छत्तीसगढ़ / रायगढ़

शासकीय आईटीआई रायगढ़ में प्रवेश के लिए आवेदन 5 सितंबर तक

 रायगढ़ । शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायगढ़ में सत्र 2026 में विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चालू है। इच्छुक विद्यार्थी 5 सितंबर 2026 तक संचालनालय के वेब पोर्टल  पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

प्रवेश के लिए फिटर, मोटर मैकेनिक, मशीनिष्ट, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, वेल्डर, फाउंड्रीमैन, वुड वर्क टेक्निशियन, सेक्रेटियल प्रैक्टिस (अंग्रेजी), फिजियोथेरेपी टेक्निशियन, आरएसी, ड्राइवर कम मैकेनिक, कोपा तथा असिस्टेंट टेक्निशियन ड्राई वॉल एंड फॉल सीलिंग सहित विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध एडमिशन गाइडलाइन्स 2026 में देखी जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक विद्यार्थी कार्यालयीन समय में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायगढ़ के प्राचार्य कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image