छत्तीसगढ़ / रायपुर
सारनाथ एक्सप्रेस में गोली चलने से आरपीएफ जवान की मौत
रायपुर । छत्तीसगढ़ में रायपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह सारनाथ एक्सप्रेस के एक कोच में एक्सीडेंटियल गोली चल जाने से रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक जवान की मौत हो गयी जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 15159 सारनाथ एक्सप्रेस सुबह करीब छह बजे रायपुर स्टेशन पहुंची थी। इसी दौरान डिब्बे से उतरते समय आरपीएफ जवान की रायफल से अचानक गोली चल गयी और उसके सीने में लगी। वहीं बर्थ पर लेटे एक युवक के पेट में भी गोली लग गयी।
दोनों को तत्काल समीप के अस्पताल ले जाया गया , जहां डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान राजस्थान निवासी दिनेश चंद्र (34) के रूप में की गयी है। घायल युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
BIG BREAKING अरुण साव और विजय शर्मा होंगे छत्तीसगढ़ के नए डिप्टी सीएम... रमन सिंह को दी गई अहम जिम्मेदारी...
BREAKING NEWS छत्तीसगढ़ का सीएम बनने के बाद विष्णुदेव साय ने कहा- सबसे पहले करेंगे ये काम...
छत्तीसगढ़ के नए सीएम विष्णुदेव साय... एक ऐसा चेहरा जिनके पास राज्य से लेकर केंद्रीय राजनीति का अच्छा खासा अनुभव ...
BIG BREAKING विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री...
विश्व आदिवासी दिवस पर भाजपा ने किया आदिवासियों का अपमान : कांग्रेस
आरएसएस के खुले विरोध की वजह से सरकार दबाव में आई : दीपक
रायपुर । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर 9 अगस्त को छत्तीसगढ़ में आयोजित कार्यक्रमों का बहिष्कार करके भारतीय जनता पार्टी ने आदिवासियों के सम्मान को ठेस पहुंचाई है। भाजपा सरकार द्वारा रायपुर में आयोजित दो प्रमुख कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया, जिसमें आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वरिष्ठ आदिवासी मंत्री रामविचार नेताम को शामिल होना था।
उन्होंने बताया कि रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को शामिल होना था, लेकिन उन्होंने अंतिम समय पर इस कार्यक्रम में शामिल न होने का फैसला किया। वहीं महंत घासीदास संग्रहालय की कला वीथिका में आदिवासियों पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन रामविचार नेताम द्वारा किया जाना था, जिसे 'अपरिहार्य कारणों से' स्थगित कर दिया गया।
पीसीसी चीफ ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस के बहिष्कार का कारण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के दबाव को बताया जा रहा है। आरएसएस से जुड़े वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने इस दिवस को अंतरराष्ट्रीय षड्यंत्र करार देते हुए इसे अप्रासंगिक बताया। उनके इस बयान के बाद भाजपा सरकार पर दबाव बढ़ा और उन्होंने आदिवासी दिवस के कार्यक्रमों का बहिष्कार किया।
कांग्रेस ने भाजपा पर आदिवासियों का अपमान करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा की सरकार नागपुर से संचालित हो रही है और वह आरएसएस के इशारों पर काम कर रही है। इस घटनाक्रम से यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा और आरएसएस आदिवासी समाज को सिर्फ वोट बैंक के रूप में देखते हैं और उनकी संस्कृति और परंपराओं का सम्मान नहीं करते।
आदिवासी समाज की नाराजगी:
छत्तीसगढ़ की 32 प्रतिशत आबादी आदिवासियों की है, जो अब भाजपा के इस कदम से नाराज हैं। कांग्रेस का दावा है कि भाजपा के इस बहिष्कार ने आदिवासी समाज की आंखें खोल दी हैं और अब वे भाजपा के असली मकसद को समझ गए हैं।
कांग्रेस के सवाल:
कांग्रेस ने इस मुद्दे पर भाजपा और आरएसएस से जवाब मांगते हुए पूछा है कि आरएसएस आदिवासियों की संस्कृति और परंपराओं के खिलाफ क्यों है? साथ ही, भाजपा के आदिवासी मुख्यमंत्री और मंत्रियों से यह सवाल किया गया है कि वे आरएसएस के दबाव में कब तक काम करेंगे?
