छत्तीसगढ़ / सुकमा
प्रशासनिक पहल से निमलगुड़ा में शांति व्यवस्था बहाल
सुकमा । विगत दिनों क्रिस्टाराम थानांतर्गत ग्राम निमलगुड़ा में पंचायत की बैठक के दौरान धार्मिक विषयों को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हुई थी जिसमें सुचना प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर श्री देवेश ध्रुव और पुलिस अधीक्षक श्री किरण चव्हाण के निर्देश में तत्काल एसडीएम कोंटा श्री शबाब खान और एसडीओपी मरईगुड़ा श्री शिखर मरावी मौके पर निमलगुड़ा पहुंचे। ग्राम निमलगुड़ा मे पहुंचकर उन्होंने गांव में पंच, सरपंच व जनप्रतिनिधियों के साथ सभी पक्ष व सामाजिक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ग्रामवासियों के साथ बैठक आयोजित कर गांव में शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु बातचीत की। बैठक में दोनों ही पक्षों के विषयो को सुनने के उपरांत बैठक मे सर्वसम्मति से ग्राम में शांति व सौहार्द स्थापना व आपस में मिलजुल कर रहने व सामाजिक परंपराओं का सम्मान करने हेतु सहमति बनी। पीड़ितों की शिकायत पर थाना क्रिस्टाराम में तत्काल प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। उपरोक्त प्रकरण में थाना क्रिस्टाराम द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है।
कलेक्टर श्री ध्रुव ने कहा कि वर्तमान में निमलगुड़ा पंचायत में विवाद की कोई स्थिति नहीं है। प्रशासन के द्वारा ग्रामीणों के साथ मिलकर मामले का निपटारा किया जा चुका है। समस्त ग्रामवासी आपसी प्रेम और भाईचारा के साथ मिल जुलकर रहते हैं। कुछ बाहरी लोगों के द्वारा जानबूझकर इस मामले को भ्रामक तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने जिले की जनता से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें और शासन-प्रशासन पर भरोसा बनाए रखें। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार एवं प्रशासन जनता की भलाई और विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने आम जनता से समाज में शांति एवं सदभाव बनाए रखने में सहयोग का आग्रह किया है।
कृषि उद्यमी प्रशिक्षण संपन्न
नक्सल पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिला प्रशिक्षण
सुकमा । जिला प्रशासन सुकमा द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति व्यवस्था क़ायम रखने और पुनर्वास की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन और मार्गदर्शन में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से आत्मसमर्पण करने वाले पूर्व माओवादियों को समाज की मुख्यधारा में लाने का प्रयास किया जा रहा है।
नक्सल पुनर्वास नीति के तहत इन युवाओं को आर-सेटी प्रशिक्षण केंद्र सुकमा में 24 आत्मसमर्पित युवाओं को कृषि उद्यमी की आधुनिक तकनीकों तथा पशुपालन के नवीन और उत्पादक तरीकों का गहन प्रशिक्षण दिया गया। यह 13 दिवसीय प्रशिक्षण उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ सम्मानजनक जीवन जीने की दिशा में एक सशक्त कदम है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ड्रिप इरिगेशन, वर्मी कम्पोस्ट, जैविक धान की खेती, सब्जी उत्पादन, मशरूम उत्पादन, फल प्रोसेसिंग, डेयरी पालन, बकरी पालन, मछली पालन, मुर्गी पालन, मत्स्य पालन, औषधीय पौधों की जानकारी जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। इस अवसर पर उन्हें उद्यमिता विकास के लिए वित्तीय साक्षरता और लघु उद्यम स्थापित करने की प्रक्रिया भी सिखाई जा रही है। युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समापन अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
आर-सेटी एसबीआई के डायरेक्टर विकास कुमार ने बताया कि 24 आत्मसमर्पित माओवादियों को कृषि एवं पशुपालन से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया है। आरसेटी के माध्यम से उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर स्थायी आजीविका के अवसर प्रदान किया जा रहा है। इससे उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और वे समाज की मुख्य धारा में शामिल होंगे। इसके पश्चात उन्हें लाइवलीहुड कॉलेज में अन्य रोजगारमूलक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
