छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : बने खाबो-बने रहिबो अभियान के तहत खाद्य प्रतिष्ठानों में की गई जांच, मिठाइयों के लिए गए नमूने
लक्ष्मी गृह उद्योग में 50 किलो नारियल लड्डू मौके पर कराया गया नष्ट
छत्तीसगढ़ शासन के ’‘बने खाबो-बने रहिबो 2.0’ अभियान’’ एवं रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिले के होटल, रेस्टोरेंट, किराना एवं मिठाई दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। जांच के दौरान आयुषी ट्रेडर्स गौरेला से कैंडी, सावन होटल गौरेला से पेड़ा, जैन स्वीट्स गौरेला से गुलाब जामुन, मां करणी जोधपुर मिष्ठान भंडार कोटमी से कलाकंद एवं कुंदा, स्वीट इंडिया रेस्टोरेंट पेण्ड्रा से बर्फी, तुलसी स्वीट्स पेण्ड्रा से पेड़ा, मनीष बाजार पेण्ड्रा से पेड़ा तथा जैन स्वीट्स पेण्ड्रा से रसगुल्ला एवं सोनपापड़ी के नमूने संकलित किए गए।
निरीक्षण के दौरान शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में विक्रय की जा रही डिब्बाबंद मिठाइयों की भी जांच की गई। जांच के दौरान संजीव किराना स्टोर पेण्ड्रा से मगज लड्डू, अंशिका ट्रेडर्स मरवाही से नारियल लड्डू एवं मसूर पाक तथा लक्ष्मी गृह उद्योग मरवाही से नारियल लड्डू एवं नारियल बर्फी के नमूने लिए गए। इन नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है। अभिहित अधिकारी ने बताया कि मिथ्याछाप पाए जाने पर लक्ष्मी गृह उद्योग मरवाही से लगभग 50 किलोग्राम नारियल लड्डू को मौके पर ही नष्ट कराया गया। उन्होंने बताया कि जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की जांच कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। विभाग द्वारा त्योहारी सीजन में विशेष रूप से मिठाई एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर निगरानी रखी जा रही है।
रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त बनी खुशियों की सौगात
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 25 अगस्त 2026
गौरेला विकासखंड के ग्राम सेमरा निवासी श्रीमती वर्षा राठौर के लिए रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त मिलना खुशियों की सौगात लेकर आया। खाते में 1 हजार रुपये की राशि पहुंचने पर उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक उठी। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से मिलने वाली यह राशि उनके लिए परिवार की जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण सहयोग साबित होती है। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। योजना से मिलने वाली राशि महिलाओं को अपनी व्यक्तिगत जरूरतों के साथ-साथ परिवार की आवश्यकताओं में भी सहयोग करने का अवसर देती है। नियमित आर्थिक सहायता से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ रहा है और वे परिवार की जिम्मेदारियों में अपनी भूमिका और अधिक मजबूती से निभा रही हैं।
श्रीमती वर्षा राठौर बताती हैं कि महतारी वंदन योजना की राशि से घर-परिवार की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है। बच्चों की पढ़ाई, घरेलू आवश्यक सामग्री और अन्य जरूरी खर्चों के लिए यह राशि उनके काफी काम आती है। हर महीने खाते में सहायता राशि आने से उन्हें आर्थिक संबल और जरूरत के समय स्वयं के स्तर पर खर्च करने का भरोसा मिलता है। रक्षाबंधन से पहले 30वीं किस्त मिलने पर श्रीमती वर्षा राठौर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, “हमारे विष्णु भैया ने राखी से पहले 30वीं किस्त जारी कर हम सभी बहनों की खुशियां दोगुनी कर दी हैं। इसके लिए मैं विष्णु भैया का हृदय से धन्यवाद करती हूं।”
अन्य प्रांत की मदिरा पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, 4.5 लीटर विदेशी शराब जप्त
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 24 अगस्त 2026
आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, धारण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम द्वारा गौरेला विकासखंड के देवरगांव निवासी दीपक प्रसाद के निवास पर दबिश देकर उसके आधिपत्य से 25 पाव गोवा व्हिस्की जप्त की गई। जप्त विदेशी मदिरा की कुल मात्रा 4.5 लीटर है, जिस पर केवल मध्यप्रदेश राज्य में विक्रय हेतु वैध होने का उल्लेख अंकित था। मामले में आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। इस कार्रवाई में प्रकरण कायम करते हुए आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई में वृत्त पेंड्रा प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक दीपक सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक हरिकिशन पटेल एवं आरक्षक इंद्रभान राठौर का योगदान रहा।
महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त से देवेंद्र कुमारी के चेहरे पर आई राखी की खुशी
