छत्तीसगढ़ / सुकमा
मतदान सामग्री वितरण व वापसी का दिया गया प्रशिक्षण
17 को सुकमा, 20 को छिंदगढ़ और 23 को कोंटा जनपद में होगा मतदान
सुकमा । कलेक्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन तथा मार्गदर्शन में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत जनपद पंचायत सुकमा में 17 फरवरी को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न किया जाएगा। इसके लिए राज्य चुनाव आयोग के गाइडलाइन के अनुसार सभी अधिकारी कर्मचारी तैयारियों में जुटे हुए हैं। शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज सुकमा मे मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों के द्वारा पंचायत निर्वाचन में उपयोग किए जाने वाले मतपत्र, मतपेटी, लिफाफा सहित अन्य जरूरत के सामग्री के वितरण एवं चुनाव उपरांत वापसी के संबंध में विस्तार से जानकारी देने के साथ ही इसमे बरते जानी वाली सावधानियों के बारे मे बताया गया। इसके अलावा राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कार्य को संपादित करने के भी निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण में सहकर्मियों को मतदान प्रक्रिया में एक दूसरे का सहयोग करने और उत्तरदायित्व के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी गजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि इस बार त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन मतपत्र के माध्यम से संपन्न होगा। प्रशिक्षण में मतपेटी (ड2पीटी) तैयार करना, मतपेटी को सील करना और समस्त निर्वाचन प्रक्रिया से प्रशिक्षार्थियों को अवगत कराया गया है। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी, सुचारू और निष्पक्ष बनाना है, जिससे निर्वाचन के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता न हो और हर मतदाता का वोट सुरक्षित रूप से गिना जा सके।
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायती राज निर्वाचन के अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंचों एवं पंचों के लिए आगामी मतदान तीन चरणों में संपन्न होगा पहला चरण जनपद पंचायत सुकमा में 17 फरवरी, दूसरा चरण जनपद पंचायत छिंदगढ़ में 20 फरवरी एवं तीसरा चरण जनपद पंचायत कोंटा में 23 फरवरी को निर्धारित की गई है। मतदान का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।
नगरीय निकाय में मतदान के बाद ईवीएम स्ट्रांग रूम में जमा
सुकमा । सुकमा नगर पालिका परिषद् और दोरनापाल नगर पंचायत में नगरीय निकाय आम निर्वाचन 11 फरवरी 2025 को संपन्न हुआ। नगर पालिका परिषद सुकमा मे शांतिपूर्ण चुनाव के बाद सभी मतदान दलों ने देर रात 10 बजे तक शासकीय आईटीआई कॉलेज सुकमा में बनाए गए स्ट्रांग रूम में ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) जमा किया गया। इसी प्रकार नगर पंचायत दोरनापाल में सांस्कृतिक भवन में बनाए गए स्ट्रॉंग रूम में मतदान दलों ने ईवीएम जमा किया गया।
सुकमा जिले के नगरीय निकाय क्षेत्र के 30 वार्डों के लिए बनाए गए 31 मतदान केंद्रों की ईवीएम को सुरक्षित रूप से स्ट्रांग रूम में रखा गया। इसके साथ ही जिले की सभी ईव्हीएम को सील किया गया और सुरक्षित स्ट्रॉन्ग रूम मे रखा गया है मतदान के बाद, सभी मतदान दलों ने अपनी मतदान के पश्चात, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर एवं नगर पालिका परिषद की रिटर्निंग अधिकारी सुश्री मधु तेता की उपस्थिति में जनप्रतिनिधियों के सामने स्ट्रांग रूम को सील किया गया।
साथ ही स्ट्रांग रूम की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उसे ईंटों की दीवार से घेर दिया गया। बता दें मतगणना 15 फरवरी 2025 को होगी और उसी दिन जनप्रतिनिधियों के समक्ष ईवीएम मशीन खोले जाएंगे। इस प्रक्रिया से यह सुनिश्चित होता है कि चुनाव परिणामों की घोषणा तक ईवीएम की सुरक्षा और पारदर्शिता बनी रहे, जिससे लोकतंत्र की मजबूती और नागरिकों का विश्वास सुनिश्चित होता है। उल्लेखनीय है कि सुकमा जिले मे मतदान का कुल प्रतिशत 67.21ः रहा, जो कि मतदाताओं के भारी उत्साह को दर्शाता है। निकायवार मतदान प्रतिशत अंतर्गत नगर पालिका परिषद सुकमा मे 64.11ः और नगर पंचायत दोरनापाल मे 77.71ः मतदान हुआ।
