छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव
फिश एक्वेरियम भवन के संचालन के लिए 16 तक रूचि की अभिव्यक्ति
राजनांदगांव। मछली पालन विभाग द्वारा नगर पालिक निगम राजनांदगांव अंतर्गत आने वाले पुष्पवाटिका में नवनिर्मित फिश एक्वेरियम भवन के संचालन के लिए 16 फरवरी 2026 दोपहर 2 बजे तक रूचि की अभिव्यक्ति अंतर्गत निर्धारित प्रारूप में मुहरबंद आवेदन आमंत्रित किया गया है। फिश एक्वेरियम भवन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय नागरिकों को मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराना एवं अपने घरों में एक्वेरियम टैंक स्थापित करना तथा मछली पालन के प्रति जागरूक करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
फिश एक्वेरियम भवन के संचालन के लिए इच्छुक प्रतिष्ठित, अनुभवी एवं वित्तीय रूप से सक्षम एजेंसी, संस्थान, किसान उत्पादक संगठन, फर्म, कंपनी, व्यक्ति निर्धारित नियम एवं शर्तों के अधीन निर्धारित तिथि तक आवेदन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हंै। अभिरूचि प्रस्ताव को 16 फरवरी 2026 को ही दोपहर 3 बजे आवेदनकर्ताओं के समक्ष कार्यालय परिसर में खोला जाएगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय सहायक संचालक मछली पालन राजनांदगांव के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हंै।
“हेलीकॉप्टर छोड़ मड़ई मेला पहुँचे सांसद—जनता और परंपरा को दी प्राथमिकता दिल्ली की फ्लाइट से पहले शांति नगर मड़ई -संतोष पाण्डेय
“हेलीकॉप्टर छोड़ मड़ई मेला पहुँचे सांसद—जनता और परंपरा को दी प्राथमिकता दिल्ली की फ्लाइट से पहले शांति नगर मड़ई -संतोष पाण्डेय
टमाटर की बेहतरीन फसल से किसान त्रवेंद्र साहू की बदली किस्मत
टमाटर की खेती से मिला भरपूर फायदा
यहां का टमाटर नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों तक जा रहा

टमाटर की खेती किसानों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो रही है, जिससे उन्हें कम लागत में अच्छा मुनाफा (लाखों में) मिल रहा है, क्योंकि इसकी बाजार में साल भर मांग रहती है और आधुनिक तकनीक (जैसे मल्चिंग और ड्रिप सिंचाई) से पैदावार भी बंपर होती है, जिससे धान जैसी पारंपरिक फसलों की तुलना में किसानों की आय में काफी वृद्धि हुई है और वे आर्थिक रूप से मजबूत हुए हैं, साथ ही सेहत के लिए भी यह सब्जी कई बीमारियों में लाभकारी है।
किसान श्री त्रवेंद्र साहू ने बताया कि अधिक मात्रा में टमाटर का उत्पादन होने पर नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों तथा राजनांदगांव एवं लोकल मार्केट में बिक्री के लिए भेज रहे हैं। अब तक 1000 कैरेट टमाटर की बिक्री कर चुके हैं। उन्होंने पूरी वेरायटी का टमाटर लगाया है। टमाटर की बहुत डिमांड रही और बहुत अच्छी कीमत मिली। अभी भी टमाटर की तोड़ाई का कार्य जारी है। मार्च तक पर्याप्त टमाटर मिल जाएंगे। उन्होंने कहा कि शासन की किसान हितैषी योजनाओं से प्रेरित होकर धान के बदले टमाटर की फसल लेने से बहुत फायदा हुआ है। किसान कब खेती-किसानी के लिए नवीन तकनीक का उपयोग कर रहे हैं, जिससे कार्य में आसानी हुई है।
धान के बदले उद्यानिकी फसल लेने तथा टमाटर की बेहतरीन फसल होने से किसान श्री त्रवेंद्र साहू की किस्मत बदल गई है। राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड के ग्राम लाममेटा के किसान श्री त्रवेंद्र साहू को शासन की राष्ट्रीय बागवानी मिशन से लगभग 2 लाख 50 हजार रूपए का अनुदान मिला। जिससे उन्होंने धान की फसल के बदले 1.5 एकड़ में मल्चिंग पद्धति से टमाटर की खेती की। प्राप्त राशि से उन्हें मदद मिली और उद्यानिकी विभाग के सहयोग से ड्रिप, टमाटर के पौधे, खाद, दवाई पर व्यय किए। इस वर्ष टमाटर की बम्पर पैदावार होने से उन्हें बहुत फायदा हुआ। किसान श्री त्रवेंद्र साहू ने बताया कि उन्होंने अब तक लगभग 10 लाख रूपए के टमाटर की बिक्री की है, जिसमें उन्हें लगभग 7 लाख रूपए का शुद्ध मुनाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि धान के बदले टमाटर की खेती उनके लिए बहुत फायदेमंद रही है। शासन की योजनाओं से लाभ मिलने से वे आर्थिक दृष्टिकोण से समृद्ध हुए हैं। सरकार द्वारा सब्जी एवं अन्य फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहन एवं सहायता राशि दी जा रही है।
कलेक्टर ने अद्र्धवार्षिक परीक्षा में कम परिणाम वाले स्कूलों का किया दौरा
कलेक्टर ने राजनांदगांव विकासखंड के हायर सेकेण्ड्री स्कूल बोरी और भेड़ीकला का किया अवलोकन
