छत्तीसगढ़ / रायगढ़
देश के ख्यातिप्राप्त मोटिवेशनल स्पीकर एवं कैरियर गुरु आनंद कुमार देंगे युवाओं को सफलता का मंत्र
वित्त मंत्री श्री चौधरी की पहल से जिले के युवाओं को मिलेगा अभूतपूर्व कैरियर मार्गदर्शन
रायगढ़ में 21 और पुसौर में 22 नबम्बर को भव्य कैरियर गाइडेंस महोत्सव
रायगढ़, 17 नवम्बर 2025


प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर कैरियर निर्माण की दिशा में राज्य शासन द्वारा लगातार प्रभावी पहल की जा रही हैं। देश के ख्यातिप्राप्त मोटिवेशनल स्पीकर एवं कैरियर गुरु श्री आनंद कुमार जिले के हजारों विद्यार्थियों और युवाओं से रूबरू होंगे। यह आयोजन प्रदेश के वित्तमंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी के विशेष पहल से आयोजित किया जा रहा है। विशाल कैरियर गाइडेंस सेशन 21 नंवबर को रायगढ़ के रामलीला मैदान में और 22 नंवबर को पुसौर के इंद्रप्रस्थ स्टेडियम में होने जा रहा है। आयोजन स्थल पर प्रवेश पूर्ण निःशुल्क है।
कलेक्टर के निर्देश में दोनों आयोजनों की तैयारियाँ युद्धस्तर पर जारी हैं। उन्होंने आज समय सीमा की बैठक में आयोजन की तैयारियों के लेकर जिला स्तरीय अधिकरियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रामलीला मैदान और इंद्रप्रस्थ स्टेडियम में विशाल मंच, विद्यार्थियों और युवाओं के बैठने की बेहतर व्यवस्था, साउंड सिस्टम, पार्किंग, यातायात प्रबंधन और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को भव्य और गरिमापूर्ण स्वरूप देने के लिए प्रशासन के अमले पूरी तत्परता से लगे हुए है। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने विभागों को अलग अलग दायित्व सौपा कर प्राथमिकता में सभी तैयारियां पूरा करने के निर्देश दिए है।
21 नंवबर को रायगढ के रामलीला मैदान में विशाल कैरियर गाइडेंस सेशन
देश के ख्यातिप्राप्त मोटिवेशनल स्पीकर एवं कैरियर गुरु श्री आनंद कुमार 21 नवंबर, शुक्रवार को रायगढ़ के रामलीला मैदान में दोपहर 3रू30 बजे से रात्रि तक जिले के युवाओं को कैरियर गाइडेंस देंगे। इस विशाल कार्यक्रम में रायगढ़, लैलूंगा, धरमजयगढ़, तमनार और घरघोड़ा क्षेत्र के 93 हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों तथा 17 महाविद्यालयों के लगभग 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा शामिल होंगे। युवा अपने प्रश्न पूछ सकेंगे, कैरियर से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव ले सकेंगे और जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाले उनके अनुभवों से नई ऊर्जा प्राप्त करेंगे।
22 नवंबर को पुसौर के इंद्रप्रस्थ स्टेडियम में कैरियर युवा महासम्मेलन
22 नवंबर शनिवार को सुबह 8 बजे से विकासखंड मुख्यालय पुसौर के इंद्रप्रस्थ स्टेडियम में क्षेत्र के हजारों युवाओं का अभिनव कैरियर मार्गदर्शन सत्र आयोजन होगा। पुसौर और खरसिया विकासखंड के 40 स्कूलों और 3 महाविद्यालयों के विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा इसमें सम्मिलित होंगे। पुसौर क्षेत्र में इस तरह का विशाल कैरियर गाइडेंस आयोजन पहली बार हो रहा है, जिसे लेकर युवाओं में उत्साह चरम पर है। इस आयोजन में जिले के प्रतिभाशाली युवा-युवतियाँ देश के सबसे लोकप्रिय मोटिवेशनल आइकॉन श्री आनंद कुमार से सीधे संवाद कर सकेंगे। आयोजन स्थल पर प्रतियोगी परीक्षाओं, कैरियर चयन एवं समसामयिक विषयों पर आधारित एक क्विज प्रतियोगिता भी कराई जाएगी, जिसमें छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे।
कैरियर मार्गदर्शन-भविष्य संवारने का अवसर
कक्षा 11 वीं और 12 वीं हर विद्यार्थी के जीवन का निर्णायक पड़ाव होता है। यही समय होता है जब युवा अपनी रुचियों, क्षमताओं और सपनों को पहचानकर सही दिशा में आगे बढ़ते हैं। यह कार्यक्रम युवाओं को उनके बेहतर कैरियर के लिए आत्मचिंतन, सही करियर चयन, और भविष्य की ठोस योजना बनाने में मदद मिलने जा रहा है।
कार्यक्रम की विशेषताएँ
पंजीकृत विद्यार्थियों के लिए पूर्णतः प्रवेश निःशुल्क, अध्ययन योजना, अभ्यास तकनीक और परीक्षा रणनीति पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन, इंटरएक्टिव प्रश्नोत्तर एवं संशय समाधान सत्र, विज्ञान, वाणिज्य, कला आदि सभी क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की पहचान करना, सिर्फ ट्रेंड नहीं, बल्कि योग्यता आधारित करियर चयन पर फोकस किया जाएगा।
बिजली पर निर्भरता घट गई और सौर ऊर्जा से रौशन हुआ घर-रविंद्र नाथ गोपाल
रायगढ़ , 11 नवम्बर 2025
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन “ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत” को साकार करने की दिशा में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना रायगढ़ जिले में जन-जन तक पहुँच रही है। इसी क्रम में रायगढ़ जिले के रियापारा निवासी श्री रविंद्र नाथ गोपाल ने जुलाई माह में अपने घर की छत पर सौर ऊर्जा प्रणाली लगवाकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश की है। उन्होंने बताया कि बिजली पर निर्भरता काफी घट गई और हमारा घर सौर ऊर्जा से रौशन हुआ है।
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आवेदन के तत्काल बाद मिली स्वीकृति