कांग्रेस की निंदा:
कांग्रेस ने भाजपा की इस हरकत की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि वे इस मुद्दे को हर मंच पर उठाएंगे और आदिवासी समाज को भाजपा और आरएसएस की सच्चाई से अवगत कराएंगे।
युवाओं को स्थानीय उद्योगों की मांग के मुताबिक मिलेगा प्रशिक्षण
साय सरकार की पहल: राज्य के 160 आईटीआई होंगे अपग्रेड
राज्य के युवाओं के लिए बड़ी उपलब्धि: राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
युवाओं को स्थानीय उद्योगों की मांग के मुताबिक मिलेगा प्रशिक्षण
मॉडल आईटीआई के रूप में उन्नयन के लिए 484.22 करोड़ रूपए जारी
जीवन में जो योग्य है उसे पहचान कर करने का प्रयास करें : प्रियदर्शी विजयजी
रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित संभवनाथ जैन मंदिर में आत्मोल्लास चातुर्मास 2024 की प्रवचन माला में जीवन में विशेषज्ञता हासिल करने का व्याख्यान जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को रायपुर के कुलदीपक तपस्वी रत्न मुनिश्री प्रियदर्शी विजयजी म.सा. ने कहा कि जो जीवन में जरूरी है और जितना जरूरी है इसकी पहचान ही विशेषज्ञता है। जीवन में हर एक परिस्थिति के अंदर चीज बदल जाती है। विशेषज्ञ वही है जो इसे पहचान सके। जैसे आप परमात्मा की भक्ति करते हैं एक तरह से आप शांत वातावरण में करते हैं और दूसरा संगीत के साथ करते हैं ,भक्ति दोनों तरह से होती है लेकिन जहां जो आवश्यक है उसकी पहचान आपको होनी चाहिए। व्यवहार कुशल परमात्मा तीर्थंकर भगवान हमें मिले हैं तो उस व्यवहार को पालन करें जो योग्य है उसे करने का प्रयास करें।
मुनिश्री ने आज नेमिनाथ प्रभु के जन्म कल्याणक के दिन परमात्मा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परमात्मा का जीव परहितार्थकारी और व्यवहारज्ञ होते हैं। जब जरासंध की जरा विद्या के सामने पूरा यादव सैन्य मूर्छित हो गया तब इंद्र के द्वारा भेजे गए मातली नाम के सारथी ने नेमिकुमार से विनती की कि आप क्रोधादि से पर हैं लेकिन फिर भी जब जरासंध पूरे यादव कुल का नाश करने के लिए उद्धत हुआ है तब हे यादव कुल शिरोमणि ! आपको इस घटना की उपेक्षा करना यह योग्य नहीं है और इसी कारण से जरासंध के साथ युद्ध में खुद बैरागी होते हुए भी जरासंध की जरा विद्या के प्रयोग के सामने श्रीकृष्ण की सेना का रक्षण किया ।
चार गतियों में मनुष्य ही सिद्ध गति को प्राप्त कर सकता है : तीर्थप्रेम विजयजी
मुनिश्री तीर्थप्रेम विजयजी म.सा. ने आज की प्रवचन माला में कहा कि जीव को चार गति में विभाजित किया गया है। देव गति, नरक गति,त्रियंच गति और मनुष्य गति। ऐसे ही 14 पायदान होते हैं जिस पर चढ़ते चढ़ते जीव अपने अंतिम लक्ष्य को प्राप्त कर पाता है। इन चारों गतियां में मनुष्य की गति ही ऐसी है जिसमें 14 में से 14 पायदान प्राप्त किए जा सकते हैं। देव बहुत समृद्धशाली हैं वे भी चार पायदान पर ही पहुंच सकते हैं। नरक के जीव भी चार पायदान पर चढ़ सकते हैं। त्रियंच
(पशु पक्षी ) पांच पायदान पर चढ़ सकते हैं लेकिन मनुष्य जीव 14 के 14 पायदान पर पहुंचकर सिद्ध गति को प्राप्त सकता है। परमात्मा के वचन को समझना, मानना, स्वीकारना और पालन करना मनुष्य गति में ही संभव है।
शंखेश्वर पार्श्वनाथ प्रभु की भव्य भावयात्रा रविवार को
नगर में पहली बार शंखेश्वर पार्श्वनाथ प्रभु की भव्यतम भावयात्रा निकाली जाएगी। रविवार 11 अगस्त को सुबह 8:15 बजे चतुर्विद संघ के साथ प्रयाण होकर 9:15 बजे शंखेश्वर तीर्थ मंडपम पहुंचेगी। भाव यात्रा संघपति के निवास स्थान विवेकानंद नगर से प्रारंभ होकर टैगोर नगर होते हुए वापस विवेकानंद शंखेश्वर तीर्थ मंडपम आएगी। मोक्षित भाई अहमदाबाद की संगीतमय प्रस्तुति होगी।
छत्तीसगढ़ में अब तक 750.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
रायपुर । राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 750.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 10 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1693.3 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 370.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 672.0 मिमी, बलरामपुर में 988.8 मिमी, जशपुर में 570.7 मिमी, कोरिया में 708.9 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 737.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।