प्रेक्षक की उपस्थिति में मतदान दलों का रेंडमाइजेशन प्रक्रिया संपन्न
सुकमा । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री देवेश कुमार ध्रुव और सामान्य प्रेक्षक श्री अश्विनी कुमार देवांगन की उपस्थिति में मंगलवार को एनआईसी कक्ष में त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव हेतु मतदान दलों का रेंडमाइजेशन प्रशिक्षण सत्र आयोजित की गई। त्रि स्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु मतदान दलों का प्रथम एवं द्वितीय स्तरीय रैंडमाइज़ेशन प्रशिक्षण नोडल श्रीमती नम्रता जैन, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर सहित सभी आरओ एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया। इस प्रक्रिया के तहत मतदान दलों का ब्लॉक आवंटन एवं टीम गठन किया गया। रेंडमाइजेशन का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना है।
13 एवं 14 फरवरी को होगा मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण
रेंडमाइजेशन के पश्चात तैयार की गई सूची के अनुसार सभी मतदान अधिकारियों को 13 फरवरी एवं 14 फरवरी 2025 को दलवार प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को सुचारु और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ध्रुव ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि त्रि-स्तरीय आम निर्वाचन 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके। निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सुरक्षा की दृष्टि से मतदान केंद्रों के भवन में किया गया परिवर्तन, 8 मतदान केंद्र हुए प्रभावित
सुकमा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त अनुमति के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2024-25 में सुरक्षा की दृष्टि से 8 मतदान केंद्रों के भवन में परिवर्तन किया गया है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर के द्वारा जारी आदेशानुसार ग्राम पंचायत कुन्देड के ग्राम कुन्देड में मतदान केंद्र क्रमांक 02 को हाईस्कूल भवन कक्ष क्रमांक 03 जगरगुण्डा के स्थान पर आँगनबाड़ी भवन कुंदेड में नवीन मतदान केंद्र बनाया गया है।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत केरलापेंदा के ग्राम केरलापेंदा में मतदान केंद्र क्रमांक 22 को माता रुकमणी आश्रम कक्ष क्रमांक 03 चिंतलनार के स्थान पर आंगनबाड़ी भवन केरलापेंदा, ग्राम पंचायत दुलेड़ के ग्राम दुलेड़ में मतदान केन्द्र क्रंमाक 32 को प्राथमिक शाला भवन कक्ष क्रमांक 01 मिनपा के स्थान पर आंगनबाड़ी भवन दुलेड, ग्राम पंचायत एलमागुण्ड के ग्राम एलमागुण्डा के मतदान केंद्र क्रमांक 36 को पोटाकेबीन कक्ष क्रमांक 01 चिंतागुफा के स्थान पर प्राथमिक शाला एल्मागुण्डा, ग्राम पंचायत पोटकपल्ली के ग्राम पोटकपल्ली में मतदान केंद्र क्रमांक 38 बालक आश्रम भवन कक्ष क्रमांक 01 क्रिस्टाराम के स्थान पर प्राथमिक शाला पोटकपल्ली कक्ष क्रमांक 01 व मदतान केद्र क्रमांक 39 को बालक आश्रम भवन कक्ष क्रमांक 02 क्रिस्टाराम के स्थान पर प्राथमिक शाला पोटकपल्ली कक्ष क्रमांक 02, ग्राम पंचायत मानकापाल के ग्राम मानकापाल में मतदान केंद्र कंमाक 17 को आँगनबाड़ी भवन कोर्रा के स्थान पर बालक आश्रम भवन मनकापाल कक्ष क्रमांक 01 और ग्राम पंचायत मानकापाल के ग्राम परिया में मतदान केंद्र क्रमांक 18 को पंचायत भवन कोर्रा के स्थान पर बालक आश्रम भवन मानकापाल कक्ष क्रमांक 2 में नवीन मतदान केंद्र भवन बनाया गया है।
सुकमा और दोरनापाल में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न
सुकमा । नगरीय निकाय आम निर्वाचन-2025 के तहत आज जिले की नगरपालिका परिषद सुकमा और नगर पंचायत दोरनापाल के मतदाताओं ने उत्साह के साथ लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया। मंगलवार को जिले के सभी नगरीय निकायों में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक श्री किरण चव्हाण के मार्गदर्शन में मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निर्बाध रूप से संपन्न हुआ।
