मंडावी द्वारा स्थैतिक निगरानी दल के लिए छाया,पानी, स्टॉपर इत्यादि की व्यवस्था नहीं की गई। जिस व्यय प्रेक्षक द्वारा उक्त अव्यवस्था हेतु गंभीर नाराजगी व्यक्त की गई। इसी तरह राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र कुमार की डोटोपार चेक पोस्ट के स्थैतिक निगरानी दल में आपकी ड्यूटी लगाई थी। निरीक्षण के दौरान सुरेंद्र कुमार को डोटोपार में पेड़ की छाया में बैठकर ड्यूटी करते पाया गया तथा उसके द्वारा किसी भी वाहन की जांच नहीं किया गया। इससे स्पष्ट होता है कि उनके द्वारा कर्तव्य का पालन न करते हुए निर्वाचन कार्य में गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। इसी तरह लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु कृषि उपज मंडी बलौदाबाजार में ईवीएम एवं वीवीपीएटी मशीनों को रखने के लिए स्ट्रांग रूम बनाया गया है। जिसमें आयोग के निर्देशानुसार प्रतिदिवस स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु अधिकारियों की रूटीन में ड्यूटी लगाई है। लेकिन नायब तहसीलदार अक्षय तिवारी द्वारा उक्त आदेश के अवहेलना करते हुए चयनित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया है। तीनों के द्वारा निर्वाचन कार्य को गंभीरता से न लेते हुए गंभीर लापरवाही बरती गई है,जो लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 28-क के तहत भी दण्डनीय है।
बारनवापारा अभ्यारण्य में 21 से 23 अक्टूबर को बटरफ्लाई मीट का होगा आयोजन
तितलियों को जानने और पहचानने का मिलेगा मौका
रायपुर : वन विभाग एवं बारनवापारा अभ्यारण्य के संयुक्त तत्वाधान में 21 से 23 अक्टूबर 2024 को अभ्यारण्य में बटरफ्लाई मीट का आयोजन किया जाएगा। जिसके माध्यम को प्रकृति प्रेमियों को तितलियों को करीब से जानने और पहचानने का मौका मिलेगा। साथ ही विषय विशेषज्ञों द्वारा तितलियों के पर्यावास एवं उनके महत्त्व के संबध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्रतिभागियों के साथ साझा की जाएंगी। उक्त आयोजन की तीसरी कड़ी है। इसके पूर्व 2022 एवं 2023 में यह आयोजन किया गया था। विभाग द्वारा बटरफ्लाई मीट की तैयारी पूरी कर ली गई है। आयोजन में भाग लेने एवं जानकारी प्राप्त करने के लिए क्यू आर कोड भी जनरेट किया गया है जिसके माध्यम से आसानी से पंजीयन कराया जा सकता है। मीट में प्रतिभागी स्टूडेंट के 15 सौ रूपये एवं अन्य व्यक्तियों के लिए 2 हजार रूपये पंजीयन शुल्क रखा गया है। इसके साथ ही भाग लेने के लिए 18 वर्ष से 60 वर्ष की आयु निर्धारित की गई है।
गौरतलब है कि बारनवापारा अभ्यारण्य में 150 प्रजाति के तितली एवं मोथ पायी जाती हैं। जिसमे से वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की शेड्यूल वन की क्रिमसन रोज (पैचीलौप्टा हेक्टर) डनाइड इगली (हाइपो सिलिमस मिसीपस) शेड्यूल दो की सिपोरा निरिसा,होगारा एनेक्स, यूक्रीशॉप्स सीनेजस, जेनेलिया लेपीडिया रपेला वरुणा,लैंपिडर्स बोइहन, तजुना शिप्स आदि पाई जाती है। शेड्यूल छह के भी बहुत से प्रजातियां पाई जाती हैं। विगत तीन वर्षों से बारनवापारा अभ्यारण्य में 14-16 हाथियों का दल निवास कर रहा है। साथ ही साथ विगत 8 माह से एक बाघ लगातार अभ्यारण्य में विचरण कर रहा है। बारनवापारा नाम बार और नवापारा गाँव से मिलकर बना है। बारनवापारा अभ्यारण्य अपनी स्थापना के बाद से ही देश के हर हिस्से से पर्यटकों को आकर्षित करता रहा है। बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार भाटापारा जिले में स्थित है। अभ्यारण्य का कुल क्षेत्रफल 244.66 वर्ग किमी है। अभ्यारण्य की स्थलाकृति समतल और लहरदार इलाका है। ऊँचाई 640 मीटर समुद्र तल तक है। बालमदेही,जोंक और महानदी नदियाँ अभयारण्य की जीवन रेखा हैं जो अभयारण्य की जल कमी को पूरा करने के लिए अभयारण्य के साथ बहती हैं। वार्षिक वर्षा 1200 मिमी है इस अभ्यारण्य में सागौन, साल और मिश्रित वन की मुख्य वनस्पति है। पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने के लिए इसमें शिकार और शिकारियों का अच्छा घनत्व है। अभ्यारण्य के अंदर स्थित बलार जलाशय में कई आर्द्रभूमि पक्षी और मछलियाँ पाई जाती हैं। यह अभ्यारण्य लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए इकोटूरिज्म को बढ़ावा देता है।
बारनवापारा तक पहुँचने के लिए रायपुर से सड़क मार्ग से दो घंटे का सफर करना पड़ता है। यह रायपुर से NH53 पर 78वें किलोमीटर पर 106 किलोमीटर दूर है। पटेवा एक छोटा शहर है जहाँ बारनवापारा से 28 किलोमीटर की दूरी पर मौसम अनुकूल सड़क पर गाड़ी चलाकर पहुँचा जा सकता है।
पति को पसंद नहीं था पत्नी का REEL बनाना तो कर दी हत्या, वारदात के बाद लाश के पास बैठा रहा आरोपी
बलौदाबाजार। सेल्फी लेना और इंस्टाग्राम रील्स बनाना हर किसी को पसंद है। लेकिन रील्स बनाना क्या किसी हत्या की वजह बन सकता है। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में ऐसी ही एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें पति ने अपनी पत्नी की हत्या सिर्फ इस वजह से कर दी, क्योंकि वह सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम रील्स बनाती थी। आरोपी पति को अपनी पत्नी का रील्स बनाना और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना बिल्कुल पसंद नहीं था, और इसी कारण उसका गुस्सा इस हद तक बढ़ गया कि उसने पत्नी की हत्या कर दी।
यह दिल दहला देने वाली घटना गिधपुरी थाना क्षेत्र के जुनवानी पत्थर खदान के पास घटित हुई, जो थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। जैसे ही पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली, वे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था पति