इसी प्रकार, रायपुर जिले में 658.3 मिमी, बलौदाबाजार में 790.6 मिमी, गरियाबंद में 727.9 मिमी, महासमुंद में 545.2 मिमी, धमतरी में 704.9 मिमी, बिलासपुर में 691.0 मिमी, मुंगेली में 715.0 मिमी, रायगढ़ में 632.1 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 414.3 मिमी, जांजगीर-चांपा में 713.2 मिमी, सक्ती 607.5 कोरबा में 956.0 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 689.3 मिमी, दुर्ग में 848.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 592.9 मिमी, राजनांदगांव में 794.7 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 912.5 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 557.1 मिमी, बालोद में 835.0 मिमी, बेमेतरा में 733.7 मिमी, बस्तर में 829.8 मिमी, कोण्डागांव में 782.5 मिमी, कांकेर में 1000.2 मिमी, नारायणपुर में 913.1 मिमी, दंतेवाड़ा में 981.2 मिमी और सुकमा जिले में 1064.3 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा: एक महिला की मौत, 7 नए मामले सामने आए
रायपुर । राज्य में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। बिलासपुर में स्वाइन फ्लू के चलते एक महिला की मौत हो गई है, जिससे पूरे राज्य में चिंता का माहौल बन गया है। वहीं कोरिया के पड़ोसी जिले मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर के चिरमिरी हल्दीबाड़ी निवासी बुजुर्ग का इलाज बिलासपुर के अपोलो हॉस्पिटल में जारी है। अब तक राज्य में कुल 7 लोग इस खतरनाक बीमारी से संक्रमित पाए गए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, कोरिया के पंडोपारा निवासी कॉलरीकर्मी की 51 वर्षीय पत्नी धनेश्वरी बाई को सर्दी- खांसी के साथ तेज बुखार आने पर वायरल फीवर का इलाज किया जा रहा था। ज्यादा कफ बनने और कमजोरी के कारण महिला को जिला अस्पताल लाया गया था। जिला अस्पताल में सुधार होते नहीं देख डॉक्टरों ने बिलासपुर रेफर कर दिया। इसके बाद उसे 4 अगस्त को अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण को देखते हुए इसकी जांच की गई तो पुष्टि हुई। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया, लेकिन सभी प्रयासों के बावजूद शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।
बिलासपुर में इस महिला की मौत के अलावा, राज्य में स्वाइन फ्लू के 7 और पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इन मामलों में 4 मरीज बिलासपुर शहर के हैं, 2 मरवाही और 1 जांजगीर-चांपा से हैं। इन नए मामलों के सामने आने से राज्य में स्वाइन फ्लू के प्रसार का खतरा बढ़ गया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और किसी भी फ्लू जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लें। स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए विभाग विशेष कदम उठाने की तैयारी कर रहा है ताकि इस बीमारी को और फैलने से रोका जा सके।
स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान और भारत के विकास तथा प्रगति की ली शपथ
हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंत्री ने दिलाई आम नागरिकों को शपथ
रायपुर । हर घर तिरंगा अभियान के तहत कोरबा जिले में 09 अगस्त से 15 अगस्त तक जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में आज पहले दिन मुख्य अतिथि वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कलेक्ट्रेट कोरबा परिसर में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने आम नागरिकों, अधिकारियों-कर्मचारियों को शपथ दिलाते हुए भारत के स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों की भावनाओं का सम्मान करने तथा भारत के विकास एवं प्रगति के लिए समर्पित रहने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पहुंचे अधिकारी, कर्मचारी तथा पुलिस के जवानों ने बाइक के माध्यम से तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देशप्रेम की भावना को बनाए रखा। इस अवसर पर कलेक्टर अजीत वसंत तथा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने भी तिरंगा यात्रा में अपनी भागीदारी दी। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश प्रेम की भावनाओं से जुड़ा है। यह गौरवान्वित करने वाला क्षण है। हम अपने तिरंगा का सम्मान करते हैं। यह हमारे देश की पहचान होने के साथ ही हम सभी भारतवासियों में देश प्रेम की भावना को विकसित करता है। हम सभी भारतीय हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ें और देश के स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों को सम्मान दें। उन्होंने जिले वासियों से अपील की कि जिले में आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में वे शामिल हों और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं।
हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत सभी भारतीय नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि आमजन मेंदेश भक्ति की भावना विकसित हो तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में भी वृद्धि हो। इस अभियान के तहत तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और मैराथन, तिरंगा कॉन्सर्ट्स, तिरंगा कैनवास, तिरंगा प्रतिज्ञा, तिरंगा सेल्फी, तिरंगा सम्मान व तिरंगा मेला जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के अंतर्गत सार्वजनिक उपक्रमों, स्व-सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों आदि के समस्त कर्मचारियों एव उनके परिवार की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, कॉर्पाेरेट और निजी संगठनों को भी सीएसआर संसाधनों सहित भाग लेने और योगदान व प्रोत्साहित करने, राज्य सरकार की वेबसाइटों और सोशल मीडिया का उपयोग कर जागरूकता फैलाने व हर घर तिरंगा कार्यक्रम को वेबसाइट harghartiranga.com के माध्यम से लिंक करने हेतु निर्देशित किया है।
ड्रोन परियोजना से महिलाएं हो रही आत्मनिर्भर
नैनो यूरिया की छिड़काव हुआ आसान समय की बचत और लागत में आई कमी
रायपुर। केंद्र सरकार की नमो ड्रोन परियोजना से छत्तीसगढ़ की बिहान परियोजना से जुड़ी महिलाओं को रोजगार के नए-नए अवसर सुलभ हो रहे है। जिसके चलते आर्थिक रूप से भी आत्मनिर्भर हो रही हैं। नमो ड्रोन योजना के तहत ग्राम पोंडी की सीमा वर्मा और चोरभट्ठी कला की प्रितमा वस्त्रकार सफलता पूर्वक ड्रोन चलाकर खेतों में नैनों यूरिया का छिडकाव कर रहीं है। इससे किसानों के समय और कृषि लागत की बचत हो रही है। इन महिलाओं से अन्य महिलाएं भी प्रेरित हो रही है।
केंद्र सरकार की महिला सशक्तिकरण की इस योजना के तहत सीमा वर्मा और प्रितमा वस्त्रकार को योजना के तहत ड्रोन दिया गया है। ड्रोन देने से पहले ग्वालियर में इन महिलाओं को 15 दिन का प्रशिक्षण दिया गया। महिलाओं ने बताया कि ड्रोन के जरिए प्रति एकड़ में नैनो यूरिया के छिड़काव में 5 से 7 मिनट का समय लगता है जिससे किसानों के समय और कृषि लागत की बचत हो रही है। महिलाएं ड्रोन चलाकर आर्थिक रूप से सक्षम बन रही है। सुश्री सीमा वर्मा द्वारा अभी तक 85 एकड़ मे ड्रोन के माध्यम से छिड़काव कर 25500 की आय अर्जित की गई है। सीमा ने बताया कि ड्रोन से छिड़काव करने से किसानों को भी कृषि लागत में कमी आती है एक एकड़ में ड्रोन से छिड़काव का 300 रूपए लिया जाता है। ड्रोन परियोजना किसानों के भी लिए बेहद उपयोगी है।
बिलासपुर जिले के ग्राम बेलतरा की महिलाओं को राज्य शासन द्वारा ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ड्रोन दीदियों ने एक संगठन भी बनाया है। इस संगठन में 500 महिलाएं शामिल है। बेलतरा में 8 अगस्त गुरूवार को महिला-किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक आमसभा रखी गई थी। जहां महिलाओं को ड्रोन चलने का प्रशिक्षण भी दिया गया।
किसान अब 25 अगस्त तक करा सकेंगे फसल बीमा
केन्द्र सरकार ने फसल बीमा की तिथि में की वृद्धि
