छत्तीसगढ़ / सूरजपुर
अर्थशास्त्र विभाग के छात्र-छात्राओं ने किया अमरकंटक (नर्मदा उद्गम) का शैक्षणिक भ्रमण
सूरजपुर । शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सूरजपुर के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण अमरकंटक स्थित नर्मदा उद्गम तक आयोजित किया गया। यह भ्रमण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच. एन. दुबे के निर्देशन तथा अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि पाण्डेय एवं सहायक प्राध्यापक आनंद कुमार पैकरा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा में अर्जित सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभवों से जोड़ते हुए प्राकृतिक संसाधनों, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत एवं क्षेत्रीय विकास के विभिन्न आयामों का प्रत्यक्ष अध्ययन कराना था। इस दौरान विद्यार्थियों ने नर्मदा उद्गम स्थल के धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व का अवलोकन किया तथा स्थानीय सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों का भी अध्ययन किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच. एन. दुबे ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यक्तित्व विकास का प्रभावी माध्यम है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में शोध, अवलोकन एवं विश्लेषण की क्षमता विकसित करने के साथ-साथ प्रकृति एवं संस्कृति के प्रति संवेदनशीलता भी बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि पुस्तकीय ज्ञान के साथ वास्तविक परिस्थितियों का अनुभव विद्यार्थियों की समझ को अधिक व्यापक एवं व्यावहारिक बनाता है।
सहायक प्राध्यापक आनंद कुमार पैकरा ने विद्यार्थियों को क्षेत्रीय अध्ययन, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था के विभिन्न आयामों की जानकारी दी। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न स्थलों का अध्ययन किया और इसे ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं यादगार अनुभव बताया।
समय सीमा की बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने की विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा
सूरजपुर । जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजेन्द्र पाटले की अध्यक्षता में आज समय सीमा की बैठक संपन्न हुई। बैठक में उन्होंने शासन की प्राथमिकता वाले कार्य के साथ-साथ केंद्र एवं राज्य पोषित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुँचाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने योजनाओं की सतत मॉनीटरिंग और भौतिक निरीक्षण पर जोर दिया। बैठक में विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए उन्होंने विभागीय एजेंडा बिंदुओं पर बिंदुवार चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया कि एग्री स्टैक के अंतर्गत पंजीयन से छूटे हुए पात्र कृषक बंधुओं के नामों का वाचन ग्राम सभा में कराया जाए, ताकि शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित किया जा सके। जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सक्रिय हितग्राहियों में से अब तक 77 हजार 382 कृषकों का फार्मर रजिस्ट्री में पंजीयन हो चुका है, शेष कृषकों के पंजीयन हेतु ई-केवाईसी, आधार सीडिंग एवं लैंड सीडिंग का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में फसल विविधीकरण को बढ़ावा देते हुए कृषकों को दलहन, तिलहन एवं उद्यानिकी फसलों के लिए प्रोत्साहित करने तथा राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन-ऑयल पाम योजना के लक्ष्य के अनुरूप पौध रोपण कार्य में तेजी लाने पर बल दिया गया।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए जिला पंचायत सीईओ ने आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए शेष छूटे हितग्राहियों के कार्ड शीघ्र बनाने के निर्देश दिए। जिले में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह की जाँच में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रगति लाने, संपूर्ण टीकाकरण कार्यक्रम में शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने तथा टीबी, मलेरिया एवं डेंगू की रोकथाम हेतु सक्रिय खोज अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा में बच्चों के आधार पंजीयन एवं आभा आईडी निर्माण की प्रगति पर चर्चा की गई तथा प्रत्येक शुक्रवार ग्राम पंचायतों में आयोजित हो रहे आधार शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर छूटे हुए बच्चों का पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए।
स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति, बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान, पीएम पोषण, सरस्वती सायकल वितरण तथा पीएम श्री योजना की प्रगति पर चर्चा की गई। जिले के विद्यालयों में किचन गार्डन विकसित करने का शेष कार्य सितंबर माह के अंत तक पूर्ण करने तथा समुदाय की सहभागिता से संचालित न्योता भोजन को निरंतर प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा करते हुए जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर प्रत्येक घर तक कार्यशील नल कनेक्शन के माध्यम से जल प्रदाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 (शहरी) की प्रगति, एसएलआरएम एवं एमआरएफ सेंटर के कार्यों, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के विरुद्ध संस्थापन एवं सब्सिडी भुगतान, मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के प्रशिक्षण लक्ष्य तथा रोजगार मेलों के आयोजन की भी समीक्षा की गई। जिला पंचायत सीईओ ने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत समय सीमा के बाद लंबित आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। अंत में उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को समय सीमा के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने तथा योजनाओं की प्रगति में अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा, सर्व एसडीएम व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