जानकारी के अनुसार, आरोपी धीरज रात्रे, जो ग्राम तेलासी का निवासी है, अपनी 32 वर्षीय पत्नी ज्योति को मोटरसाइकिल पर लेकर उसके मायके बलौदाबाजार जा रहा था। सुबह लगभग 10 बजे, रास्ते में जुनवानी पत्थर खदान के पास किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। धीरज पहले से ही अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और उसे रील्स बनाने पर भी आपत्ति थी। इसी दौरान, उसने पास में रखी हथौड़ी और कैंची से पत्नी पर हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद घटनास्थल पर ही बैठा रहा आरोपी
हत्या के बाद आरोपी धीरज घटनास्थल पर ही पत्नी के शव के पास बैठा रहा। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसने भागने की भी कोशिश नहीं की। घटनास्थल पर खून बिखरा हुआ था और एक बड़े पत्थर पर भी खून के धब्बे मिले। पुलिस को वहां एक बैग, महिला की चप्पल, स्कार्फ और मोटरसाइकिल भी मिली। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए, जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गर्भवती महिलाओं की सुरक्षित प्रसव के लिए बेहतर सुविधा - स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल
बलौदाबाजार के जिला अस्पताल में 9 महीने में हुए 462 सिजेरियन सहित 1 हजार 800 से अधिक प्रसव
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सुविधाओं एवं संसाधनों में लगातार इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास सतत रूप से जारी है। इसी कड़ी में बलौदाबाजार में कलेक्टर श्री दीपक सोनी के मार्गदर्शन में जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जिला अस्पताल बलौदाबाजार में इस वर्ष जनवरी 2024 से माह सितंबर तक 9 माह में कुल 1816 सफल प्रसव कराए गए हैं। उक्त प्रसव में से 1354 सामान्य प्रसव तथा 462 सिजेरियन शामिल है। सिजेरियन में आकस्मिक और पूर्व नियोजित दोनों ही सम्मिलित हैं।
जिला अस्पताल बलौदाबाजार के सिविल सर्जन डॉक्टर के. के. टेम्भूरने ने बताया कि अस्पताल में तीन स्त्री रोग विशेषज्ञों के साथ कुशल प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ अपनी सेवाएं देते हैं। यहाँ आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रसव कक्ष स्थापित है। प्रसव के बाद नवजात शिशु के देखभाल हेतु विशेष एस.एन.सी.यू. भी स्थापित है। उक्त कुल प्रसव में 161 बच्चों को उक्त एस.एन.सी.यू. में भर्ती कर उनकी विशेष देखभाल भी की गई।
ग्राम खैरा से माह सितंबर में अपनी 23 वर्षीय पत्नी को प्रसव पीड़ा पर जिला अस्पताल लेकर आएं नोहर पटेल ने बताया कि अस्पताल में आने पर उन्हे बताया गया कि फीटल डिस्ट्रेस की स्थिति है जिसमें भ्रुण तक ऑक्सीजन पहुँचने में दिक्कत होती है और बच्चे की धड़कन बढ़ती है। ऐसे में ऑपेरशन के माध्यम से प्रसव हुआ जिसमें मां और बच्चे दोनों ही स्वस्थ हैं। इसी प्रकार प्रोलांग लेबर (देर तक प्रसव पीड़ा) की स्थिति में आये हुए गिरौदपुरी के पास स्थित ग्राम खोसड़ा के रहने वाले महेंद्र पैकरा ने बताया कि 28 वर्षीय उनकी पत्नी को प्रसव पीड़ा काफी देर से हो रही थी जिस कारण जिला अस्पताल लेकर आया तथा यहाँ ऑपेरशन के माध्यम से प्रसव हुआ। अस्पताल में दवाई और अन्य सुविधाएं निःशुल्क प्राप्त हुई। इस प्रकार के ऑपेरशन का निजी अस्पताल में काफी पैसा खर्च होता, जो बच गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बलौदाबाजार डॉ. राजेश कुमार अवस्थी के अनुसार जिला अस्पताल एन.क्यू.ए.एस. प्रमाण पत्र धारी संस्था है। यह प्रमाण पत्र उच्च गुणवत्त्तापूर्ण सेवाएँ प्रदान करने के कारण राष्ट्रीय स्तर के मूल्यांकन के बाद प्राप्त हुआ है। अस्पताल में प्रसव की इस सुविधा को लगातार बेहतर से और बेहतर करने का प्रयास जारी है, जिससे आम जनता को इसका लाभ प्राप्त हो सके।
बलौदाबाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 532 पेटी अवैध शराब जब्त
बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 532 पेटी अवैध शराब बरामद की है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत 33 लाख रुपये बताई जा रही है। यह शराब दशहरा के बाद त्योहारी सीजन में बेचे जाने की योजना थी।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हथबंद थाना क्षेत्र के ग्राम केसदा में एक सुनसान मकान में भारी मात्रा में अवैध शराब छिपाई गई है। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस टीम ने मकान पर छापा मारा और शराब जब्त की।
शराब की मात्रा और आरोपी की गिरफ्तारी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि जब्त शराब में 504 पेटी गोवा ब्रांड और 28 पेटी देशी शराब शामिल है। मौके से एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ जारी है।
इस कार्रवाई को त्योहारी सीजन में अवैध शराब की बिक्री को रोकने की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच जारी है और शराब के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
घर बना जुए का अड्डा, 24 जुआरियों को किया गिरफ्तार, 10 लाख से ज्यादा नगद जब्त
बलौदाबाजार. पुलिस ने शनिवार को सिमगा के एक मकान में चल रहे जुआ फड़ को पकड़ने में सफलता मिली है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा की विशेष टीम ने निरीक्षक अजय झा के नेतृत्व में मकान में दबिश देकर जुआ खेल रहे 24 लोगों को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने आरोपियों से 10 लाख 87 हजार 62 रुपये नगद सहित दो कार और बाइक सहित 26 मोबाइल जब्त किया. सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

बताया जा रहा है कि जहां जुआफड़ चल रहा था वह भाजपा के नेता अनिल पांडेय का घर है. जो ब्राम्हणपारा में है. फिलहाल भाजपा नेता अनिल पांडेय से इस बारे में पूछताछ नहीं हो पाई है कि उस घर में कौन रहता था और किस काम से उपयोग किया जाता था. पकड़े गए आरोपी नामी गिरामी लोग हैं जो जनप्रतिनिधि भी हैं और बडे़ व्यवसायी भी हैं.
