छत्तीसगढ़ / मनेन्द्रगढ़ – चिरिमिरी – भरतपुर
दीपावली से पहले खाद्य व औषधि प्रशासन की सक्रियता, चिरमिरी में मिठाई दुकानों और होटलों का सघन निरीक्षण
एमसीबी । दीपावली त्यौहार के मद्देनजर आम नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में विशेष सघन प्रवर्तन अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में कलेक्टर संतन देवी जांगड़े एवं सीएमएचओ के मार्गदर्शन में विभागीय टीम द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
इसी कड़ी में 30 एवं 31 अक्टूबर 2026 को चिरमिरी क्षेत्र की विभिन्न मिठाई दुकानों एवं खोवा विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविकांत गुप्ता एवं उनकी टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करते हुए विभिन्न प्रतिष्ठानों से मिठाई एवं खोवा के नमूने संकलित किए।
निरीक्षण के दौरान बीकानेर स्वीट्स से बेसन लड्डू एवं सोनपापड़ी, केरला होटल से चमचम, बिज्जू होटल से खोवा, राहुल मिष्ठान भंडार से खोवा एवं रसगुल्ला तथा पटेल स्वीट्स से मगज लड्डू के नमूने संकलित किए गए। सभी नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अनुसार प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। दीपावली पर्व के दौरान खाद्य पदार्थों की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा मिठाई दुकानों, होटलों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण लगातार जारी रहेगा।
दीपावली से पहले खाद्य एवं औषधि प्रशासन की सक्रियता, चिरमिरी में मिठाई दुकानों और होटलों का सघन निरीक्षण
खाद्य सुरक्षा टीम ने मिठाई और खोवा के नमूने किए संकलित, जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजे गए
एमसीबी/ 02 नवंबर 2026
दीपावली त्यौहार के मद्देनजर आम नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में विशेष सघन प्रवर्तन अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में कलेक्टर संतन देवी जांगड़े एवं सीएमएचओ के मार्गदर्शन में विभागीय टीम द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।
इसी कड़ी में 30 एवं 31 अक्टूबर 2026 को चिरमिरी क्षेत्र की विभिन्न मिठाई दुकानों एवं खोवा विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविकांत गुप्ता एवं उनकी टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच करते हुए विभिन्न प्रतिष्ठानों से मिठाई एवं खोवा के नमूने संकलित किए।
निरीक्षण के दौरान बीकानेर स्वीट्स से बेसन लड्डू एवं सोनपापड़ी, केरला होटल से चमचम, बिज्जू होटल से खोवा, राहुल मिष्ठान भंडार से खोवा एवं रसगुल्ला तथा पटेल स्वीट्स से मगज लड्डू के नमूने संकलित किए गए। सभी नमूनों को परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है।
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अनुसार प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। दीपावली पर्व के दौरान खाद्य पदार्थों की शुद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा मिठाई दुकानों, होटलों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण लगातार जारी रहेगा।
दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 2 नवंबर तक
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं और जिलों को किया जाएगा सम्मानित
एमसीबी/30 अक्टूबर 2026
छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार वर्ष 2026 के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 2 नवंबर 2026 कर दी गई है। प्रतिवर्ष 3 दिसंबर को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों के कल्याण, पुनर्वास, रोजगार एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं तथा जिलों को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे पुरस्कार
समाज कल्याण विभाग द्वारा दृष्टिहीन, श्रवण निःशक्त, अस्थि बाधित तथा प्रमस्तिष्क अंगघात एवं बहु विकलांग श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अंतर्गत सर्वोत्तम दिव्यांग कर्मचारी, दिव्यांगजनों को लाभप्रद रोजगार एवं बाधारहित कार्यस्थल उपलब्ध कराने वाले सर्वोत्तम नियोक्ता, दिव्यांगता के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सर्वाेत्तम स्वैच्छिक संस्था तथा दिव्यांगजनों के पुनर्वास, बाधारहित भवन निर्माण एवं शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सर्वोत्तम जिले को सम्मानित किया जाएगा।
2 नवंबर तक निर्धारित प्रपत्र में प्रस्तुत करें आवेदन
समाज कल्याण संचालनालय द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी कर पात्र व्यक्तियों एवं संस्थाओं की उत्कृष्ट प्रविष्टियां निर्धारित समय-सीमा में उपलब्ध कराने को कहा गया है। जिला स्तर से प्राप्त आवेदनों की आवश्यक जांच एवं अनुशंसा के उपरांत प्रविष्टियां 2 नवंबर 2026 तक विशेष वाहक के माध्यम से संचालनालय को भेजी जाएंगी। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के इच्छुक एवं पात्र दिव्यांगजन, नियोक्ता तथा स्वैच्छिक संस्थाएं अपने आवेदन निर्धारित प्रपत्र में संबंधित जिला कार्यालय, समाज कल्याण विभाग में प्रस्तुत कर सकते हैं। पुरस्कार एवं आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.sw.cg.nic.in अथवा हेल्पलाइन नंबर 155326 से प्राप्त की जा सकती है। विभाग ने पात्र आवेदकों से समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत कर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।
सेवा सेतु पोर्टल से स्थानांतरण प्रमाण पत्र जारी करने हेतु प्राचार्यों को दिया गया ऑनलाइन प्रशिक्षण
प्रशिक्षण से विद्यालयों में टीसी जारी करने की प्रक्रिया होगी सरल, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को मिलेगी सुविधा
एमसीबी/29 अक्टूबर 2026
जिले में शैक्षणिक सेवाओं को डिजिटल, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने की दिशा में आज सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी) जारी करने संबंधी ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस प्रशिक्षण में जिले के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों को पोर्टल के संचालन तथा स्थानांतरण प्रमाण पत्र जारी करने की ऑनलाइन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यालय स्तर पर डिजिटल व्यवस्था का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना तथा विद्यार्थियों को स्थानांतरण प्रमाण पत्र प्राप्त करने में होने वाली अनावश्यक परेशानियों को कम करना है।