जनदर्शन में कुल 45 आवेदन प्राप्त, त्वरित निराकरण के दिए गए निर्देश
सूरजपुर । जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के समक्ष अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित कुल 45 आवेदन प्रस्तुत किए। आवेदनों में राजस्व, भूमि विवाद, पेंशन, विद्युत, पेयजल, सड़क, सामाजिक सुरक्षा तथा अन्य विभागों से जुड़े प्रकरण शामिल रहे।
जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों को कलेक्टर द्वारा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई एवं समय-सीमा में निराकरण के लिए प्रेषित किया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक आवेदन का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर पात्र मामलों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को समय पर राहत मिल सके।
अर्थशास्त्र विभाग के छात्र-छात्राओं ने किया अमरकंटक (नर्मदा उद्गम) का शैक्षणिक भ्रमण
सूरजपुर । शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सूरजपुर के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण अमरकंटक स्थित नर्मदा उद्गम तक आयोजित किया गया। यह भ्रमण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच. एन. दुबे के निर्देशन तथा अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि पाण्डेय एवं सहायक प्राध्यापक आनंद कुमार पैकरा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा में अर्जित सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभवों से जोड़ते हुए प्राकृतिक संसाधनों, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत एवं क्षेत्रीय विकास के विभिन्न आयामों का प्रत्यक्ष अध्ययन कराना था। इस दौरान विद्यार्थियों ने नर्मदा उद्गम स्थल के धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व का अवलोकन किया तथा स्थानीय सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों का भी अध्ययन किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच. एन. दुबे ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल एवं व्यक्तित्व विकास का प्रभावी माध्यम है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में शोध, अवलोकन एवं विश्लेषण की क्षमता विकसित करने के साथ-साथ प्रकृति एवं संस्कृति के प्रति संवेदनशीलता भी बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि पुस्तकीय ज्ञान के साथ वास्तविक परिस्थितियों का अनुभव विद्यार्थियों की समझ को अधिक व्यापक एवं व्यावहारिक बनाता है।
सहायक प्राध्यापक आनंद कुमार पैकरा ने विद्यार्थियों को क्षेत्रीय अध्ययन, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था के विभिन्न आयामों की जानकारी दी। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न स्थलों का अध्ययन किया और इसे ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं यादगार अनुभव बताया।
प्रदेश स्तरीय रेड क्रॉस बैठक में सूरजपुर की सशक्त भागीदारी, जल्द होगा राज्य चेयरमैन का जिला दौरा
सूरजपुर । किसी भी समाज की संवेदनशीलता का सबसे बड़ा पैमाना यह होता है कि संकट की घड़ी में वह जरूरतमंद लोगों के साथ किस तरह खड़ा होता है। इसी सोच को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी की प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित रेड क्रॉस भवन में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश भर से आए चेयरमैन व अन्य प्रतिनिधियों ने अपने-अपने जिलों में संचालित गतिविधियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक की अध्यक्षता राज्य चेयरमैन तोमन साहू ने की। इस दौरान राज्य जनरल सेक्रेटरी डॉ. रूपल पुरोहित, प्रदेश पदाधिकारी, राष्ट्रीय एवं प्रदेश प्रतिनिधि प्रबंध समिति के सदस्य, सभी जिलों के जिला चेयरमैन, सचिव तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गण मौजूद रहे। प्रत्येक जिले ने संगठन की संरचना, सामाजिक गतिविधियों, राहत कार्यों और आय-व्यय का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद आगामी महीनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और जनसेवा से जुड़ी गतिविधियों को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।
प्रदेश स्तर पर पहली बार दर्ज हुई सूरजपुर की प्रभावी मौजूदगी:-
इस बैठक की खास बात यह रही कि पहली बार सूरजपुर जिले का प्रतिनिधित्व जिला चेयरमैन बाबूलाल अग्रवाल तथा जिला सचिव एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कपिल देव पैकरा ने किया। दोनों ने जिले में संचालित गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी साझा की। प्रदेश नेतृत्व ने सूरजपुर की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए जिले में रेड क्रॉस की गतिविधियों को और विस्तार देने की बात कही।