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 24 अगस्त 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना जिले की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत आधार बन रही है। योजना के तहत प्रतिमाह मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाएं अपनी छोटी-बड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ ही परिवार की जरूरतों में भी सहयोग कर रही हैं। गौरेला विकासखंड के ग्राम मेढूका निवासी श्रीमती देवेंद्र कुमारी के लिए महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त विशेष खुशियां लेकर आई है। रक्षाबंधन के पावन पर्व से पहले योजना की राशि उनके बैंक खाते में पहुंचने से उनके चेहरे पर खुशी की मुस्कान खिल उठी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 30वीं किस्त की राशि उनके खाते में जमा हो गई है, जिसका उपयोग वे रक्षाबंधन पर्व की तैयारियों और राखी की खरीदारी में करेंगी।
श्रीमती देवेंद्र कुमारी ने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए केवल आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान का भी माध्यम बन रही है। नियमित रूप से मिलने वाली राशि से महिलाएं अपनी आवश्यकताओं को स्वयं पूरा करने में सक्षम हो रही हैं और परिवार की खुशियों में भी सहभागी बन रही हैं। रक्षाबंधन जैसे विशेष पर्व से पहले राशि प्राप्त होना उनके लिए किसी विशेष उपहार से कम नहीं है।
उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना ने महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान किया है और उनके जीवन में नई खुशियां एवं आत्मविश्वास का संचार किया है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के अवसर पर मिलने वाली यह सहायता महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखती है और परिवार की खुशियों को और बढ़ा देती है।
“राखी का रिश्ता, भरोसे का साथकृविष्णु भैया संग विकास की बात।”
श्रीमती देवेंद्र कुमारी की यह खुशी महतारी वंदन योजना के उस व्यापक उद्देश्य को साकार करती है, जिसके माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है। योजना आज प्रदेश की लाखों माताओं-बहनों के जीवन में भरोसे, सम्मान और खुशियों का नया रंग भर रही है।
टीबी मुक्त अभियान के तहत महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 20 अगस्त 2026
टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत बुधवार को शासकीय वीरांगना रानी दुर्गावती महाविद्यालय मरवाही में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को टीबी (क्षय रोग) के लक्षण, बचाव, समय पर जांच तथा नियमित उपचार के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पोस्टर पेंटिंग, रंगोली, जागरूकता रैली एवं शपथ ग्रहण के माध्यम से टीबी से बचाव और उपचार का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने समाज में टीबी को लेकर व्याप्त भ्रांतियों एवं गलत धारणाओं को दूर करने तथा टीबी के लक्षण दिखाई देने पर समय पर जांच कराने और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार नियमित उपचार लेने के लिए लोगों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रथम, द्वतीय एवं तृतीय स्थान के लिए पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने टीबी मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने और जनसमुदाय को जागरूक करने का संकल्प लिया।
रोजगार मेला 21 अगस्त को, 280 पदों पर होगी भर्ती
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 19 अगस्त 2026
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही द्वारा आगामी 21 अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। रोजगार मेला शासकीय आईटीआई परिसर गौरेला में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। मेले में 5 निजी नियोजकों द्वारा 280 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें स्टोर इंचार्ज, सुपरवाइजर, कंप्यूटर ऑपरेटर, टेली कॉलर, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, पेंटर, प्लंबर, वेल्डर, राजमिस्त्री, हेल्पर, स्मार्ट मीटर टेक्नीशियन, फील्ड ऑफिसर, एग्रीकल्चर ऑफिसर, आईसीआईसीआई बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर, एचडीएफसी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद शामिल है।
रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार वेब पोर्टल ूूूण्मतवरहंतण्बहण्हवअण्पद के माध्यम से उपलब्ध पदों एवं शैक्षणिक योग्यता की जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र तथा अपने समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में उपस्थित होकर साक्षात्कार में शामिल होना होगा। 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता संबंधी प्रमाण-पत्रों की फोटोकॉपी सहित रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से श्री तीरथराम मरकाम मो. 9754094200, श्री निर्मल कांछी मो. 9926354144 एवं श्री सूरज शर्मा मो. 8962989216 से संपर्क कर सकते हैं।
