छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

संविधान दिवस पर कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न कार्यालयों में भारत का संविधान की उद्देशिका का किया गया वाचन

 कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में विधायक, कलेक्टर, एसपी हुए शामिल

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 26 नवम्बर 2025

संविधान दिवस के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न कार्यालयों में भारत का संविधान की उद्देशिका का वाचन किया गया। कलेक्ट्रेट के अरपा सभा कक्ष में विधायक श्री प्रणव कुमार मरपची ने सामूहिक रूप से वाचन कराया। उन्होंने भारत का संविधान की उद्देशिका में वर्णित हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को : सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में 26 नवम्बर, 1949 को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं, का वाचन कराया। इस अवसर पर विश्व का सबसे बड़े भारतीय संविधान की पृष्ठभूमि पर आधारित लघु डाक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित किया गया। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी, पुलिस अधीक्षक श्री एस आर भगत, जिला पंचायत सीईओ श्री मुकेश रावटे, गणमान्य नागरिक श्री लालजी यादव, श्री बृजलाल राठौर सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image