जल्द आएंगे राज्य चेयरमैन सूरजपुर:-
बैठक के दौरान यह जानकारी भी सामने आई कि इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमैन तोमन साहू का जल्द ही सूरजपुर का शासकीय दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान जिले में रेड क्रॉस की कार्यप्रणाली की समीक्षा, स्थानीय आवश्यकताओं का आकलन और जनसेवा से जुड़े नए कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
सहयोग नहीं करने वाले अधिकारियों पर जताई नाराजगी:-
बैठक में कई जिलों से यह मुद्दा भी उठाया गया कि कुछ अधिकारी रेड क्रॉस सोसायटी की गतिविधियों में अपेक्षित सहयोग नहीं कर रहे हैं बैठक में स्पष्ट संदेश दिया गया कि मानव सेवा से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी।
कलेक्टरों की होगी विशेष बैठक:-
चूंकि प्रत्येक जिला कलेक्टर इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी की जिला शाखा के पदेन अध्यक्ष होते हैं, इसलिए जल्द ही राज्य भवन में प्रदेश के सभी कलेक्टरों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में रेड क्रॉस की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने तथा जिला स्तर पर हरसंभव सहयोग सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
सूरजपुर में बनेगी नई प्रबंधन टीम:-
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सूरजपुर जिला शाखा की नई प्रबंधन टीम का गठन शीघ्र किया जाएगा। नई टीम के गठन के बाद सभी प्रकल्पों में रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, आपदा राहत, प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण और अन्य सामाजिक गतिविधियों को अधिक व्यवस्थित एवं व्यापक रूप से संचालित किए जाने हेतु प्रभारी, संयोजक व सदस्य नियुक्त किए जाएंगे।
जनसेवा के संकल्प को मिलेगी नई दिशा:-
रायपुर में आयोजित यह बैठक केवल एक औपचारिक समीक्षा तक सीमित नहीं रही, बल्कि प्रदेशभर में रेड क्रॉस की गतिविधियों को नई गति देने का मजबूत मंच भी बनी। सूरजपुर की सक्रिय भागीदारी, राज्य नेतृत्व का प्रस्तावित दौरा और संगठन को मजबूत करने के लिए लिए गए निर्णय इस बात का संकेत हैं कि आने वाले समय में जिले में मानव सेवा के कार्य और अधिक प्रभावी, संगठित तथा जनहितकारी स्वरूप में देखने को मिलेंगे।
11 अगस्त को होगा बालक आवासीय वॉलीबॉल अकादमी का चयन ट्रायल
सूरजपुर । कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विश्रामपुर में बालक आवासीय वॉलीबॉल अकादमी का संचालन किया जाएगा। इसके लिए जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों के चयन हेतु 11 अगस्त 2026 को प्रातः 11ः00 बजे से स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय, विश्रामपुर में चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा।
चयन ट्रायल में जिले के 10 से 15 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक बालक खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। ट्रायल के माध्यम से चयनित खिलाड़ियों को आवासीय वॉलीबॉल अकादमी में प्रशिक्षण का अवसर प्रदान किया जाएगा, जिससे उनकी खेल प्रतिभा को निखारने एवं राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा सके।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने इच्छुक खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने की अपील की है। ट्रायल में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ी अपनी जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में विद्यालय की मूल अंकसूची अथवा अन्य वैध दस्तावेज साथ लेकर आएं, जिसमें जन्मतिथि स्पष्ट रूप से अंकित हो।
चयन प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए राजनाथ गुप्ता से मोबाइल नंबर 8770996414 पर संपर्क किया जा सकता है।
कलेक्टर ने किया विश्रामपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-02 का निरीक्षण
सूरजपुर । कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने विश्रामपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-02 का निरीक्षण कर लाइफ लाइन एक्सप्रेस के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों के पंजीयन, प्रतीक्षा व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, बैठक व्यवस्था एवं सुरक्षा की समुचित तैयारी समय रहते सुनिश्चित की जाए, ताकि जिले के नागरिकों को इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का अधिकतम लाभ सुगमता से मिल सके।
उल्लेखनीय है कि सूरजपुर जिले में लाइफ लाइन एक्सप्रेस 16 अगस्त से पहुंच रही है, जहां विश्रामपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-02 में 16 अगस्त से 05 सितंबर 2026 तक प्रातः 9ः00 बजे से सायं 4ः00 बजे तक विभिन्न रोगों की निःशुल्क जांच एवं सर्जरी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस दौरान सभी उम्र के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। शिविर में आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद सर्जरी, कान की जांच एवं सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी (कटे-फटे होंठ एवं जलने के बाद संकुचन), दांतों की जांच एवं उपचार, महिलाओं के स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की जांच एवं स्क्रीनिंग तथा मुड़े हुए हाथ-पैर की जांच एवं सर्जरी की सुविधा दी जाएगी। मुड़े हुए हाथ-पैर के परीक्षण एवं सर्जरी की सुविधा केवल 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को ही प्रदान की जाएगी।