ई-जिला प्रबंधक एवं तकनीकी सहायक ने दी व्यावहारिक जानकारी
प्रशिक्षण कार्यक्रम में ई-जिला प्रबंधक श्री नारायण केवट एवं तकनीकी सहायक श्री श्रवण कुमार लोधी द्वारा प्राचार्यों को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से स्थानांतरण प्रमाण पत्र जारी करने की तकनीकी प्रक्रिया समझाई गई। इस दौरान पोर्टल के उपयोग, विद्यार्थियों की आवश्यक जानकारियों की प्रविष्टि, विवरणों के सत्यापन तथा ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी करने से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षण के माध्यम से प्राचार्यों को डिजिटल प्रणाली के संचालन में दक्ष बनाने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि विद्यालय स्तर पर प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में तकनीकी त्रुटियों और अनावश्यक विलंब की संभावनाओं को कम किया जा सके।
प्रशिक्षण की उपयोगिता : विद्यार्थियों को समय पर मिल सकेगा स्थानांतरण प्रमाण पत्र
स्थानांतरण प्रमाण पत्र विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक दस्तावेज है, जिसकी आवश्यकता एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय में प्रवेश लेने के दौरान होती है। विशेषकर शैक्षणिक सत्र के बीच विद्यालय परिवर्तन करने वाले विद्यार्थियों के लिए समय पर टीसी प्राप्त करना अत्यंत आवश्यक होता है। प्रमाण पत्र जारी होने में विलंब से विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।
इसकी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए आयोजित प्रशिक्षण से विद्यालयों के प्राचार्य ऑनलाइन माध्यम से स्थानांतरण प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे। इससे प्रमाण पत्र तैयार करने और जारी करने में लगने वाले समय को कम करने, दस्तावेजों की जानकारी व्यवस्थित रखने तथा विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को समय पर सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।
विद्यालयीन कार्यों में बढ़ेगी पारदर्शिता और कार्यकुशलता
सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से स्थानांतरण प्रमाण पत्र जारी करने की व्यवस्था से विद्यालयीन प्रशासनिक कार्यों में डिजिटल तकनीक का उपयोग बढ़ेगा। ऑनलाइन प्रणाली से प्रमाण पत्र से संबंधित जानकारियों का व्यवस्थित संधारण करने, अभिलेखों के प्रबंधन को सुगम बनाने तथा मानवीय त्रुटियों को कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही प्राचार्यों को पोर्टल संचालन का प्रशिक्षण मिलने से तकनीकी समस्याओं के कारण कार्य प्रभावित होने की संभावना भी कम होगी।
यह प्रशिक्षण केवल पोर्टल संचालन की जानकारी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यालयों में डिजिटल कार्यप्रणाली को मजबूत बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल है। इससे विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को शैक्षणिक सेवाओं का लाभ अधिक सरलता से उपलब्ध कराने तथा शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक जवाबदेह, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाने में सहायता मिलेगी।
राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए ग्राम पंचायत घुटरा का केंद्रीय टीम ने किया निरीक्षण
‘बाल हितैषी पंचायत’ थीम में नामांकन, पंचायत भवन, आंगनवाड़ी, उप स्वास्थ्य केंद्र एवं विद्यालयों के अभिलेखों का किया सत्यापन
एमसीबी/29 अक्टूबर 2026
जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत घुटरा का राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार वर्ष 2023-24 के तहत ‘बाल हितैषी पंचायत’ थीम में नामांकन हुआ है। इसी क्रम में पंचायती राज मंत्रालय, नई दिल्ली के सीनियर पीपीएस सुरिंदर कुमार शर्मा एवं राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान (एनआईआरडी), हैदराबाद की कंसल्टेंट श्रीमती निशा बारी परनामी की संयुक्त टीम ने ग्राम पंचायत घुटरा पहुंचकर विभिन्न संस्थानों का भौतिक निरीक्षण एवं दस्तावेजों का सत्यापन किया।
निरीक्षण के दौरान केंद्रीय टीम ने ग्राम पंचायत भवन, आंगनवाड़ी केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र एवं विद्यालयों में संधारित अभिलेखों का अवलोकन कर संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। टीम ने बाल हितैषी पंचायत थीम के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं उनके समग्र विकास से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही पंचायत स्तर पर संचालित गतिविधियों एवं उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। इस अवसर पर जनपद पंचायत मनेन्द्रगढ़ की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री वैशाली सिंह, जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच, सचिव, रोजगार सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, शिक्षक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए ग्राम पंचायत घुटरा का नामांकन जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह निरीक्षण पुरस्कार की मूल्यांकन प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसके माध्यम से पंचायत स्तर पर बच्चों के हित में किए जा रहे कार्यों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का सत्यापन किया जा रहा है।
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत 29 बालिकाओं ने किया शासकीय कार्यालयों का शैक्षणिक भ्रमण
महिला सशक्तिकरण, बाल संरक्षण एवं शासकीय योजनाओं की दी गई जानकारी, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रेरित
एमसीबी/ 28 अक्टूबर 2026
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं प्रशासनिक समझ विकसित करने के उद्देश्य से महिला सशक्तिकरण केंद्र (हब), जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (टी-संवर्ग) की 29 बालिकाओं को विभिन्न शासकीय कार्यालयों का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। कलेक्टर संतन देवी जांगड़े के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी आदित्य शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।