समापन अवसर पर मास्टर ट्रेनर खुश सिन्हा, विषय संकाय ओमप्रकाश साहू तथा कार्यालय सहायक कमलेश सिन्हा उपस्थित थे।
सुशासन तिहार : डोडपाल और क्रिस्टाराम पंचायत से होगा समाधान शिविर का आगाज
विकासखंड स्तर पर कुल 26 और नगरीय निकाय में 13 समाधान शिविर होंगे आयोजित
सुकमा। सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत तृतीय चरण 5 मई 2025 से शुरू हो रहा है जिसमें जिले सभी विकासखंडो में समाधान शिविर प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किए जाएँगे। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार समाधान शिविर के लिए सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण कर ली गई है।
पंचायत स्तर में समाधान शिविर
समाधान शिविर के पहले दिन 5 मई 2025 को विकासखंड सुकमा अंतर्गत ग्राम पंचायत डोडपाल में आयोजित होने वाले शिविर में क्लस्टर अंतर्गत ग्राम पंचायत डोडपाल, चिंगावरम, मारोकी, कोर्रा और मानकापाल के ग्रामवासी शामिल होंगे। इसी तरह 5 मई को ही विकासखण्ड कोंटा अंतर्गत ग्राम पंचायत क्रिस्टाराम के शिविर में ग्राम पंचायत क्रिस्टाराम, सेंदूरगुड़ा, पोटकपल्ली, पालाचलमा और करीगुण्डम के ग्रामवासी शामिल होंगे।
नगरीय निकाय में समाधान शिविर
5 मई 2025 को नगरपालिका सुकमा के वार्ड क्रमांक 01,02,03 और 06 के लिए एपीजे अब्दुल कलाम भवन सुकमा में समाधान शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार नगर पंचायत दोरनापाल में वार्ड क्रमांक 13 सांस्कृतिक भवन दोरनापाल में तथा नगर पंचायत कोंटा में वार्ड क्रमांक 01 में यात्री प्रतीक्षालय के पास बेस कैम्प कोंटा में समाधान शिविर आयोजित किए जाएँगे।
समाधान शिविर में सभी विभाग के विकासखंड स्तर के अधिकारी मौजूद रहेंगे जो आवेदन के निराकरण सहित योजनाओं की जानकारी देंगे। शिविर स्थल में ग्रामीणों के नवीन आवेदन करने की व्यवस्था भी जिला प्रशासन के द्वारा की गई है। इसके साथ ही विभिन्न योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। कलेक्टर श्री ध्रुव के द्वारा नागरिकों से समाधान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर सुशासन तिहार में सहभागी बनने की अपील की गई है।
सुशासन तिहार : सुशासन तिहार में कुहरामी आरती को मिला बैडमिंटन किट
रामा बेट्टी व सोमला राम लेंगे क्रिकेट का आनंद
सुकमा। छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा आम जनता के समस्याओं एवं मांग के त्वरित निराकरण हेतु सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग को सुशासन तिहार में खेलकूद सामग्री की माँग संबंधी आवेदन प्राप्त हुए थे। जिला प्रशासन सुकमा के द्वारा माँग आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए ग्राम पंचायत चिकपाल में खेल सामग्री का वितरण किया गया।
सुशासन तिहार के अंतर्गत चिकपाल के मोटुगुडा से रामा बेट्टी व सोमला राम को क्रिकेट तथा कैरम बोर्ड खेल सामग्री तथा कुहरामी आरती को बेडमिंटन सामग्री एवं केरलापाल और ग्राम पंचायत सिरसट्टी के युवाओ को कैरम बोर्ड सहित अन्य खेल सामग्री प्रदान किया गया है। सुशासन तिहार में खेल सामग्री पाकर युवा खिलाड़ियों में खुशी और उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम मे जिला खेल अधिकारी विरूपाक्ष पौराणिक, जनपद सदस्य दशरथ नायक, सरपंच देशो मड़कामी और अन्य पंच गण उपस्थित थे।
सुकमा में सुशासन त्योहार के तहत रोजगार काउंसलिंग जारी
सुकमा । सुशासन तिहार।2025 के अंतर्गत जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र सुकमा को अब तक कुल 159 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिला रोजगार अधिकारी श्री एस. के. भारवे ने जानकारी दी कि प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में एक काउंसलिंग समिति का गठन किया गया है। आवेदकों को सूचना देकर काउंसलिंग प्रक्रिया में बुलाया जा रहा है।
