छत्तीसगढ़ / रायपुर
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से नई दिल्ली के भारत मंडपम में मध्यप्रदेश के नगरीय विकास, आवास और संसदीय कार्यमंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुलाकात कर शुभकामनाएं दी
रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से नई दिल्ली के भारत मंडपम में मध्यप्रदेश के नगरीय विकास, आवास और संसदीय कार्यमंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुलाकात कर शुभकामनाएं दी। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव भी उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विकसित भारत @2047 आइडियास का शुभारंभ किया
युवाओं के नवीन विचारों को राष्ट्र निर्माण में शामिल करना होगा : श्री हरिचंदन
राजभवन में युवाओं की आवाज विषय पर हुई कार्यशाला
रायपुर, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में विकसित भारत @2047 आइडियास Ideas पहल का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण राजभवन में आयोजित किया गया। युवाओं को विकसित भारत विजन-2047 से जोड़ने के लिए युवाओं की आवाज पर एक कार्यशाला भी आयोजित की गई। कार्यशाला में विकसित भारत, सशक्त भारतीय, सम्पन्न और टिकाऊ अर्थव्यवस्था सुशासन एवं सुरक्षा, तथा विश्व में भारत आदि विषयों पर चर्चा की जायेगी।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने वर्चुअल संबोधन में नया भारत और नया विश्व के सृजन हेतु इस विजन को जनआंदोलन बनाने का आव्हान किया। श्री मोदी ने शिक्षा जगत के महानुभावों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा संस्थानों की भूमिका व्यक्तित्व निर्माण की होती है और व्यक्तित्व के निर्माण से राष्ट्र निर्माण होता है। श्री मोदी ने कहा कि आज हर युवा को यह संकल्प लेना चाहिए कि वे जो भी करेंगे, एक विकसित भारत के निर्माण के लिए करेंगे। आजादी के लिए नई चेतना का संचार करने में लिए विश्वविद्यालयों ने अहम भूमिका निभाई थी। आज विश्वविद्यालयों को विचार करना है कि भारत विकसित बनने के लिए तेजी से आगे बढ़े। देश की युवा ऊर्जा विकसित भारत @2047 के विजन में योगदान के लिए अपने दायरे से बाहर आकर सोचना होगा।
कार्यशाला में उपस्थित विद्ववजनों को संबोधित करते हुए राज्यपाल श्री हरिचंदन ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए मिशन मोड में काम करने की आवश्यकता है। इस मिशन में योगदान देने के लिए युवाओं को आमंत्रित करके उनके नवीन विचारों को राष्ट्र निर्माण में शामिल करना महत्वपूर्ण है। इसके बारे में विश्वविद्यालय के शिक्षाविद् विचार करें।
राज्यपाल ने कहा कि यह भारत का अमृत काल है। पिछले वर्षाे में समग्र शिक्षा और विश्वविद्यालयों आई.आई.टी., आई.आई.एम, मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों, कौशल विकास और अन्य कई योजनाओं तथा नीतियों के माध्यम से सामाजिक और आर्थिक ढ़ंाचे में बड़े पैमाने पर विस्तार हुआ है।
राज्यपाल ने कहा कि 144 करोड़ की आबादी के साथ, भारत 29 वर्ष की औसत आयु के साथ सबसे युवा देशों में से एक है। यह दुनिया की कुल युवा आबादी का लगभग 20 प्रतिशत है। यह एक बहुत बड़ा अवसर है, जिसके 2047 तक बने रहने की संभावना है। इस लाभांश का अच्छी तरह से उपयोग करके, हम भारत को एक विकसित और सशक्त भारत के रूप में आगे बढ़ा सकते हैं।
कार्यशाला में विभिन्न विश्वविद्यालयों के विद्ववानों विकसित भारत की 2047 की परिकल्पना पर व्याख्यान दिया। जिसमें एम्स रायपुर की डीन डॉ. सरिता अग्रवाल, आई.आई.आई.टी नया रायपुर के डीन डॉ. राजेश इंगले, छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिसद के वैज्ञानिक डॉ. अमित दुबे, एन.आई.टी रायपुर के डॉ. समीर वाजपेयी, श्री शशांक जाखोदिया, डॉ. रविन्द्र कुमार सिंह, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी वार्ताकार के रूप में शामिल हुये।
कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव श्री अमृत कुमार खलखो, उप सचिव श्री दीपक अग्रवाल, राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतिगण, डीन, फैकल्टी मेम्बर्स प्राध्यापकगण उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने सौजन्य मुलाकात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।
बेटे के मुख्यमंत्री बनने की खबर सुन मां ने खुश...होकर कहा- "छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का सौभाग्य मिला है"....