आरोपी जुआड़ियों के नाम
- पंकज धीरानी पिता दीपक उम्र 30 वर्ष निवासी सिंधी कॉलोनी बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा
- विष्णु मांडले पिता संतराम उम्र 35 साल निवासी वार्ड नंबर 01 खम्हरिया थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा
- हंसराम साहू पिता काशीराम उम्र 39 साल निवासी ग्राम पेंडरी थाना भाटापारा ग्रामीण
- प्रदीप मोटवानी पिता साजन दास उम्र 40 साल निवासी दीनदयाल कॉलोनी भिलाई थाना स्मृति नगर जिला दुर्ग
- पवन किंगरानी पिता पन्नुमल उम्र 48 साल निवासी ग्राम खोखली थाना भाटापारा ग्रामीण
- भीषम साहू पिता रूप राम साहू उम्र 25 साल निवासी ग्राम पेंडारी थाना भाटापारा ग्रामीण
- योगेश कुमार पिता बादल कुमार खिलवाड़े उम्र 32 साल निवासी ग्राम दुलदुला थाना सिमगा
- कौशल कुमार पिता विदेशी साव उम्र 40 साल निवासी कैलाश नगर मठपारा थाना उरला जिला रायपुर
- सुनील कुमार पिता हरूमत विधानी उम्र 43 साल निवासी तिल्दा कैंप नेवरा जिला रायपुर
- सुशील कुमार पिता प्यारेलाल देशलहरे उम्र 27 साल निवासी ग्राम खम्हरिया थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा
- सहदेव चेलक पिता तिहारू राम उम्र 30 साल निवासी ग्राम खंडुवा थाना सिमगा
- देवेंद्र वर्मा पिता रामकुमार वर्मा उम्र 35 साल निवासी ग्राम सुमा थाना भाटापारा ग्रामीण
- दया दास बारले पिता बगश उम्र 57 साल निवासी ग्राम हीरापुर थाना पिपरिया जिला कवर्धा
- इंदर शर्मा पिता रामूलाल शर्मा उम्र 45 साल निवासी शंकर वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
- श्रीकांत तिवारी पिता शिव तिवारी उम्र 35 साल निवासी मंगला चौक वार्ड नंबर 07 बिलासपुर थाना सिविल लाइन, बिलासपुर
- अश्वनी पटेल पिता कृष्ण पटेल उम्र 31 साल निवासी रगरा थाना सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम
- मनीष रात्रि पिता अशोक रात्रि उम्र 24 साल निवासी वार्ड नंबर 01 सतनामी पारा खम्हरिया थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा
- घनश्याम चंद्राकर पिता शत्रुघ्न उम्र 45 साल निवासी जय स्तंभ चौक खम्हरिया थाना खमरिया जिला बेमेतरा
- अजय शर्मा पिता मनीशंकर उम्र 27 साल निवासी ग्राम टीहूपारा सिमगा थाना सिमगा
- मोहनलाल पिता रामलाल साहू उम्र 45 साल निवासी ग्राम खारती थाना खम्हरिया जिला बेमेतरा
- विनोद चंद्राकर पिता गया राम उम्र 28 साल निवासी ग्राम बैत्री थाना पिपरिया जिला कबीरधाम
- गोपाल यदू पिता रामदयाल यदू उम्र 28 साल निवासी ग्राम तरेंगा थाना भाटापारा ग्रामीण
- हरप्रीत सिंह उर्फ रिंकू भाटिया पिता गुरविंदर सिंह उम्र 40 साल निवासी ब्राह्मणपारा सिमगा
- अनिकेत पांडे पिता अनिल पांडेय उम्र 26 साल निवासी वार्ड नंबर 8 सिमगा थाना सिमगा |
एक दिन के लिए बंद रहेंगी शराब दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश…
बलौदाबाजार. मदिरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर है. बलौदाबाजार जिले में एक दिन के लिए सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी. इसका आदेश कलेक्टर ने जारी कर दिया है. बता दें कि 18 दिसंबर को गुरुघासीदास की जयंती मनाई जाएगी. इसके चलते जिले की सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी.
दूधमुहे बच्चे समेत एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या...