राजनांदगांव - कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता को परखने तथा अद्र्धवार्षिक परीक्षा में कम परिणाम वाले राजनांदगांव विकासखंड के हायर सेकेण्ड्री स्कूल बोरी और भेड़ीकला का अवलोकन किया। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पढ़ाई का कार्य बहुत आसान कार्य है। पढ़ाई करने के लिए बहुत विकल्प है। कोई भी कार्य कठिन नहीं होता है। दृढ़ इच्छा शक्ति से ध्यान केन्द्रित करने पर कठिन लगने वाले विषय भी आसान हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि अपने जीवन को सही दिशा देने के लिए और समाज में परिवर्तन लाने के लिए पढ़ाई बहुत जरूरी है। पाठ्यक्रम पूर्ण होने पर उसके प्रश्नों को बार-बार अभ्यास करने से सफलता जरूर मिलेगी। गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी जैसे विषयों पर विशेष तौर पर ध्यान देते हुए मेहनत करें। उन्होंने कहा कि असफलता से ही सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई करने के लिए विकल्प बहुत सारे हैं। उन्होंने कहा कि जो प्रश्न समझ में नहीं आ रहे उसे शिक्षकों और ऑनलाईन के माध्यम से हल कर सकते हैं। स्कूल से घर जाने के बाद पढ़ाई करना बहुत जरूरी है। पढ़ाई के लिए अभ्यास एवं निरंतरता जरूरी है। उन्होंने शिक्षकों को कड़ी मेहनत करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों को नियमित रूप से पूर्व वर्षो के प्रश्न पत्रों को अभ्यास कराने के लिए निर्देश दिए।
सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए सभी बच्चों को कड़ी मेहनत करना होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व वर्षो के सभी प्रश्नों को लगातार अभ्यास करें जिसके अच्छा परिणाम प्राप्त होंगे। उन्होंने बच्चों से कहा कि जीवन में डरना नहीं है। मोबाईल फोन से दूर रहने के लिए कहा। इस अवसर पर डीएमसी सतीष ब्यौहारे, सीईओ जनपद पंचायत मनीष साहू, फैज मेमन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
कोलिहापुरी में नि:शुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन
- 518 रोगी हुए लाभान्वित, 128 बच्चों का हुआ स्वर्णप्राशन
राजनांदगांव - आयुष विभाग द्वारा डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम कोलिहापुरी में विकासखंड स्तरीय नि:शुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आयुर्वेद, होम्योपैथी तथा राष्ट्रीय आयुष मिशन अंतर्गत संचालित एनपीसीडीसीएस योजना अंतर्गत ग्रामीणों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान की गई। शिविर में कुल 518 रोगियों ने उपचार का लाभ लिया। जिनमें से 62 रोगियों की ब्लड प्रेशर एवं मधुमेह की जांच कर आहार-विहार संबंधी आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया। साथ ही गैर-संक्रामक रोगों के कारण, लक्षण एवं बचाव, योग, प्राणायाम, दिनचर्या, ऋतुचर्या तथा स्वर्णप्राशन के महत्व के संबंध में जानकारी दी गई। शिविर में रोगियों को आवश्यकतानुसार नि:शुल्क औषधियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर 128 बच्चों का स्वर्णप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया। शिविर में सरपंच मदन देवांगन विशेष रूप से उपस्थित थे। शिविर में आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. हर्ष साहू, डॉ. शोबी खान, डॉ. वंदना डकहा, होम्योपैथी चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक कल्चुरी, आयुष चिकित्सक डॉ. अनमोल गुप्ता, योग चिकित्सक डॉ. स्नेहा देशमुख, संजय सिंह, अलख राम, गायत्री मिश्रा, सोमकांत, भोजराज, राधा अहिरवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
शीतलहर एवं ठंड से बचाव के लिए सुरक्षा के उपाय
राजनांदगांव - जिले का तापमान दिन के समय 26 सेेल्सियस से कम और रात में 9 सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है। ऐसे में ठंडी हवाओं का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। शीतलहर का सबसे अधिक प्रभाव बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, छोटे बच्चों, दीर्घकालिक बीमारियों से पीडि़त व्यक्तियों एवं उच्च रक्तचाप वाले मरीजों पर पड़ता है। ठंड के कारण रक्त वाहिकाएं सिकुडऩे से हृदय पर दबाव बन जाता है, जिससे हृदयघात, ब्रेन स्ट्रोक और अनियमित धड़कन जैसी समस्याएं हो सकती है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने किसी व्यक्ति में अत्यधिक ठिठुरन, शरीर अकडऩा, उंगलियों का पीला या सफेद होना, सुन्नपन जैसे लक्षण दिखाई दे तो तत्काल नजदीकी चिकित्सक से संपर्क करने तथा नागरिकों को ठंड से बचाव के लिए स्वेटर, मोजे, दस्ताने और