नगरीय निकाय निर्वाचन के तहत नगर पालिका परिषद सुकमा में 64.11 प्रतिशत यानी 8667 मतदाताओं ने वोट किया। इनमें 4 हज़ार 171 यानी 66.37 प्रतिशत पुरुष मतदाता और 4 हज़ार 446 यानी 68.01 प्रतिशत महिला मतदाता मतदान प्रक्रिया में शामिल हुए। स्थानीय निर्वाचन शाखा से प्राप्त मतदान के अंतिम आंकड़े के अनुसार नगर पंचायत दोरनापाल में 77.71 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सुकमा मेला आज से
सुकमा। जिले का प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटक स्थल रामाराम में मेला और जिला मुख्यालय में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष रामाराम मेला 11 फरवरी को वहीं सुकमा मेला 12 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। मेले के गरिमामयी आयोजन और समस्त व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में अधिकारियों की संयुक्त बैठक कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव की अध्यक्षता में आहूत की गई, बैठक में कलेक्टर ने मेला के लिए विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपा।
उल्लेखनिय है कि छत्?तीसगढ़ के सुकमा जिले में स्थित रामाराम भगवान श्रीराम से जुड़ा एक बेहतरीन पर्यटन स्थल है। शोधकर्ताओं के अनुसार वनवास के दौरान प्रभु श्रीराम सुकमा जिले के रामराम पहुंचे थे, यहां उन्होंने भू-देवी की पूजा की थी। गांव में श्रीराम की कई निशानियां मिलती हैं, इस गांव में वर्षों पुराना मंदिर है। वर्तमान में यहां एक मंदिर है, जो सुकमा सहित ओडि़शा और तेलंगाना के लोगों के लिए भी आस्था का केंद्र है। मां रामरामिन चि?टमिट्टीन अम्मा देवी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को भरोसा है कि मां न केवल उनकी मनोकामना पूर्ण करेंगी, बल्कि उनके सुख और समृध्दि का भी ख्याल रखती है।
1834 में भूदेवी की जगह पर रामारामिन चि?टमिट्टीन अम्मा देवी मंदिर की स्थापना सुकमा के तत्कालीन शासक रामराज देव ने की थी। रामाराम के पास होने के कारण ये मंदिर देवी रामारामिन के नाम से प्रसिद्ध है। यह प्राचीन मंदिर पहाड़ी की तलहटी में स्थित है। रामाराम सुकमा जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक गांव है। रामाराम में चिटमिट्टीन अम्मा देवी का प्राचीन मंदिर है। इस क्षेत्र के लोगों में देवी के प्रति गहरी आस्था होने के कारण रामाराम सुकमा जिले के लोगों के लिए एक तीर्थ स्थल की तरह है।
ग्राम पाकेला में स्थायी कैंप स्थापना के लिए भूमि आवंटन प्रस्ताव
दावा आपत्ति 21 फरवरी तक आमंत्रित
सुकमा । जिला सुकमा के ग्राम पाकेला (बालाटिकरा), तहसील छिन्दगढ़ में कमाण्डेंट-02, केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (केरिपु बल) के स्थायी कैंप की स्थापना हेतु 18.510 हेक्टेयर भूमि के आवंटन का प्रस्ताव रखा गया है। ग्राम पाकेला (बालाटिकरा) पटवारी हल्का नंबर 09/पाकेला, रा.नि.मं. छिन्दगढ़, तहसील छिन्दगढ़, जिला सुकमा में स्थित भूमि खसरा क्रमांक 845, 846, 847, 849 रकबा क्रमशः 1.200, 11.795, 3.235, 2.280 कुल खसरा 04 कुल रकबा 18.510 हेक्टेयर भूमि कमाण्डेण्ट -02, बल शबरी नगर सुकमा को स्थायी कैम्प की स्थापना बैतु चयन कर आबंटन हेतु प्रस्तावित किया गया है।
कमाण्डेण्ट -02, केरिपु बल शबरी नगर सुकमा को भूमि आबंटन हेतु न्यायालय कलेक्टर जिला सुकमा के माध्यम से अनुविभागीय अधिकारी (रा.) छिन्दगढ़ द्वारा प्रकरण क्रमांक/202206190100002/अ-20 (3)/2024-2025 का मूल प्रकरण भूमि हस्तातरण हेतु विस्तृत जांच कर प्रतिवेदन सहित प्रेषित करने बाबत् न्यायालय को प्राप्त हुआ है।
उपरोक्त के संबंध में जिस किसी व्यक्ति को लिखित या मौखिक दावा/आपत्ति प्रस्तुत करना हो तो वे पत्र जारी होने की तिथि से अवकाश के दिन छोड़कर किसी भी दिन न्यायालयीन समय में दिनांक 21 फरवरी 2025 को संध्या 5ः30 बजे तक स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के माध्यम से इस न्यायालय में उपस्थित होकर पेश कर सकता है। नियत तिथि तथा समय के पश्चात प्राप्त होने वाले दावा आपत्ति पर कोई विचार नही।
मिनपा-अरबराजमेंटा पहाड़ी में आईईडी लगाने में शामिल 2 नक्सली गिरफ्तार
सुकमा । जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में नक्सली उपस्थित की आसूचना पर थाना चिंतागुफा से जिला एवं डीआरजी की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन एवं नक्सल आरोपी की धरपकड़ हेतु ग्राम ताड़मेटला व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे।
