छत्तीसगढ़ स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव-2026 में सूरजपुर के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने की सहभागिता
सूरजपुर । संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव-2026 में सूरजपुर जिले के खिलाड़ियों एवं खेल प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर जिले का गौरव बढ़ाया।
कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के मार्गदर्शन में सूरजपुर जिले से कुल तीन प्रतिनिधियों ने कॉन्क्लेव में भाग लिया। इनमें वॉलीबॉल खेल से सौरव साहू एवं अमीषा राजवाड़े (सूरजपुर एमेच्योर वॉलीबॉल संघ) तथा एथलेटिक्स से अंजु सिंह शामिल रहीं।