श्री गोपाल ने बताया कि पहले जहां उन्हें हर महीने लगभग 3 हजार रूपये तक का बिजली बिल देना पड़ता था, वहीं अब उनका बिजली खर्च लगभग समाप्त हो गया है। वह एक मध्यमवर्गीय परिवार से आता है, गर्मी के दिनों में बढ़ते बिजली खर्च से काफी परेशान रहता था। इसी दौरान उन्हें केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में जानकारी मिली। योजना की शर्तें और लाभ जानने के बाद उन्होंने आवेदन किया, और कुछ ही समय में स्वीकृति मिलने पर जुलाई महीने में उनके घर की छत पर सोलर पैनल स्थापित कर दिए गए।
बिजली बिल की चिंता से मिली मुक्ति
तेज धूप वाले जुलाई माह से ही यह सोलर सिस्टम सक्रिय हो गया और उनके घर की अधिकांश विद्युत आवश्यकताएं सौर ऊर्जा से पूरी होने लगीं, इससे उनकी ग्रिड बिजली पर निर्भरता काफी घट गई और बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आई। श्री गोपाल बताते हैं कि जुलाई में सोलर सिस्टम लगवाना मेरे जीवन का सबसे सही निर्णय था। अब हर महीने बिजली बिल की चिंता नहीं रहती। सूरज की रोशनी से अपनी बिजली बनाना गर्व और आत्मनिर्भरता दोनों का अनुभव देता है। उनका यह अनुभव दर्शाता है कि यदि नागरिक सरकारी योजनाओं की सही जानकारी प्राप्त कर समय पर पहल करें तो न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बन सकते हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
3 किलोवॉट तक 1 लाख 08 हजार रुपये की सब्सिडी
रियापारा के श्री रविंद्र नाथ गोपाल की यह पहल अन्य परिवारों के लिए प्रेरणा बन गई है कि सूर्य की ऊर्जा अपनाकर स्वच्छ, सस्ती और टिकाऊ बिजली का लाभ लिया जा सकता है। बता दे कि इस योजना के तहत 03 किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट पर केंद्र और राज्य सरकार मिलकर 1 लाख 08 हजार रुपये की सब्सिडी प्रदान कर रही हैं। शेष राशि के लिए बैंकों द्वारा शून्य प्रोसेसिंग शुल्क और 6 प्रतिशत ब्याज दर पर आसानी से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए नागरिकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। रायगढ़ के अधिकांश मोहल्लों में अब घरों की छतें सोलर पैनलों से चमक रही हैं।
शासकीय हाईस्कूल सिथरा की 24 छात्राओं को मिली साइकिलें
सांसद द्वारा विद्यालय परिसर में साइकिल स्टैण्ड निर्माण के लिए 3 लाख रुपये देने की घोषणा
छात्राओं की स्कूल की राह होगी आसान
रायगढ, 11 नवम्बर 2025
शासन की महत्वाकांक्षी निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत विकासखण्ड धरमजयगढ़ के शासकीय हाईस्कूल सिथरा में लोकसभा सांसद रायगढ श्री राधेश्याम राठिया ने विद्यालय की 24 छात्राओं को साइकिल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह साधन है जो ग्रामीण अंचल की बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाता है।
इस अवसर पर सांसद श्री राठिया ने छात्राओं को मेहनत, निष्ठा और ईमानदारी के साथ अध्ययन करते हुए जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह साधन है जो ग्रामीण अंचल की बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाता है। उन्होंने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे मेहनत कर अध्ययन कर समाज और देश का नाम रोशन करें। विद्यालय परिवार और विद्यार्थियों की मांग पर सांसद श्री राठिया ने विद्यालय परिसर में साइकिल स्टैण्ड निर्माण के लिए 3 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। बालिकाओं ने साइकिल प्राप्त होने पर सांसद का आभार व्यक्त किया और बेहतर भविष्य के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, अभिभावक, प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
भूमिगत खनन से धरती की सेहत, खेती और वन्य जीवन- सबको एक साथ संरक्षण
राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के पथ पर है अग्रसर-वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी
शिक्षा, स्वास्थ्य सहित बुनियादी सुविधाओं में लगातार हो रहे विकास
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने रायगढ़ में किया जिला स्तरीय राज्योत्सव का विधिवत शुभारंभ, रजत जयंती की दी बधाई
स्कूली बच्चों ने दी मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति
रायपुर, 3 नवम्बर 2025

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष पर रायगढ़ जिला मुख्यालय स्थित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने सभी को रजत जयंती की हार्दिक बधाई दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि यह हमारे प्रदेश के लिए गर्व और आत्मगौरव का क्षण है कि छत्तीसगढ़ ने अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि इस राज्य की स्थापना का श्रेय श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की दूरदृष्टि और संकल्प को जाता है, जिनके प्रयासों से छत्तीसगढ़ एक समृद्ध और प्रगतिशील राज्य के रूप में उभर सका है। यह रजत जयंती वर्ष प्रदेश की विकास यात्रा का प्रतीक है।