अवैध महुआ शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6 लीटर हाथ भट्ठी शराब जब्त
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 19 अगस्त 2026
कलेक्टर श्री विजय दयाराम के निर्देश एवं प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती सीमा गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, धारण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने पुराना गौरेला में दबिश देकर एक व्यक्ति के आधिपत्य से 6 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब बरामद की। कार्रवाई में प्रकरण कायम कर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। उक्त कार्रवाई में वृत्त पेंड्रा के प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक दीपक सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक हरिकिशन पटेल एवं आरक्षक इंद्रभान राठौर का योगदान रहा। जिला प्रशासन एवं आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन, धारण एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।
विष्णुभोग धान से निर्मित राखियों ने बढ़ाया जिले का मान, गुजरात और लुधियाना से मिले ऑर्डर
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूहों के स्थानीय उत्पाद अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। विकासखंड पेंड्रा की महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा विष्णुभोग धान से निर्मित आकर्षक राखियों को देशभर से आए व्यापारियों की सराहना मिली है। दिल्ली में 6 से 8 अगस्त तक आयोजित बायोफेच इंडिया ईंटो ऑर्गेनिक प्रदर्शनी में इन राखियों के प्रदर्शन के बाद अब गुजरात और लुधियाना से राखियों के ऑर्डर प्राप्त हुए हैं।
कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकेश रावटे के निर्देशन में जिले के बिहान समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में जिले के विष्णुभोग धान, शहद एवं विष्णुभोग धान से निर्मित राखियों का प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शनी में विष्णुभोग धान से तैयार राखियों ने विशेष आकर्षण बटोरा। राखियों की विशिष्टता, स्थानीय उत्पादों से जुड़ाव और महिला स्व-सहायता समूहों की रचनात्मकता ने देशभर से पहुंचे व्यापारियों का ध्यान आकर्षित किया। प्रदर्शनी के उपरांत गुजरात एवं लुधियाना से राखियों के ऑर्डर प्राप्त होना जिले के महिला स्व-सहायता समूहों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
बाहरी राज्यों से मिले ऑर्डर से राखी निर्माण में जुटी महिला स्व-सहायता समूहों में उत्साह और खुशी का माहौल है। इससे महिलाओं को स्थानीय संसाधनों पर आधारित स्वरोजगार के साथ अपने उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है। विष्णुभोग धान से तैयार राखियां न केवल महिला समूहों की आय में वृद्धि का माध्यम बन रही हैं, बल्कि जिले के स्थानीय उत्पादों और ‘बिहान’ की महिला उद्यमिता को नई पहचान भी प्रदान कर रही हैं। जिले में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की यह पहल ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय उत्पादों को ‘लोकल से ग्लोबल’ पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवी शिक्षक एवं ग्राम प्रभारी शिक्षक सम्मानित
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवी शिक्षक एवं ग्राम प्रभारी शिक्षक को जिला स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया। गुरुकुल खेल मैदान में पेंड्रारोड में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि विधायक धर्मजीत सिंह, विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, कलेक्टर विजय दयाराम के. एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा श्रीमती अंकिता साहू एवं विजय काशीपुरी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। ग्राम पंचायत सारबहरा की स्वयंसेवी शिक्षक श्रीमती अंकिता साहू द्वारा असाक्षर व्यक्तियों को नियमित अध्यापन कर साक्षर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। वहीं माध्यमिक शाला मेदुका के ग्राम प्रभारी शिक्षक विजय काशीपुरी ने 311 असाक्षरों का सर्वे कर 250 व्यक्तियों को महापरीक्षा में सम्मिलित कराने में अहम भूमिका निभाई। दोनों शिक्षकों के प्रयासों से जिले में साक्षरता अभियान को मजबूती मिली है। जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण ने उनके कार्य की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
संविदा पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज परीक्षण एवं सत्यापन 20 अगस्त को