कार्यक्रम विवरण के अनुसार आंखों की ओपीडी 16 से 21 अगस्त तथा सर्जरी 17 से 22 अगस्त तक, कान की ओपीडी 22 से 27 अगस्त एवं सर्जरी 23 से 28 अगस्त तक, मुड़े हुए हाथ-पैर एवं प्लास्टिक सर्जरी की ओपीडी 28 से 31 अगस्त तथा सर्जरी 29 अगस्त से 01 सितंबर तक संचालित होगी। इसी प्रकार दांतों की जांच एवं उपचार 01 से 05 सितंबर तक तथा महिलाओं के स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की जांच एवं स्क्रीनिंग 16 से 21 अगस्त तक की जाएगी।
जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच, मितानिन, सखी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक मरीजों की पहचान कर उनका पंजीयन कराएं एवं उपचार के लिए प्रेरित करें, ताकि जरूरतमंद नागरिकों को इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का अधिकतम लाभ मिल सके। शिविर में आने वाले मरीजों को अपने साथ आधार कार्ड, वोटर आईडी अथवा अन्य वैध पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा तथा भर्ती मरीजों के साथ केवल एक सहायक को ही अनुमति दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 7039673973 पर संपर्क किया जा सकता है।
कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने जिलेवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक मरीज़ जो स्वास्थ्य सेवा का लाभ लेना चाहते हैं इस अवसर का लाभ उठाएं एवं अपने परिवार व परिचितों को भी जानकारी देकर स्वस्थ भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि ‘‘स्वस्थ सूरजपुर, समृद्ध सूरजपुर‘‘ की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में लाइफलाइन एक्सप्रेस जिले के नागरिकों के लिए वरदान सिद्ध होगी।
जनपद पंचायत सूरजपुर परिसर में हुआ स्वच्छता श्रमदान का आयोजन
सूरजपुर । कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देशानुसार आज जनपद पंचायत सूरजपुर परिसर में स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया अभियान के तहत परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।
स्वच्छता श्रमदान में जिला स्तरीय अधिकारियों, जनपद पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, स्वच्छताग्राही दीदियों तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के कैडर ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी प्रतिभागियों ने श्रमदान करते हुए परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।
इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा सार्वजनिक स्थलों की नियमित साफ-सफाई बनाए रखने का आह्वान किया। सभी ने स्वच्छ एवं सुंदर परिसर के निर्माण के लिए सामूहिक सहभागिता और जनभागीदारी को आवश्यक बताते हुए निरंतर स्वच्छता गतिविधियों में सहयोग देने का संकल्प लिया।
जयनगर सेजेस विद्यालय में गूंजी ‘बैगलेस डे‘ पर महापुरुषों की गाथा
सूरजपुर । पीएम स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस), जयनगर में ‘बैगलेस डे‘ के अवसर पर ‘महापुरुषों की जयंती स्मरण एवं प्रेरणा कार्यक्रम‘ का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकों के साथ-साथ देश के महान राष्ट्र नायकों के जीवन, उनके त्याग, संघर्ष और आदर्शों से परिचित कराना था।
कार्यक्रम की शुरुआत प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों द्वारा चित्रकला और क्राफ्ट गतिविधियों से हुई। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, अमर शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, महारानी लक्ष्मीबाई तथा छत्रपति शिवाजी महाराज के आकर्षक चित्र बनाए और चार्ट पेपर पर उनके जीवन एवं योगदान को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत भाषण, गीत एवं कविताओं की प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ देकर सभी को भावविभोर कर दिया।
विद्यालय के शिक्षकों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए महापुरुषों के त्याग, साहस, निष्ठा और राष्ट्रसेवा से जुड़े प्रेरक प्रसंग सुनाए तथा विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रचार्या श्रीमती पुष्पा राय, माध्यमिक शाला की प्रधानपाठक श्रीमती आरती गुप्ता, प्राथमिक शाला की प्रधानपाठक श्रीमती मोनिका मलिक सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने महापुरुषों के बताए आदर्शों, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रसेवा की भावना को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न यह आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
महिला-बाल विकास मंत्री की उपस्थिति में ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ
सूरजपुर । भारत सरकार युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय तथा माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में 02 अगस्त को ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान‘ का शुभारंभ हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से देशव्यापी ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में सूरजपुर जिले के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अभियान के शुभारंभ अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा, पूर्व विधायक श्रीमती रजनी रविशंकर त्रिपाठी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्वाति सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजेंद्र सिंह पाटले सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, छात्र-छात्राएं, युवा, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि एवं विभिन्न युवा संगठनों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए उन्हें नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और क्षमता का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशामुक्त जीवन अपनाने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा तथा नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेते हुए नशामुक्ति की शपथ ली। कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े ने युवाओं से मन लगाकर पढ़ाई करने और हर प्रकार के नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं का उज्ज्वल भविष्य अनुशासन, शिक्षा और स्वस्थ जीवनशैली में निहित है।
वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने कहा कि अभियान आगामी 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे के कारण अनेक सामाजिक और आपराधिक घटनाएं घटित होती हैं तथा सड़क दुर्घटनाओं में भी निर्दाेष लोगों की जान चली जाती है। इसलिए विद्यालयों और महाविद्यालयों में इसे जनआंदोलन के रूप में संचालित करते हुए युवाओं को जागरूक किया जाना आवश्यक है।
प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने युवाओं से जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए नशे से दूर रहने का आह्वान किया। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नशा स्वास्थ्य और भविष्य दोनों के लिए हानिकारक है तथा सभी युवाओं को खेलकूद, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान लाइफलाइन एक्सप्रेस ट्रेन के संबंध में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि लाइफलाइन एक्सप्रेस 16 अगस्त से 5 सितंबर 2026 तक विश्रामपुर में उपलब्ध रहेगी, जहां विभिन्न बीमारियों का निःशुल्क उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
उल्लेखनीय है कि ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ 2 अगस्त 2026 से प्रारंभ होकर अगले 100 सप्ताह तक देशभर में संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत विद्यालयों, महाविद्यालयों, एनएसएस, एनसीसी, माय भारत एवं अन्य युवा संगठनों के माध्यम से रैली, शपथ ग्रहण, पोस्टर एवं चित्रकला प्रतियोगिता, वाद-विवाद, नुक्कड़ नाटक, संगीत, लघु फिल्म तथा विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
जनपद पंचायत सूरजपुर परिसर में हुआ स्वच्छता श्रमदान का आयोजन
सूरजपुर/ 02 अगस्त 2026

कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देशानुसार आज जनपद पंचायत सूरजपुर परिसर में स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया।
अभियान के तहत परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।
स्वच्छता श्रमदान में जिला स्तरीय अधिकारियों, जनपद पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, स्वच्छताग्राही दीदियों तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के कैडर ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी प्रतिभागियों ने श्रमदान करते हुए परिसर की साफ-सफाई की तथा स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।
इस दौरान उपस्थित अधिकारियों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा सार्वजनिक स्थलों की नियमित साफ-सफाई बनाए रखने का आह्वान किया। सभी ने स्वच्छ एवं सुंदर परिसर के निर्माण के लिए सामूहिक सहभागिता और जनभागीदारी को आवश्यक बताते हुए निरंतर स्वच्छता गतिविधियों में सहयोग देने का संकल्प लिया।
वृद्धाश्रम में आयोजित हुआ राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मानसिक स्वास्थ्य शिविर
मनोरोग विशेषज्ञों ने किया वृद्धजनों का परीक्षण, परामर्श एवं दवाइयों का किया वितरण
सूरजपुर, 02 अगस्त 2026
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.डी. पैकरा के निर्देशन तथा राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (एनएमएचपी) के नोडल अधिकारी डॉ. राजेश पैकरा एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संदीप नामदेव के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान (वृद्धाश्रम), सूरजपुर में विगत दिवस मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अंकित शर्मा, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट श्री सचिन मातुरकर एवं सीनियर नर्सिंग ऑफिसर श्री नंदकिशोर वर्मा द्वारा वृद्धजनों का मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मनोचिकित्सक एवं मनोवैज्ञानिक द्वारा उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को व्यक्तिगत परामर्श, आवश्यक उपचार तथा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान की गई। शिविर के दौरान अवसाद, चिंता, तनाव, भूलने की समस्या (डिमेंशिया), अनिद्रा तथा स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
विशेषज्ञों ने उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर उनकी मानसिक एवं भावनात्मक समस्याओं को समझा तथा सकारात्मक जीवनशैली अपनाने, नियमित दिनचर्या बनाए रखने, सामाजिक सहभागिता बढ़ाने एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर चर्चा की। आवश्यकतानुसार हितग्राहियों को दवाइयों का वितरण किया गया तथा आगे के उपचार एवं नियमित फॉलो-अप हेतु आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य वृद्धजनों तक सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना तथा उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना है। वृद्धाश्रम प्रबंधन एवं उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