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने प्रदेशवासियों से विजन 2047 के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर है, तब छत्तीसगढ़ भी उसी संकल्प के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। श्री चौधरी ने बताया कि विगत दिवस प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान सात घंटे प्रदेश में व्यतीत कर अनेक विकास कार्यों की सौगात दी, जो हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण से पहले छत्तीसगढ़ की स्थिति चुनौतीपूर्ण थी, हमारे लौह अयस्क और वन संपदा का लाभ हमें नहीं मिल पाता था। आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ ने शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और अधोसंरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने बताया कि जब छत्तीसगढ़ का गठन हुआ तब प्रदेश में एकमात्र शासकीय मेडिकल कालेल था, आज यह संख्या बढ़कर 14 हो चुकी है और जल्द ही 20 से अधिक होने जा रही है। एमबीबीएस सीटें 100 से बढ़कर 2000 तक पहुंचने वाली हैं।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि आज प्रदेश में आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी, आईआईआईटी जैसे राष्ट्रीय स्तर के अनेक संस्थान संचालित हैं, जो छत्तीसगढ़ की शैक्षणिक प्रगति के प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में रायगढ़ जिला लगातार विकास की ओर अग्रसर है। रायगढ़ में उद्योग के साथ-साथ शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण प्रगति हो रही है। नालंदा परिसर का निर्माण लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। संस्कृत महाविद्यालय, नर्सिंग कॉलेज, उद्यानिकी महाविद्यालय और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने बताया कि रायगढ़ में ऑक्सीजोन पार्क, एथलेटिक ट्रैक, स्विमिंग पूल, क्रिकेट व फुटबॉल ग्राउंड सहित नया स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा है। सड़क चौड़ीकरण एवं नगरीय विकास के कार्य भी तीव्र गति से प्रगति पर हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार, सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, नगर पालिका अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि, प्रशानिक अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
स्कूली बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति
राज्योत्सव समारोह के प्रथम दिन आज शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में स्कूली बच्चों ने शानदार मनमोहक प्रस्तुति दी। जिसमें श्रीमती सोमादास एवं ग्रुप द्वारा गणेश वंदना, डॉ.दीपिका सरकार एवं ग्रुप द्वारा शिव स्त्रोत नृत्य, कुमारी मानवी अग्रवाल द्वारा कथक, कार्मेल कन्या स्कूल के विद्यार्थियों ने मराठी लोकनृत्य सहित अन्य स्कूली बच्चों ने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
तालाब में डूबने से हाथी शावक की मौत, झुंड के हाथियों ने साथी को दी 'विदाई'
धरमजयगढ़ । रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वनमंडल में एक हाथी शावक की दर्दनाक मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया। घटना छाल रेंज के बनहर सर्किल के औरानारा परिसर की है, जहाँ बीती शाम लगभग सात माह के शावक हाथी की तालाब के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।
वन विभाग के अनुसार, हाथियों का एक झुंड मंगलवार शाम औरानारा क्षेत्र के जंगल में विचरण कर रहा था। इस दौरान एक शावक पास के तालाब में पानी पीने और खेलने के लिए उतरा, लेकिन फिसलन भरे किनारे से फिसलकर गहरे पानी में चला गया और डूब गया। बताया गया कि झुंड में मौजूद वयस्क हाथियों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन असफल रहे।
साथियों का भावुक व्यवहार
ग्रामीणों के अनुसार, यह दृश्य अत्यंत मार्मिक था। मृत शावक को झुंड के अन्य हाथियों ने तालाब किनारे तक खींच लाकर रखा, मानो अपने साथी को अंतिम विदाई दे रहे हों। गांववालों ने बताया कि देर रात तक हाथियों का झुंड तालाब के आसपास मंडराता रहा।
वन विभाग ने की कार्यवाही प्रारंभ
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और शावक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा और कानूनी कार्यवाही शुरू की गई। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में डूबने से मृत्यु की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
रायगढ़ । जिले में एक महिला की जंगल में मिली। महिला का शव औंधे मुंह पड़ा था। संभवना जताई जा रही है कि वन्यप्राणी को मारने के लिए लगाए गए करंट तार की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है।
पुलिस ने घटनास्थल से तार और अन्य सामान जब्त किया है। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जिवरी गांव की 41 वर्षीय घसनिन मांझी गुरुवार को कहीं निकली थी और घर नहीं लौट सकी।
परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। शनिवार को ग्रामीण जंगल की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने महिला की लाश देखी।
इसके बाद धीरे-धीरे पूरे गांव में इसकी खबर लग गई और काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचकर मामले की सूचना पुलिस को दी।
जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाकर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
महिला की मौत शिकारियों के जंगली जानवर का शिकार करने के लिए लगाए गए करंट तार की चपेट में आने से होने की संभावना है। पुलिस ने घटना स्थल से शिकार में इस्तेमाल किए गए तार और अन्य सामान जब्त कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
रायगढ़ में बड़ा हादसा: NRVS प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, 3 मजदूर झुलसे, एक गंभीर...
