छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

कलेक्टर ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय नेवसा का किया निरीक्षण

 दोपहर भोजन के साथ बच्चों की दैनिक गतिविधियों के बारे में ली जानकारी

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 28 नवम्बर 2025

कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय नेवसा का गुरूवार को निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने रसोई कक्ष, बालक एवं बालिका छात्रावास, पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला आदि का निरीक्षण किया। साथ ही कम्प्यूटर लैब में सीटो की उपलब्धता और पुस्तकालय में सिलेबस के अनुसार पुस्तकों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित पुस्तकों की उपलब्धता के बारे में भी पूछताछ किया। उन्होंने मेस में भोजन व्यवस्था का अवलोकन किया और भोजन की गुणवत्ता की जांच के लिए बच्चों के साथ दोपहर का भोजन भी किया और भोजन के दौरान बच्चों से उनके पढ़ाई-लिखाई एवं दैनिक गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त किया। उन्हांने बच्चों को अच्छे से पढ़ाई करने की समझाईश देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे भी उपस्थित थे।

Leave Your Comment

Click to reload image