अभियान के दौरान ग्राम ताड़मेटला के जंगल पहाड़ पास कुछ संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा पुलिस पार्टी को देखकर छिपने/भागने लगे, जिन्हें पुलिस द्वारा घेराबंदी कर 2 संदिग्ध व्याक्तियों को पकड़ा गया।
पूछताछ करने पर अपना नाम 1. सोड़ी दुला पिता नंदा (दुलेड़ आरपीसी जनताना सरकार उपाध्यक्ष) निवासी ताड़मेटला स्कूलपारा थाना चिंतागुुफा जिला सुकमा, एवं 2. माड़वी बुधरा पिता स्व. कोसा (दुलेड़ आरपीसी डीएकेएमएस सदस्य) निवासी ताड़मेटला गोण्डेपारा थाना चिंतागुफा जिला सुकमा का होना तथा नक्सल संगठन में उपरोक्त पदों पर कार्य करना बताये।
पकडे गये आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ वर्ष 2023 में थाना चिंतागुफा क्षेत्रान्तर्गत मिनपा-अरबराजमेंटा पहाड़ी में आईईडी लगाने, उक्त आईईडी की चपेट में आने से 1 जवान घायल होने की घटना में अन्य नक्सलियों के साथ रहना स्वीकार किया गया।
घटना के संबंध में थाना चिंतागुफा में अपराध क्रमांक 12/2023 धारा 307, 120 (बी) भादवि. 3, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत पूर्व से प्रकरण पंजीबद्ध है।
उक्त नक्सली आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर कार्यवाही उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया है।
नक्सलियों को गिरफ्तार करने में थाना चिंतागुफा, डीआरजी एवं रेंज फिल्ड टीम (आरएफटी कोंटा), 218 वाहिनी सीआरपीएफ कार्मिकों का याेगदान रहा। गिरफ्तार दाेनाे नक्सल आरोपी उक्त घटना के अतिरिक्त जिले में घटित विभिन्न नक्सली घटना में शामिल रहे है।
5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षा को लेकर सुकमा में बैठक आयोजित
सुकमा । कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी जीआर मांडवी के द्वारा कक्षा 5वी और 8वी प्रश्नपत्र तैयार करने वाली समिति एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित हुआ।
बैठक में ब्लू प्रिंट के आधार पर प्रश्न पत्र तैयार करने के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही 5वी और 8 वी की परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए राज्य से प्राप्त निर्देशानुसार रणनीति बनाई गई। जल्द से जल्द विकास खंड शिक्षा अधिकारी शिक्षकों की बैठक लेकर परीक्षा सम्पन्न कराने के संबंध में विस्तृत जानकारी देंगे साथ ही बच्चों का नॉमिनल प्रपत्र में भरकर भेजेंगे, जिसके अनुसार जिले से रोल नबर जारी किया जाएगा। साथ ही परीक्षा केंद्र की सूची व केंद्राध्यक्ष हेतु प्रस्ताव भेजेंगे। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी जी आर मांडवी, सहायक परियोजना समन्वयक (परीक्षा प्रभारी) आशीष राम, सहायक परियोजना समन्वयक सीताराम राणा, विकास खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश श्रीवास्तव (छिंदगढ़), श्रीनिवास राव (कोंटा) सहायक खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रफुल्ल डेनियल व शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
मतदान केंद्रों में निर्वाचक नामावली के उपयोग को लेकर निर्वाचन आयोग ने जारी किए निर्देश
सुकमा । छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान केंद्रों में उपयोग की जाने वाली निर्वाचक नामावली को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
आयोग ने मतदान दलों को दी जाने वाली निर्वाचक नामावली में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं, ताकि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे और किसी प्रकार की अनियमितता न हो।
जिसमें पूरक सूची में जिन मतदाताओं के नाम विलोपन सूची में दर्ज है, मूल सूची में उनकी प्रविष्टियों पर डिलीटेड की मुहर (सील) काले रंग से अंकित की जाये।
सहायक मतदान केन्द्र अथवा ग्राम पंचायत को तोड़कर मतदान केन्द्र स्थापित किया गया है, तो मतदान केन्द्र जिसके लिए निर्वाचक नामावली तैयार की जा रही है, उससे संबंध न रखने वाले मतदाताओं की प्रविष्टियों को लाल स्याही से पृष्ठ के ऊपरी बायें कोने से नीचे दायें कोने तक तिरछी रेखा से काट दिया जावे।