शासकीय हाई स्कूल गोंड़पारा अभनपुर जिला-रायपुर की प्राचार्य प्रशामक देख रेख गृह (वृद्धाश्रम) में बीमार बुजुर्गों हेतु दवाइयाँ और डायपर्स प्रदान किये
राज्यपाल श्री हरिचंदन ने श्री विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री नियुक्त कर केबिनेट गठन के लिए आमंत्रित किया
रायपुर, राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन को आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अरूण साव ने वर्ष 2023 की छत्तीसगढ़ राज्य नव गठित विधानसभा के अपनेे नव निर्वाचित विधायकों की सर्वसम्मति से प्रदेश विधायक दल का नेता श्री विष्णुदेव साय को चयनित किये जाने संबंधित पत्र सौंपा और नई सरकार बनाने के लिए अपना दावा प्रस्तुत किया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज सुबह राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित भगवान श्रीराम के मंदिर पहुंचे।
मुख्यमंत्री बने विष्णुदेव साय, जानिए कौन हैं Vishnu deo Sai और उनके परिवार के बारे में …
रायपुर। भाजपा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की घोषणा कर दी है. विष्णुदेव साय (Vishnu deo Sai) प्रदेश के चौथे और आदिवासी समुदाय से पहले मुख्यमंत्री होंगे. विष्णुदेव साय प्रदेश और केंद्र में कई जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. आइये छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के परिवार समेत अन्य चीजों के बारे में जानते हैं.
कौन हैं विष्णुदेव साय?
विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा से निर्वाचित हुए हैं. बीजेपी ने इस बार आदिवासी समुदाय से विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाया है. विष्णुदेव साय 2020 में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे. इसके अलावा वे सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं. इतना ही नहीं साय की गिनती संघ के करीबी नेताओं में होती है. विष्णुदेव साय साल 1999 से 2014 तक वह रायगढ़ से सांसद रहे हैं. मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में साय को केंद्र में इस्पात और खनन राज्य मंत्री बनाया गया था. जिसके बाद इन्होंने संगठन पद से इस्तीफा दे दिया था.
जीवन परिचय (Vishnu deo Sai)
विष्णुदेव साय का जन्म 21 फरवरी 1964 को छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगिया गांव के किसान परिवार राम प्रसाद साय और जशमनी देवी के घर हुआ था. विष्णुदेव साय के शिक्षा की बात करें तो उनका प्रारंभिक शिक्षा गांव के बगिया प्राथमिक स्कूल से हुई और आगे की पढ़ाई छठवीं से 11वीं तक कुनकुरी के लोयोला हायर सेकेंडरी स्कूल में 1981 तक पढ़ाई की. इसके बाद चार भाइयो में सबसे बड़े विष्णुदेव पारिवारिक कारणों से आगे की पढ़ाई छोड़ दी और घर में पिताजी के साथ खेती किसानी करने लगे. विष्णुदेव साय ने वर्ष 1991 में कौशल्या देवी से शादी की. उनके एक बेटा और दो बेटियां हैं.
पढ़ाई के बाद ऐसे राजनीति में आए Vishnu deo Sai
गांव में पढ़े लिखे होने कारण 1989 में वार्ड पंच बने फिर 1991 में बगिया पंचायत के निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हुए. सरपंच बनते ही इन्हें तपकरा विधानसभा सीट से 1991 से 1998 तक भाजपा प्रत्याशी बनाया गया और पहली बार 26 साल की उम्र में तत्कालीन मध्यप्रदेश की विधानसभा में विधायक बनकर विधानसभा का सफल तय किए. इसके बाद 27 मई 1999 में सांसद का चुनाव 2014 तक सांसद रहे. इसके साथ ही 20014 से 2019 तक कैबिनेट में इस्पात खनन श्रम रोजगार मंत्रालय में मंत्री रहे. 2020 से 2022 तक छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष की पद पर रहे. वहीं 2022 से विशेष आमंत्रित राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य के रूप में रहे. 2023 के विधानसभा चुनाव में कुनकुरी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज को 25 हजार 787 मतों से पराजित कर पुनः विधायक बने.