बलौदाबाजार। टोनही का संदेह जताते हुए गुरुवार शाम को एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई। मामला बलौदाबाजार जिले के कसडोल विकासखंड का है। मृतकों में दो बहन, एक भाई और एक बच्चा है।
आरोपियों ने 45 वर्षीय भाई चेतराम केवट, यशोदा बाई, जमुना व उसके 11 माह के बच्चे को मार डाला। कसडोल पुलिस ने तीन संदेहियों रामनाथ पाटले व उनके बेटों दीपक व दिल कुमार को हिरासत में लिया है। सभी मृतक परिवार के पड़ोसी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम छरछेद में रामनाथ की बेटी की एक माह से तबीयत खराब चल रही है। इस मामले में केवट परिवार पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया गया था। इसी के चलते संदेहियों ने जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया। अधिकारियों ने बताया कि तीनों आरोपी चैतराम के घर में घुसे और उन्होंने उन पर धारदार हथियार एवं हथौड़े से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमले के दौरान चैतराम की मां घर पर नहीं थीं, अपने दूसरे बेटे के साथ कहीं गई हुई थीं।
पुलिस आरोपियों के साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल भी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। इस मामले में पुलिस ने तीन संदेहियों को पकड़ा है। फोरेंसिक की टीम बलौदाबाजार से रवाना हो गई है। इसके बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। स्थिति को काबू करने के लिए गांव में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
बलौदाबाजार एसपी विजय अग्रवाल ने कहा, पुलिस ने तीन संदेहियों को हिरासत में लिया है, जो एक ही परिवार से हैं। जांच के बाद आगे कार्रवाई होगी।
राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा बलौदाबाजार मामले में निर्दोषों की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा
बलौदाबाजार आगजनी एवं लचर व बदहाल कानून व्यवस्था, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार पर ध्यानाकर्षण करने के लिये कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि सरकार की अकर्मण्यता के कारण प्रदेश की कानून व्यवस्था बदहाल हो चुकी है, वहीं अपनी नाकामी को छिपाने लगातार सरकार प्रशासन का दुरूपयोग कर विपक्षी पार्टी को निशाना बना रही है, तत्संबंध में निम्न बिंदुओं पर कार्यवाही हेतु आपका ध्यानाकार्षण करना चाहते हैं :-
1. बलौदाबाजार जिले में घटित पूज्य जैतखाम को काटे जाने मामले में सतनामी समाज को आज तक न्याय नहीं मिला है, जो कि अत्यंत गंभीर विषय है, साथ ही कलेक्टर परिसर में घटित आगजनी की भयावह घटना घोर प्रशासनिक चूक व सरकार के उदासीनता का नतीजा था। कांग्रेस के विधायक श्री देवेन्द्र यादव, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र बंजारे, एनएसयूआई के विधानसभा अध्यक्ष श्री सूर्यकांत वर्मा एवं अन्य कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं के खिलाफ बिना किसी साक्ष्य विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर द्वेषपूर्वक जेल भेज दिया गया, जिसके बाद पुलिस द्वारा ना ही कार्यवाही आगे बढ़ाई गई, ना आज पर्यन्त कांग्रेसजनों एवं सतनामी समाज के निर्दोष गिरफ्तार किये गये लोगों का चालान पेश किया गया है।
जबकि सभा स्थल पर दोनों राजनैतिक दल सहित सतनामी समाज के नेता उपस्थित थे, लेकिन भाजपा समर्थित पीएचई ठेकेदार अजगल्ले एवं भाजपा के बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष श्री सनम जांगड़े एवं अन्य भाजपा पदाधिकारी, नेताओं की भूमिका संदिग्ध रही है, पूज्य जैतखाम को काटे जाने को लेकर, सभा स्थल में भोजन व्यवस्था, टेंट व्यवस्था इनके द्वारा की गई, लेकिन पुलिस द्वारा अब तक इस दिशा को दबाए रखने का काम किया गया है।
2. वर्तमान में प्रदेश में महिलाओं से जुड़े अपराध, सामूहिक दुष्कर्म, अनाचार, स्कूली छात्राओं के साथ छेड़छाड़, नाबालिग बच्चियों का लैंगिक शोषण, जैसी घटनाए लगातार बढ़ रही है, जिससे प्रदेश की महिलाएं स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। वहीं ऐसे भी प्रकरण सामने आ रहे हैं, जहां पीड़िता को न्याय दिलाने के बजाय पुलिस मामले में लीपापोती करती है, बल्कि घटना को दबाए जाने दबाव बनाया जा रहा है। प्रदेश के सरकारी हॉस्टल, छात्रावास भी बच्चियों के लिए सुरक्षित नहीं है।
3. प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से लचर व बदहाल हो चुकी है, सरकार के संरक्षण में रेत माफिया, शराब कोचिया, प्रदेश भर में सक्रिय हैं, जिससे ग्रामीण व वनांचलों में भी दहशत का माहौल है, प्रदेश में चैन-स्नेचिंग, डकैती, चाकू-बाजी, गोलीबारी, हत्या, मारपीट की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। प्रदेश में अंतरराज्यीय गिरोह अपना पैर पसार रहे हैं, जिसे रोकने के लिए सरकार पूरी तरह नाकाम है।
वहीं सरकार द्वारा हर मुद्दे को राजनीतिक रंग देने और अपनी नाकामी छुपाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर द्वेषपूर्वक कार्यवाही करने हेतु फर्जी एफआईआर दर्ज किए जा रहे हैं। अतः उपरोक्त विषयों पर कांग्रेस पार्टी आपका ध्यानाकर्षित करते हुए निर्दोषजनों की निःशर्त रिहाई एवं प्रदेश के बदहाल कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग करते है। साथ ही, हम आपसे आग्रह करते हैं कि, बलौदाबाजार मामले की हाईकोर्ट जज की देखरेख में निष्पक्ष जांच करायी जाये अथवा सतनामी समाज के मंशानुरूप पूरे घटनाक्रम की सी.बी.आई. जांच कराये जाने की मांग करते हैं।
प्रतिनिधिमंडल में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू, पूर्व कार्य. प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, पूर्व मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, पूर्व मंत्री अमितेष शुक्ल, विधायक लखेश्वर बघेल, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, खादी ग्रामोद्योग के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष पी.आर. खुंटे, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी, प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री सकलेन कामदार, प्रदेश महामंत्री सुबोध हरितवाल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, सेवादल अध्यक्ष अरुण ताम्रकार, रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष उधोराम वर्मा, रायपुर महापौर एजाज ढेबर, रायपुर सभापति प्रमोद दुबे उपस्थित थे।
बलौदाबाजार हिंसा : 60 गिरफ्तार, 200 हिरासत में, 500 की तलाश...
