छत्तीसगढ़ / रायपुर
रायपुर : राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने राजभवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री शास्त्री की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की...
रायपुर, 02 अक्टूबर 2023

राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने आज यहाँ राजभवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्री हरिचंदन ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें भी पुष्पांजलि दी। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री अमृत कुमार खलखो, विधिक सलाहकार श्री राजेश श्रीवास्तव, उपसचिव श्री दीपक अग्रवाल, नियंत्रक श्री संजय विश्वकर्मा सहित राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
राज्यपाल श्री हरिचंदन ने इस अवसर पर गांधी जी और शास्त्री जी के देश के प्रति अविस्मरणीय योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी अहिंसा के पुजारी थे। पूरा विश्व इस तथ्य पर अत्यंत आश्चर्यचकित हुआ कि गांधी जी ने अहिंसात्मक तरीके से ब्रिटिश शासन से भारत को मुक्ति दिलाई। गांधी जी ने वर्ष 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन प्रारंभ किया जिससे शासक वर्ग की नींव हिलने लगी और अंत में वर्ष 1947 को भारत को स्वतंत्रता प्राप्त हुई। गांधी जी इसके अलावा समाज की कुरीतियों, अस्पृश्यता जातिवाद, लैंगिक असमानता आदि के खिलाफ थे। वे समाज सुधार पर भी बराबरी से ध्यान देते थे। यूनाईटेड नेशन ऑर्गेनाईजेशन ने गांधी जी के योगदान को याद करते हुए गांधी जंयती के दिन को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।
राज्यपाल ने कहा कि भारत के दूसरे प्रधान मंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी अपने देश के प्रति अटूट समर्पण के व्यक्ति थे। प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल अनेक चुनौतियों से भरा था, लेकिन इस कठिन समय के दौरान उनके नेतृत्व ने राष्ट्र पर एक अमिट छाप छोड़ी।
शास्त्री जी की विशेषताओं में से एक उनकी सादगी थी। वह एक साधारण जीवन जीते थे और अपनी मितव्ययिता के लिए जाने जाते थे। उनका आदर्श वाक्य, ‘जय जवान, जय किसान‘ सशस्त्र बलों और कृषि समुदाय दोनों के कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का उदाहरण देता है।
शास्त्री जी के नेतृत्व का सबसे कठिन समय 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान था, संघर्ष के दौरान उनके नेतृत्व ने उन्हें पूरे देश का सम्मान और प्रशंसा दिलाई। हम सबको गांधीजी और शास्त्रीजी के योगदान को याद रखना चाहिए और उनके दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए।
कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा एक बार फिर सुर्खियों में चुकाए 30 साल पुराने उधार, याददाश्त की हो रही तारीफ़...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा वैसे तो कोई पहचान के मोहताज नहीं हैं, वो अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। देखा जाए तो जब उन्होंने मंत्री पद की शपथ ली थी तो देशभर में उनकी शिक्षा को लेकर सवाल उठाए गए थे, लेकिन पांच सालों में कवासी लखमा ने आबकारी और उद्योग विभाग का कुशल संचालन कर साबित कर दिया कि काबिल बनो कामयाबी झक मार के पीछे आएगी। लेकिन चुनावी सीजन में कवासी लखमा एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार भी मंत्री लखमा अपने वीडियो की वजह से चर्चा में आए हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है इस वीडियो में?
वायरल वीडियो में मंत्री कवासी लखमा एक ग्रामीण को पैसे देते हुए नजर आ रहे हैं। अब पैसे दे रहे हैं तो ये मत समझ लीजिएगा की चुनावी साल में पैसे बांटे जा रहे हैं। दरअसल मामला कुछ अलग ही है। कवासी लखमा जब राजनीति में नहीं आए थे तो वनोपज खरीदी का काम करते थे। 30 साल पहले जो व्यापारी कवासी लखमा थे उन्होंने गांव के एक ग्रामीण से 6000 रुपए उधार लिए थे, लेकिन सिर्फ 3000 रुपए ही लौटा पाए थे। वहीं, इन दिनों जब कवासी लखमा अपने गृह जिले के प्रवास पर थे तो जिस शख्स ने उधार दिए थे उनका बेटे से मुलाकात हो गई। उन्हे देखते ही मंत्री लखमा को पुराना कर्ज याद आ गया और उन्होंने मौके पर ही उधार देने वाले शख्स को 3000 रुपए लौटाए। इतना ही नहीं उन्होंने 500 रुपए अधिक भी दिए ये बोलकर कि ये ब्याज है। हालांकि ब्याज वाली बात पर सभी हंस पड़े और ठिठोली होने लगी।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री और शायर हाजी हसन अली को उनकी जयंती पर किया नमन...