गर्म कपड़ों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, मौसम के अनुरूप वस्त्र पहने, अनावश्यक रूप से ठंड में बाहर नहीं निकलने तथा किसी भी स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र या टोल-फ्र ी नंबर 104 पर संपर्क करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि शरीर को गर्म रखने के लिए गर्म तरल पदार्थों का सेवन करते रहे। उन्होंने आग तापते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने बंद कमरे में कोयला एवं लकड़ी नहीं जलाने कहा है, क्योंकि इससे निकलने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस जहरीली जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने बताया की सभी स्वास्थ्य संस्थानों में ठंड से पीडि़त मरीजों के उपचार के लिए पृथक बेड आरक्षित रखने के निर्देश दिए गए है।
राजनांदगांव जिले में 9 लोक सेवा केन्द्र का हो रहा संचालन
- लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत 76 प्रकार की दी जा रही सेवाएं
राजनांदगांव - राज्य शासन द्वारा नागरिकों को शासकीय दस्तावेजों उपलब्ध कराने तथा दस्तावेजों में आवश्यक सुधार कार्य करवाने के लिए छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल (लोक सेवा केन्द्र) की स्थापना की गई है। जिले में 9 लोक सेवा केन्द्र का संचालन हो रहा है। इसके अंतर्गत जिला कार्यालय (कलेक्टोरेट), नगर निगम राजनांदगांव, तहसील कार्यालय राजनांदगांव, तहसील कार्यालय डोंगरगांव, जनपद पंचायत डोंगरगांव, तहसील कार्यालय छुरिया, तहसील कार्यालय डोंगरगढ़, तहसील कार्यालय घुमका, तहसील कार्यालय लालबहादुर नगर में लोक सेवा केन्द्र संचालित हो रही है।
लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, दुकान एवं स्थापना पंजीयन, व्यापार लाईसेंस, सभी प्रकार पेंशन सेवायें, संपत्ति नामांतरण (नगरीय क्षेत्र), नल कनेक्शन, सुचना का अधिकार, भूमि उपयोग की जानकारी सहित 76 प्रकार की सेवायें लोक सेवा गांरटी अधिनियम के तहत प्रदान की जा रही है। जिसमें सभी सेवाओं के लिए अलग अलग समय सीमा निर्धारित है। जिले में संचालित लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से वित्तीय वर्ष 2025-26 में माह अप्रैल 2025 से अब तक 137080 आवेदनों में से 123064 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। जिसमें डोंगरगांव से 21053, डोंगरगढ़ से 18419, कुमरदा से 12456, घुमका से 9790, लाल बहादुर नगर से 9826 एवं राजनांदगांव से 30422 नागरिक लाभान्वित हो चुके है।
कलेक्टर ने आरसेटी बरगा पहुंचकर आपदा मित्र प्रशिक्षणार्थियों से मुलाकात की
राजनांदगांव - कलेक्टर जितेन्द्र यादव क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केन्द्र बरगा पहुंचकर आपदा मित्र प्रशिक्षणार्थियों से मुलाकात की। कलेक्टर ने युवाओं से प्रशिक्षण के माध्यम से अपने कौशल का विकास करने, आपदाओं के समय स्वयंसेवक के रूप में आगे बढ़कर अपनी भूमिका निभाने एवं ज्यादा से ज्यादा नागरिकों तक आपदा से बचाव के उपाय पहुंचाने कहा। कलेक्टर ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) एवं जिला सेनानी के अधिकारियों को पाठ्यक्रम अनुसार प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार जिले में 800 (एनएसएस, एनवायकेएस, एनसीसी, बीएसजी) युवा आपदा मित्रों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अंतर्गत प्रथम एवं द्वितीय चरण में 200 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। तृतीय चरण में 6 जनवरी से 12 जनवरी 2026 तक क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केन्द्र बरगा में 125 युवा आपदा मित्रों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विशेष जांच अभियान के तहत 26 यात्री स्लीपर बसों की जांच
सुरक्षा मानकों में कमी पाए जाने पर 46 हजार रूपए का अर्थदण्ड लगाया गया
राजनांदगांव - परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यात्री बसों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत परिवहन जांच चौकी पाटेकोहरा में रात्रि में विशेष जांच अभियान के तहत अंतर्राज्यीय एवं राज्य के भीतर संचालित 26 यात्री स्लीपर बसों की जांच की गई। जांच में फायर एक्सटिंग्विशर, फस्र्ट-एड बॉक्स, इमरजेंसी एग्जिट, रिफ्लेक्टर, स्पीड गवर्नर एवं आवश्यक सेफ्टी उपकरणों की उपलब्धता व कार्यशीलता की जांच की गई। सुरक्षा मानकों में कमी पाए जाने पर संबंधित बसों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 46 हजार रूपए का अर्थदण्ड लगाया गया। इस दौरान वाहन चालकों एवं संचालकों को सभी सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए। परिवहन विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान निरंतर जारी रहेगा।
कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण की दिशा में मिशन जल रक्षा के तहत निर्मित जल संरचनाओं का किया गहन निरीक्षण
राजनांदगांव - कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण की दिशा में मिशन जल रक्षा के तहत निर्मित जल संरचनाओं का गहन निरीक्षण किया। कलेक्टर ने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगा एवं फरहद में परकोलेशन टैंक, इंजेक्शन वेल, बोरवेल सह रिचार्ज साफ्ट सैंड फिल्टर स्ट्रक्चर का निरीक्षण किया। इसके साथ ही ग्राम भंवरमरा में ऑक्सीजोन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भू-जल संवर्धन की तकनीकी विशेषताओं के संबंध में चर्चा की तथा पास में ही बने बोरवेल सह रिचार्ज सॉफ्ट सैंड फिल्टर के निर्माण कार्य को भी देखा। उन्होंने कहा कि बोरवेल रिचार्ज साफ्ट सेंटर एक अच्छी तकनीक है, जिसके माध्यम से असफल बोरवेल पर तकनीकी संरचनाओं से पुनर्भरण कर भू-जल स्तर को बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने जल संरक्षण के लिए जिले में नवीन तकनीक को विस्तार देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों से चर्चा की। उन्होंने विकास से संबंधित कार्यों के लिए जानकारी ली। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, आयुक्त नगर निगम अतुल विश्वकर्ता, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार, सीईओ जनपद पंचायत मनीष साहू, फैज मेमन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
उच्च जोखिम वाली 1667 गर्भवती महिलाओं का किया गया नि:शुल्क सोनोग्राफी
राजनांदगांव - जिले में उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की नि:शुल्क जांच एवं उपचार किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब तक 1667 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी की जा चुकी है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत जिले में गर्भवती महिलाओं को प्रसवपूर्व देखभाल उपलब्ध कराने प्रत्येक माह की 9 एवं 24 तारीख को विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का नि:शुल्क जांच, उपचार एवं परामर्श प्रदान किया जाता है। अभियान अंतर्गत पहला प्रसव ऑपरेशन से हुआ हो, पहले गर्भपात या मृत शिशु का जन्म हुआ हो, जिनका वजन या ऊंचाई कम हो, कम उम्र में गर्भधारण किया हो, गंभीर एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह या किसी अन्य बीमारी से ग्रसित महिलाओं की जांच की जाती है।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को प्रत्येक सप्ताह दूरभाष के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी एवं सलाह दी जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत जिले में 1775 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाएं है। जिसमें 1667 उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का सोनोग्राफी किया गया है एवं शेष 108 गर्भवती महिलाओं का शनिवार तक सोनोग्राफी कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की मदद से आज कुल 16 गर्भवती महिलाओं का नि:शुल्क सोनोग्राफी किया गया है। जिसमें सुन्दरा अस्पताल में घुमका के 11 एवं भारत डायग्नोस्टिक में 5 गर्भवती महिलाओं का नि:शुल्क सोनोग्राफी किया गया है।
स्कूल बसों का भौतिक सत्यापन एवं वाहन चालकों का स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण 18 जनवरी को
राजनांदगांव - सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार कार्यालय अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के क्षेत्राधिकार में संचालित सभी स्कूली बसों का भौतिक निरीक्षण, वाहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की जांच तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा वाहन चालकों का स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण रविवार 18 जनवरी 2026 को सुबह 9 बजे से पुलिस रक्षित केन्द्र राजनांदगांव में किया जाएगा। स्कूल बस संचालकों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर दस्तावेज सहित वाहन प्रस्तुत करने कहा गया है। वाहन प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में वाहन अनफिट मानते हुए ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 40454 आवास निर्माण की मिली स्वीकृति