विष्णुदेव साय (Vishnudev Sai) की प्रथम पुत्री निवृति साय की शादी जिला धमतरी फसरपानी में हुई है. दूसरी पुत्री स्मृति साय सिविल सेवा की तैयारी रायपुर में कर रही है. वहीं एकलौता पुत्र टोसेन्द्रदेव साय रायपुर के मैट्स यूनिवर्सिटी से इंग्लिश लिटरेचर के साथ जर्नलिज्म की पढ़ाई की है.
दादा और दो भाई भी रह चुके हैं विधायक
विष्णुदेव के दादा स्व. बुधनाथ साय 1947-1952 तक विधायक मनोनीत हुए. जनसंघ के समय विष्णुदेव के बड़े पिताजी स्व. नरहरि प्रसाद साय सन् 1962-1967 तक लैलूंगा विधानसभा से विधायक रहे. 1972-1977 तक बगीचा विधानसभा से विधायक रहे. 1967 से 1979 तक सांसद व केंद्रीय मंत्री रहे. बड़े पिताजी स्व. केदारनाथ 1967-1972 तक तपकरा विधानसभा से विधायक रहे.
राजनीति के साथ अन्य चीजों में विष्णुदेव साय रुचि रखते हैं
जिसमें बैडमिंटन, फुटबॉल, किताबें पढ़ना, आदिवासियों का उत्थान और उनके विकास के लिए काम करना, गरीबों की सेवा करना है.
13 को सीएम पद की शपथ लेंगे विष्णुदेव साय... पीएम मोदी समेत कई दिग्गज होंगे शामिल....
रायपुर । छत्तीसगढ़ में काफी सस्पेंस के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री का ऐलान हो गया है। प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय होंगे। बताया जा रहा है 13 दिसंबर को सीएम विष्णुदेव साय साइंस कॉलेज मैदान में सीएम की शपथ लेंगे। इस दौरान शपथ कार्यक्रम में कई दिग्गज शामिल होंगे।
शपथ कार्यक्रम के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। कयास लगाये जा रहे हैं कि इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम और मंत्री मंडल भी शपथ ले सकते हैं।
ये दिग्गज हो सकते हैं शामिल
शपथ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शामिल हो सकते हैं । इसके साथ ही कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं।
राज्यपाल श्री हरिचंदन ने श्री विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री नियुक्त कर केबिनेट गठन के लिए आमंत्रित किया
रायपुर : विविध संस्कृति, परंपरा के बावजूद हम एक हैं और एक रहेंगे : राज्यपाल श्री हरिचंदन
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर यह अनूठा कार्यक्रम पूरे भारत में लागू किया गया है। जिसमें सभी प्रदेशों के युवा अन्य प्रदेशों में जाकर वहां की संस्कृति को समझते हैं, खान-पान का जायका लेते हैं और पर्यटन स्थलों का भ्रमण करते हैं। इस कड़ी में गोवा के विभिन्न महाविद्यालयों में अध्ययनरत युवा छात्र-छात्राओं को छत्तीसगढ़ का भ्रमण कराया जा रहा है। भ्रमण के दूसरे दिन ये विद्यार्थी राजभवन पहुंचे थे।
राज्यपाल श्री हरिचंदन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की ताकत उसकी अनेकता में एकता की भावना है। विविधता में एकता हमारे देश की दुनिया में एक मिसाल है। विविध संस्कृति, परंपरा के बावजूद हम एक हैं और एक रहेंगे। इसी विचार धारा को लेकर भारत विश्व गुरू बनने की दिशा में अग्रसर हैं।
राज्यपाल श्री हरिचंदन ने कहा कि एक भारत-श्रेष्ठ भारत के कार्यक्रम के दूरदर्शी ढांचे के तहत युवा संगम कार्यक्रम हमारे राष्ट्र के विविध पहलुओं को गहराई से समझने और उस पर गर्व करने का एक अवसर है। छत्तीसगढ़ यात्रा के दौरान विद्यार्थियों को यहां की समृद्धि संस्कृति, प्रगति और यहां की विरासत के विभिन्न पहलुओं को जानने और उससे सीखने का अवसर मिलेगा।