बलौदाबाजार। जिला मुख्यालय में सोमवार को हुई हिंसा के बाद सरकार ने उपद्रवियों पर सख्ती शुरू की है। उपद्रव करने वाले, कलेक्टर और एसपी दफ्तर को आग लगाने वालों को चुन-चुनकर पकड़ा जा रहा है। बुधवार को 60 लोगों को जेल भेजा गया। उनकी पहचान वीडियो फुटेज के आधार पर की गई। पूछताछ और जांच के बाद 200 लोगों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही करीब 500 की तलाश की जा रही है।
पकड़े गए 60 लोगों में जिन 20 को मोस्ट वांटेड बताया गया है उनमें ये नाम शामिल हैं-
1 नाम हेमंत, सतनामी समाज जिला अध्यक्ष गरियाबंद
2 टीकम बंजारे, सतनामी सेवा समिति खैरागढ़
3 अजय कुमार बघेल, भीम रेजीमेंट जिला कवर्धा पूर्व जिला उपाध्यक्ष
4 कुलदीप जांगड़े, भीम रेजीमेंट कार्यकारिणी सदस्य जिला मुंगेली
5 अजय टंडन, इंडियन सतनामी समाज ऑर्गेनाइजेशन में कार्यकारिणी जिला यूथ जांजगीर चांपा
6 कमलेश दास लहरे, भीम रेजीमेंट पूर्व जिला अध्यक्ष कवर्धा
7 विजय कुमार धृतलहरे, करही बाजार चौकी जिला बलौदा बाजार सतनामी समाज के सभी व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ना एवं लोगों को एकत्रित करने के लिए प्रेरित करना
8 अनिल प्रबल, पूर्व में आम आम आदमी पार्टी जिला प्रभारी सतनाम महासंघ जिला मुंगेली
9 सोमनाथ टांडेकर, प्रगतिशील सतनामी समाज जिला मीडिया प्रभारी थाना खल्लारी
10 हीरालाल जोगी, महासमुंद छत्तीसगढ़ सतनामी मुक्ति केंद्र जिला उपाध्यक्ष थाना पटेवा
11 बृजेश रात्रे, इंडियन सतनामी समाज ऑर्गेनाइजेशन जांजगीर
12 फ्लैश मधुकर, मीडिया प्रभारी बेमेतरा फेसबुक और लाइव करना यूट्यूब पर भड़काऊ भाषण को उकसाना प्रसारित करना
13 हेमंत कुमार चंदेल, सतनामी समाज अध्यक्ष बिरला जिला बेमेतरा
14 संतोष बंजारे, सतनाम युवा प्रगति संगठन जांजगीर चांपा नवागढ़
15 देव जोशी, प्रगतिशील सतनामी समाज कोमल दहाड़े सतनामी समाज व्हाट्सएप ग्रुप एससी एसटी बजट योजना युवा सतनामी समाज कुरूद धमतरी
16 हेमराज ढीढी, भीम आर्मी सदस्य डिक्सन भीम आर्मी ग्रुप सदस्य भीम आर्मी समस्त ब्लॉक जिला धमतरी
17 रमेश कुमार बंजारे, छत्तीसगढ़ प्रगतिशील सतनामी समाज रायपुर का उपाध्यक्ष
18 दीपक कुमार मनहर, भीम रेजीमेंट अध्यक्ष कारण भी रेजीमेंट सतनामी समाज भी रेजीमेंट जिला जांजगीर चांपा
19 मनीष चंद्रवंशी, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना
20 दिगेश्वर घृतलहरे, भीम क्रांतिवीर कार्यकारिणी अध्यक्ष जिला बलौदा बाजार
इस बीच, गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि सुनियोजित तरीके से हिंसा की गई। एक सुंदर बिल्डिंग जला दी गई, इससे क्या हासिल हुआ। उन्होंने कहा कि उपद्रवियों से नुकसान की भरपाई की जाएगी। राजस्व रिकार्ड नहीं जले लेकिन पुलिस रिकार्ड खाक हो गया है। गुंडों की हिस्ट्री राख हो गई है। इसमें 12 साल का रोजनामचा भी है। वहीं जांच के लिए कांग्रेस का जांच दल आज बलौदाबाजार जाएगा।
बलौदाबाजार पुलिस के मुताबिक आगजनी की घटना में एसपी कार्यालय के रीडर रूम के साथ डीएसबी, डीआरबी शाखा, स्टेनो रूम तथा ओएम शाखा में रखे दस्तावेज आग से जलकर खाक हो गए। इसके साथ स्टेनो, रीडर रूम में रखे कंप्यूटर जलकर राख हो गए।
पुलिस के अनुसार, आग की चपेट में आने से जो दस्तावेज जले हैं, उनमें से जितने दस्तावेज आग से जले हैं, उतने ही दस्तावेज आग बुझाने के दौरान पानी से खराब हुए हैं। पुलिस के अनुसार जो दस्तावेज नहीं जले हैं, केवल पानी से भीगे हैं उन दस्तावेजों की छंटनी की जा रही है। छंटनी के बाद जो दस्तावेज खराब नहीं हुए हैं, उन्हें रखा जाएगा। इसके साथ ही जले हुए कम्प्यूटर के हार्ड डिस्क की पड़ताल की जा रही है।
गौरतलब है कि, थानों में जो एफआईआर दर्ज होती है या किसी अन्य तरह से रिकॉर्ड तैयार किए जाते हैं, उसकी एक कॉपी थाना में रखने के साथ एसपी कार्यालय तथा आईजी कार्यालय भेजी जाती है। आग तथा पानी की चपेट में आकर जो दस्तावेज जले तथा खराब हुए हैं, उन दस्तावेज तथा रिकॉर्ड को संबधित थानों से रिकवर करने के साथ आईजी कार्यलय से संपर्क किया जाएगा।
फोरेंसिक टीम जांच कर लौटी
आगजनी की घटना की जांच करने रायपुर से फोरेंसिंक एक्सपर्ट की टीम मंगलवार को बलौदाबाजार पहुंची थी। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कलेक्टोरेट, एसपी बिल्डिंग में आग लगाने के लिए उत्पातियों ने पेट्रोल के साथ और किस तरह के ज्वलनशील पदाथों का उपयोग किया है। इसके साथ ही बिल्डिंग में आग फैलने की वजह की फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम पता लगाने की कोशिश कर रही है।
नए कलेक्टर-एसपी ने किया ज्वाइन