निर्वाचक नामावली के प्रथम पृष्ठ पर संबंधित वार्डाे को छोड़कर शेष वार्डों को भी लाल स्याही से सीधी रेखा से काट दिया जाये। मुख्य पृष्ठ और अंतिम पृष्ठ पर मतदाताओं की मुद्रित कुल संख्या को लाल स्याही से गोल घेर दिया जावे तथा उसके नीचे मतदान केन्द्र से संबंधित संख्या को लाल स्याही से लिखा जावे।
मतदान दलों को दिये जाने के लिए निर्वाचक नामावली को फाड़कर अलग न किया जावे अपितु ग्राम पंचायत की पूर्ण निर्वाचक नामावली प्रदाय की जावे।
राज्य निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि इन निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाना आवश्यक है। यह सुनिश्चित करने के लिए सभी मतदान दलों को विशेष रूप से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।
मतदान अधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
सुकमा । आगामी नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन में सुकमा जिले में मतदान अधिकारियों, पीठासीन और सेक्टर अधिकारियों के लिए दो दिवसीय पद्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति केंद्र परिसर सुकमा और दोरनापाल में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में अधिकारियों से स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने सभी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में अनुत्तीर्ण मतदान अधिकारीयों में सुनीता साहू,सत्यवती नेताम, शेख जैबुन शामिल है।
सुकमा में 9 इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
सुकमा। सुकमा जिले में 52 लाख के 9 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पित नक्सलियों में 2 नक्सली दंपत्ति भी शामिल है जो PLGA बटालियन नंबर 1 के सक्रिय सदस्य रहे। सभी नक्सलियों पर 52 लाख का घोषित किया गया है। 2 पुरुष और 4 महिला नक्सली पर 8-8 लाख और 1 पर 2 लाख तो 2 पर 1-1 रूपये का ईनाम घोषित है।
ये सभी नक्सली कई बड़ी घटना में शामिल रहे, जिसमे भेज्जी, बुरकापाल, मीनपा, टेकलागुडा, ताड़मेटला घटना शामिल है। सभी नक्सलियों ने सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। सभी नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि 25 हजार रुपए भी नगद दिया गया है।
सुकमा के मिनी स्टेडियम में कांकेर सांसद भोजराज नाग ने किया ध्वजारोहण
सुकमा । 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांकेर सांसद भोजराज नाग ने सुकमा जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। उन्होंने कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण एवं परेड कमांडर के साथ सुसज्जित वाहन में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके पश्चात नाग ने प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन किया। इसके बाद तिरंगे के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए।
शहीदों के परिजनों को किया गया सम्मानित
समारोह में नाग ने नक्सली हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिजनों को शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया और उनके साथ सम्मानस्वरूप फोटोग्राफ्स खिंचाया।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी हुए सम्मानित
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांसद भोजराज नाग ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले लगभग 50 अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
आदिवासी विकास विभाग की झांकी को मिला प्रथम पुरस्कार
गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को झांकी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।आज के झांकी प्रदर्शन में प्रथम स्थान पर आदिवासी विकास विभाग, द्वितीय स्थान पर महिला एवं बाल विकास विभाग और तृतीय स्थान पर शिक्षा विभाग को पुरस्कार प्रदान किया गया।
