छत्तीसगढ़ / रायपुर

डाँ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना का नाम यथावत रखने हेतु मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज की ओर से ज्ञापन

 रायपुर मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज की ओर से  शासन द्वारा संचालित डाँ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना का नाम यथावत रखने हेतु महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम रायपुर कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौपा गया ।

     उक्त औसर पर समाज के रायपुर राज प्रधान जगेश्वर प्रसाद वर्मा ,जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा , रायपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष उधो वर्मा ,विधि विधायी प्रभारी श्री प्रणय वर्मा जी, श्री राजेन्द्र प्रसाद भतपहरी ,श्री विनोद भारती, भावेश बघेल जी ,अंकित वर्मा जी ,प्रशांत चन्द्राकार ,रायपुर राज मंत्री श्री बृजराज सिह वर्मा जी ,सुरेश वर्मा वकील जी ,अनिल गेडाम वकील साहब ,कमलेश जी आदि सामाजिक बंधु उपस्थित थे

Leave Your Comment

Click to reload image