भ्रमण के दौरान बालिकाओं को सखी वन स्टॉप सेंटर, जिला बाल संरक्षण इकाई, किशोर न्याय बोर्ड, चाइल्ड हेल्पलाइन एवं बाल कल्याण समिति की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। संबंधित अधिकारियों ने महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण तथा सहायता के लिए संचालित व्यवस्थाओं की जानकारी दी। बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन 181 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की उपयोगिता और आवश्यकता पड़ने पर सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया भी समझाई गई।
इस अवसर पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना, मिशन वात्सल्य, स्पॉन्सरशिप योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY), सुकन्या समृद्धि योजना, महिला सशक्तिकरण तथा बाल विवाह की रोकथाम से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं एवं बच्चों के अधिकारों की रक्षा और जरूरतमंदों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न शासकीय संस्थाएं कार्यरत हैं।
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को शिक्षा के महत्व, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता, साइबर सुरक्षा, यातायात सुरक्षा, स्वच्छता तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। उन्हें अपने लक्ष्य निर्धारित कर शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने, आत्मविश्वास के साथ निर्णय लेने और भविष्य में विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
बालिकाओं ने अधिकारियों से संवाद कर शासकीय सेवाओं एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने उनकी जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। यह शैक्षणिक भ्रमण बालिकाओं के ज्ञानवर्धन, व्यक्तित्व विकास एवं सकारात्मक दृष्टिकोण निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रही। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा स्वल्पाहार के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ।
सेवा सेतु से महज दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र, विशाल संदीप सोरेन को मिली बड़ी राहत
ऑनलाइन आवेदन से आसान हुई शासकीय सेवा, समय पर प्रमाण पत्र मिलने से विशाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार
एमसीबी/28 अक्टूबर 2026
छत्तीसगढ़ शासन की डिजिटल सेवा पहल ‘सेवा सेतु’ आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। ऑनलाइन माध्यम से आवश्यक दस्तावेजों के लिए आवेदन और प्रमाण पत्र जारी करने की सुविधा से नागरिकों को राहत मिल रही है। इसी क्रम में जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के नगर पंचायत नई लेदरी निवासी विशाल संदीप सोरेन को सेवा सेतु के माध्यम से आवेदन करने के महज दो दिनों के भीतर आय प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। कम समय में आवश्यक दस्तावेज मिलने से उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन की इस सुविधा की सराहना की।
दो दिन में जारी हुआ आय प्रमाण पत्र
तहसील मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत नगर पंचायत नई लेदरी निवासी विशाल संदीप सोरेन, पिता विलियम सोरेन ने आय प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए सेवा सेतु के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन के परीक्षण एवं निर्धारित औपचारिकताएं पूर्ण होने के पश्चात मात्र दो दिनों में उनका आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। जारी प्रमाण पत्र में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए उनके परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 1 लाख 8 हजार रुपये दर्ज की गई है। निर्धारित समय में प्रमाण पत्र उपलब्ध होने से उन्हें आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में सुविधा मिली।
डिजिटल सेवाओं से नागरिकों को मिल रही सहूलियत
आय प्रमाण पत्र शिक्षा, छात्रवृत्ति, विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं अन्य पात्रता संबंधी कार्यों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। ऐसे में समय पर प्रमाण पत्र प्राप्त होने से नागरिकों को अपने आवश्यक कार्य पूरे करने में आसानी होती है। सेवा सेतु के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा ने शासकीय सेवाओं तक नागरिकों की पहुंच को अधिक सरल बनाता है। डिजिटल प्रक्रिया से आवेदन एवं प्रमाण पत्र जारी करने की व्यवस्था में पारदर्शिता के साथ समयबद्धता को भी बढ़ावा मिल रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार
मात्र दो दिनों में आय प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर विशाल संदीप सोरेन ने खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने बताया कि सेवा सेतु के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने और कम समय में प्रमाण पत्र प्राप्त होने से उन्हें काफी सुविधा हुई। शासन की इस पहल से आम नागरिकों को आवश्यक दस्तावेज प्राप्त करने में सहूलियत मिल रही है।
छत्तीसगढ़ शासन की सेवा सेतु पहल सुशासन और डिजिटल सेवा वितरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। इसके माध्यम से शासकीय सेवाओं को नागरिकों के लिए अधिक सुलभ, सरल एवं समयबद्ध बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। विशाल संदीप सोरेन को दो दिनों में आय प्रमाण पत्र मिलना इसी व्यवस्था का सकारात्मक उदाहरण है।
शनि के जीवन में आया बदलाव, जल जीवन मिशन से घर तक पहुंचा शुद्ध पेयजल
हर घर नल से जल की सुविधा से मिली राहत, समय और श्रम की बचत के साथ जीवन हुआ आसान
एमसीबी/28 अक्टूबर 2026
स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता बेहतर जीवन और स्वस्थ परिवार की आधारशिला है। इसी उद्देश्य को साकार करने की दिशा में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत संचालित जल जीवन मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। मिशन के तहत ग्राम जवारीटोला, ग्राम पंचायत कर्री, विकासखंड भरतपुर, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के निवासी शनि के जीवन में भी महत्वपूर्ण परिवर्तन आया है। घर पर नल से पेयजल उपलब्ध होने से अब उनकी पानी की जरूरतें पहले की तुलना में अधिक आसानी से पूरी हो रही हैं।
पानी के लिए दूर जाने की मजबूरी से मिली मुक्ति