अब तक 60 आवेदक उपस्थित होकर रोजगार और स्वरोजगार संबंधी जानकारी प्राप्त कर चुके हैं, जिनमें से 8 से 10 आवेदकों ने स्वरोजगार में रुचि दिखाई है। श्री भारवे ने आगे बताया कि योग्य आवेदकों को निजी क्षेत्र में आयोजित प्लेसमेंट कैंपों के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। आगामी प्लेसमेंट कैंप 05 मई एवं 07 मई 2025 को आयोजित किए जाएंगे।
सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त 264 में से 73 आवेदनों का हुआ निराकरण
सुकमा । छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नागरिकों की समस्याओं के समाधान, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने तथा जनता से सीधे संवाद करने के उद्देश्य से शहरी से लेकर ग्रामों तक सुशासन तिहार 2025 का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार 2025 के दूसरे चरण में प्राप्त आवेदनों का विभिन्न विभागों द्वारा युद्ध स्तर पर निराकरण किया जा रहा है।
सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत श्रम विभाग को छिंदगढ़ विकासखंड के ग्राम रोकेल निवासी श्रीमती लक्ष्मी ने अपनी पुत्री को श्रम विभाग की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सुरक्षा योजना के अंतर्गत लंबित राशि प्राप्त नहीं होने पर शिकायत की थी। श्रम विभाग द्वारा श्री लक्ष्मी से प्राप्त शिकायत सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 20 हजार रूपए की राशि आरटीजीएस के माध्यम से उनकी पुत्री कु. ममता को प्रदान करते हुए लाभान्वित किया गया। श्रीमती लक्ष्मी ने सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत लाभान्वित होने पर शासन-प्रशासन और श्रम विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इसी तरह सुशासन तिहार 2025 में छिंदगढ़ विकासखंड के ग्राम चिड़पाल निवासी श्रीमती भागेश्वरी और श्रीमती दसी ने श्रम विभाग को श्रम कार्ड बनाने के लिए आवेदन किया। प्राप्त आवेदन पर श्रम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में नवीन पंजीयन निर्माणी श्रमिक के रूप पंजीकृत कर कार्ड प्रदाय किया गया। इसके साथ ही हितग्राहियों को श्रम विभाग की सभी हितग्राहीमूलक योजनाओं से अवगत कराया गया। जिला श्रम अधिकारी श्री सतानंद नाग ने बताया कि सुशासन तिहार में श्रम विभाग को कुल 264 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें से 73 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है। बाकी आवेदन पत्रों का सत्यापन कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जा रहा है।
सुशासन तिहार अंतर्गत प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, चार अभ्यर्थियों का हुआ चयन
सुकमा । सुशासन तिहार 2025 के तहत रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 02 मई को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कोटा में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता जैन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्लेसमेंट कैंप में कैपस्टोन फैसेलिटीज प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद की ओर से सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर एवं हाउसकीपिंग पदों हेतु चयन प्रक्रिया आयोजित की गई।
कुल 25 अभ्यर्थियों ने इस अवसर पर हिस्सा लिया, जिनमें से चार अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों में सुशील कुमार, करको कमलेश, सोयम राम और सोयम तृप्ति शामिल हैं। इस अवसर पर जिला रोजगार अधिकारी एस.के. भारवे ने बताया कि अगला प्लेसमेंट कैंप 5 मई 2025 को जिला रोजगार एवं मार्गदर्शन केंद्र, सुकमा परिसर में आयोजित किया जाएगा। जिले में रोजगार के अवसरों को सुलभ कराने की दिशा में यह पहल युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक कदम साबित हो रही है।
जल संरक्षण के लिए चिपुरपाल ग्राम पंचायत में ली गई शपथ
सुकमा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के अंतर्गत सीईओ जिला पंचायत के निर्देशन में ग्राम पंचायत चिपुरपाल में जल संरक्षण के महत्व को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जल संरक्षण हेतु सभी उपस्थित जनों ने सामूहिक रूप से शपथ ली।
इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच प्रीति प्रधानी, उप सरपंच मोहन सिंह प्रधानी, तकनीकी सहायक अविनाश रवानी, रोजगार सहायक मंगल प्रधानी, पंच हेमबती प्रधानी तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पदमा राव की गरिमामयी उपस्थिति रही। ग्रामीणों को जल के महत्व से अवगत कराते हुए मनरेगा योजना के तहत जल संरक्षण से संबंधित विभिन्न कार्यों जैसे रिचार्ज पिट, डबरी, तालाब, सोक पीट, चेक डेम एवं स्टॉप डेम निर्माण के बारे में जानकारी दी गई।
सुशासन तिहार के माध्यम से मिल रहा समाधान
सुकमा । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित सुशासन तिहार आम जनमानस के लिए राहत और विश्वास का प्रतीक बनकर उभरा है। इस अभियान के अंतर्गत अब सरकारी योजनाओं और सेवाओं का सीधा लाभ लोगों तक पहुंच रहा है।
कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण कर इसका लाभ लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। सुशासन तिहार के माध्यम से समाधान खुद चलकर दरवाजे पर पहुंच रहा है।
इसी क्रम में सुशासन तिहार में आवेदन करने पर कोंटा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मनीकोण्टा निवासी सोड़ी अर्पण का आधार कार्ड एनरोलमेंट किया गया। शासन के द्वारा आधार कार्ड आने पर हितग्राही को प्रदान किया जाएगा। उनके पिता ने छत्तीसगढ़ सरकार की इस सुशासन तिहार कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया।
सोड़ी अर्पण का बना आधार कार्ड
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित सुशासन तिहार आम जनमानस के लिए राहत और विश्वास का प्रतीक बनकर उभरा है। इस अभियान के अंतर्गत अब सरकारी योजनाओं और सेवाओं का सीधा लाभ लोगों तक पहुंच रहा है।
कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण कर इसका लाभ लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। सुशासन तिहार के माध्यम से समाधान खुद चलकर दरवाजे पर पहुंच रहा है।
इसी क्रम में सुशासन तिहार में आवेदन करने पर छिंदगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मनीकोण्टा निवासी सोड़ी अर्पण का आधार कार्ड एनरोलमेंट किया गया। शासन के द्वारा आधार कार्ड आने पर हितग्राही को प्रदान किया जाएगा। उनके पिता ने छत्तीसगढ़ सरकार की इस सुशासन तिहार कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया।
छत्तीसगढ़ के प्रथम नक्सल सदस्य मुक्त पंचायत बड़ेसेट्टी में तीनदिवसीय सुविधा शिविर संपन्न
सुविधा शिविर में आधार, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन सहित राजस्व विभाग से संबंधित 550 आवेदन जमा
सुकमा। जिले में माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सुविधाओं से ग्रामीणों को शत प्रतिशत लाभान्वित करने के उद्देश्य से कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन और मार्गदर्शन में सुविधा शिविर का आयोजन किया गया। 25 अप्रैल से 27 अप्रैल को सुकमा विकासखंड के ग्राम पंचायत बड़ेसेट्टी में सुविधा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के सफल क्रियान्वयन हेतु अनुविभागीय अधिकारी(रा.) सुकमा को नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत सुकमा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
सुविधा शिविर में आधारकार्ड निर्माण, आयुष्मान कार्ड निर्माण, महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत जॉब कार्ड निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राशन कार्ड, वन अधिकार मान्यता प्रमाण पत्र, वोटर आईडी कार्ड, बैंक खाता खोलना, नवीन आवेदन की पेंशन स्वीकृति दिव्यांग प्रमाण पत्र, पेंशन का भुगतान से लाभान्वित करने के साथ ही राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी उपलब्ध कराई गई। ग्रामीण बड़ी संख्या में अपनी समस्या के समाधान के लिए शिविर में उपस्थित हुए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुविधा शिविर में कुल 550 आवेदन पात्र प्राप्त हुए जिनमें से पशुधन विकास विभाग के 30, श्रम