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही । छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ अंतर्गत जिले में स्वीकृत रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों के दावा-आपत्ति निराकरण के पश्चात चयन समिति की अनुशंसा के अनुरूप पात्र अभ्यर्थियों का दस्तावेज परीक्षण एवं सत्यापन किया जाएगा। पात्र अभ्यर्थियों को 20 अगस्त को प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला पंचायत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही स्थित नर्मदा सभाकक्ष में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। अभ्यर्थियों के पदवार पात्र एवं अपात्र सूची दावा-आपत्ति निराकरण के पश्चात ‘बिहान’ की वेबसाइट तथा जिले की वेबसाइट पर अपलोड की गई है। निर्धारित समयावधि में उपस्थित नहीं होने अथवा विलंब से उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को सभाकक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित अभ्यर्थी की होगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला द्वारा पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर दस्तावेज परीक्षण एवं सत्यापन की प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की गई है।
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ 18 अगस्त को
रायपुर । गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ मंगलवार 18 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे फिजिकल कॉलेज खेल मैदान, पेण्ड्रा में होगा। चार दिवसीय यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 18 से 21 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रदेश के पांचों संभागों से 14 से 19 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 540 खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री, भारत सरकार श्री तोखन साहू होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं मरवाही विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची करेंगे। कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत एवं कोटा विधायक श्री अटल श्रीवास्तव अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
प्रतियोगिता के अंतर्गत जिम्नास्टिक बालक एवं बालिका, क्रिकेट बालक, ताईक्वांडो बालक एवं बालिका तथा कबड्डी बालिका वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले युवा खिलाड़ी इन स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण में अपने खेल कौशल को निखारने तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महत्वपूर्ण मंच मिलेगा।आयोजन को लेकर जिले में व्यापक तैयारियां की गई हैं। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। चार दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता से जिले में खेलमय वातावरण निर्मित होगा तथा प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
‘बने खाबो-बने रहिबो 2.0’ के तहत 17 से 23 अगस्त तक चलेगा सघन खाद्य सुरक्षा एवं जन-जागरूकता अभियान
रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिलावटी एवं अमानक मिठाइयों पर रहेगी विशेष नजर
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 17 अगस्त 2026
आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा रक्षाबंधन पर्व के दौरान मिलावटी, अमानक एवं असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिले में ‘बने खाबोदृबने रहिबो 2.0’ सात दिवसीय सघन खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन एवं जन-जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। राज्य शासन के खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार यह अभियान 17 से 23 अगस्त तक संचालित किया जाएगा। अभियान के दौरान मिठाई एवं कन्फेक्शनरी के थोक एवं फुटकर विक्रेताओं, अस्थायी एवं मौसमी मिठाई निर्माताओं, होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा तथा स्ट्रीट फूड प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया जाएगा। बिना लेबल, बिना सामग्री विवरण, भ्रामक नाम या लेबल वाली मिठाइयों के साथ-साथ संदिग्ध डेयरी एनालॉग एवं दूध जैसे प्रस्तुत किए जा रहे गैर-दुग्ध उत्पादों की विशेष जांच की जाएगी।
अभियान के तहत शहरी थोक बाजारों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों एवं साप्ताहिक हाट-बाजारों तक खाद्य पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला की जांच एवं स्रोत की पहचान की जाएगी। संदिग्ध अथवा अमानक खाद्य पदार्थ पाए जाने पर नियमानुसार नमूना संकलन, जब्ती, रोकथाम एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। होटल, रेस्टोरेंट एवं ढाबों में ‘बटर’, ‘क्रीम’, ‘चीज’ और ‘पनीर’ के नाम से उपयोग की जा रही सामग्री की भी जांच होगी। अभियान का उद्देश्य केवल कार्रवाई तक सीमित न रखते हुए खाद्य कारोबारियों एवं आम नागरिकों को सुरक्षित खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूक करना भी है।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि केवल किसी मिठाई में वनस्पति तेल अथवा वनस्पति वसा पाए जाने मात्र से उसे प्रतिबंधित डेयरी एनालॉग नहीं माना जाएगा। उत्पाद की वास्तविक प्रकृति, नाम, सामग्री, लेबलिंग एवं उपभोक्ता के समक्ष उसके प्रस्तुतिकरण के आधार पर ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिला स्तर पर अभियान की प्रतिदिन मॉनिटरिंग करते हुए किए गए निरीक्षण, संकलित नमूनों, पाए गए उल्लंघनों एवं की गई वैधानिक कार्रवाई की दैनिक रिपोर्ट तैयार कर समेकित रिपोर्ट राज्य मुख्यालय को भेजी जाएगी।