राज्यपाल ने कहा कि कोविड-19 के दौरान इस विशाल जनसंख्या वाले हमारे देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह कोविड के प्रबंधन के लिए कार्य किया गया उससे विश्व चकित रह गया। कोविड के विरूद्ध हमारी लड़ाई में 140 करोड़ जनसंख्या को सुरक्षित रखने के लिए हमारे फ्रंटलाइन वर्करों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। युवाओं ने भी फ्रंट लाइन वर्कर बन कर कोविड की रोक-थाम एवं समाज को इसके लिए जागरूक करने के अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे ऐसा कार्य करे, जिससे देश गौरवान्वित हो और ‘‘एक भारत महान भारत‘‘ का उद्देश्य पूरा हो सके। पढ़ाई समाप्त करने के बाद समाज के वंचित वर्गो की सेवा करने का आव्हान उन्होंने विद्यार्थियों से किया।
इस अवसर पर आई.आई.टी. भिलाई के डायरेक्टर श्री राजीव प्रकाश ने युवा संगम कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आई.आई.टी, गोवा सहित विभिन्न महाविद्यालयों के 45 विद्यार्थी छत्तीसगढ़ की परंपरा और संस्कृति, यहां की प्रगति और प्रौद्योगिकी से रूबरू होने, परस्पर सम्पर्क के द्वारा छत्तीसगढ़ के लोगों से परिचित होने और पर्यटन स्थलों का भ्रमण होने के लिए पहुंचे हैं।
कार्यक्रम में राज्यपाल श्री हरिचंदन से गोवा के विद्यार्थियों का वैचारिक आदान-प्रदान हुआ। कुमारी रिद्धी भट्ट ने भारत के विकास और संस्कृति के बीच युवाओं की स्थिति पर प्रश्न पूछा जिसका उचित समाधान श्री हरिचंदन ने किया। मुख्यमंत्री फैलोशिप गोवा के लिए कार्यरत श्री उद्धव अवस्थी ने टेक्नॉलाजी और परंपरा को जोड़ कर कैसे आगे बढ़ा सकते हैं, इस पर प्रश्न किया। श्री हरिचंदन ने कहा कि टेक्नॉलाजी और परंपरा अलग-अलग विषय हैं लेकिन टेक्नॉलाजी में परंपरा को जोड़ कर उसे आगे ले जा सकते हैं। श्री गुना आदित्य पाटिल ने युवा संगम प्रोगाम के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया जिसके कारण उन्हें छत्तीसगढ़ भ्रमण करने का अवसर मिला है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने राज्यपाल को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री अमृत खलखो, उप सचिव श्री दीपक अग्रवाल, आई.आई.टी. भिलाई के प्राध्यापकगण तथा गोवा राज्य से आये युवा और विद्यार्थी उपस्थित थे।
13 को सीएम पद की शपथ लेंगे विष्णुदेव साय... पीएम मोदी समेत कई दिग्गज होंगे शामिल
रायपुर । छत्तीसगढ़ में काफी सस्पेंस के बाद आखिरकार मुख्यमंत्री का ऐलान हो गया है। प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय होंगे। बताया जा रहा है 13 दिसंबर को सीएम विष्णुदेव साय साइंस कॉलेज मैदान में सीएम की शपथ लेंगे। इस दौरान शपथ कार्यक्रम में कई दिग्गज शामिल होंगे।
शपथ कार्यक्रम के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। कयास लगाये जा रहे हैं कि इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम और मंत्री मंडल भी शपथ ले सकते हैं।
ये दिग्गज हो सकते हैं शामिल
शपथ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शामिल हो सकते हैं । इसके साथ ही कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं।
कुम्हारी हादसे में मृत और घायलों के परिजनों को हर संभव सहायता दी जाएगी
घायलों के लिए कंपनी प्रबंधन से सबसे बेहतर मुआवजा व उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित
रायपुर निगम कमिश्नर ने किया जलभराव क्षेत्र का निरीक्षण
राजस्व अधिकारियों को विशेष नजर रखने और राहत-बचाव के निर्देश