विभाग के 46, बैंक अकाउंट ओपनिंग के 14, कृषि विभाग के 68, आधार कार्ड के 50, राजस्व विभाग के 12, खाद्य विभाग के 62, महिला एवं बाल विकास विभाग के 24, आदिवासी विकास विभाग के 32, नवीन वोटर आईडी के 44, नवीन लाइसेंस के 15, समाज कल्याण विभाग के 51, बीमा संबंधी के 95, जन्म प्रमाण पत्र के 7, आयुष्मान कार्ड के 28 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। कलेक्टर ध्रुव के द्वारा प्राप्त आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग में स्वास्थ्य जांच के लिए कुल 225 ग्रामीण उपस्थित हुए। सभी लोगों का स्वास्थ्य जांच कर निःशुल्क दवा वितरित किया गया।
शिविर स्थल बड़ेसेट्टी में ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए ग्रामीणों में भारी उत्साह व उमंग देखने को मिला। सभी अपनी माँग व समस्या से संबंधित आवेदन लेकर विभागीय स्टाल में पहुंचे। प्राप्त आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए कलेक्टर देवेश ध्रुव के द्वारा सभी विभागों को विशेष निर्देश दिया गया है।
कलेक्टर ने किया उप स्वास्थ्य केंद्र कोलाईगुड़ा का औचक निरीक्षण
सुकमा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के द्वारा रविवार को कोंटा विकासखंड के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र कोलाईगुड़ा का औचक निरीक्षण किया गया।कलेक्टर ध्रुव ने उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर संस्थागत प्रसव से संबंधित जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में साफ़ सफाई और दवाओं की उपलब्धता के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
आकार आवासीय संस्था में दस दिवसीय समर कैम्प सम्पन्न, बच्चों को बांटे गए विशेष सहायक उपकरण
सुकमा । कलेक्टर देवेश ध्रुव कलेक्टर के निर्देशन तथा जिला शिक्षा अधिकारी जी. आर. मण्डावी व जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा उमाशंकर तिवारी के मार्गदर्शन में दस दिवसीय समर कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प के समापन के अवसर पर पालक बैठक सम्मेलन एवं वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन आकार आवासीय संस्था में किया गया।
जिला प्रशासन सुकमा के तत्वाधान में आकार आवासीय संस्था, सुकमा में ग्रीष्मकालीन समर कैम्प (आर्ट एण्ड क्रॉफ्ट प्रदर्शनी) 15 अप्रैल से 23 अप्रैल तक आयोजित किया गया जिसमें समापन अवसर पर दिव्यांग बच्चों के द्वारा चित्रकला एवं शिल्पकला का प्रदर्शनी लगाया गया। उक्त कार्यक्रम विभिन्न विधाओं पर सामाजिक कौशल, गायन कला, वादन कला एवं चित्रकला व शिल्प कला को बढ़ावा देने और गर्मियों में भी सीखने की प्रक्रिया को जारी रखने के लिए उक्त शिविर का आयोजन किया गया।
पालक बैठक सम्मेलन उक्त सम्मेलन में संस्था के आवासीय बच्चों के पालकों का बैठक सम्मेलन आयोजित किया गया। उक्त सम्मेलन में दिव्यांग बच्चों के कुल 78 पालक/अभिभावक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। बैठक में दिव्यांग बच्चों के पालकों ने अपने बच्चे के शैक्षणिक विकास को लेकर सभी अतिथियों के सम्मुख चर्चा किया गया।
सहायक उपकरण वितरण :
समावेशी शिक्षा अंतर्गत समग्र शिक्षा राज्य परियोजना कार्यालय से प्राप्त सहायक उपकरण एवं टीचिंग लर्निंग मटेरियल अतिथियों के करकमलो से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को वितरित किया गया। वि. खण्ड छिन्दगढ़ छात्र नरसिंग ब्रेल किट, छात्रा सोयम कृतिका श्रवण यंत्र, छात्र कृष्ण कुमार एम.आर. किट, वि.खण्ड सुकमा छात्र हरीश बेल किट, छात्रा दिव्या वेट्टी टी.एल.एम. किट, छात्र सोड़ी मोनू ब्रेल किट, वि. कोंटा छात्रा काव्या साहू ए.डी.एल. किट
उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अर्कजा, विशेष अतिथि शिक्षक केंद्रीय विद्यालय अमीत जांगड़े, प्रधान पाठक पीएम स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल अनिल मेश्राम, एपीसी समावेशी शिक्षा रजनीश सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे।उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में आकार आवासीय संस्था के समस्त विशेष शिक्षक एवं स्पेशल एजुकेटर रविशंकर साहू बी.आर.सी कार्यालय छिन्दगढ़ का विशेष योगदान रहा।