सूरजपुर : जयनगर सेजेस विद्यालय में गूंजी "बैगलेस डे" पर महापुरुषों की गाथा
चित्रकला, भाषण व संस्कृति से जगी राष्ट्रभक्ति
पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस), जयनगर में 'बैगलेस डे' के अवसर पर 'महापुरुषों की जयंती स्मरण एवं प्रेरणा कार्यक्रम'का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकों के साथ-साथ देश के महान राष्ट्रनायकों के जीवन, उनके त्याग, संघर्ष और आदर्शों से परिचित कराना था।
कार्यक्रम की शुरुआत प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों द्वारा चित्रकला और क्राफ्ट गतिविधियों से हुई। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, अमर शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, महारानी लक्ष्मीबाई तथा छत्रपति शिवाजी महाराज के आकर्षक चित्र बनाए और चार्ट पेपर पर उनके जीवन एवं योगदान को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत भाषण, गीत एवं कविताओं की प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ देकर सभी को भावविभोर कर दिया।
विद्यालय के शिक्षकों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए महापुरुषों के त्याग, साहस, निष्ठा और राष्ट्रसेवा से जुड़े प्रेरक प्रसंग सुनाए तथा विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रचार्या श्रीमती पुष्पा राय, माध्यमिक शाला की प्रधानपाठक श्रीमती आरती गुप्ता, प्राथमिक शाला की प्रधानपाठक श्रीमती मोनिका मलिक सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने महापुरुषों के बताए आदर्शों, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रसेवा की भावना को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न यह आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और राष्ट्रीय चेतना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े की उपस्थिति में जिले में ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया देशव्यापी अभियान का शुभारंभ, युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ
सूरजपुर, 02 अगस्त 2026




प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से देशव्यापी ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में सूरजपुर जिले के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अभियान के शुभारंभ अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा, प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा, पूर्व विधायक श्रीमती रजनी रविशंकर त्रिपाठी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्वाति सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजेंद्र सिंह पाटले सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, छात्र-छात्राएं, युवा, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि एवं विभिन्न युवा संगठनों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए उन्हें नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा, प्रतिभा और क्षमता का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशामुक्त जीवन अपनाने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उपस्थित सभी लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा तथा नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लेते हुए नशामुक्ति की शपथ ली। कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े ने युवाओं से मन लगाकर पढ़ाई करने और हर प्रकार के नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं का उज्ज्वल भविष्य अनुशासन, शिक्षा और स्वस्थ जीवनशैली में निहित है।
वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि अभियान आगामी 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे के कारण अनेक सामाजिक और आपराधिक घटनाएं घटित होती हैं तथा सड़क दुर्घटनाओं में भी निर्दोष लोगों की जान चली जाती है। इसलिए विद्यालयों और महाविद्यालयों में इसे जनआंदोलन के रूप में संचालित करते हुए युवाओं को जागरूक किया जाना आवश्यक है।
प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी ने युवाओं से जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए नशे से दूर रहने का आह्वान किया। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नशा स्वास्थ्य और भविष्य दोनों के लिए हानिकारक है तथा सभी युवाओं को खेलकूद, शिक्षा और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान लाइफलाइन एक्सप्रेस ट्रेन के संबंध में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि लाइफलाइन एक्सप्रेस 16 अगस्त से 5 सितंबर 2026 तक विश्रामपुर में उपलब्ध रहेगी, जहां विभिन्न बीमारियों का निःशुल्क उपचार एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी।
उल्लेखनीय है कि ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ 2 अगस्त 2026 से प्रारंभ होकर अगले 100 सप्ताह तक देशभर में संचालित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत विद्यालयों, महाविद्यालयों, एनएसएस, एनसीसी, माय भारत एवं अन्य युवा संगठनों के माध्यम से रैली, शपथ ग्रहण, पोस्टर एवं चित्रकला प्रतियोगिता, वाद-विवाद, नुक्कड़ नाटक, संगीत, लघु फिल्म तथा विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