रायपुर। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने रायपुर में लगातार बारिश की वजह से निचली बस्तियों और वार्डाें में जलभराव से बचाव और राहत कार्य करने के निर्देश दिए है। नगर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने मंगलवार को विभिन्न वार्डाें में पहुंचकर जलभराव से निपटने के निर्देश दिए और सतत माॅनीटरिंग करने अधिकारियों को कहा है।
राजस्व अधिकारियों को भी चिहिन्त जलभराव क्षेत्र पर विशेष नजर बनाए रखने के निर्देश दिए है। राजस्व अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा कर जलभराव से निपटने के कारगर कदम उठा रहे है और मौके पर पहुंचकर व्यवस्था को बेहतर बनाने का उचित कार्य कर रहे है।
उल्लेखनीय है कि पानी की निकासी के लिए नालों एवं नालियों को साफ रखने के निर्देश दिए है, ताकि बारिश से जलभराव की स्थिति उत्पनन न हो। साथ ही स्वच्छता का ध्यान रखने को कहा है।
तेलीबांधा में फायरिंग करने वाले 2 आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार
रायपुर। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के उद्योग भवन के पास एक व्यापारिक संस्थान में फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी प्रवीण सिंह उर्फ पिन्नू सहित दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना को 13 जुलाई 2024 को अंजाम दिया गया था। आरोपी प्रवीण सिंह को सिरसा, हरियाणा से गिरफ्तार किया गया, जहां वह अपने साथी राम सिंह के घर में छिपा हुआ था। दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाया गया है।
घटना का विवरण:
13 जुलाई 2024 को रायपुर के उद्योग भवन स्थित एक व्यापारिक संस्थान में फायरिंग की घटना हुई थी, जिसमें प्रवीण सिंह उर्फ पिन्नू ने अपने साथी सागर के साथ मिलकर गोली चलाई थी। घटना के बाद से ही प्रवीण फरार था और पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग राज्यों में अपनी लोकेशन बदल रहा था।
पुलिस ने तकनीकी माध्यमों और इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर उसकी गतिविधियों का पता लगाया। जानकारी मिली कि प्रवीण सिंह हरियाणा के सिरसा जिले में छिपा हुआ है। इसके बाद एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना तेलीबांधा की संयुक्त टीम ने सिरसा में छापा मारकर प्रवीण सिंह और उसके साथी राम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। राम सिंह ने प्रवीण को अपने घर में पनाह दी थी, जबकि उसे पता था कि प्रवीण एक गंभीर अपराध में वांछित है।
साक्ष्य और आरोप:
पुलिस ने आरोपी प्रवीण सिंह के कब्जे से घटना से संबंधित 2 जिंदा कारतूस और 2 खाली खोखे बरामद किए हैं। इसके साथ ही प्रकरण में थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 494/24 के तहत विभिन्न धाराओं जैसे 109(3)(5), 111, 308(5), 61(2) बी.एन.एस. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
प्रवीण सिंह उर्फ पिन्नू (उम्र 20 वर्ष), निवासी टीटुखेड़ा, थाना सदर, सिरसा, हरियाणा।
राम सिंह (उम्र 20 वर्ष), निवासी चौधरीवास, थाना आजाद नगर, हिसार, हरियाणा।
पुलिस की कार्रवाई
गंभीर अपराध के बाद फरार प्रवीण सिंह को पकड़ने के लिए पुलिस ने पंजाब, हरियाणा, और राजस्थान में कई स्थानों पर दबिश दी। अंततः सिरसा में घेराबंदी कर उसे और राम सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब इस गैंग में शामिल अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
*वेबपोर्टल विमोचन के लिए मंत्री लखन देवांगन से मिला कर्मचारी अधिकारी प्रकोष्ठ प्रदेश देवांगन कल्याण समाज के प्रतिनिधिमंडल*