रायपुर, 02 अक्टूबर 2023



मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री और शायर हाजी हसन अली की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन भी उपस्थित थे ।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने महात्मा गांधी के देश के लिए अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि गांधी जी ने भारत में स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा दी। उन्होंने सत्य, प्रेम और अहिंसा का मार्ग अपनाकर पूरे विश्व के सामने मिसाल कायम की। उन्होंने देश में जिस ग्राम स्वराज की कल्पना की थी, छत्तीसगढ़ सरकार उसे पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री को स्मरण करते हुए कहा कि शास्त्री जी ने सादगी से जीवन जिया और अपना पूरा जीवन गरीबों की सेवा में अर्पित कर दिया। वास्तव में वे सच्चे गांधीवादी थे। उन्होंने भारतीय स्वाधीनता संग्राम में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। उन्होंने वर्ष 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय देश को कुशल नेतृत्व प्रदान किया और ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा देकर जनता का मनोबल बढ़ाया, जिससे सारा देश एकजुट हो गया। श्री बघेल ने कहा कि शास्त्री जी जैसे कर्मयोगी सदा लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने श्री हसन के उर्दू भाषा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान को याद करते हुए कहा है कि श्री हाजी हसन अली ‘हसन‘ ने उर्दू भाषा को जनप्रिय बनाने के लिए कई काम किए। श्री हाजी हसन ने हिन्दी से उर्दू पढ़ना-लिखना सीखने के लिए कई किताबें लिखी, इससे दोनों भाषाओं को सीखने और समझने में रूचि रखने वालों को आसानी हुई है। राज्य सरकार ने उनके सम्मान में राज्य अलंकरण की स्थापना की है। श्री बघेल ने कहा है कि उनका साहित्य उर्दू भाषा को जानने और जनसामान्य में प्रचलित करने के लिए हमेशा रौशनी देता रहेगा।
छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले में 5 लाख कैश के साथ 3 युवक गिरफ्तार...
रायपुर। मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के पहले पुलिस से लेकर सभी अधिकारियों की टीम मुस्तैद हो गई है। हर जिलों के पोस्ट पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। भारी संख्या में कैश लेकर जाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीँ इसी सिलसिले में अनूपपुर जिले में कार्यपालन मजिस्ट्रेट (FST) की टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान टीम ने तीन बाइक सवारों के पास से 5 लाख रुपए नगद बरामद किए हैं।
तीनों युवक छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले से बाइक में कैश लेकर अनूपपुर की ओर जा रहे थे। आरोपियों से पैसों के संबंध में पूछताछ की गई तो वे कोई जवाब नहीं दे पाए। जिसके बाद सभी को थाना ले जाया गया जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है। पूरा मामला बिजुरी थाना क्षेत्र का है। बिजुरी पुलिस युवकों इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि पैसों को कहां और किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। जांच के बाद इस मामले में पुलिस बड़ा खुलासा कर सकती है।
रायपुर : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस : बुजुर्ग समाज के प्रकाश-स्तंभ हैं, उनके अनुभवों के प्रकाश में नयी पीढ़ियां आगे बढ़ती हैं - श्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर रायपुर के सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों का शॉल और श्रीफल देकर सम्मान किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल संवेदनशीलता के साथ मंच से उतरकर स्वयं बुजुर्गों के पास पहुंचे और उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर, चश्मा और हियरिंग एड सहित 825 सहायक उपकरण भी प्रदान किए। इस अवसर पर सभी जिलों के लगभग साढ़े छः हजार से अधिक वरिष्ठजन उपस्थित थे।
