छत्तीसगढ़ / रायपुर

BREAKING NEWS छत्तीसगढ़ का सीएम बनने के बाद विष्णुदेव साय ने कहा- सबसे पहले करेंगे ये काम...

रायपुर: छत्तीसगढ़ का सीएम बनने के बाद विष्णु देव साय का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वह पीएम मोदी की गारंटी को पूरा करेंगे और घोषणापत्र में किए सारे वादे पूरे करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं पूरी ईमानदारी से सबके विश्वास के लिए काम करूंगा और 'मोदी की गारंटी' के तहत छत्तीसगढ़ की जनता से किए गए वादे पूरे करूंगा। उन्होंने कहा कि हमारा पहला काम लोगों को 18 लाख आवास देना होगा। साय ने ये भी कहा कि 25 दिसंबर को अटल जी का जन्मदिवस है, उस दिन राज्य के सभी कृषकों के खाते में 2 साल का बोनस दिया जाएगा।
 

Leave Your Comment

Click to reload image