नवापारा राजिम :- कर्मचारी - अधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष मनोज देवांगन के नेतृत्व एवं झखेन्द्र देवांगन संरक्षक प्रदेश देवांगन कल्याण समाज के सानिध्य में प्रकोष्ठ का एक प्रतिनिधि मंडल मंत्री जी के निज आवास कोरबा जाकर सौजन्य मुलाकात किया एवं प्रकोष्ठ के व्दारा तैयार वेबपोर्टल विमोचन कार्यक्रम के लिए मुख्य आतिथ्य हेतु आमंत्रण दिया। मंत्री जी ने आमंत्रण सहर्ष स्वीकार किया। प्रकोष्ठ के प्रांतांध्यक्ष मनोज देवांगन प्रांतीय सचिव मुक्तेश्वर देवांगन ने संयुक्त रूप से कहा कि मंत्री जी के अनुज एवं जिला देवांगन समाज कोरबा अध्यक्ष नरेन्द्र देवांगन से कुछ दिनों मे दुरभाष से चर्चा कर कार्यक्रम का दिनांक तय कर लिया जायेगा।प्रदेशाध्यक्ष देवांगन द्वारा प्रकोष्ठ के उद्देश्य, लक्ष्य एवं वर्तमान मे प्रकोष्ठ के व्दारा की जा रही गतिविधियों से अवगत कराते हुए मंत्री जी एवं उनके अनुज नरेंद्र देवांगन को बताया कि वेबपोर्टल के माध्यम से छ ग मे कार्यरत लगभग 15000 देवांगन कर्मचारी - अधिकारियो को एक प्लेटफार्म मे लाकर उनके बीच आपसी परिचय एवं सौहार्दपूर्ण संबंधो मे मजबुती लाकर देवांगन कल्याण समाज के विकास मे उन सबकी भागीदारी को बेहतर ढंग से बढावा देना प्रकोष्ठ की प्राथमिकता मे शामिल है।..समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं, बहुमुखी प्रतिभा के धनी कर्मचारी - अधिकारियो, नवनियुक्त अधिकारियों का सम्मान समारोह भी भविष्य मे आयोजित किया जायेगा इसी अनुक्रम मे प्रदेश के विभिन्न जिलों मे कैरियर गाइडेंस के माध्यम से बच्चों को उच्च प्रशासनिक पदो के लिए प्रेरित करना भी प्रकोष्ठ के सर्वोच्च प्राथमिकता मे शामिल होगा।.. गरीब तबके के विद्यार्थी को सहायता कर पढ़ाई में आ रहे व्यवधान को दूर करना है।समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने हेतु प्रदेश देवांगन कल्याण समाज को सुझाव पत्र प्रेषित करना और देवांगन समाज के समस्त कर्मचारियों के ज्वलंत और छोटी छोटी समस्याओं को प्रकोष्ठ के माध्यम से हल कराना भी प्रकोष्ठ के प्राथमिकता मे शामिल हैं। मंत्री लखन लाल देवांगन के भाई नरेंद्र कुमार देवांगन को भी गुलदस्ता भेंटकर अभिनंदन किया गया। मंत्री जी एवं उनके अनुज नरेन्द्र देवांगन ने प्रकोष्ठ को हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के तैयारी के लिए आने वाले एक दो दिनो मे प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का आनलाइन बैठक एवं उसके कुछ दिनों बाद शासकीय अवकाश के दिन आफलाइन बैठक आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। प्रतिनिधि मंडल मे उपाध्यक्ष धनेश्वर देवांगन, तकनीकी विशेषज्ञ दुष्यंत देवांगन, संगठन मंत्री घनश्याम देवांगन, कार्यकारिणी सदस्य एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी जगन्नाथ देवांगन, घनश्याम देवांगन सी एस ई बी कोरबा शामिल थे। इस अवसर पर कोरबा जिला देवांगन समाज से पंकज देवांगन एवं आनंद देवांगन कार्यकारिणी सदस्य प्रदेश देवांगन कल्याण समाज एवं गोपी देवांगन पारागांव नवापारा राजिम से विशेष रूप से उपस्थित थे।*
डाँ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना का नाम यथावत रखने हेतु मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज की ओर से ज्ञापन
रायपुर मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज की ओर से शासन द्वारा संचालित डाँ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना का नाम यथावत रखने हेतु महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम रायपुर कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौपा गया ।