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि मानव जीवन की तीन प्रमुख अवस्थाएं हैं- बाल्यावस्था, युवावस्था और वृद्धावस्था। मनुष्य की वृद्धावस्था उसके जीवनभर के ज्ञान और अनुभवों का निचोड़ है, उसकी जीवनभर की तपस्या का संचय है। इसीलिए हमारे बुजुर्ग हमारे समाज के प्रकाश-स्तंभ हैं। उनके अनुभवों के प्रकाश में ही नयी पीढ़ियां आगे बढ़ती हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि बुजुर्गों की सेवा करने से आयु, विद्या, यश और बल बढ़ता हैं।
श्री बघेल ने कहा है कि नये दौर के समाज में हमारे पुरातन जीवन-मूल्य बहुत पीछे छूटते जा रहे हैं। बुजुर्गों ने जीवनभर जिन लोगों के लिए मेहनत की, त्याग किया वे उन्हीं के द्वारा उपेक्षित कर दिए जाते हैं। राज्य सरकार द्वारा बुजुर्गों के लिए सियान हेल्प लाइन नम्बर शुरू किया गया है। इस हेल्पलाईन का उपयोग दिव्यांग, विधवा और उभयलिंगी व्यक्ति भी कर सकते हैं। सियान हेल्पलाइन सेंटर और टोल फ्री नंबर के सेटअप की स्थापना के लिए बजट में एक करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। हेल्पलाइन नंबर पर अभी तक 76 हजार से ज्यादा कॉल आ चुके हैं, इनमें से 1493 कॉल बुजुर्गों ने किए हैं। हमें खुशी है कि इस हेल्पलाइन सेंटर के माध्यम से हम बुजुर्गों की मदद कर पा रहे हैं।
श्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार ने निराश्रितों, बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवा तथा परित्यक्ता महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत दी जाने वाली मासिक पेंशन की राशि को 350 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए प्रतिमाह कर दिया है। प्रदेश के 13 लाख से ज्यादा बुजुर्गजन मासिक पेंशन योजना का लाभ उठा रहे हैं। इसके अलावा राज्य सरकार बुजुर्गों को 49 हजार आवश्यक सहायक उपकरणों का वितरण भी कर चुकी है। राज्य शासन के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना शुरू की गई है। इससे उनके बुढ़ापे में सहायता मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि बुजुर्गों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए राज्य सरकार द्वारा सियान जतन क्लीनिक का संचालन किया जा रहा है। प्रदेश के आयुर्वेदिक अस्पतालों में भी बुजुर्गों के लिए विशेष ओपीडी और पंचकर्म सेवाएं दी जा रही हैं। राज्य में श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स में 72 प्रतिशत तक कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस योजना का लाभ भी हमारे वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा है।
श्री बघेल ने सभी से अपने परिवार या आसपास बुजुर्गों की समस्याओं को समझने का प्रयास करने की अपील करते हुए कहा कि बुजुर्गों की सेवा के फल से बढ़कर कोई पूजा-आराधना नहीं है। उनका आशीर्वाद ही सबसे बड़ा पुण्यफल है। बुजुर्गों को हमसे उतने ही प्रेम की उम्मीद होती है, जितना प्रेम उन्होंने हमें दिया है।
समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने बुजुर्गों को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बुजुर्गों, निराश्रितों, दिव्यांगों, किसानों सहित हर वर्ग का ध्यान सुचारू रूप से रख रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा पैसा नहीं देने पर भी राज्य सरकार ने योजनाओं के लिए अग्रिम स्वीकृति दी है, जिससे व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है।
कार्यक्रम में बुजुर्गों को 25 इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर, 600 हियरिंग एड और 200 चश्मा सहित 825 सहायक उपकरण प्रदान किए गए। इस अवसर पर दिव्यांग महाविद्यालय रायपुर के बच्चों द्वारा शानदार देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। बुजुर्गों का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। यहां श्रवण और नेत्र जांच कर चश्मा प्रदान किया गया। इसके साथ ही समाज कल्याण विभाग द्वारा बुजुर्गों को योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाया गया। इस अवसर पर संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह,संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा, विधायक श्री सत्य नारायण शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा, समाज कल्याण विभाग के सचिव श्री अमृत खलखो सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन उपस्थित थे।