रायगढ़ । रायगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के तराईमाल स्थित एनआरवीएस (NRVS) प्लांट में सुबह करीब 7 बजे जोरदार ब्लास्ट हुआ। धमाका इतना भीषण था कि प्लांट के अंदर काम कर रहे कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे में तीन मजदूर झुलस गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, प्लांट के फार्नेस में लोहे को गलाने का काम चल रहा था। रोज की तरह मजदूर अपनी ड्यूटी पर थे, तभी अचानक तेज धमाका हुआ। विस्फोट इतना अचानक हुआ कि मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। धमाके के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और दूर-दूर तक घना धुआं फैल गया।
घायलों को तत्काल इलाज के लिए फोर्टिस अस्पताल रायगढ़ भेजा गया है, जबकि गंभीर रूप से झुलसे मजदूर रामनारायण यादव (40 वर्ष), निवासी आजमगढ़, उत्तर प्रदेश को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच के लिए प्लांट को सील कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ जारी है।
स्थानीय प्रशासन ने कहा है कि सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने किया गजमार पहाड़ के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण
विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के दिए निर्देश
वाच टॉवर, चिल्ड्रन एरिया और कैंटीन जैसी सुविधाओं से पर्यटकों और श्रद्धालुओं को मिलेगा
रायगढ़, 23 अक्टूबर 2025

प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने रायगढ़ के गजमार पहाड़ स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में जारी सौंदर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर कलेक्टर रायगढ एवं डीएफओ रायगढ़ उपस्थित रहे।
पर्यटन के एक नए केंद्र के रूप में भी विकसित होगा
निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि शासन की योजनाओं का केवल निर्माण तक सीमित रहना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन ही असली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य जनसामान्य को वास्तविक लाभ पहुंचाना है और इसके लिए योजनाओं का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन जरूरी है। उन्होंने कहा कि हनुमान मंदिर परिसर में हो रहे सौंदर्यीकरण कार्यों से न केवल धार्मिक पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि यह क्षेत्र धार्मिक पर्यटन के एक नए केंद्र के रूप में भी विकसित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि गजमार पहाड़ी रायगढ़ की शान है। ऐसा स्थल शहर के बीच इतनी ऊँचाई और प्राकृतिक सौंदर्य के साथ बहुत कम जगहों पर देखने को मिलता है।
गजमार पहाड़ी इको टूरिज्म स्थल के रूप में होगा विकसित
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी की पहल पर रायगढ़ जिला मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक और आस्था का केंद्र गजमार पहाड़ी स्थित हनुमान धाम अब आधुनिक स्वरूप में इको पार्क और इको टूरिज्म स्थल के रूप में विकसित होगा। बीते दिवस वित्त मंत्री श्री चौधरी ने 08 करोड़ रुपए की लागत से यहां होने वाले विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का भूमि पूजन किया था। गजमार पहाड़ी मंदिर विकास योजना की जानकारी देते हुए डीएफओ ने कहा कि विभागीय मार्गदर्शन और सुव्यवस्थित योजना के तहत पहाड़ मंदिर को नया स्वरूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां श्रद्धालु एवं पर्यटक आसानी से ऊपर तक पहुंच सकें, इसके लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। जिसके तहत स्वीकृत सीढ़ियों का विकास कार्य, अवेयरनेस एक्टिविटी के लिए ओपन प्लेटफार्म का निर्माण किया जा रहा है।
वाच टॉवर, चिल्ड्रन एरिया और कैंटीन जैसी सुविधाओं से पर्यटकों और श्रद्धालुओं को मिलेगा
साथ ही वाच टॉवर, चिल्ड्रन एक्टिविटी एरिया, कैन्टीन, पैगोड़ा, पब्लिक वाशरुम, वाश एरिया निर्माण, यूटिलिटी एरिया, पार्किंग एवं प्रवेश स्थल का विकास कार्य, पाथ-वे निर्माण एवं प्रवेश द्वार निर्माण कार्य हो रहा है। इन सभी सुविधाओं के विकसित हो जाने पर गजमार पहाड़ी न केवल धार्मिक स्थल के रूप में, बल्कि पर्यटन और स्वास्थ्य गतिविधियों के दृष्टिकोण से भी एक आकर्षक गंतव्य बन जाएगा।
संतों की कृपा और जनता के विश्वास से ही संभव हुआ सुशासन का दीपोत्सव: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय लैलूंगा के भुईयांपानी में दीप महोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल
गुरुधाम में एक करोड़ रुपए की लागत से सर्वसुविधायुक्त भवन और महतारी सदन के लिए 29 लाख रुपए सहित कई घोषणाएं
रायपुर, 21 अक्टूबर 2025


दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ जिले के लैलूंगा तहसील के ग्राम भुईयांपानी पहुँचे। यहाँ उन्होंने गुरुधाम में आयोजित दीप महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर अपने आराध्य संत गुरुदेव स्वामी धनपति पंडा जी एवं श्रीमती प्रेमशीला पंडा की प्रतिमाओं के समक्ष नमन कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह दीपोत्सव हर घर में उजियारा और हर जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं प्रेम का प्रकाश फैलाए। उन्होंने कहा कि गुरु का आशीर्वाद सदैव हम सब पर बना रहे। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने शिवमंदिर में जाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया तथा हनुमान मंदिर एवं वटवृक्ष की पूजा-अर्चना भी की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह संतों और प्रदेश की जनता का ही आशीर्वाद है कि एक किसान का बेटा मुख्यमंत्री बना है। उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल के 22 महीनों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी योजनाओं को धरातल पर उतारना उनकी सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों के विकास के लिए राज्य सरकार सुशासन, पारदर्शिता और विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को दो वर्षों का बकाया बोनस प्रदान किया गया है। धान खरीदी की सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ कर दी गई है। धान का मूल्य 3,100 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं। ई-गवर्नेंस प्रणाली की शुरुआत हो चुकी है और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। भूमिहीन मजदूर सहायता योजना, तेंदूपत्ता खरीदी 5,500 रुपए प्रति मानक बोरा, रामलला दर्शन योजना एवं मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना जैसी अनेक जनहितकारी योजनाएँ सफलतापूर्वक संचालित की जा रही हैं।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने गुरुधाम में एक करोड़ रुपए की लागत से सर्वसुविधायुक्त भवन का निर्माण, महतारी सदन के लिए 29 लाख रुपए के साथ ही गुरुधाम परिसर में हाईमास्ट लाइट की स्थापना, तालाब का सौंदर्यीकरण, बोर खनन एवं अन्य आवश्यकताओं के लिए घोषणा की।
लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने उपस्थित सभी लोगों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि इस संसार में गुरु से बढ़कर कोई नहीं है। गुरु ही वह प्रकाशस्तंभ हैं जो हमें अंधकारमय जीवन से निकालकर ज्ञान, अनुशासन और नैतिकता के पथ पर अग्रसर करते हैं। गुरु की प्रेरणा ही जीवन में सच्चा आनंद, आत्मिक शांति और सर्वाेच्च सुख प्रदान करती है। उनका मार्गदर्शन जीवन को अर्थपूर्ण बनाता है।
कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, महापौर श्री जीवर्धन चौहान, संत सनातन धर्मदेवी संत समाज के अध्यक्ष श्री सहदेव पंडा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार, श्री सत्यानंद राठिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित थे।
दीपावली में उजाला और आत्मसम्मान का संगम, 30 हजार घरों में पहली बार जलेंगे खुशियों के दीप
प्रधानमंत्री आवास योजना और जनमन योजना में रायगढ़ जिला बना प्रदेश का अग्रणी उदाहरण
रायुपर, 21 अक्टूबर 2025
इस दीपावली में छत्तीसगढ़ के हजारों परिवारों के घरों में खुशियों का ऐसा उजाला फैलेगा, जो केवल दीपों की रोशनी से नहीं, बल्कि "अपना घर” होने के गर्व और आत्मसम्मान से जगमगाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत रायगढ़ जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए 30 हजार से अधिक आवासों का निर्माण पूर्ण कर लिया है। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा और जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता से यह सब संभव हो पाया है। प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के विशेष प्रयासो से लाभर्थियों के अपना घर पाने का सपना पूरा हुआ है और इस बार की दीवाली में नए घर का आंगन दिए से रोशन होने जा रहा है।
रायगढ़ जिले में वित्तीय वर्ष 2024-25 में स्वीकृत आवासों में से इन 30 हजार से अधिक घरों का निर्माण समय पर पूरा होना न केवल प्रशासनिक दक्षता का उदाहरण है, बल्कि यह ग्रामीण हितग्राहियों के जीवन में स्थायित्व और सम्मान का नया अध्याय भी जोड़ रहा है। इस बार दीपावली उनके लिए वास्तव में विशेष होगी, क्योंकि इस बार दीये उन घरों में जलेंगे, जिनकी दीवारें खुद उनकी मेहनत, उम्मीदों और सरकारी योजनाओं की संवेदनशीलता की कहानी कह रही हैं।
*मिशन मोड में दिखाई दी रायगढ़ की प्रतिबद्धता*
कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के नेतृत्व में रायगढ़ जिले ने प्रधानमंत्री आवास योजना को केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक “जन-आंदोलन” का स्वरूप दे दिया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की टीमों ने गांव-गांव जाकर कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की, हितग्राहियों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया, और हर स्तर पर माइक्रो प्लानिंग से काम को गति दी। जिन क्षेत्रों में निर्माण कार्य धीमा पाया गया, वहां तत्काल समीक्षा बैठकें लेकर कारणों का विश्लेषण किया गया और जिम्मेदार अमले पर सख्त कार्रवाई की गई।परिणामस्वरूप रायगढ़ जिला आज प्रदेश में सबसे आगे खड़ा है, जहां 5 हजार, 10 हजार, 15 हजार, 20 हजार और 25 हजार आवास निर्माण के सभी चरणों में लक्ष्य सबसे पहले पूरे किए गए।
*आवास योजना से बढ़ा रोजगार, सशक्त हुई महिलाएं*
प्रधानमंत्री आवास योजना ने सिर्फ छत नहीं दी बल्कि इसने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा दी है। जिले में महिला स्व-सहायता समूहों को सेटरिंग प्लेट निर्माण और आपूर्ति कार्य में जोड़ा गया है, जिससे उन्हें अतिरिक्त आय और आत्मनिर्भरता दोनों मिल रही हैं।
वहीं युवाओं को राज मिस्त्री के रूप में प्रशिक्षित कर निर्माण कार्यों में शामिल किया जा रहा है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़े हैं और गांवों में श्रम की गरिमा को भी नया सम्मान मिला है। रायगढ़ में यह योजना अब ग्रामीण समृद्धि और महिला सशक्तिकरण की प्रेरक कहानी बन चुकी है।
*बिरहोर परिवारों के लिए उजाला बनी पीएम जनमन योजना*
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत रायगढ़ जिले ने भी उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर परिवारों के लिए स्वीकृत 173 आवासों में से अब तक 150 आवास पूरे किए जा चुके हैं, जो कुल लक्ष्य का 82 प्रतिशत है। शेष आवासों का कार्य अंतिम चरण में है और जल्द ही पूर्ण हो जाएगा।
इन पक्के घरों ने बिरहोर परिवारों के जीवन में केवल स्थायित्व ही नहीं, बल्कि सामाजिक जुड़ाव और आत्मविश्वास का उजाला भी भर दिया है। इस दीपावली, उनके घरों में भी दीये जलेंगे, यह केवल प्रकाश का नहीं, बल्कि सम्मान का उत्सव होगा।
*रायगढ़ प्रदेश का अग्रणी जिला*
कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में रायगढ़ लगातार प्रदेश में अग्रणी रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ने केवल घर नहीं दिए, बल्कि जीवन में स्थायित्व, गरिमा और आत्मविश्वास दिया है। अब इन घरों में हर त्योहार पर खुशियों की गूंज सुनाई देगी, बच्चों की हंसी, दीयों की रोशनी और संतोष की मुस्कान यही इस योजना की सच्ची सफलता है।
*दीपावली की नई सुबह, ‘अपना घर’ की रोशनी से रोशन होगा*
यह दीपोत्सव केवल दीपों का नहीं, बल्कि सरकारी योजना की संवेदनशीलता और जनता की उम्मीदों के मिलन का पर्व होगा। इन 30 हजार से अधिक घरों की चमक में छिपा है प्रशासन की निष्ठा, हितग्राहियों की मेहनत और उस सपने की पूर्ति, जो हर गरीब परिवार ने कभी अपने लिए देखा था।
बांके बिहारी समूह विवाद ने लिया हिंसक रूप: पिता-पुत्र पर हमला, रायपुर में 5 लोगों पर FIR
रायगढ़ । रायगढ़ जिले के औद्योगिक जगत में चर्चित बांके बिहारी समूह के भीतर चल रहा पारिवारिक और कारोबारी विवाद अब हिंसा में बदल गया है। समूह के निदेशक हरविलास अग्रवाल और उनके पुत्र आयुष अग्रवाल पर रायपुर में हमला किया गया, जिसमें दोनों को चोटें आई हैं। आयुष अग्रवाल की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज रायपुर के एक निजी अस्पताल में जारी है।
घटना की पृष्ठभूमि
हरविलास अग्रवाल ने बताया कि कंपनी के शेयर और प्रबंधन नियंत्रण को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा था। उनके अनुसार, समूह के एक अन्य पक्ष अजय अग्रवाल द्वारा पहले से ही उनके खिलाफ कूटरचित दस्तावेज तैयार कर शेयर हड़पने के प्रयास की शिकायत पूंजीपथरा थाने में दर्ज की गई थी। इसी विवाद के बीच 17 अगस्त को रायपुर के तेलीबांधा स्थित सृष्टि गार्डन में कंपनी की एक अहम बैठक रखी गई थी।
मीटिंग में मारपीट, आयुष गंभीर रूप से घायल
हरविलास के अनुसार, मीटिंग में उन पर और उनके पुत्र पर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर के लिए दबाव बनाया गया। उन्होंने पहले ही ईमेल के माध्यम से विरोध दर्ज कराया था और कहा था कि मीटिंग में वीडियो रिकॉर्डिंग और कंपनी सेक्रेटरी की उपस्थिति आवश्यक है, ताकि सभी प्रक्रियाएं वैध रूप से पूरी हों।
लेकिन, मीटिंग में उनकी बात नहीं सुनी गई और विवाद बढ़ गया। आरोप है कि मीटिंग के दौरान गाली-गलौज और हाथापाई हुई। इस दौरान आयुष अग्रवाल को कमरे से बाहर निकालकर दरवाजा बंद कर दिया गया और उनके पैरों में गंभीर चोटें आईं। हरविलास के मुताबिक, “पवन अग्रवाल ने मेरे बेटे के पैरों को काटने की कोशिश की और सिर पर भी वार किया। अगर हम समय पर नहीं निकलते, तो जान से मार सकते थे।”
रायपुर में दर्ज हुई FIR