घर-घर जाकर बनाये जा रहे आयुष्मान कार्ड
आयुष्मान कार्ड से सालाना 5 लाख तक का होगा कैशलेस इलाज़
सुकमा । कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। योजनांतर्गत सभी स्वास्थ्य केंद्रों में और गांव गांव में कैंप लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। आपके द्वार आयुष्मान अभियान के तहत आयुष्मान मित्रों के द्वारा दूरस्थ बसाहटों में जाकर ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं ताकि उन्हें शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके।
कुल बनाये गए आयुष्मान कार्ड :
सुकमा जिले के आयुष्मान भारत योजना के जिला समन्वयक मीना बघेल ने बताया कि सुकमा जिले में कुल 82,324 पंजीकृत राशन कार्ड धारक हैं जिसके अनुसार कुल आयुष्मान कार्ड हितग्राहियों की संख्या 2,59,979 है जिसमें से 1,72,827 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है। बचे 87,152 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया जारी है।
बुजुर्गों के लिए आयुष्मान वय वंदना योजना :
अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के हर बुजुर्ग को हॉस्पिटल में मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। ऐसे बुजुर्गों को आयुष्मान वय वंदना योजना का लाभ दिया जाएगा। योजना के तहत सभी मौजूदा बीमारियों का इलाज पहले दिन से कवर किया जाएगा। जिले में कुल 155 ग्रामीणों के आयुष्मान वय वंदना योजना के कार्ड बनाये गए हैं।
70+ नागरिकों के लिए विशेष सुविधा :
इस पहल के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर-घर जाकर आयुष्मान भारत के कार्ड बनाए जा रहे हैं। हाल ही में इस योजना का दायरा बढ़ाते हुए 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को इसमें शामिल किया गया है, भले ही उनकी आय कुछ भी हो।
बुजुर्गों को घर बैठे लाभ :
शासन की इस जनकल्याणकारी पहल के तहत स्वास्थ्य कर्मी वरिष्ठ नागरिकों के घर जाकर उनका पंजीकरण कर रहे हैं और उन्हें आयुष्मान कार्ड बनाकर प्रदान कर रहे हैं। इससे उन्हें अस्पतालों में जाकर लंबी कतारों में लगने और जटिल कागजी प्रक्रिया से गुजरने की आवश्यकता नहीं है।
स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण :
अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, एएनएम, स्वास्थ्य कर्मी और अन्य सहयोगी कर्मचारी घर-घर जाकर सेवा प्रदान कर रहे हैं। उनका प्रयास यह सुनिश्चित कर रहा है कि कोई भी पात्र वरिष्ठ नागरिक इस योजना से वंचित न रह जाए। यह पहल सुकमा जिले में बुजुर्गों को न केवल सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं की ओर अग्रसर कर रही है, बल्कि उन्हें गरिमापूर्ण जीवन जीने में भी सहायता कर रही है।
पढ़ेगा भारत परियोजना कार्यक्रम के अंतर्गत मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
सुकमा । आर्सेलर मित्तल निप्पान स्टील इंडिया लिमिटेड के सौजन्य से परियोजना “पढ़ेगा भारत“ कार्यक्रम के अंतर्गत मेधावी छात्र सम्मान समारोह 23 अप्रैल को सुकमा के वार्ड क्रमांक-15 कुम्हाररास में पार्षद मांडवी हूर्रा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एस्सार परियोजना पाइप लाइन क्षेत्रांतर्गत आने वाले शैक्षणिक संस्थाओं कक्षा 5वी एवं 8वी मे अध्ययनरत बच्चो को उनके गत वर्ष मे प्राप्त परीक्षा परिणाम की उत्कृष्टता के आधार पर कक्षा मे प्रथम आने पर मेधावी सम्मान समारोह से सम्मानित किया गया।
पढ़ेगा भारत परियोजना के तहत बच्चो को सायकिल का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में कम्पनी से महेशकुमार डागा, अनंता मीरधा, एपीसी समग्र शिक्षा सीताराम सिंह राणा, कुम्हाररास स्कूल के बच्चों के पालक, ग्रामीण, जनप्रतिनिधि तथा संबंधित संस्थाओं के शिक्षकगण उपस्थित थे।
जिले के सभी पंचायतों में मनाया गया राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस
सुकमा जिले में 70 अटल पंचायत डिजीटल सुविधा केन्द्र प्रारंभ