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 18 से 21 अगस्त तक
जुटेंगे विभिन्न जिलों के खिलाड़ी, आवास एवं खेल मैदानों की तैयारियां पूर्ण
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 17 अगस्त 2026
जिले में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन 18 से 21 अगस्त तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अधिकारियों के लिए आवास, भोजन, पेयजल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रतियोगिता के अंतर्गत जिम्नास्टिक, क्रिकेट, ताइक्वांडो एवं कबड्डी की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिम्नास्टिक के मुकाबले जिम्नास्टिक हॉल गुरुकुल गौरेला, क्रिकेट के मुकाबले फिजिकल कॉलेज मैदान पेंड्रा, ताइक्वांडो प्रतियोगिता जनपद सभागार पेंड्रा तथा कबड्डी के मुकाबले कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र पेंड्रा में आयोजित होगा। संबंधित खेलों के लिए संयोजक एवं सह-संयोजकों की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है।
प्रतियोगिता के लिए 650 खिलाड़ियों के लिए आवास व्यवस्था
प्रतियोगिता में शामिल होने वाले बालिका वर्ग के खिलाड़ियों के लिए पाम गार्डन पेंड्रा एवं फिजिकल कॉलेज भवन पेंड्रा में आवास व्यवस्था की गई है। बालिका वर्ग में बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, सरगुजा एवं बस्तर संभाग से आने वाले खिलाड़ियों के लिए कुल 300 खिलाड़ियों की आवास व्यवस्था की गई है। वहीं बालक वर्ग के खिलाड़ियों के लिए पाम गार्डन पेंड्रा एवं डाइट पेंड्रा में व्यवस्था की गई है, जहां बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, सरगुजा एवं बस्तर संभाग से आने वाले कुल 350 खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था रहेगी। इस प्रकार बालक एवं बालिका वर्ग के कुल 650 खिलाड़ियों के लिए आवास व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। आवास व्यवस्था के लिए संबंधित प्रभारी एवं सहयोगी प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के लिए भी विभिन्न दायित्व निर्धारित किए गए हैं। मंच संचालन, मंच कार्यक्रम, प्रतीक पुष्प, उद्घाटन एवं अतिथियों के लिए पानी-नाश्ता वितरण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षकों को सौंपी गई है। उद्घाटन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा तथा गाइड छात्राओं द्वारा अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी एवं आयोजन समिति के संगठन सचिव के निर्देशन में प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों के माध्यम से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है। खेल मैदानों की तैयारी, खिलाड़ियों के आवास, भोजन-पानी, मंच व्यवस्था तथा आयोजन से जुड़े अन्य कार्यों के लिए जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से निर्धारित की गई हैं।
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 17 अगस्त 2026
टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गौरेला विकासखंड स्थित मिशन स्कूल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एक दिवसीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने टीबी मुक्त भारत विषय पर आकर्षक एवं संदेशात्मक चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में क्षय रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा टीबी की रोकथामए समय पर जांच और उपचार के महत्व का संदेश देना था। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को टीबी मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।
संविदा पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज परीक्षण एवं सत्यापन 20 अगस्त को
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 16 अगस्त 2026