घटना के बाद हरविलास अग्रवाल ने रायपुर के तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में धारा 294, 115(2), 351(2), 118 और 3(5) बीएनएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, साथ ही मीटिंग स्थल के सीसीटीवी फुटेज और दस्तावेजों की जांच जारी है।
हरविलास अग्रवाल का बयान
हरविलास ने कहा: “हम केवल कंपनी और परिवार की सुरक्षा के लिए विरोध कर रहे थे। मेरे पुत्र को जान से मारने की कोशिश की गई। यह सब पहले से योजना बनाकर किया गया था। हमें झूठे केस में फंसाने की साजिश रची जा रही है।”
उन्होंने आगे कहा कि परिवार में पहले एकता बनी हुई थी, लेकिन कुछ राजनीतिक और बाहरी तत्वों के हस्तक्षेप के बाद मतभेद गहराने लगे।
“जिसके घर शीशे के होते हैं, वह दूसरों के घरों में पत्थर नहीं मारते। सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ चल रही अफवाहों से मेरा कोई संबंध नहीं है, मैंने किसी को कोई चंदा भी नहीं दिया,” — हरविलास अग्रवाल।
पुलिस जांच जारी
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच निष्पक्ष और साक्ष्य-आधारित होगी। घटना के बाद से रायगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में इस विवाद की चर्चा तेज हो गई है। हरविलास अग्रवाल ने पुलिस से सुरक्षा की मांग भी की है।
कौन हैं हरविलास अग्रवाल
हरविलास अग्रवाल रायगढ़ के वरिष्ठ उद्योगपति हैं, जो लंबे समय से बांके बिहारी पावर एंड स्टील लिमिटेड और बांके बिहारी इंफ्राकॉम प्राइवेट लिमिटेड का संचालन कर रहे हैं। वे अपने पारदर्शी व्यवसाय, कर्मचारियों के हितों की रक्षा और सामाजिक कार्यों के लिए जाने जाते हैं।
फिलहाल, मामला पुलिस जांच के अधीन है।
रायगढ़ और रायपुर दोनों ही स्थानों पर इस घटना को लेकर औद्योगिक समुदाय में तनाव और चिंता का माहौल है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आत्मनिर्भरता और आर्थिक बचत का सशक्त माध्यम सौर ऊर्जा: श्री दिनेश कुमार सिंह
सोलर प्लांट से बिजली बिल हुआ शून्य, स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में सकारात्मक पहल
रायगढ़, 15 अक्टूबर 2025
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए ऊर्जा आत्मनिर्भरता और आर्थिक बचत का सशक्त माध्यम बन रही है। इसी कड़ी में रायगढ़ शहर के माँ नगर कॉलोनी निवासी श्री दिनेश कुमार सिंह ने इस योजना का लाभ उठाकर प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। श्री सिंह ने मई 2025 में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 5 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट अपने घर की छत पर स्थापित कराया। योजना की प्रक्रिया सरल एवं पारदर्शी होने के कारण उन्हें बैंक से ऋण भी सहजता से मिल गया। वहीं छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी की तत्परता से उनका सोलर प्लांट समय पर चालू हुआ और निर्धारित अवधि में सब्सिडी राशि भी प्राप्त हो गई।
सोलर प्लांट आर्थिक रूप से लाभकारी
श्री दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि पहले जहां उनका मासिक बिजली बिल लगभग 2500 रुपए से 3000 रुपए तक आता था, वहीं सोलर प्लांट चालू होने के बाद बिल में उल्लेखनीय कमी आई। जून माह में बिल माइनस 130 रुपए, जुलाई माह में माइनस 205 रुपए, अगस्त में 350 रुपए तथा सितंबर में 550 रुपए का बिल प्राप्त हुआ। अपने अनुभव साझा करते हुए श्री सिंह ने कहा कि सोलर प्लांट लगाना न केवल आर्थिक रूप से लाभकारी सिद्ध हुआ है, बल्कि अब उन्हें इस बात का भी संतोष है कि वे स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे रहे हैं।
हर घर सोलर, हर घर उजाला का लक्ष्य हो रहा है साकार
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से जहां एक ओर आमजन की आर्थिक बचत सुनिश्चित हो रही है, वहीं यह केंद्र सरकार के ‘हर घर सोलर, हर घर उजाला’ के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है।
हर महीने एक हजार रुपए बन रहा आत्मनिर्भरता का आधार
महतारी वंदन योजना से बदल रही हैं छत्तीसगढ़ की महिलाओं की जिंदगी
15 अक्टूबर 2025
छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना आज महिलाओं के जीवन में आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की नई राह बना रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित यह योजना नारी सम्मान और गरिमा का प्रतीक बन चुकी है।
रायगढ़ जिले में अब तक 3 लाख 15 हजार 78 महिलाओं के खातों में 523 करोड़ 47 लाख रुपए से अधिक की राशि अंतरण की जा चुकी है। दीपावली से पहले जारी 20वीं किस्त के तहत 25 करोड़ 38 लाख 75 हजार रुपए की राशि भी महिलाओं को मिली है।