रायपुर : बरसों की झांकी परम्परा को नई पीढ़ी भी उत्साह से बढ़ा रही, यह सबसे अच्छी बात- मुख्यमंत्री श्री बघेल
गणेशोत्सव पर हर साल राजधानी के नागरिक भगवान गणेश की सुंदर झांकियों का इंतज़ार करते हैं। रायपुर में इसकी भव्य परंपरा है और पूरा शहर रात्रि जागरण कर भगवान गणेश की झांकियों के रूप में सुंदर लीलाओं का इंतज़ार करता है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भी रायपुर के अन्य नागरिकों के साथ सुंदर झांकियों से भक्ति रस का आनंद लिया और गणेश जी की पूजा की।
उन्होंने समिति के सदस्यों को बधाई दी और कहा कि आप लोगों ने बहुत सुंदर झांकी तैयार की है। इससे नई पीढ़ी को भी अपनी सांस्कृतिक परंपरा की जानकारी मिलेगी। श्री बघेल ने कहा कि आप सभी समितियां बरसों से उस परंपरा को चला रही हैं जिसे आपके मोहल्ले की पुरानी पीढ़ियों ने शुरू किया होगा। ये बहुत स्वागत योग्य बात है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस मौके पर भगवान गणेश की विविध स्वरूपों में निकली झांकी का अवलोकन किया।
झांकी में प्रमुख रूप से भगवान विष्णु के स्वरूप, कृष्ण भगवान के दही लूटने हेतु मटका फोड़ आदि की झांकी निकाली गई ।इस अवसर पर संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, नगर निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन सहित गणमान्य नागरिक तथा बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।
सीएम बघेल ने केंद्र पर बोला बड़ा हमला, कहा- बक्सों में पैसा भर भरकर ला रही ईडी और सीआरपीएफ, इनके वाहनों की हो चेकिंग
रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, "सीआरपीएफ के प्लेन में जो बड़े-बड़े बक्से भरकर आए हैं, उनकी चेकिंग नहीं हो रही है। मैं निर्वाचन आयोग से कहना चाहूंगा कि इनके (ईडी, सीआपीएफ) वाहनों की भी अनिवार्य रूप से चेकिंग होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि भाजपा हार मान चुकी है और ये आखिरी दांव है कि बक्सों में पैसे भरकर लाए जा रहे हैं, जिसका उपयोग मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए किया जाएगा। इसलिए सभी वाहनों खासकर ईडी और सीआरपीएफ के वाहनों की चेकिंग होनी चाहिए।"
असम के मुख्यमंत्री सरमा बोले- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को भूपेश से ज्यादा अकबर से प्यार
रायपुर। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने एक बार कांग्रेस और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को निशाने पर लिया है। मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, मैंने अकबर के बारे में बोला तो चुनाव आयोग में शिकायत कर दी। इससे पता चलता है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को भूपेश बघेल से ज्यादा अकबर से प्यार है।
सीएम भूपेश आज करेंगे रोड शो असम के सीएम लेंगे आमसभा
विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का शोर थमने में अब चार दिन का ही समय शेष रह गया है। अंतिम दिनों में दोनों दल ताकत झोंकने जा रहे हैं। गुरुवार को शहर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रोड शो करेंगे। वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के गैंदाटोला में सभा लेंगे।
मानपुर में सभा के बाद रोड शो
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा दो नवंबर को रोड शो व सभा के माध्यम से दो विधानसभा सीटों के मतदाताओं को साधने आ रहे हैं। वे अपने प्रचार अभियान की शुरुआत मानपुर में सभा के साथ करेंगे। वहां से रोड शो करते हुए मोहला पहुंचेंगे। इसके बागद ग्राम कौड़ीकसा में उनकी स्वागत सभा रखी गई है। वहां से वे खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के चौकी नगर और कुमर्दा में फिर स्वागत सभा में शामिल। गैंदाटोला में सभा के साथ उनका प्रचार अभियान थमेगा।