शनि बताते हैं कि पहले उनके परिवार को दैनिक उपयोग के लिए पानी जुटाने में काफी परेशानी होती थी। स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल के लिए कुएं और हैंडपंप तक जाना पड़ता था। पानी लाने में समय और मेहनत दोनों लगते थे, जिससे रोजमर्रा के अन्य कार्य भी प्रभावित होते थे। विशेषकर परिवार की दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए पानी की व्यवस्था करना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था।
हर घर नल से जल ने बदली जीवन की तस्वीर
जल जीवन मिशन के अंतर्गत ‘हर घर नल से जल’ की सुविधा मिलने के बाद अब शनि के घर तक नल के माध्यम से पेयजल उपलब्ध हो रहा है। इससे पानी लाने में लगने वाला समय और श्रम बच रहा है तथा परिवार को दैनिक कार्यों में सहूलियत मिल रही है। घर पर पेयजल की उपलब्धता से स्वच्छता बनाए रखने और बेहतर जीवनशैली अपनाने में भी मदद मिल रही है।
ग्रामीण जीवन में आ रही खुशहाली
जल जीवन मिशन का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों तक नल कनेक्शन के माध्यम से सुरक्षित एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है। शनि के अनुभव से स्पष्ट होता है कि घर तक पेयजल पहुंचने से ग्रामीण परिवारों की दिनचर्या आसान होती है और जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाने में सहायता मिलती है। नियमित एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्धता जलजनित बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
अपने घर में नल से जल की सुविधा मिलने पर शनि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह योजना हमारे गांव और हमारे भविष्य को नई दिशा दे रही है।
जल जीवन मिशन से बदली भरत सिंह की जिंदगी, अब घर पर ही मिल रहा शुद्ध पेयजल
स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता से समय और श्रम की बचत, ग्रामीण परिवारों के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव
एमसीबी/27 अक्टूबर 2026
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत संचालित इस योजना से मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम तोजा में भी ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। ग्राम पंचायत तोजा, विकासखंड भरतपुर निवासी भरत सिंह के जीवन में ‘हर घर नल से जल’ योजना ने सुविधाओं और सहूलियत का नया अध्याय जोड़ा है।
पहले पानी के लिए करनी पड़ती थी मशक्कत
भरत सिंह बताते हैं कि पहले उनके परिवार को पीने के पानी के लिए कुएं और हैंडपंप पर निर्भर रहना पड़ता था। स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल जुटाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, जिससे प्रतिदिन काफी समय और मेहनत खर्च होती थी। पानी की व्यवस्था करना दैनिक जीवन का एक महत्वपूर्ण कार्य था, जिसमें परिवार को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
घर पर नल से जल मिलने से जीवन हुआ आसान
जल जीवन मिशन के तहत ‘हर घर नल से जल’ की सुविधा मिलने के बाद अब भरत सिंह के घर पर ही पेयजल उपलब्ध हो रहा है। इससे पानी लाने की परेशानी कम हुई है और दैनिक कार्यों के लिए समय की बचत होने लगी है। घर पर पेयजल की उपलब्धता से परिवार को बड़ी राहत मिली है। साथ ही, स्वच्छ पेयजल के प्रति जागरूकता बढ़ने और सुरक्षित पानी की सुविधा मिलने से जीवन स्तर में सुधार की दिशा में सकारात्मक कदम बढ़ा है।
प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
इस सुविधा से खुश भरत सिंह ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह योजना हमारे गांव और हमारे भविष्य को नई दिशा दे रही है।” उनके अनुसार, घर पर नल से पानी मिलने से परिवार की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है।
जल जीवन मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और आमजन के जीवन को सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। ग्राम तोजा के भरत सिंह की कहानी दर्शाती है कि घर तक पेयजल पहुंचने से ग्रामीण परिवारों को राहत मिलती है और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव की नई संभावनाएं खुलती हैं।
सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट एवं बाल सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक
एमसीबी । बचपन बचाओ आंदोलन के तहत सुरक्षित बचपन अभियान एवं अखिल भारतीय विद्यालय जागरूकता अभियान के अंतर्गत सोमवार को सरस्वती विकास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मनेन्द्रगढ़ में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (पॉक्सो एक्ट), बाल सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की थीम “जागरूकता, सुरक्षा और संरक्षण-हर बच्चे का अधिकार” रही।
शिविर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति यशवंत वासनिकर, द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरिता दास, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लोकेश कुमार, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी राकेश कुमार सोरी तथा सुमित कुमार नायक की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान अधिकार मित्र अंजनी यादव, अधिकार मित्र अजय विश्वकर्मा एवं साइबर सेल की टीम ने विद्यार्थियों को आवश्यक जानकारी प्रदान की।
पॉक्सो एक्ट एवं बाल सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों, बच्चों की सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा लैंगिक अपराधों से संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। जागरूकता अभियान के माध्यम से बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने, अपराधों के प्रति सजग रहने और किसी भी अनुचित घटना की स्थिति में उचित सहायता प्राप्त करने के महत्व पर जोर दिया गया। साइबर सेल की टीम ने भी जागरूकता संबंधी जानकारी साझा की, जिससे विद्यार्थियों में सुरक्षा के प्रति समझ विकसित हो सके।
निष्ठा और ईमानदारी के महत्व पर चर्चा
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट लोकेश कुमार ने विद्यार्थियों के बीच निष्ठा एवं ईमानदारी के महत्व पर विशेष चर्चा की। उन्होंने इन मूल्यों को जीवन में अपनाने और जिम्मेदार नागरिक बनने की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं, तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष यशवंत वासनिकर ने भ्रष्टाचार एवं अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कानून के प्रति सम्मान, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के महत्व से अवगत कराया गया।
204 विद्यार्थियों सहित 218 लोगों की सहभागिता