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ अंतर्गत जिले में स्वीकृत रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों के दावा-आपत्ति निराकरण के पश्चात चयन समिति की अनुशंसा के अनुरूप पात्र अभ्यर्थियों का दस्तावेज परीक्षण एवं सत्यापन किया जाएगा। पात्र अभ्यर्थियों को 20 अगस्त को प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिला पंचायत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही स्थित नर्मदा सभाकक्ष में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। अभ्यर्थियों के पदवार पात्र एवं अपात्र सूची दावा-आपत्ति निराकरण के पश्चात ‘बिहान’ की वेबसाइट तथा जिले की वेबसाइटwww.gaurela-pendra-marwahi.cg.gov.inपर अपलोड की गई है। निर्धारित समयावधि में उपस्थित नहीं होने अथवा विलंब से उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को सभाकक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित अभ्यर्थी की होगी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला द्वारा पात्र अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर दस्तावेज परीक्षण एवं सत्यापन की प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की गई है।
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवी शिक्षक एवं ग्राम प्रभारी शिक्षक सम्मानित
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 16 अगस्त 2026
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयंसेवी शिक्षक एवं ग्राम प्रभारी शिक्षक को जिला स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया। गुरुकुल खेल मैदान में पेंड्रारोड में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि विधायक श्री धर्मजीत सिंह, विधायक श्री प्रणव कुमार मरपच्ची, कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा श्रीमती अंकिता साहू एवं श्री विजय काशीपुरी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। ग्राम पंचायत सारबहरा की स्वयंसेवी शिक्षक श्रीमती अंकिता साहू द्वारा असाक्षर व्यक्तियों को नियमित अध्यापन कर साक्षर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। वहीं माध्यमिक शाला मेदुका के ग्राम प्रभारी शिक्षक श्री विजय काशीपुरी ने 311 असाक्षरों का सर्वे कर 250 व्यक्तियों को महापरीक्षा में सम्मिलित कराने में अहम भूमिका निभाई। दोनों शिक्षकों के प्रयासों से जिले में साक्षरता अभियान को मजबूती मिली है। जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण ने उनके कार्य की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
स्वतंत्रता दिवस पर उल्लास महा चौपाल में गूंजा साक्षरता का संदेश
साक्षरता रैली, टॉर्च एवं मशाल रैली, उल्लास शपथ, सेल्फी प्वाइंट और शिक्षार्थियों के अनुभव रहे आकर्षण का केंद्र
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 16 अगस्त 2026
राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के मार्गदर्शन में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं ग्रामों में उल्लास महा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से आजादी के पर्व को साक्षरता के उल्लास से जोड़ते हुए जन-जन को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री रजनीश तिवारी ने बताया कि उल्लास का मूल मंत्र ‘जन-जन साक्षर और कर्तव्य बोध’ है। कार्यक्रम का उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे वयस्कों को सशक्त बनाना है, जो किसी कारणवश स्कूली शिक्षा प्राप्त नहीं कर सके हैं। साक्षरता के साथ उन्हें जीवनोपयोगी ज्ञान, डिजिटल साक्षरता और अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना भी कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को ग्राम प्रभारी एवं शिक्षकों के नेतृत्व में समुदाय के युवक-युवतियों, महिलाओं, पुरुषों एवं बुजुर्गों की सहभागिता से उल्लास साक्षरता रैली, मोबाइल टॉर्च रैली एवं उल्लास मशाल रैली निकाली गई। रैलियों के माध्यम से ग्रामीणों को साक्षरता के महत्व से अवगत कराया गया तथा नवसाक्षरों को 15 अगस्त को आयोजित महा चौपाल में सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया। 15 अगस्त को ध्वजारोहण के पश्चात प्रभात फेरी एवं साक्षरता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान सामूहिक रूप से उल्लास शपथ ली गई। नवसाक्षर शिक्षार्थियों ने अपने अनुभव एवं सीखने की यात्रा साझा करते हुए बताया कि साक्षरता ने उनके आत्मविश्वास और दैनिक जीवन में किस प्रकार सकारात्मक बदलाव लाया है। कार्यक्रम में ‘मातृ साक्षरता’ तथा ‘अंगूठे से कलम तक सम्मान’ के तहत शिक्षार्थियों द्वारा हस्ताक्षर किए गए। डिजिटल साक्षरता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई। वहीं सेल्फी प्वाइंट, साक्षरता रंगोली, नुक्कड़ नाटक और ‘उल्लास की घंटी’ जैसी गतिविधियों ने कार्यक्रम को रोचक एवं आकर्षक बनाया। महा चौपाल में नवसाक्षर शिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति को आत्मनिर्भर, जागरूक और अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाने का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में शिक्षकों, ग्रामवासियों, स्वयंसेवकों एवं शिक्षार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।