मुख्यमंत्री बघेल करेंगे रोड शो
मुख्यमंत्री बघेल दोपहर तीन बजे गंज चौक स्थित बालाजी मंदिर में पूजा अर्चना कर रोड शो शुरू करेंगे। वहां से भारत माता चौक, आजाद चौक, गुड़ाखू लाइन, जूनी हटरी, जयस्तंभ चौक, महावीर चौक होते हुए पोस्ट आफिस चौक में स्व. उदय मुदलियार की प्रतिमा में माल्यार्पण कर आगे बढ़ेगे। वहां से वेसलियन चर्च होते हुए गौरीनगर रेलवे क्रासिंग से स्टेशन पारा होते हुए प्यारेलाल चौक में सभा के साथ रोड शो का समापन होगा।
चार-पांच को आएंगे योगी
पांच नवंबर को चुनाव प्रचार थमने से पहले उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दो दिन का चुनावी दौरा है। वे चार नवंबर को डोंगरगांव में चुनावी सभा करेंगे। उसी दिन दुर्ग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संभाग स्तरीय सभा प्रस्तावित है। डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर अन्य क्षेत्रों के कार्यकर्ता वहां शामिल होंगे। यूपी के सीएम अगले दिन यानी पांच नवंबर को राजनांदगांव में रोड शो करेंगे।
भाजपा का घोषण पत्र कल जारी करेंगे अमित शाह, सभी वर्गाे के लिए बडे़ एलान की संभावना
रायपुर- चुनाव से पहले घोषणा पत्र जारी करने को लेकर कई दिनों से कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी पारा चढ़ा हुआ है। दोनों पार्टियां जनता के लिए बड़े-बड़े वादे पूरे करने का दावा करती हुई नजर आ रही हैं। इसी बीच कल सुबह यानी 3 नवंबर को गृहमंत्री अमित शाह घोषणा पत्र को जारी करने वाले हैं। घोषणा पत्र जारी करने से पहले गृहमंत्री शाह पंडरिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। हालांकि आज पीएम मोदी कांकेर जिले के दौरे पर आने वाले हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए बड़ी घोषणाओं का ऐलान कर सकते हैं।
घोषणा पत्र में किन-किन मुद्दों को रखा जाएगा....
आपको बता दें, बीजेपी धान का समर्थन मूल्य तीन हजार से ज्यादा दे सकती है। महिलाओं के लिए हर महीना 15 सौ रुपए देने की घोषणा की जा सकती है। हर हाथ रोजगार देने का भी ऐलान किया जा सकता है। बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराने की घोषणा हो सकती है।
छत्तीसगढ़ में सत्ता की चाबी हैं बस्तर की 12 सीटें, 7 नवंबर को वोटिंग, कांग्रेस-BJP में कांटे की टक्कर
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में प्रथम चरण में बस्तर संभाग के 12 और दुर्ग संभाग के 8 सीटों पर 7 नवंबर को मतदान होना है. बस्तर संभाग के 12 विधानसभा सीटों में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराना चुनाव आयोग के लिए काफी बड़ी चुनौती है. सभी 12 विधानसभा सीट नक्सल प्रभावित होने की वजह से यहां चुनाव आयोग ने बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया है. दूसरी तरफ बीजेपी और कांग्रेस के नेता भी यहां चुनौती का सामना कर रहे हैं.
2018 के चुनाव में कांग्रेस ने बस्तर की 12 की 12 सीटों पर जीत हासिल की थी लेकिन अब ऐसा कहा जा रहा है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में स्थिति बदली है और अब इन 12 विधानसभा सीटों में बीजेपी, कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है.
इन 12 सीटों पर जीत से सत्ता का रास्ता
बस्तर के राजनीतिक जानकार और वरिष्ठ पत्रकार श्रीनिवास रथ और संजीव पचौरी का कहना है कि छत्तीसगढ़ में सत्ता की चाबी पाने के लिए इन 12 विधानसभा सीट को जितना जरूरी होता है. ऐसे में प्रथम चरण के चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के नेता चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं.,हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार सभी सीटों में बीजेपी, कांग्रेस के प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर है.