विद्यालय में आयोजित इस शिविर में कुल 204 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें 90 बालक और 114 बालिकाएं शामिल रहीं। इसके साथ ही विद्यालय के 14 स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति रही। इस प्रकार कार्यक्रम में कुल 218 लोगों की सहभागिता रही।
सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत आयोजित यह शिविर बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति जागरूक करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में कानूनी जानकारी, नैतिक मूल्यों और अपराधों के प्रति सजगता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
VB-G RAM-G से ग्रामीण श्रमिकों को मिल रहा रोजगार, जिले में 65 करोड़ रुपये के 1,558 कार्य स्वीकृत
प्रतिदिन लगभग 50 लाख रुपये के रोजगार का सृजन, 175 ग्राम पंचायतों में 18,163 श्रमिक नियोजित
जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के साथ जल संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन के कार्यों को मिल रही गति
एमसीबी/26 अक्टूबर 2026
विकसित भारत, गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (VB-G RAM-G ) के माध्यम से मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विकास और जल संरक्षण के कार्यों को गति मिल रही है। जिले में रोजगार सृजन के लिए कुल 65 करोड़ रुपये की लागत के 1,558 कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इन कार्यों के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 50 लाख रुपये के रोजगार का सृजन हो रहा है, जिससे ग्रामीण परिवारों को आजीविका का सहारा मिल रहा है।
जिला पंचायत सीईओ अंकिता सोम के नेतृत्व में जिले की ग्राम पंचायतों में रोजगारमूलक एवं विकास कार्यों का संचालन किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में वर्तमान में 438 कार्य प्रगतिरत हैं। वहीं, जिले की 175 ग्राम पंचायतों में कुल 18,163 श्रमिकों को नियोजित किया गया है। इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं और गांवों के विकास को भी बढ़ावा मिल रहा है।
जल संरक्षण और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता
योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में मुक्तिधाम निर्माण, सामुदायिक बालिका शौचालय निर्माण, बोरवेल रिचार्ज, स्टैगर्ड कंटूर ट्रेंच निर्माण, नवीन आजीविका डबरी एवं नवीन तालाब निर्माण सहित जल संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं। इसके अलावा बोल्डर चेकडैम, गेबियन संरचनाओं तथा अन्य जल संरक्षण कार्यों के माध्यम से वर्षा जल को संरक्षित करने और भूजल स्तर में सुधार की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
इन कार्यों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ जल संसाधनों का संरक्षण, कृषि एवं आजीविका के अवसरों को मजबूत करना और गांवों में आवश्यक सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार करना है। स्थानीय स्तर पर कार्यों के संचालन से श्रमिकों को अपने ही गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है।
भगवानपुर में तालाब गहरीकरण कार्य से मिल रहा रोजगार
भरतपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत भगवानपुर के अंतर्गत बघवार में पुराने तालाब के गहरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य में 87 श्रमिक नियोजित हैं। तालाब गहरीकरण से जहां ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार मिल रहा है, वहीं जल संग्रहण क्षमता बढ़ाने और वर्षा जल के बेहतर उपयोग की दिशा में भी मदद मिलने की उम्मीद है।
ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों का संरक्षण एवं गहरीकरण कृषि, पशुपालन और स्थानीय जल आवश्यकताओं के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे कार्यों से रोजगार सृजन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण को एक साथ बढ़ावा मिलता है।
रोजगार के साथ आत्मनिर्भर गांवों की दिशा में पहल
VB-G RAM-G के अंतर्गत जिले में संचालित कार्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने और गांवों में टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। रोजगारमूलक कार्यों के साथ जल संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन पर जोर दिए जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की संभावनाओं को बल मिल रहा है।
युवा उड़ान 2026 का आयोजन 29 अक्टूबर को
एमसीबी । छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेश के युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत विजन-2047 से जोड़ने तथा विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम का आयोजन 29 अक्टूबर 2026 को अम्बेडकर भवन, झगराखांड में किया जाएगा। छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के युवाओं को विचार साझा करने, अपने प्रश्न रखने तथा विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद करने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में 16 से 24 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक के मेधावी विद्यार्थी, महाविद्यालयीन एवं प्रावीण्य छात्र, कला, साहित्य, संस्कृति और खेल के क्षेत्र में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले युवा, खेल अकादमियों के प्रशिक्षणार्थी तथा यूपीएससी, सीजीपीएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी शामिल होंगे।
इसके साथ ही इंजीनियरिंग, मेडिकल, कृषि, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई के विद्यार्थी, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, सामाजिक कार्यकर्ता, कौशल विकास प्रशिक्षणार्थी, छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थी, दिव्यांगजन तथा आत्मसमर्पित पूर्व नक्सली युवाओं को भी कार्यक्रम में शामिल करने पर जोर दिया गया है।
युवाओं से जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा
‘युवा उड़ान 2026’ के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा युवाओं के लिए संचालित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं, ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ तथा विकसित छत्तीसगढ़ से विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर परिचर्चा आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में तीन आमंत्रित विषय विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे। कुल 2 घंटे 10 मिनट की अवधि वाले इस आयोजन में विषय विशेषज्ञों के लिए 1 घंटा 30 मिनट तथा युवाओं के साथ संवाद, प्रश्नोत्तर और सुझावों के लिए 40 मिनट निर्धारित किए गए हैं।