सुकमा जिले में आयोजित 76वां गणतंत्र दिवस गरिमामय रूप से मनाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम (सामूहिक नृत्य) में प्रथम स्थान आकार आवासीय विद्यालय सुकमा, द्वितीय स्थान सेजेस बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुकमा और तृतीय स्थान मदर टेरेसा इंग्लिश स्कूल सुकमा को घोषित किया गया। परेड कमांडर डीएसपी मोनिका श्याम और सहायक परेड कमांडर 2 वाईसी निरीक्षक पद्मा जगत के नेतृत्व में मुख्य अतिथि को सलामी दी गयी। परेड प्रदर्शन सीनियर विंग में प्रथम स्थान सीआरपीएफ, द्वितीय स्थान जिला महिला पुलिस बल तथा तृतीय स्थान छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल को प्राप्त हुआ। इसी तरह परेड जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल सुकमा, द्वितीय स्थान कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुकमा और तृतीय स्थान पर आईएमएसटी स्कूल सुकमा का रहा।
गणतंत्र दिवस समारोह में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता जैन, अपर कलेक्टर गजेन्द्र ठाकुर, एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा, राज्य महिला आयोग सदस्य सुश्री दीपिका सोरी, गणमान्य जनप्रतिनिधि धनीराम बारसे, अरूण सिंह भदौरिया, विश्वराज सिंह चौहान,हुंगाराम मरकाम, मनोज देव, नुपुर वैदिक, कोरसा सन्नू, जगन्नाथ साहू, श्रीमती आयशा हुसैन, डमरूराम नाग, दिलीप पेद्दी सहित प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
प्रशिक्षण में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने कलेक्टर ने दिए निर्देश
सुकमा । आगामी त्रिस्तरीय पंचायतों और नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2025 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देवेश ध्रुव के निर्देशन में मतदान अधिकारियों एवं सेक्टर अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम 24 और 25 जनवरी 2025 को आयोजित किया जा रहा।
प्रशिक्षण में कुल 55 सेक्टर अधिकारी और 938 मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाना था, लेकिन 29 मतदान अधिकारी और 3 सेक्टर अधिकारी अनुपस्थित रहे। कलेक्टर देवेश ध्रुव ने प्रशिक्षण का जायजा लिया और अनुपस्थित अधिकारियों पर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करें। प्रशिक्षण दो पाली में चुनाव संबंधी कार्यों की बारीक जानकारी दी गई। द्वितीय पाली के समापन के बाद सेक्टर अधिकारियों और मतदान अधिकारियों की परीक्षा आयोजित की गई।
परीक्षा के परिणाम में 21 सेक्टर अधिकारी और 435 मतदान अधिकारी अनुत्तीर्ण पाए गए। इस पर कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी प्रशिक्षण सत्र में इनकी समझ बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। प्रशिक्षण के दूसरे दिन, राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025 के अवसर पर सभी मतदान अधिकारियों और सेक्टर अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर्स द्वारा शपथ दिलाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रशिक्षण पुनः आरंभ होगा। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी गजेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे।
चुनाव संबंधित जिम्मेदारी को गंभीरता से करें निर्वहन
कलेक्टर देवेश ध्रुव ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष और सफल बनाने के लिए मतदान और सेक्टर अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रशिक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी अधिकारियों से अपनी चुनाव संबंधित जिम्मेदारी को गंभीरता से निर्वहन करने को कहा।
त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरी निकाय चुनाव 2025 हेतु आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुत्तीर्ण अधिकारी कर्मचारियों में सेक्टर अधिकारी उमा शंकर तिवारी, पीठासीन अधिकारी क्रमशः राखी टावरी, एस.पी.नर्मदा, जयमाला, कु. मधु भगत,जयराम पोयाम, मदनसिंह मौर्य, भगवती देशमुख, दिनानाथ बघेल, हुंगाराम बारसे, मो. रफीक, संतराम सिवाना, इन्द्राणी सुना। मतदान अधिकारी क्रमशः रामबती पोटाई, ममता सिंह, अंशुमाला देवांगन, एस. कुंजाम, गीता कोमरे, ललित कुमार ठाकुर, जानकी जुर्री, मुन्नालाल बघेल, इंदु सलाम, पुनीतराम टंडन, गजेन्द्र पुनेम शामिल है।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित
सुकमा । 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को लाइवलीहुड कॉलेज सुकमा में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुकमा सुबोध मिश्रा शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित नए मतदाताओं को एपिक कार्ड प्रदान कर और बैच लगाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी मतदाताओं को स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिए शपथ दिलाया गया। इस अवसर पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नोडल अधिकारी स्वीप प्रोफेसर शशिकांत ध्रुवे और बीएलओ सेसेट्टी राजा को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार विद्यालय और महाविद्यालय स्तर पर विभिन्न
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेहतर कार्य करने के लिए छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। लोकसभा निर्वाचन 2024 में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने युवा मतदाताओं को संबोधित किया।
कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर सूरज कश्यप, एसडीएम सुकमा सुश्री मधु तेता, तहसीलदार सुकमा अनिल ध्रुव तथा अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
दूरस्थ वनांचल ग्राम धर्मापेंटा में सिविक एक्शन प्रोग्राम संपन्न
सुकमा । सूरज पाल वर्मा पुलिस उप महानिरीक्षक परिचालन रेन्ज कोन्टा के मार्गदर्शन एवं विजय शंकर कमांडेन्ट के नेतृत्व में 217 वीं वाहिनी, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल कोन्टा, छत्तीसगढ़ राज्य के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र जिला-सुकमा, थाना-क्रिस्टाराम के धर्मापेंटा गाँव में ई 217 वीं बटालियन के०रि०पु० बल द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में विरेन्द्र कुमार (द्वितीय कमान अधिकारी, 217 वीं वाहिनी) के द्वारा लोगों को सरकारी सुविधा के प्रति जागरूक किया गया एवं उनसे हिंसा त्याग कर समाज की मुख्यधारा से जुडने की अपील की गई। उन्होंने लोगों को अपने बच्चों को शिक्षित कर बेहतर जीवन जीने के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर ग्रामीणों को प्लास्टिक पानी टंकी, युवाओं को खेल सामग्री, बच्चो को चप्पल तथा महिलाओं को साडी वितरित किया गया। इसके साथ ही ग्रामीणों के लिए डा० अमितावा साहु (सी एम ओ 217 वीं वाहिनी) के द्वारा चिकित्सा कैम्प का आयोजन भी किया गया जिसमें ग्रामिणो का चिकित्सा जॉच किया गया तथा आवश्यकतानुसार निः शुल्क दवा वितरण किया गया। लोगों को क्षेत्र में व्याप्त बिमारियों से अवगत करवाया तथा उससे बचाव संबंधी उपाय के बारे में बताया गया। इस अवसर पर, हितेश प्रधान सहायक कमाण्डेंट के साथ अधीनस्थ अधिकारीगण एवं जवान भी उपस्थित थे।
दूरस्थ वनांचल ग्राम धर्मापेंटा में सिविक एक्शन प्रोग्राम संपन्न
सुकमा । सूरज पाल वर्मा पुलिस उप महानिरीक्षक परिचालन रेन्ज कोन्टा के मार्गदर्शन एवं विजय शंकर कमांडेन्ट के नेतृत्व में 217 वीं वाहिनी, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल कोन्टा, छत्तीसगढ़ राज्य के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र जिला-सुकमा, थाना-क्रिस्टाराम के धर्मापेंटा गाँव में ई 217 वीं बटालियन के०रि०पु० बल द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विरेन्द्र कुमार (द्वितीय कमान अधिकारी, 217 वीं वाहिनी) के द्वारा लोगों को सरकारी सुविधा के प्रति जागरूक किया गया एवं उनसे हिंसा त्याग कर समाज की मुख्यधारा से जुडने की अपील की गई।
उन्होंने लोगों को अपने बच्चों को शिक्षित कर बेहतर जीवन जीने के लिये प्रेरित किया। इस अवसर पर ग्रामीणों को प्लास्टिक पानी टंकी, युवाओं को खेल सामग्री, बच्चो को चप्पल तथा महिलाओं को साडी वितरित किया गया। इसके साथ ही ग्रामीणों के लिए डा० अमितावा साहु (सी एम ओ 217 वीं वाहिनी) के द्वारा चिकित्सा कैम्प का आयोजन भी किया गया जिसमें ग्रामिणो का चिकित्सा जॉच किया गया तथा आवश्यकतानुसार निः शुल्क दवा वितरण किया गया। लोगों को क्षेत्र में व्याप्त बिमारियों से अवगत करवाया तथा उससे बचाव संबंधी उपाय के बारे में बताया गया। इस अवसर पर, हितेश प्रधान सहायक कमाण्डेंट के साथ अधीनस्थ अधिकारीगण एवं जवान भी उपस्थित थे।