श्रीनिवास रथ ने बताया कि इस बार कांग्रेस और बीजेपी से नाराज होकर हमर राज पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं. ऐसे में इस पार्टी के प्रत्याशी भी बीजेपी और कांग्रेस का वोट काट सकते हैं, साथ ही आप पार्टी भी इस बार चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रही है. 2013 के विधानसभा चुनाव में बस्तर की 12 विधानसभा सीटों में 8 सीट बीजेपी के पाले में और चार सीट कांग्रेस के पाले में गई थी, वहीं 2018 के चुनाव में सभी सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी लेकिन अब ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि वर्तमान विधायकों के दोबारा टिकट दिए जाने से कुछ जगहों में विधायकों पर जनता की नाराजगी दिख रही है. खासकर नारायणपुर , कोंटा, बीजापुर और जगदलपुर में कांग्रेस को नुकसान उठाना पड़ सकता है.
कांग्रेस ने सभी सीटों पर किया जीत का दावा
इधर, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जावेद खान का कहना है कि पिछले 5 साल के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 2 साल कोरोना में निकल गया ,लेकिन बचे 3 साल में गांव-गांव में विकास कार्य हुए हैं, बीजेपी के समय में 15 साल में ग्रामीण क्षेत्रों का जो विकास नहीं हो पाया, वह कांग्रेस सरकार ने 5 साल में कर दिखाया, किसानों का कर्ज माफ, 2500 समर्थन मूल्य में धान खरीदी ,और बिजली बिल हाफ ऐसे कई योजनाएं सरकार ने चलाई जिससे कांग्रेस के प्रति बस्तर की जनता का विश्वास बढ़ा है.
कांग्रेस के खिलाफ लोगों में नाराजगी- बीजेपी
वहीं बीजेपी के प्रवक्ता संजय पांडे ने कहा कि संभाग के पूरे 12 विधानसभा सीटों में कांग्रेस के प्रति लोगों में काफी नाराजगी है. 15 साल के शासनकाल में जो विकास कार्य बीजेपी ने किया, वो सभी विकास कार्य बीते 5 साल में ढप पड़ गया. बस्तर में केवल कांग्रेस के कार्यकाल में धर्मांतरण को बढ़ावा मिला ,कमीशन खोरी को बढ़ावा मिला है.यही नहीं सभी सरकारी योजनाओं में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है.
15 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
रायपुर । रायपुर की गंज थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा के पास से एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 15 किलो गांजा बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ओडिशा का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार 1 नवंबर को थाना गंज पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि स्टेशन रोड स्थित गुरूद्वारा के पास गेट नं. 2 में एक व्यक्ति गांजा बेचने की फ़िराक में घूम रहा है। सूचना पर थाना गंज पुलिस की टीम ने उक्त व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम भीमा नाईक निवासी ओडिशा बताया। उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर उसमे से गांजा बरामद हुआ। आरोपी भीमा नाईक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 किलो 300 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1,50,600/- रूपये जब्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 368/23 धारा 20 बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार आरोपी
भीमा नाईक पिता श्रीधर नाईक उम्र 53 साल निवासी बिजिरगुडा थाना व जिला नवरंगपुर उड़ीसा।
कांग्रेस के पोस्टर्स से गायब हुए सीएम बघेल, CM फेस बताने से बच रही पार्टी, आखिर क्या है प्लान
छत्तीसगढ़ के चुनाव में अब एक हफ्ते से भी कम का समय बचा है. ऐसे में चुनाव को देखते हुए चुनावी प्रचार अभियान में तेजी आ गई है. कांग्रेस एक बार फिर राज्य की सत्ता में वापसी की कोशिश में है. वहीं बीजेपी अपने इस किले को दोबारा हासिल करने के लिए पूरा जोर लगा रही है. बीजेपी ने इस चुनाव में सीएम फेस के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह के चेहरे को जनता के सामने किया है.