मंगलवार देर रात सरकार ने एक्शन लेते हुए बलौदाबाजार के कलेक्टर एवं एसपी को हटाने का आदेश जारी कर दिया था। साथ ही दीपक सोनी को कलेक्टर और विजय अग्रवाल को एसपी बनाकर भेजा गया था। दोनों ने ही आदेश जारी होने के दूसरे दिन ही ज्वाइन कर लिया। साथ ही कामकाज भी शुरू कर दिया।
निर्माण कार्याे के साथ सांस्कृतिक विकास भी जरुरी - राजस्व मंत्री श्री वर्मा
नगर की पहचान नागरिकों के विलक्षण गुणों से हो - सांसद श्री अग्रवाल
कैबिनेट मंत्री व सांसद ने किया 10 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण
76 लाख रुपये के विकास कार्यों की मिली मंजूरी
रायपुर : राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा एवं रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को बलौदाबाजार जिला मुख्यालय स्थित नगर भवन में आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने 10 करोड़ 34 हजार रूपये लागत के विकास कार्यों क़ा भूमिपूजन व लोकार्पण किया। इसमें नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार में 7 करोड़ 3 लाख 98 हजार रुपये के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं 2 करोड़ 96 लाख 36 हजार रुपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण शामिल है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत स्व-सहायता समूह की महिलाओं को पंजीयन प्रमाण पत्र एवं प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना के तहत 50 हजार रुपये का चेक वितरित किया गया। सांसद श्री अग्रवाल ने नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री चित्तावर जायसवाल की मांग पर लगभग एक करोड़ 26 लाख रूपये के विभिन्न निर्माण कार्याें का स्वीकृति प्रदान की।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि नगरपालिका को सुंदर, स्वच्छ बनाने में हम सबकी भागीदारी होनी चाहिए। आपसी भाई-चारा के साथ खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भी सामूहिक जिम्मेदारी लेनी होगी। निर्माण सम्बन्धी विकास कायों के साथ ही सांस्कृतिक विकास पर भी ध्यान देना होगा।
सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि शहरों में निर्माण कार्य लगातार बढ़ रहे हैं। निर्माण के साथ उसका संरक्षण करना भी नागरिकों का कर्तव्य है। नगर की पहचान केवल अच्छी सड़कें, बिजली, पानी की सतत् आपूर्ति ही नहीं बल्कि वहां के नागरिकों के प्रतिभा एवं गुणों से भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर को सुन्दर बनाने में नागरिकों को जिम्मेदारी लेनी होगी। कार्यक्रम को पूर्व विधायक भाटापारा श्री शिवरतन शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री चित्तावर जायसवाल ने भी सम्बोधित किया।
विकास कार्याे क़ा हुआ भूमिपूजन व लोकार्पण
अधोसंरचना मद अंतर्गत विभिन्न सी.सी. रोड एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य लागत राशि 5 करोड़, वार्ड क्रमांक 18 एवं 19 में गार्डन चौक से मणिकंचन केंद्र होते हुए रिस्दा रोड तक सीसी रोड निर्माण लागत राशि 98.34 लाख, 15वें वित्त आयोग मद अंतर्गत विभिन्न सी.सी. रोड एवं नाली निर्माण कार्य लागत राशि 45.90 लाख रुपये, षष्ठी देवी मंदिर के पास सौंदर्यीकरण कार्य 35 लाख रूपये, अधोसंरचना मद अंतर्गत वार्ड क्र.-2 तहसील ऑफिस के सामने सौंदर्यीकरण कार्य 24.74 लाख रूपये क़ा भूमिपूजन तथा वार्ड क्र.-10 मण्डी कॉम्प्लेक्स के पास बाह्य विकास कार्य 79.26 लाख रूपये, हाट बाजार निर्माण कार्य 45 लाख रुपए, नगर भवन जीणोद्धार कार्य 92.10 लाख रुपए, राज्य प्रवर्तित योजना अंतर्गत पौनी-पसारी निर्माण कार्य 60 लाख रुपए एवं अम्बेडकर चौक के पास सौंदर्यीकरण कार्य हेतु 20 लाख रूपये के कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं।
इन कार्याें की मिली स्वीकृति
स्ट्रीट लाईट के लिए 50 लाख रुपये, आर.सी.सी. रोड निर्माण के लिए 66 लाख रूपये एवं सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपये शामिल हैं।
इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ.सनम जांगड़े, पूर्व विधायक श्रीमती लक्ष्मी बघेल, कलेक्टर श्री दीपक सोनी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अदिति बघमार सहित जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
शिक्षकों में सृजन व क्रांति दोनों के गुण मौजूद : राजस्व मंत्री श्री वर्मा
बच्चों के भविष्य संवारने में शिक्षको की महत्वपूर्ण भूमिका-सांसद श्री अग्रवाल
जिले के 14 शिक्षक हुए शिक्षादूत पुरस्कार से सम्मानित