जिले के युवाओं से सहभागिता की अपील
जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला एमसीबी द्वारा जिले के सभी पात्र छात्र-छात्राओं एवं युवाओं से ‘युवा उड़ान 2026’ कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की गई है। यह आयोजन युवाओं को अपने विचार व्यक्त करने, समसामयिक विषयों को समझने तथा राष्ट्र और प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका पहचानने का अवसर प्रदान करेगा।
सेवा की कहानी : सेवा संकल्प अभियान से सामने आई हीरा सिंह की सफलता की कहानी, जल जीवन मिशन से घर तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल
‘हर घर नल से जल’ योजना से ग्रामीण जीवन हुआ आसान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार
एमसीबी/ 16 अक्टूबर 2026
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों के जीवन में आ रहे सकारात्मक बदलावों की सफलता की कहानियां सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कर्री के ग्राम जवारीटोला निवासी हीरा सिंह की कहानी जल जीवन मिशन के प्रभाव को दर्शाती है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत संचालित जल जीवन मिशन के माध्यम से गांव में ‘हर घर नल से जल’ की परिकल्पना साकार होने से ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल रही है और उनका दैनिक जीवन पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक बन रहा है।
पानी के लिए लंबी दूरी तय करने की परेशानी से मिली राहत
हीरा सिंह बताते हैं कि पहले उनके परिवार को पीने के पानी के लिए कुएं और हैंडपंप पर निर्भर रहना पड़ता था। पानी लाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, जिससे समय और श्रम दोनों खर्च होते थे। विशेषकर रोजमर्रा के घरेलू कार्यों के लिए पानी की व्यवस्था करना चुनौतीपूर्ण होता था। अब जल जीवन मिशन के तहत घर तक नल से पेयजल की सुविधा मिलने से इस परेशानी से राहत मिली है। घर पर ही पानी उपलब्ध होने से दैनिक कार्यों को पूरा करना आसान हुआ है और परिवार को समय की बचत का लाभ मिल रहा है।
जल जीवन मिशन से ग्रामीण जीवन में आया सकारात्मक बदलाव
‘हर घर नल से जल’ योजना का उद्देश्य प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक नल के माध्यम से पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचाना है। ग्राम जवारीटोला में इस पहल से लोगों को पानी की उपलब्धता के लिए पहले की तरह दूर नहीं जाना पड़ता। घर तक पेयजल की सुविधा पहुंचने से स्वच्छता को बढ़ावा देने और बेहतर जीवनशैली अपनाने में भी मदद मिल रही है। जल जीवन मिशन ग्रामीण परिवारों के जीवन को सुविधाजनक बनाने के साथ गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार
घर तक नल से पेयजल की सुविधा मिलने पर हीरा सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन से उनके गांव और परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। घर पर पानी उपलब्ध होने से रोजमर्रा की परेशानियां कम हुई हैं और परिवार को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने इस योजना को ग्रामीणों के जीवन में सुविधा और खुशहाली लाने वाली महत्वपूर्ण पहल बताया।
कभी कुएं-हैंडपंप से लाते थे पानी, अब कमल सिंह के घर तक पहुंची नल की धार
एमसीबी । कभी पानी की जरूरत पूरी करने के लिए कुएं और हैंडपंप के चक्कर लगाने वाले कमल सिंह को अब घर पर ही नल से पेयजल मिल रहा है। जल जीवन मिशन के तहत मिली इस सुविधा से उनके परिवार की रोजमर्रा की परेशानी काफी हद तक दूर हो गई है।
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के विकासखंड भरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कर्री के ग्राम जवारीटोला निवासी कमल सिंह के जीवन में आया यह बदलाव सेवा संकल्प अभियान के तहत सामने आया है। केंद्र एवं राज्य शासन की जल जीवन मिशन योजना से घर तक पानी पहुंचने के बाद अब परिवार को पानी लाने के लिए पहले की तरह समय और मेहनत नहीं लगानी पड़ती।
पहले कुएं और हैंडपंप पर निर्भर था परिवार
कमल सिंह बताते हैं कि पहले उनके परिवार को पेयजल की व्यवस्था के लिए कुएं और हैंडपंप पर निर्भर रहना पड़ता था। घर से बाहर जाकर पानी लाना रोजमर्रा की दिनचर्या का हिस्सा था। इससे समय और मेहनत दोनों खर्च होते थे। विशेषकर घरेलू जरूरतों के लिए पानी की व्यवस्था करना परिवार के लिए परेशानी भरा काम था। जल जीवन मिशन के अंतर्गत घर में नल कनेक्शन मिलने के बाद यह स्थिति बदल गई है। अब घर पर ही पेयजल उपलब्ध होने से परिवार को कुएं और हैंडपंप तक जाने की जरूरत नहीं पड़ती। इससे पानी लाने में लगने वाले समय और श्रम की बचत हो रही है।
घर तक पहुंचा पानी, आसान हुई दिनचर्या
कमल सिंह के अनुसार घर में नल से पानी मिलने की सुविधा ने परिवार की दिनचर्या को आसान बना दिया है। पहले पानी लाने में लगने वाला समय अब दूसरे घरेलू कार्यों में उपयोग हो रहा है। घर पर पेयजल उपलब्ध होने से परिवार की दैनिक जरूरतें पूरी करने में भी सहूलियत मिल रही है। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन से मिली सुविधा उनके परिवार के लिए बड़ी राहत है। अब पानी की व्यवस्था के लिए पहले जैसी मशक्कत नहीं करनी पड़ती। कमल सिंह ने इस सुविधा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
जल जीवन मिशन से ग्रामीण परिवारों को मिल रही राहत
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के माध्यम से संचालित जल जीवन मिशन का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन के जरिए निर्धारित गुणवत्ता वाला पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना है। योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे लोगों को पानी की व्यवस्था के लिए होने वाली कठिनाइयों से राहत मिल सके। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामने आई कमल सिंह की कहानी जल जीवन मिशन से ग्रामीण जीवन में आ रहे बदलाव का उदाहरण है। कभी कुएं और हैंडपंप से पानी लाने वाला उनका परिवार अब घर में ही नल से पेयजल प्राप्त कर रहा है। इस सुविधा से समय और श्रम की बचत होने के साथ परिवार का दैनिक जीवन भी पहले से अधिक सहज हुआ है।
सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत से दीपक पाल की समस्या का हुआ समाधान, मिली ट्राई साइकिल