रायपुर : आयुष्मान कार्ड एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन में राजनांदगांव प्रदेश में प्रथम
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के इलाज के लिए सुरक्षा कवच
रायपुर, 08 जनवरी 2026
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं एवं सुविधाओं के उन्नयन हेतु निरंतर और प्रभावी कार्य किए जा रहे हैं। शासन की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के माध्यम से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी क्रम में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन में राजनांदगांव जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है।
आयुष्मान वय वंदना कार्ड में शत-प्रतिशत से अधिक उपलब्धि
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत जिले में आयुष्मान वय वंदना कार्ड के लिए निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध 100.20 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त की गई है। इसके साथ ही राजनांदगांव जिला राज्य का सर्वप्रथम शत-प्रतिशत पंजीयन पूर्ण करने वाला जिला बन गया है। जिले में 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के 25 हजार 138 पात्र वरिष्ठ नागरिकों में से 25 हजार 88 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया है।
आयुष्मान कार्ड पंजीयन में भी प्रदेश में अग्रणी
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत जिले में आयुष्मान कार्ड पंजीयन का लक्ष्य 9 लाख 52 हजार 546 के विरुद्ध 9 लाख 37 हजार 461 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया है, जो कि 98.42 प्रतिशत उपलब्धि है। इस उपलब्धि के साथ आयुष्मान कार्ड पंजीयन में भी राजनांदगांव जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।
घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीयन कार्य
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सभी पात्र हितग्राहियों के घर-घर पहुँचकर आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन का कार्य पूर्ण किया गया है। इस अभियान के माध्यम से कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित किया गया।
वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा अतिरिक्त नि:शुल्क उपचार लाभ
आयुष्मान वय वंदना कार्ड के अंतर्गत पात्र वरिष्ठ नागरिकों को शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में 5 लाख रुपये तक का अतिरिक्त नि:शुल्क उपचार प्रदान किए जाने का प्रावधान है। इससे बुजुर्गों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ प्राप्त हो रही हैं।
आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सुरक्षा कवच
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का नि:शुल्क, कैशलेस एवं पेपरलेस उपचार सार्वजनिक एवं निजी अस्पतालों में उपलब्ध कराया जा रहा है। यह योजना शासन की एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य बीमा पहल है, जो सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच सुनिश्चित करती है।
राजनांदगांव जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
राजनांदगांव - राजनांदगांव जिला न्यायालय को आज सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी न्यायालय की शासकीय ई-मेल आईडी पर भेजी गई थी। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं।
धमकी के बाद पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और एहतियातन पूरे न्यायालय परिसर को खाली करा लिया गया। वकीलों, न्यायालय कर्मचारियों और आम नागरिकों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। अचानक हुई इस कार्रवाई से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। बम स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा न्यायालय परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए हैं। फिलहाल धमकी भेजने वाले की पहचान और ई-मेल की तकनीकी जांच की जा रही है। प्रशासन के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है और जांच जारी है।
महिलाओं के ब्रेस्ट कैंसर की जांच के लिए शिविर लगाकर विशेष अभियान चलाएं : कलेक्टर
हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं की स्क्रीनिंग के कार्य में अनिवार्य रूप से प्रगति लाएं