दूसरी और कांग्रेस ने सीएम फेस के रूप में किसी चेहरे को आगे नहीं किया है, बल्कि पार्टी प्रचार में पिछले पांच सालों के दौरान किए गए सरकार के कामों और सफलताओं का उपयोग कर रही है. कांग्रेस सीएम भूपेश बघेल के चेहरे का उपयोग चुनावी पोस्टर्स में भी नहीं कर रही. वहीं इसके इतर 2018 में कांग्रेस ने सीएम बघेल की शंख बजाने वाली तस्वीर का उपयोग चुनावी पोस्टर्स में किया था.
कांग्रेस के पोस्टर्स से गायब सीएम बघेल
इसके साथ ही नारा लिखा था कि भूपेश है तो भरोसा है, लेकिन अब पांच साल बाद अब पार्टी कांग्रेस के संकटमोचन सीएम बघेल की सरकार के कामों को और सफलताओं का इस्तेमाल तो राज्य भर में कर रही है, लेकिन अपने चुनावी पोस्टर्स में उनके चेहरे का नहीं. इतना ही नहीं 2023 के चुनाव में कांग्रेस ने अपना नारा भी बदल दिया है. इस बार नारा दिया गया है- भरोसा बरकरार, फिर कांग्रेस सरकार. यही नारे पार्टी के चुनावी पोसटर्स पर भी लिखे गए हैं.
कांग्रेस कर रही सामुहिक नेतृत्व की बात
कांग्रेस की ओर इस बार सामुहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है. रायपुर में लगे पार्टी के करीब सभी पोस्टर्स में राहुल गांधी और स्टैंप आकार में सीएम बघेल सहित राज्य नेतृत्व की तस्वीर लगाई गई है. कांग्रेस चुनाव में अपनी पांच साल की उपल्ब्धियों को बता रही है. वहीं अब चुनावी पोस्टर्स से गायब रहने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से सीएम भूपेश बघेल पर हमला बोला है.पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने सीएम भूपेश बघेल पर हमला बोलते हुए कहा कि कहां गया भरोसा. पार्टी के पोस्टर्स में सीएम भूपेश बघेल कहां हैं. सीएम बघेल को अपने भ्रष्टाचार पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है. सीएम अब पोस्टरों में नहीं हैं.
नहीं रहे कांग्रेस के पूर्व विधायक रामलाल भारद्वाज, क्षेत्र में शोक की लहर....
रायपुर । पलारी के पूर्व विधायक रामलाल भारद्वाज का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 1998 से 2003 के बीच पलारी विधानसभा से कांग्रेस के विधायक थे। शिक्षक के बाद वे विधायक बने थे। रामलाल भारद्वाज का स्वभाव सहज और काफी सरल था। निधन की खबर आते ही कांग्रेस सहित पलारी क्षेत्र में शोक की लहर है।
रामलाल का अंतिम संस्कार आज उनके गृह ग्राम भंडारपुरी पलारी में किया जायेगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हितेन्द्र ठाकुर, बलौदाबाजार विधानसभा प्रत्याशी शैलेष नितिन त्रिवेदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया साथ ही क्षेत्र के लिए इसे अपूर्णीय क्षति बताया।
पीएम मोदी आज आएंगे छत्तीसगढ़, बस्तर के कांकेर में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित
रायपुर । छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही सियासी दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है।
इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरूवार को छत्तीसगढ़ आएंगे। पीएम मोदी यहां कांकेर जिले में चुनावी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी यहां कांकेर, अंतागढ़ और भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों को जीताने की अपील करेंगे।
वहीं 30 अक्टूबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के दौरे के बाद अब चार नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी का दुर्ग आगमन हो रहा है। यहां तैयारियों के लिए पार्टी ने ताकत झोंक दी है।
रायगढ़ संसदीय क्षेत्र में भूपेश बघेल के बयान पर घमासान, भाजपा नेता व जशपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी मुकेश जैन ने जारी की विकास कार्यों की पूरी लिस्ट...