एमसीबी । शासन की जनकल्याणकारी सेवाएं जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान में मददगार साबित हो रही हैं। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के नगर पंचायत खोंगापानी निवासी दिव्यांग दीपक पाल की कहानी इसका उदाहरण है। चलने-फिरने में परेशानी के कारण लंबे समय से आवागमन की कठिनाइयों का सामना कर रहे दीपक पाल ने अपनी समस्या सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से शासन-प्रशासन तक पहुंचाई।
शिकायत के बाद प्रशासन ने उनकी समस्या के निराकरण की पहल की और उन्हें ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामने आई यह कहानी बताती है कि शिकायत निवारण व्यवस्था के माध्यम से जरूरतमंद नागरिकों को समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सकती है।
आवागमन की परेशानी से जूझ रहे थे दीपक, हेल्पलाइन पर दर्ज कराई शिकायत
नगर पंचायत खोंगापानी निवासी दीपक पाल दिव्यांग होने के कारण दैनिक जीवन में आवागमन संबंधी कठिनाइयों का सामना कर रहे थे। एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने में उन्हें परेशानी होती थी। दैनिक जरूरतों और आवश्यक कार्यों के लिए घर से बाहर निकलना भी उनके लिए चुनौतीपूर्ण था। अपनी इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 पर शिकायत दर्ज कराई। हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी समस्या संबंधित अधिकारियों तक पहुंची। इसके बाद शिकायत के निराकरण की दिशा में पहल करते हुए समाज कल्याण विभाग द्वारा उनके लिए ट्राई साइकिल की व्यवस्था की गई।
कलेक्टर ने प्रदान की ट्राइसाइकिल, आवागमन में मिलेगी सहूलियत
कलेक्टर कार्यालय परिसर में कलेक्टर संतन देवी जांगड़े एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा दीपक पाल को ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। लंबे समय से आवागमन की परेशानी का सामना कर रहे दीपक के लिए यह सहायता राहत लेकर आई है। ट्राइसाइकिल मिलने से अब उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने में सहूलियत होगी। साथ ही दैनिक जरूरतों से जुड़े कार्यों को पूरा करने में भी मदद मिलेगी। यह सहायता उनके लिए आवागमन का साधन होने के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग साबित होगी।
शिकायत दर्ज कराने के बाद मिला समाधान, दीपक ने जताई खुशी
ट्राइसाइकिल मिलने पर दीपक पाल ने खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि चलने-फिरने में परेशानी के कारण उन्हें दैनिक कार्यों के लिए दूसरों की सहायता लेनी पड़ती थी। समस्या के समाधान के लिए उन्होंने सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद प्रशासन द्वारा पहल किए जाने से उन्हें ट्राई साइकिल प्राप्त हुई। दीपक ने कहा कि ट्राई साइकिल मिलने से अब आवागमन में होने वाली परेशानियां कम होंगी और दैनिक कार्यों को पूरा करना पहले की तुलना में आसान होगा। उन्होंने इस सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
सीएम हेल्पलाइन बनी समस्या के समाधान का माध्यम
सीएम हेल्पलाइन 1076 नागरिकों को अपनी समस्याएं शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का माध्यम उपलब्ध करा रही है। खोंगापानी निवासी दीपक पाल की शिकायत पर हुई कार्रवाई इसका उदाहरण है। शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक पहल की गई और उन्हें ट्राई साइकिल उपलब्ध कराकर आवागमन संबंधी परेशानी को कम करने का प्रयास किया गया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जरूरतमंद नागरिकों तक शासकीय योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराना भी इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
दीपक पाल के लिए सीएम हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज एक शिकायत उनकी परेशानी के समाधान का माध्यम बनी। प्रशासन की पहल से मिली ट्राइसाइकिल अब उनके दैनिक जीवन को आसान बनाने में सहायक होगी। सेवा संकल्प अभियान में सामने आई उनकी यह कहानी दर्शाती है कि जरूरतमंद नागरिकों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना किस तरह उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से साकार हुआ सुनीता का विवाह का सपना
एमसीबी । आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बेटियों का विवाह कई बार बड़ी जिम्मेदारी बन जाता है। ऐसे परिवारों को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के माध्यम से आर्थिक सहयोग मिलने से विवाह की राह आसान हो रही है।
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के विकासखंड मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत ग्राम नवापारा निवासी सुनीता की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह में उनका विवाह संपन्न हुआ। शासन की इस पहल से उन्हें जीवन की नई शुरुआत करने का अवसर मिला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामने आई सुनीता की यह कहानी जरूरतमंद परिवारों के लिए शासकीय योजनाओं के महत्व को दर्शाती है।
महामाया मंदिर में 54 जोड़ों के साथ शुरू हुआ नया जीवन
सुनीता का विवाह 10 फरवरी 2025 को खड़गवां स्थित महामाया मंदिर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में संपन्न हुआ था। इस आयोजन में कुल 54 जोड़े विवाह बंधन में बंधे थे। इन्हीं में ग्राम नवापारा की सुनीता भी शामिल थीं। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों के लिए विवाह संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई थीं। सुनीता के लिए यह दिन जीवन की नई शुरुआत लेकर आया। योजना के माध्यम से विवाह संपन्न होने से उनके परिवार को आर्थिक राहत मिली। विवाह की आवश्यक व्यवस्थाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से परिवार को आयोजन संबंधी खर्चों की चिंता से भी काफी हद तक राहत मिली। सुनीता आज भी इस अवसर को अपने जीवन के यादगार पलों में शामिल करती हैं।
50 हजार रुपये की सहायता से परिवारों को मिल रहा संबल