सूरजपुर में 16 अगस्त को पहुंचेगी लाइफलाइन एक्सप्रेस
रायपुर । राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने और जरूरतमंद नागरिकों को विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन की 256वीं लाइफलाइन एक्सप्रेस परियोजना के अंतर्गत सूरजपुर जिले के विश्रामपुर रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म क्रमांक-02 पर 16 अगस्त से 5 सितंबर तक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक ओपीडी सेवाएं संचालित होंगी तथा आवश्यकता अनुसार मरीजों की निःशुल्क जांच एवं सर्जरी भी की जाएगी।
इस विशेष शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद सर्जरी, कान की जांच एवं सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी (कटे-फटे होंठ तथा जलने के बाद उत्पन्न संकुचन), दांतों की जांच एवं उपचार तथा महिलाओं के लिए स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की जांच और स्क्रीनिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विशेष रूप से 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के मुड़े हुए हाथ-पैर की जांच एवं सर्जरी निःशुल्क की जाएगी, जिससे दिव्यांगता अथवा जन्मजात विकृति से प्रभावित बच्चों को समय पर उपचार मिल सकेगा।
आंखों की ओपीडी : 16 से 21 अगस्त,मोतियाबिंद सर्जरी : 17 से 22 अगस्त,
कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा लाइफलाइन एक्सप्रेस के सफल संचालन के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग को समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
ग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच, मितानिन, सखी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को अपने-अपने क्षेत्रों में जरूरतमंद मरीजों की पहचान कर उनका पंजीयन कराने और उपचार हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकतम नागरिक इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठा सकें।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए आवश्यकता अनुसार अपना पंजीयन कराएं तथा अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक इस स्वास्थ्य शिविर की जानकारी पहुंचाएं। शिविर में आने वाले मरीजों को आधार कार्ड, वोटर आईडी अथवा अन्य वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। भर्ती मरीजों के साथ केवल एक सहयोगी को रहने की अनुमति दी जाएगी।
तालाब में नहाने गए दो मासूमों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
सूरजपुर । जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चम्पानगर गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में नहाने गए दो नाबालिग बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे गांव के तालाब में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय वे अनजाने में गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों की नजर जब बच्चों पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल शोर मचाया और ग्रामीणों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया।
ग्रामीणों ने काफी देर तक तालाब में दोनों बच्चों की तलाश की। लंबी मशक्कत के बाद उन्हें पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। लंबे समय तक पानी में डूबे रहने के कारण दोनों बच्चों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया और परिजनों का विलाप सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण तालाब पूरी तरह लबालब भरे हुए हैं। पानी का स्तर बढ़ने और गहराई का सही अंदाजा नहीं लग पाने के कारण यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाबों के आसपास सुरक्षा के इंतजाम करने और बरसात के दौरान बच्चों को जलाशयों से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है।
कलेक्टर ने ग्राम पंचायत बसदई के अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र का किया निरीक्षण
सूरजपुर । कलेक्टर रेना जमील द्वारा आज ग्राम पंचायत बसदई स्थित जनपद पंचायत कार्यालय, ग्रामीण सचिवालय एवं अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने केंद्र में संचालित नागरिक सुविधाओं, वित्तीय समावेशन सेवाओं एवं सीएससी की सेवाओं की जानकारी ली तथा वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर जमील ने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणजन को बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अटल डिजिटल सुविधा केन्द्र के माध्यम से ग्रामीणों को जन्म-मृत्यु पंजीयन, आय-निवास-जाति प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन सहित विभिन्न राजस्व सेवाओं का लाभ सुगमता से मिलना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सीएससी सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने पर बल दिया।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी सेवाओं को सुलभ बनाया जाए, जिससे ग्रामीणजनों को अपने आवश्यक कार्यों हेतु शहर तक न जाना पड़े और उन्हें गांव में ही समस्त शासकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त हो सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।