रायपुर, । केन्द्र सरकार द्वारा ऋणी किसानों के लिए खरीफ फसलों का बीमा कराए जाने की तिथि को 16 अगस्त से बढ़ाकर 25 अगस्त कर दिया गया है, जबकि अऋणी कृषकों के लिए फसलों का बीमा कराने की 16 अगस्त तक की निर्धारित तिथि यथावत रहेगी। यहां यह उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पर्वू में 31 जुलाई तक फसल बीमा कराएं की तिथि निर्धारित की गई थी। छत्तीसगढ़ सरकार के अनुरोध पर केन्द्र सरकार ने ऋणी और अऋणी किसानों के बीमा कराने की तिथि 16 अगस्त तक कर दिया था। अब भारत सरकार ने ऋणी किसानों को और रियायत देते हुए फसल बीमा कराने की तिथि 25 अगस्त तक बढ़ा दी है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने कृषि विभाग के अधिकारियों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिलाने के लिए राज्य के किसानों को फसल बीमा कराने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन देने तथा पंजीयन कराने को कहा है, ताकि प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान होने पर उन्हें क्षतिपूर्ति मिल सके।
राज्य में कृषि विभाग द्वारा खरीफ वर्ष 2024 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को पंजीयन कराना जरूरी है। किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत धान सिंचित, असिंचित, सोयाबीन, मूंगफली, मक्का, मूंग, उड़द, कोदो-कुटकी, रागी फसल का बीमा करा सकते हैं।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्रतिकूल मौसम, सूखा, बाढ़, जलप्लावन, ओलावृष्टि आदि प्राकृतिक आपदाओं से किसानों को होने वाले फसल नुकसान की क्षतिपूर्ति होती है। योजना में ऋणी और अऋणी किसान, जो भू-धारक व बटाईदार हो, शामिल हो सकते हैं। ऐसे किसान जो अधिसूचित ग्राम में अधिसूचित फसल का बीमा करा सकते हैं, इसके लिए किसानों को अपना आधार कार्ड, ऋण पुस्तिका, बी-1 पॉचशाला खसरा, बैंक पासबुक की छायाप्रति एवं बोनी प्रमाण पत्र के साथ पंजीयन कराना होगा। बैंक अथवा चॉईस सेंटरों के माध्यम से भी फसल बीमा कराया जा सकता है।
बिहान से जुड़कर महिलाएं बन रहीं हैं लखपति
लखपति दीदी मंजू राजवाड़े को सुशासन से मिला स्वावलंबन
रायपुर। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन द्वारा संचालित योजनाएं धरातल पर सार्थक साबित हो रहीं हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड निवासी मंजू राजवाड़े ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प से एक सफल उद्यमी बनने की कहानी को फलीभूत की हैं। उनकी कहानी से क्षे़त्र की अनेक महिलाओं को प्रेरणा मिली हैं और वे लखपति दीदी के रूप में एक मिसाल बनकर सामने आई है।
लखपति दीदी मंजू राजवाड़े ने बताया कि उनके पति रुपचंद राजवाड़े कृषि कार्य से जुडे़ हैं। उन्होंने बताया कि पहले उनकी घर आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं थी। घर परिवार की जिम्मेदारी और आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं। इस दौरान मंजू राजवाड़े को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना के बारे में जानकारी मिली और बिहान योजना से जुड़कर उनकी जीवनशैली में बड़ा बदलाव आया है।
गौरतलब है कि मंजू राजवाड़े ने गांव की 10 महिलाओं के साथ मिलकर ‘‘खुशी स्व-सहायता समूह’’ बनाया। महिला समूह के माध्यम से बैंक में खाता खोलकर छोटी-छोटी राशि की बचत करने लगे। सबसे पहले उन्हें व्यवसाय के लिए रिवोल्विंग फंड में 15 हजार रुपए की सहायता मिली। जिससे उन्होंने अपने कच्चे मकान में छोटा सा किराने की दुकान खोली। कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से किराने की दुकान अच्छी चलने लगी। बैंक से लगातार लेन-देन होने पर उनका क्रेडिट बढ़ते ही चला गया। जिसके कारण बैंक से लोन लेकर उन्होंने अपने व्यवसाय को और आगे बढ़ाया। उन्होंने गांव में छोटी सी दुकान से शुरुआत की थी। आज किराना दुकान के साथ-साथ उन्होंने चप्पल जुता और कपड़े का भी दुकान खोल लिया है। मेहनत और कठिन परिश्रम से उन्होंने अपना पक्का मकान भी बना लिया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से उनकी जीवनशैली में बड़ा बदलाव लाया है। वर्तमान में उनकी सालाना बचत एक लाख रुपए तक हो जाती है।
छत्तीसगढ़ शासन की बिहान योजना से जुड़कर श्रीमती राजवाड़े आज लखपति दीदी की सूची में शामिल हैं। उन्होंने महिलाओं को रोजगार और स्वावलंबी बनाने के लिए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना से जुड़कर महिलाएं अपने सपनों को पूरा कर रही हैं।
श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने दिव्यांगजनों को वितरित किए मोटराइज्ड ट्राइसाइकल