विष्णु सरकार मीसा(Maintenance of Internal Security Act) बंदियों को देगी 5 साल का एरियर्स, 35 करोड़ जारी...
रायपुर ,। विष्णु सरकार ने राज्य के मीसा बंदियों की पेंशन फिर से शुरू कर दी है। विष्णुदेव सरकार ने कुछ महीने पहले ही पेंशन फिर से शुरू करने की घोषणा की थी। इस पर अमल करते हुए सरकार ने पेंशन की राशि जारी कर दी है। राज्य सरकार की तरफ से न केवल पेंशन जारी किया गया है बल्कि 5 साल का बकाया भुगतान भी किया जा रहा है। इसके लिए करीब साढ़े 35 करोड़ रुपये जिलों को जारी किए गए हैं।
बता दें कि पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की सरकार में मीसा बंदियों को पेंशन दिया जाता था। 2018 में जैसे ही कांग्रेस सत्ता में आई मीसा बंदियों का पेंशन बंद कर दिया गया और 2020 में 2 अलग-अलग अधिसूचना जारी कर इस योजना को ही बंद कर दिया गया। बीजेपी की मौजूदा सरकार ने इस योजना को निरस्त करने वाली कांग्रेस सरकार की दोनों अधिसूचनाओं को निरस्त कर दिया है। प्रदेश में 2018 की स्थिति में 430 लोकतंत्र सेनानियों/आश्रितों को प्रतिवर्ष करीब 9 करोड़ रूपए की सम्मान राशि प्रदान की जाती थी। एक माह से कम अवधि के निरूद्ध व्यक्तियों को 8 हजार रूपए प्रतिमाह, एक से 5 माह तक के निरूद्ध व्यक्तियों को 15 हजार रूपए प्रतिमाह तथा पांच माह तथा अधिक निरूद्ध व्यक्तियों को 25 हजार रूपए प्रतिमाह दिया जाता था।
कौन हैं मीसा बंदी
मीसा (MISA) यानी, आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था अधिनियम (Maintenance of Internal Security Act)। प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में देश में आपातकाल लागू किया गया था। इस दौरान गैर कांग्रेसी नेताओं और आपातकाल का विरोध करने वालों को जबरन जेल में बंद कर दिया गया था। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के दौरान इन मीसाबंदियों को लोकतंत्र सेनानी नाम देते हुए जयप्रकाश नारायण सम्मान निधि के तहत पेंशन शुरू की गई।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा आरोप, बोले-सांसद रहते हुए सीएम साय ने एक भी विकास कार्य नहीं किए, भाजपा ने कहा ये लीजिए हिसाब और अपनी सूची दीजिए.
रायपुर । पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का रायगढ़ लोकसभा संसदीय क्षेत्र में दिए गए बयान पर विवाद धमने का नाम नहीं ले रहा। भूपेश बघेल ने कहा कि सांसद रहते हुए सीएम साय ने एक भी विकास कार्य नहीं किए, यदि किए हो तो बताए। इस पर रायगढ़ भाजपा ने भूपेश बघेल को करारा जवाब देते हुए विष्णु देव साय के सांसद रहते कराए गए विकास कार्यों की लंबी चौड़ी फेहरिस्त जारी कर दी और अब पलटवार करते हुए कहा है कि अब भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री रहते हुए अपने गृह जिले में कौन से विकास कार्य किए है इसकी सुची सार्वजनिक करे। यहां वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जशपुर विधानसभा प्रभारी मुकेश जैन कहा कि चुनाव में जब आत्मविश्वास जब कम होता है तो आमतौर पर नेतागण झूठ व भ्रामक तथ्यों के आधार पर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करने पर उतारू हो जाते हैं। रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस इसी तरह की राजनीति कर रही है। स्थानीय नेता यदि झूठ का सहारा ले रहे हो तो इसे जानकारी का अभाव माना जा सकता है लेकिन जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मात्र से यह कहते है कि विष्णुदेव साय जी ने सासद राहते हुये कुछ नहीं किया तो इसे गलत तथ्यों के सहारे सोची-समझी रणनीति के तहत आम जनता को गुमराह करने की कोशिश के अलावा क्या कहा जा सकता है?