रायपुर : मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण योजनांतर्गत बुधवार को बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में आयोजित शिक्षादूत पुरस्कार समारोह-2024 का आयोजन किया गया। इस समारोह में राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा एवं रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के 14 शिक्षकों को शिक्षादूत पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके साथ ही हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा 2024 में शतप्रतिशत परिणाम प्राप्त करने वाले 5 स्कूलों के प्राचार्य, 10 संकुल समन्वयक तथा नावाचारी कार्य हेतु 4 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि शिक्षकों में सृजन और क्रांति दोनों गुण विद्यमान होते हैं। वें अपने सृजन कौशल से नवाचार क़ा प्रयोग कर बच्चों क़ा भविष्य संवारते हैं। उन्होंने कहा कि पहले गांव में शिक्षक मुखिया की भूमिका निभाते थे। कोई भी धार्मिक या सांस्कृतिक आयोजन में उन्ही की जिम्मेदारी होती थी। आज शिक्षको को उसी प्रकार अपनी भूमिका क़ा निर्वहन करते हुए अपना मान-सम्मान बनाये रखना होगा।
कार्यक्रम में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा क़ि आज जिले के 33 शिक्षकों को सम्मानित किया गया हैं। ये सभी शिक्षक अपनी जिम्मेदारी क़ा बखूबी निर्वहन करते हुए अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगें। शिक्षक देश के भविष्य संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि आज स्कूलों में साधन सुविधा क़ी कमी नहीं है।
इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव डॉ सनम जांगड़े, पूर्व विधायक श्रीमती लक्ष्मी बघेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चित्तावर जायसवाल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुमन योगेश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अदिति बाघमार, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, श्री विजय केशरवानी, कलेक्टर श्री दीपक सोनी,सहित अन्य जनप्रतिनिधि,शिक्षक एवं स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
योग्य उम्मीदवार पीछे, आत्मानंद स्कूल भर्ती में चल रहा गजब खेला, कम अंक वालों को पद, योग्य उम्मीदवार हुए पीछे, उठ रहे सवाल, DEO बोले होगी कार्रवाई
बलौदाबाजार. आत्मानंद विघालय में शिक्षकों सहित अन्य पदों की भर्ती पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. योग्य अभ्यर्थियों की शिकायतों को दरकिनार करते हुए कम अंक वालों को साक्षात्कार के माध्यम से ज्यादा नंबर देकर भर्ती की जा रही है. बताया जा रहा है कि भर्ती प्रक्रिया में अधिकारियों के साथ बड़ा लेनदेन तो होता ही है, साथ ही राजनीतिक दबाव भी होता है. जिसकी वजह से आत्मानंद विघालय में भर्ती प्रक्रिया में कम अंक वाले आसानी से पदों में आ जा रहे हैं. वहीं योग्यताधारी मन मसोस कर रह रहे हैं. यदि आवाज उठाई भी जाए तो जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति होती है.


बलौदाबाजार में धारा 144 लागू
बलौदाबाजार। बलौदाबाजार में आगजनी की घटना को लेकर संभाग आयुक्त संजय अलंग ने कहा कि प्रशासन और पुलिस ने काफी व्यवस्था लगाई थी. जो घटना हुई है उसे पुलिस इंवेस्टिगेट कर रही है और कार्रवाई की जाएगी. रायपुर रेंज आईजी अमरीश मिश्रा ने कहा कि सभा स्थल से कलेक्टर कार्यालय तक जो भी अवैधानिक कार्य किए गए हैं । उसके हर बिंदु पर कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने कहा कि 15 दिनों से बैठक चल रही थी. कलेक्टर-एसपी लगातार बैठक कर रहे थे. उसके बाद भी यह हुआ. आंदोलन के नेताओं ने आश्वासन दिया था कि कोई भी ऐसा कार्य नहीं किया जाएगा, जिससे लोक संपत्ति और शांति को हानि होगी लेकिन वह हुआ है. इसके लिए जो उत्तरदायी है उन पर कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने कहा कि दो दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए है ।
उनका इलाज किया जा रहा है, कुछ गंभीर हालत में हैं. उनको इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है. अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है पर जांच के बाद गिरफ्तार करेंगे. इसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। इसमें पुलिसकर्मियों सहित कुछ लोग भी घायल हुए हैं। आगजनी और तोड़फोड़ के चलते बड़ी संख्या में वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। दर्जनों चार पहिया और दो पहिया वाहन जलकर खाक हो गए। वहीं कलेक्टर और एसपी दफ्तर में भी आग से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
सतनामी समाज का फूटा गुस्सा : प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टोरेट परिसर में लगाई आग...