रायपुर। समाज कल्याण विभाग द्वारा आज कोरबा जिले के 12 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकल, इलेक्ट्रॉनिक व्हील चेयर प्रदान किया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लखनलाल देवांगन, उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री ने सभी दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकल अपने हाथों से प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शासन द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। मोटराइज्ड ट्राइसाइकल से उनकी निर्भरता किसी और पर नहीं रहेगी तथा आने जाने में समय की बचत भी होगी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, कलेक्टर अजीत वसंत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी तथा उपसंचालक समाज कल्याण सिनीवाली गोयल तथा जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
पं. प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा 11 से, पुलिस ने बनाया ट्रैफिक प्लान
रायपुर । नया रायपुर के ग्राम गनौद-खरखराडीह में 11 से 16 अगस्त तक श्री शिवमहापुराण कथा कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है। जिसमें कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा द्वारा कथा वाचन किया जाना है। उक्त कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है। जिसे देखते हुए सुगम आवागमन हेतु मार्ग, पार्किंग एवं डायवर्सन की व्यवस्था की गई है जो निम्नानुसार है:-
श्री शिवमहापुराण कथा स्थल आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था:-
01. रायपुर शहर केे पचपेड़ीनाका की ओर से कथा में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालु पचपेड़ीनाका-धमतरी रोड-माना बस्ती से होते हुए प्रशासनीक अकादमी निमोरा के आगे से नया रायपुर-मुक्तांगन-उपरवारा चौक से सेक्टर 29-30 होते हुए आई.डी.टी.आर. टर्निंग से ग्राम तेंदुआ होकर ग्राम पौंता से आगे स्थित तालाब पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।
02. रायपुर शहर के तेलीबांधा होकर आने वाले श्रद्धालु सेरीखेड़ी ब्रीज से होकर नया रायपुर मार्ग होते हुए विमानतल टर्निग-चीचा चौंक से ग्राम कयाबांधा-कोटराभाठा चौक होकर पुलिस मुख्यालय के सामने से ग्राम तांदुल स्थित पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल की ओर प्रेवश करेंगे।
03. आरंग की ओर से कथा में सम्मिलित होने आने वाले श्रद्धालु नयापारा-आरंग मार्ग से ग्राम तामासिवनी से ग्राम बिरबिरा होते हुए ग्राम खरखराडीह होकर गनौद पेट्रोल पम्प के बगल पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।
04. मंदिर हसौद की ओर से आने वाले श्रद्धालु ग्राम पलौद से प्रवेश कर कलिंगा युनिवर्सिटी से आगे बढ़कर शास.उच्च.मा.शाला गनौद पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।
05. अभनपुर की ओर से आने वाले श्रद्धालु मोंटफोर्ड स्कूल के सामने से नया रायपुर प्रवेश कर सेक्टर 29 एवं 30 से होते हुए आई.डी.टी.आर. टर्निंग से ग्राम तेंदुआ होकर ग्राम पौंता से आगे स्थित तालाब पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।
06. राजिम-गरियाबंद की ओर से आने वाले श्रद्धालु गोबरा नयापारा से नवागांव होकर नया रायपुर मार्ग से ग्राम सुन्दरकेरा-खंडवा होते हुए बालकों अस्पताल के सामने से सेक्टर 29 एवं 30 होते हुए आई.डी.टी.आर. टर्निंग से ग्राम तेंदुआ होकर ग्राम पौंता से आगे स्थित तालाब पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।
श्री शिवमहापुराण कथा कार्यक्रम के दौरान निम्नानुसार मार्गो में मध्यम एवं भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा:-
01. सेक्टर 30 आईडीटीआर ग्राम तेंदुआ से कार्यक्रम स्थल की ओर।
02. तामासिवनी-बिरबिरा-गनौद मार्ग में ग्राम बिरबिरा से गनौद की ओर।
03. नया रायपुर में ग्राम पलौद चौंक से ग्राम गनोैद की ओर।
उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा ने ग्राम सारधा में न्यायालयीन कर्मचारियों के लिए नवनिर्मित आवास गृह का किया लोकार्पण
रायपुर : छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा ने आज मुंगेली जिले के तहसील लोरमी के ग्राम सारधा में न्यायालयीन कर्मचारियों हेतु नवनिर्मित निवास गृह का वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से लोकार्पण किया।