सुकमा । प्रति वर्ष 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत में ग्राम स्वराज की भावना को सशक्त करने और लोकतंत्र को जमीनी स्तर तक पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जाता है। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन के मार्गदर्शन में आज जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव राज्य के प्रथम नक्सल सदस्य मुक्त पंचायत बड़ेसेट्टी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर सुकमा विकासखंड के ग्राम पंचायत झापरा में जिलास्तरीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम जॉइंट कलेक्टर डॉ सूरज कश्यप और जनपद सूरी मधु तेता के मुख्य अतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मधुबनी, बिहार से प्रसारित वर्चुअल संबोधन के साथ हुई, जिसे ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों, ग्रामीण जन, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने एक साथ देखा और सुना। प्रधानमंत्री मोदी के विचार ने ग्रामीण विकास की दिशा में नई प्रेरणा दी। ग्राम सभा के दौरान पंचायत सचिव द्वारा उपस्थित ग्रामीण जनों को एजेंडा बिंदुवार जानकारी दी गई, जिसमें विकास योजनाओं से लेकर पंचायत की भूमिका तक की विस्तृत जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया गया। इस सुविधा केंद्र के माध्यम से अब ग्रामीण जनों को बैंकिंग, सरकारी योजनाओं की जानकारी, दस्तावेजों की ऑनलाइन सेवाएं एवं अन्य डिजिटल सुविधाएं ग्राम पंचायत स्तर पर ही सुलभ होंगी। इस अवसर पर जल संरक्षण एवं जल संवर्धन, एक राष्ट्र-एक चुनाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता फैलाते हुए सभी उपस्थित जनों ने स्वच्छता की शपथ भी ली।
छत्तीसगढ़ का सुकमा ज़िला, इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया का एक सशक्त उदाहरण है। सुकमा ज़िले में कुल 160 ग्राम पंचायतें हैं, जो स्थानीय शासन की इकाइयों के रूप में कार्य करती हैं। इन पंचायतों का संचालन ग्रामीणों द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों के माध्यम से होता है। पंचायतें न केवल विकास कार्यों का संचालन करती हैं बल्कि ग्रामीणों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान भी करती हैं। हाल ही में, फरवरी 2025 में सुकमा ज़िले में पंचायती चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुए। यह चुनाव प्रक्रिया लोकतंत्र की असली परीक्षा होती है क्योंकि इसमें आम नागरिक सीधे रूप से भाग लेते हैं। ग्राम पंचायत स्तर से लेकर जिला पंचायत तक, सभी स्तरों पर प्रतिनिधियों का चुनाव हुआ। इनमें पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत अध्यक्ष जैसे पद शामिल हैं। इस बार चुनाव में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही, जो सामाजिक समरसता और लैंगिक समानता की ओर एक सकारात्मक संकेत है।
सुकमा ज़िले की पंचायतें राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मूल संदेश “गांव की सरकार, गांव के द्वार” को साकार कर रही हैं। आने वाले समय में भी ये संस्थाएं लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ ग्रामीण विकास को मजबूती प्रदान करती रहेंगी।
शिक्षा विभाग से शान्ति और छोटू को मिला मोबाइल फ़ोन
सुकमा । समावेशी शिक्षा अंतर्गत जिला शिक्षा अधिकारी जीआर मंडावी एवं जिला मिशन समन्वय समग्र शिक्षा के सफल दिशा निर्देश पर जिले के दृष्टिबाधित छात्रा कुमारी शांति पीएमश्री स्कूल सुकमा कक्षा नवमी एवं मडकम छोटू पीएमश्री स्कूल सुकमा कक्षा आठवीं को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुकमा श्रीमती नम्रता जैन के हाथों से एंड्राइड मोबाइल फोन, कीबोर्ड एवं हेडफोन वितरित किया गया। दोनों छात्र राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के द्वारा दिनांक 27 अप्रैल से 29 अप्रैल तक रायपुर में आयोजित एंड्राइड मोबाइल प्रशिक्षण में उपस्थित होंगे। दोनों छात्र स्पेशल एजुकेटर रविशंकर साहू के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।