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत पात्र जोड़ों के विवाह के लिए कुल 50 हजार रुपये की सहायता का प्रावधान है। इसमें 35 हजार रुपये की राशि चेक के माध्यम से लाभार्थी जोड़े को प्रदान की जाती है, जबकि शेष 15 हजार रुपये विवाह संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं पर खर्च किए जाते हैं। इनमें श्रृंगार सामग्री, वस्त्र, उपहार, भोजन, मंडप, सजावट एवं अन्य व्यवस्था शामिल हैं। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करना है। सामूहिक विवाह के माध्यम से एक ही स्थान पर आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराए जाने से परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होता है। साथ ही, जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक सहभागिता के बीच सम्मानपूर्वक विवाह संपन्न कराने का अवसर मिलता है।
शासन के सहयोग से आसान हुई विवाह की राह
ग्राम नवापारा की सुनीता के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना जीवन के महत्वपूर्ण अवसर पर सहारा बनी। योजना के माध्यम से विवाह संपन्न होने से उनके परिवार को आर्थिक सहयोग मिला और विवाह की आवश्यक व्यवस्थाएं भी उपलब्ध हुईं। सुनीता ने बताया कि शासन की इस योजना का लाभ मिलने से वह बेहद खुश हैं। सामूहिक विवाह समारोह में अन्य जोड़ों के साथ उनका विवाह संपन्न होना उनके लिए सुखद अनुभव रहा। योजना से मिले सहयोग ने उनके परिवार के लिए विवाह की जिम्मेदारी को आसान बनाया।
सुनीता ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से लाभान्वित सुनीता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह योजना उपयोगी साबित हो रही है। इसके माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को बेटियों के विवाह में सहायता मिल रही है। सेवा संकल्प अभियान के तहत सामने आई सुनीता की यह कहानी बताती है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने से उनके जीवन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां आसान हो सकती हैं। खड़गवां के महामाया मंदिर में 54 जोड़ों के साथ विवाह बंधन में बंधीं सुनीता आज अपने वैवाहिक जीवन में खुश हैं। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना से मिला सहयोग उनके लिए जीवन की नई शुरुआत का आधार बना।
सेवा की कहानी : सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत से दीपक पाल की समस्या का हुआ समाधान, मिली ट्राई साइकिल
चलने-फिरने में परेशानी से जूझ रहे दिव्यांग दीपक को मिली राहत, अब आवागमन होगा आसान
एमसीबी/12 अक्टूबर 2026
शासन की जनकल्याणकारी सेवाएं जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान में मददगार साबित हो रही हैं। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के नगर पंचायत खोंगापानी निवासी दिव्यांग दीपक पाल की कहानी इसका उदाहरण है। चलने-फिरने में परेशानी के कारण लंबे समय से आवागमन की कठिनाइयों का सामना कर रहे दीपक पाल ने अपनी समस्या सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से शासन-प्रशासन तक पहुंचाई। शिकायत के बाद प्रशासन ने उनकी समस्या के निराकरण की पहल की और उन्हें ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई गई। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामने आई यह कहानी बताती है कि शिकायत निवारण व्यवस्था के माध्यम से जरूरतमंद नागरिकों को समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सकती है।
आवागमन की परेशानी से जूझ रहे थे दीपक, हेल्पलाइन पर दर्ज कराई शिकायत
नगर पंचायत खोंगापानी निवासी दीपक पाल दिव्यांग होने के कारण दैनिक जीवन में आवागमन संबंधी कठिनाइयों का सामना कर रहे थे। एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने में उन्हें परेशानी होती थी। दैनिक जरूरतों और आवश्यक कार्यों के लिए घर से बाहर निकलना भी उनके लिए चुनौतीपूर्ण था। अपनी इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 पर शिकायत दर्ज कराई। हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी समस्या संबंधित अधिकारियों तक पहुंची। इसके बाद शिकायत के निराकरण की दिशा में पहल करते हुए समाज कल्याण विभाग द्वारा उनके लिए ट्राई साइकिल की व्यवस्था की गई।
कलेक्टर ने प्रदान की ट्राइसाइकिल, आवागमन में मिलेगी सहूलियत
कलेक्टर कार्यालय परिसर में कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा दीपक पाल को ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। लंबे समय से आवागमन की परेशानी का सामना कर रहे दीपक के लिए यह सहायता राहत लेकर आई है। ट्राइसाइकिल मिलने से अब उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने में सहूलियत होगी। साथ ही दैनिक जरूरतों से जुड़े कार्यों को पूरा करने में भी मदद मिलेगी। यह सहायता उनके लिए आवागमन का साधन होने के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग साबित होगी।
शिकायत दर्ज कराने के बाद मिला समाधान, दीपक ने जताई खुशी
ट्राइसाइकिल मिलने पर दीपक पाल ने खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि चलने-फिरने में परेशानी के कारण उन्हें दैनिक कार्यों के लिए दूसरों की सहायता लेनी पड़ती थी। समस्या के समाधान के लिए उन्होंने सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद प्रशासन द्वारा पहल किए जाने से उन्हें ट्राई साइकिल प्राप्त हुई। दीपक ने कहा कि ट्राई साइकिल मिलने से अब आवागमन में होने वाली परेशानियां कम होंगी और दैनिक कार्यों को पूरा करना पहले की तुलना में आसान होगा। उन्होंने इस सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
सीएम हेल्पलाइन बनी समस्या के समाधान का माध्यम
सीएम हेल्पलाइन 1076 नागरिकों को अपनी समस्याएं शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का माध्यम उपलब्ध करा रही है। खोंगापानी निवासी दीपक पाल की शिकायत पर हुई कार्रवाई इसका उदाहरण है। शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक पहल की गई और उन्हें ट्राई साइकिल उपलब्ध कराकर आवागमन संबंधी परेशानी को कम करने का प्रयास किया गया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जरूरतमंद नागरिकों तक शासकीय योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराना भी इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
दीपक पाल के लिए सीएम हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज एक शिकायत उनकी परेशानी के समाधान का माध्यम बनी। प्रशासन की पहल से मिली ट्राइसाइकिल अब उनके दैनिक जीवन को आसान बनाने में सहायक होगी। सेवा संकल्प अभियान में सामने आई उनकी यह कहानी दर्शाती है कि जरूरतमंद नागरिकों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना किस तरह उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है।