छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

राजनांदगांव जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

राजनांदगांव - राजनांदगांव जिला न्यायालय को आज सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी न्यायालय की शासकीय ई-मेल आईडी पर भेजी गई थी। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं।

धमकी के बाद पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और एहतियातन पूरे न्यायालय परिसर को खाली करा लिया गया। वकीलों, न्यायालय कर्मचारियों और आम नागरिकों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। अचानक हुई इस कार्रवाई से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। बम स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा न्यायालय परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए हैं। फिलहाल धमकी भेजने वाले की पहचान और ई-मेल की तकनीकी जांच की जा रही है। प्रशासन के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है और जांच जारी है।

Leave Your Comment

Click to reload image