बलौदाबाजार । जिले में सतनामी समाज के लोग अपनी मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश भर से हजारों की संख्या में सतनाम समाज के लोग पहुंचे हैं। दशहरा मैदान में उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते दिनों गिरौदपुरी के महकोनी गांव में संत अमरदास की तपोभूमि के जैतखाम को काटे जाने की सीबीआई जांच की मांग को लेकर सतनामी समाज प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी सतनाम समाज की मांग पर न्यायिक जांच की बात कही है। वहीं, विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर परिसर के चारों तरफ बैरिकेटिंग कर दिया है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
दशहरा मैदान में उग्र प्रदर्शन करने के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की सुरक्षा को भेदकर कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए। कलेक्टर कार्यालय परिसर में खड़ी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों को रोकने में पुलिस के पसीने छूट गए। 3–4 हजार की संख्या में प्रदर्शनकारी कलेक्टोरेट परिसर पहुंच कर उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि, कलेक्टर कार्यालय के पीछे के रास्ते से कर्मचारियों को सुरक्षित निकला जा रहा है। पुलिस बल की संख्या कम है। यह प्रर्दशन बीते दिनों गिरौदपुरी के महकोनी गांव में संत अमरदास की तपोभूमि के जैतखाम को काटे जाने की सीबीआई जांच की मांग को लेकर सतनामी समाज प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी सतनाम समाज की मांग पर न्यायिक जांच की बात कही है। वहीं, विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर परिसर के चारों तरफ बैरिकेटिंग कर दिया है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
बलौदाबाजार में उग्र हुआ प्रदर्शन, भीड़ ने कलेक्टर-एसपी ऑफिस में लगाई आग...
बलौदाबाजार। जिला मुख्यालय में सतनामी समाज के प्रदर्शन ने उग्र रूप धारण कर लिया। सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने कलेक्टोरेट परिसर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ करते हुए कई गाड़ियों को फूंक दिया। उग्र भीड़ ने कम्पोजिट बिल्डिंग को भी आग के हवाले कर दिया।
दरअसल गिरौदपुरी धाम के पवित्र अमरगुफा के नजदीक जैतखांभ में हुई तोड़फोड़ को लेकर सतनामी समाज आक्रोशित है। समाज ने आज बलौदाबाजार जिले में जमकर बवाल मचाया। बलौदाबाजार-भाटापारा में जमकर प्रदर्शन किया। हिंसक भीड़ ने इस दौरान कलेक्टर कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आग लगा दी। इससे परिसर में खड़े सैकड़ों मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहन जलकर राख हो गये।
दूसरी ओर गिरौदपुरी धाम के पवित्र अमरगुफा के नजदीक जैतखांभ में हुई तोड़फोड़ में न्यायिक जांच होगी। सीएम विष्णुदेव साय के निर्देश पर डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने न्यायिक जांच कराने की घोषणा की है। सतनामी समाज के विभिन्न संगठनों और प्रतिनिधियों की मांग पर जांच कराने की घोषणा की गई है।
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कहीं भी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। ऐसे कृत्य करने वाले दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी से सामाजिक सौहार्द्र बनाए रखने की अपील भी की है। बता दें कि 15-16 मई की रात को कुछ असमाजिक तत्वों ने जैतखांभ को क्षति पहुंचाने की कोशिश की थी।
जानें क्या था मामला
बताया जाता है कि गिरौदपुरी धाम के पवित्र अमरगुफा के नजदीक 15-16 मई की रात को कुछ असमाजिक तत्वों ने जैतखांभ को क्षति पहुंचाने की कोशिश की थी। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। दूसरी ओर समाज का कहना है कि इस मामले में पर्दे के पीछे कई और भी आरोपी हैं, जिन्हें गिरफ्तार किया जाए। समाज की इस पर मांग पर राज्य सरकार ने न्यायिक जांच कराने की घोषण भी की है।
बलौदाबाजार हिंसा मामलें में 80 लोग गिरफ्तार
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में हुए हिंसक प्रदर्शन में 25 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इधर शांति व्यवस्था बनाये रखने के मद्देनजर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 80 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रदर्शनकारियों ने कहने को तो उच्चस्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई के लिए आंदोलन का आह्वान किया था, लेकिन दरअसल उनका मकसद ही आगजनी और मारपीट करना था।
घटना को लेकर जो जानकारी सामने आई है , छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के द्वारा अमर गुफा गिरीधपुरी जैतखाम मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग और साथ में पूर्व में बोडसरा, कबीरधाम और अन्य जिलों में सतनामी समाज संबंधी विभिन्न मुद्दों को लेकर दशहरा मैदान बलौदाबाजार में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया था।
प्रशासन को भी इसकी सूचना थी, जिसके बाद सुरक्षा प्रबंधन के लिए पर्याप्त सख्या में पुलिस बल लगाने के साथ मजिस्ट्रियल ड्यूटी भी लगाई गई थी। आयोजनकर्ता किशोर नवरंगे भीम क्रांतिवीर अध्यक्ष, दीपक घृतलहरे प्रगतिशील सतनामी समाज, मोहन बजारे प्रगतिशील सतनामी समाज युवा प्रदेश अध्यक्ष, सुशील बजारे प्रगतिशील सतनामी समाज युवा प्रकोष्ट, जितेन्द्र नौरंगे सतनाम सेवा समिती जिला अध्यक्ष, ओमप्रकाश खुटे सतनामी समाज वरिष्ठ, भुनेश्वर डहरिया, दिनेश चतुर्वेदी भीम रेजिमेंट प्रदेश अध्यक्ष आदि के नेतृत्व में शक्ति प्रदर्शन के रूप में आसपास पैदल रैली कर संयुक्त जिला कार्यालय का घेराव किये जाने योजना थी।
बलौदाबजार में हुआ आगजनी की घटना पर छत्तीसगढ़ सरकार ने संज्ञान लिया है। सरकार ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा का कहना है कि इस तरह की घटनाएं राज्य में कहीं भी बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने बलौदाबजार के साथ ही प्रदेश के लोगों से सौहार्द बनाए रखने की अपील भी की है। हालांकि, इस मामले पर छत्तीसगढ़ सरकार ऐक्शन मोड में नजर आ रही है।बलौदाबाजार (वीएनएस)