राजनांदगांव - कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि कृषकों की सुविधा के लिए एकीकृत किसान पोर्टल 7 जनवरी तक खुला रहेगा। किसानों के पंजीयन उपरांत विभिन्न किसानों द्वारा संशोधन के लिए आवेदन किया जा रहा है। उन्होंने किसानों की पंजीयन एवं संशोधन संबंधी समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छोटे किसानों के धान की खरीदी प्राथमिकता से करें। उन्होंने धान खरीदी अंतर्गत सभी नोडल अधिकारियों को धान उपार्जन केन्द्रों में भौतिक सत्यापन, पंचनामा एवं अन्य व्यवस्था का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं की स्क्रीनिंग के कार्य में अनिवार्य रूप से गति लाने केलिए कहा। उनकी सोनोग्राफी, स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाईयों पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं के ब्रेस्ट कैंसर की जांच के लिए शिविर लगाकर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने फूड सेफ्टी विभाग को जिले के खाद्य प्रतिष्ठानों में मिठाई, दूध, पनीर एवं अन्य खाद्य पदार्थों की जांच के लिए लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थ अमानक पाए जाने पर कार्रवाई करें। कलेक्टर ने पीजीएन पोर्टल, सीएम जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन के प्रकरणों की गहन समीक्षा की तथा इसका शीघ्र निराकरण करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का प्रतिबद्धतापूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि आधार सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली के माध्यम से सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी उपस्थिति देना सुनिश्चित करेंगे। जिससे कार्य के प्रति विश्वनीयता और अनुशासन बना रहेगा।
कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के बेहतर परीक्षा परिणामों के लिए बच्चों को प्रतिदिन लेखन का अभ्यास कराने के लिए कहा। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, अपार आईडी और उनके अध्ययन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि परीक्षा को ध्यान में रखते हुए बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना है। उन्होंने 11 से 15 जनवरी तक जिले में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता की तैयारी करने के लिए शिक्षा विभाग को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम एलिम्को जबलपुर द्वारा राजनांदगांव जिले के वरिष्ठजनों को नि:शुल्क जीवन सहायक उपकरण प्रदाय करने हेतु 12 जनवरी से 15 जनवरी तक मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें एलिम्को के तकनीकी दल द्वारा परीक्षण किया जाएगा। शिविर में वृद्धजनों को व्हीलचेयर, वाकिंग स्टिक, स्पाईनल स्पोर्ट जैसे विभिन्न तरह की जीवन सहायक उपकरण का उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को वरिष्ठजनों के लिए नि:शुल्क सहायक उपकरण से लाभान्वित करने के लिए मुनादी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सियान गुढ़ी के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिले में विद्युत विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर लगाए जाने के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना एवं शासन के अन्य योजनाओं की समीक्षा की। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जनमानस को अधिक से अधिक लाभन्वित करने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सूर्यसभा का आयोजन किया जा रहा है, इसे जारी रखें तथा योजना के संबंध में जनमानस को अधिक से अधिक जानकारी प्रदान करें। उन्होंने ई-ऑफिस के माध्यम से किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी एसडीएम वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।
कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों की ली बैठक
अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व
राजनांदगांव - कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह के आयोजन के संबंध में दिशा-निर्देश देते हुए अधिकारियों को दायित्व सांैपे। उन्होंने मुख्य अतिथि आगमन, ध्वजारोहण के कार्यक्रम के साथ ही बैठक व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल की साज-सज्जा, पेयजल, स्वल्पाहार, साफ-सफाई, पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन प्रतिबद्धतापूर्वक करेंगे। इस अवसर पर पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम भी होगा। कलेक्टर ने अधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह में विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों से संबंधित झाँकी तैयार करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।