हर माह मिलने वाले एक हजार रुपए ने महिलाओं को आर्थिक मजबूती दी है। ग्राम आमापाली की श्रीमती पुष्पा महंत बताती हैं कि योजना से बच्चों की पढ़ाई और घर का खर्च संभालना आसान हुआ है। श्रीमती मुस्तरी बेगम और श्रीमती दुरपति बरेठ कहती हैं कि यह योजना उनके जीवन में स्थिरता और आत्मनिर्भरता का आधार बनी है।राज्य की कई महिलाएं अब इस राशि को बीज पूंजी बनाकर छोटे व्यवसाय जैसे सिलाई-सेंटर, किराना दुकान और हस्तशिल्प कार्य शुरू कर रही हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि सशक्त महिला ही सशक्त परिवार और सशक्त समाज की नींव है।महतारी वंदन योजना आज छत्तीसगढ़ की महिलाओं के आत्मविश्वास और सम्मान की नई पहचान बन गई है।महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि महतारी वंदन योजना ने प्रदेश की लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भरता और सम्मान का नया आधार दिया है। यह योजना नारी सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है।
रायगढ़ के चार होटलों में दबिश
खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने
15 अक्टूबर 2025

त्योहारी सीजन में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा रायगढ़ जिले में सघन जांच अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान चार प्रमुख होटलों और प्रतिष्ठानों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजे गए हैं।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि निरीक्षण के दौरान रिंकू ढाबा से बिरयानी राइस एवं पकी हुई अरहर दाल, तुलसी होटल से कुंदा एवं खोवा बर्फी, अलंकार होटल से नारियल बर्फी और रसगुल्ला तथा चावला रेस्टोरेंट से मैसूर पाक और पेड़ा के नमूने लिए गए।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी प्रतिष्ठानों को निर्देशित किया है कि वे स्वच्छता मानकों का पालन करें और किसी भी प्रकार की मिलावटी या अमानक खाद्य सामग्री का विक्रय न करें। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती सरिता पटेल, श्री शांतनु भट्टाचार्य, श्री अमित साहू एवं श्री संतोष दास उपस्थित रहे।
कोसमपाली और उमरिया जलाशय के कार्यों के लिए 3.61 करोड़ की राशि स्वीकृत
15 अक्टूबर 2025
छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा रायगढ़ जिले की दो सिंचाई योजनाओं के लिए 3 करोड़ 61 लाख 7 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। स्वीकृत कार्यों में रायगढ़ जिल के विकासखण्ड-रायगढ़ के अंतर्गत कोसमपाली जलाशय का जीर्णोद्धार कार्य हेतु 1 करोड़ 53 लाख रुपये स्वीकृत किये हैं। विकासखण्ड-पुसौर अंतर्गत छिछोर उमरिया जलाशय के जीर्णोद्धार कार्य के लिए 2 करोड़ 8 लाख 7 हजार रुपये स्वीकृत किये गये है। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से सिंचाई योजना के कार्यों को पूर्ण कराने मुख्य अभियंता हसदेव कछार, जल संसाधन विभाग बिलासपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।
सोलर लगाया पैसा बचाया, त्यौहार मनेगा झमाझम
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से सुनीता पटेल को बिजली बिल के तनाव से मिली मुक्ति
13 अक्टूबर 2025
सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का पूरे जिले के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग अपने घर में सोलर सिस्टम लगाकर अब खुद ही बिजली निर्माता बन गए हैं और इसे वापस बिजली वितरण कंपनी को दे रहे हैं। जिससे उनके घर का बिजली का बिल न के बराबर या फिर बहुत कम आ रहा है। राज्य में घरेलू सोलर पावर प्लांट लगाने के मामले में रायगढ़ जिला लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी और स्थानीय बैंकों के सहयोग से लोग आसानी से सोलर सिस्टम अपने घरों में लगवा रहे हैं।
सोलर सिस्टम लगाने से पैसे की बचत
रायगढ़ शहर की लाभार्थी सुनीता पटेल बताती हैं कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत उन्होंने आसानी से आवेदन किया। आवेदन के बाद बैंक से तुरंत लोन मिला और अगले दिन उनके घर में 3 किलोवाट का सोलर सिस्टम लग गया। बीते दो महीने से उनके घर का बिजली बिल नहीं के बराबर आ रहा है, जो पहले 3 हजार रुपये से अधिक का आता था अब वह ऋणात्मक में आ रहा है। इसका फायदा देखते हुए उन्होंने अपने घर में एक और सोलर सिस्टम लगवा लिया। सुनीता पटेल कहती है कि सोलर सिस्टम लगाने से पैसे की बचत हो रही है, इस बार उनका दीवाली अच्छे से मनेगा।
एक लाख से अधिक की सब्सिडी
केंद्र और राज्य द्वारा लोगों को 3 किलोवाट के सोलर सिस्टम में 1 लाख 08 हजार रूपये की सब्सिडी मिल रही है। जिसमें केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार और राज्य सरकार की ओर से 30 हजार रूपये मिल रहे हैं। 3 किलोवाट के सिस्टम को लगाने में प्रति सिस्टम 1 लाख 90 हजार रूपये का खर्च आता है सब्सिडी काटने के बाद यह रकम महज 72 हजार रूपये हो जाती है जिसे सभी बैंक 6 प्रतिशत की दर से 10 साल के लिए ऋण दे रहे हैं। हजार रूपये से कम के मासिक किश्तों में यह सिस्टम पड़ जाता है।