छत्तीसगढ़ / मनेन्द्रगढ़ – चिरिमिरी – भरतपुर
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के अथक प्रयासों से स्वास्थ्य सुविधाओं में हो रही है लगातार वृद्धि
एमसीबी जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मिल रही है सीजेरियन प्रसव की सुविधा
मनेंद्रगढ़ में नवीन डायलिसिस सेंटर की स्थापना से लोगों को मिल रहा है लाभ
रायपुर : छत्तीसगढ़ के नवीन जिला मनेन्द्रगढ़ भरतपुर चिरमिरी में समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में गर्भवती महिलाओं के सामान्य प्रसव की सुविधाएं उपलब्ध थी, किंतु उच्च जोखिमवाली गर्भवती महिलाओं को सीजेरियन आपरेशन हेतु अक्सर दूसरे अस्पतालों का रूख करना पड़ता था। वर्तमान में स्थानीय विधायक एवं राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के अथक प्रयासों से अब जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्रो में गर्भवती महिलाओं को सीजेरियन आपरेशन की सुविधा भी मिल रही है। सीजेरियन की सुविधा उपलब्ध होने से अब गर्भवती महिलाओं को निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जिले के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्रो में सिजेरियन सेक्शन का लाभ मिलने कारण जिले के अंतर्गत दूरस्थ क्षेत्रों जैसे भरतपुर की गर्भवती महिलाओं को बहुत बड़ी राहत मिली है।
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल का प्रयास है कि जिले के समस्त स्वास्थ्य केंद्रों में सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो। श्री जायसवाल के लगातार प्रयास से ही किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को अब डायलिसिस के लिए भटकना नहीं पड़ता है। मरीजों की इस कठिनाइ को देखते हुए नवीन जिला एम.सी.बी के अंतर्गत हाल ही में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र - मनेन्द्रगढ़ में नवीन डायलिसिस सेंटर की स्थापना की गई है। इस सेंटर की स्थापना से स्थानीय क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत मिली है। मनेंद्रगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हेपेटाइटिस बी एवं हेपेटाइटिस सी दोनों बीमारी से ग्रसित किडनी मरीजों का डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए क्षेत्र के लोगों ने श्याम बिहारी जायसवाल का आभार प्रकट किया है। श्री श्याम बिहारी जायसवाल एमसीबी जिले के साथ ही पूरे प्रदेश मे स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। इन प्रयासों से स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार वृद्धि भी हो रही है, जिसका सीधा लाभ राज्य की जनता को मिल रहा है।
जिला ग्रामीण विकास योजना के तहत रोजगार कैंप 10 से
एमसीबी। जिला ग्रामीण विकास प्रशासन योजना के अंतर्गत शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से SIS Securities इंडिया लिमिटेड अनूपपुर, मध्यप्रदेश द्वारा जिले के तीनों विकासखण्ड - मनेंद्रगढ़, खड़गवां और भरतपुर में रोजगार कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। यह आयोजन संतोष कुमार, भर्ती अधिकारी SIS Securities इंडिया लिमिटेड के निर्देशानुसार किया जा रहा है।
विकासखण्ड खड़गवां में 10 और 11 अक्टूबर को जनपद पंचायत खड़गवां में, और 22 अक्टूबर को गवर्मेंट आईआईटी कॉलेज, बचारापोड़ी, चिरमिरी में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कैंप आयोजित किया जाएगा। मनेंद्रगढ़ में 14 और 15 अक्टूबर को जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ में, 21 अक्टूबर को गवर्मेंट आईआईटी कॉलेज मनेंद्रगढ़ में, और 24 अक्टूबर को शासकीय विवेकानंद पी.जी. कॉलेज मनेंद्रगढ़ में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रोजगार कैंप होंगे। भरतपुर में 16 और 18 अक्टूबर को जनपद पंचायत भरतपुर में, और 23 अक्टूबर को गवर्मेंट आईआईटी कॉलेज भरतपुर (जनकपुर) में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कैंप आयोजित किया जाएगा।
रोजगार कैंप में शामिल होने वाले प्रतिभागियों से किसी भी प्रकार की राशि नहीं ली जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों से अनुरोध किया गया है कि वे नियत तिथियों में उचित स्थान पर पहुँच कर अपना पंजीकरण समय पर करा लें।
चुनाव नतीजों के बाद धान बेचने किसान पहुंचने लगे उपार्जन केंद्र, माला पहनाकर स्वागत
छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में अभी तक किसान चुनावी घोषणाओं के चलते धान बेचने उपार्जन केंद्र नहीं पहुंच रहे हैं. कई किसान धान बिक्री करने के लिए काउंटिंग का इंतजार कर रहे थे क्योंकि किसी भी बड़ी पार्टी की सरकार बने, किसानों को धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपए या 3200 रुपए प्रति क्विंटल मिलना तय था. अच्छी कीमत की आस में नई चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद किसान उपार्जन केंद्रों पर धीरे-धीरे पहुंचने लगे हैं. इस मौके पर साल के आखरी महीने में मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के धान उपार्जन केंद्र ग्राम घुटरा में धान खरीदी का शुभारंभ किया गया.
इस दौरान सहायक नोडल अधिकारी रामबदन सिंह एवं प्रभारी दिलीप पटेल के द्वारा घुटरा में धान खरीद के लिए कुल 3 तीन टेबल जारी किया गया था. इसमें 1 टोकन के माध्यम से 29 बोरी लगभग 11.60 क्विंटल धान क्रय किया गया. धान खरीदी केंद्र में नोडल अधिकारी उमेश कुमार पाण्डेय जिला प्रबंधक के द्वारा चेक लिस्ट अनुसार धान खरीदी के लिए घुटरा के प्रभारी और अधीनस्थ कर्मचारियों को निर्देशित किया. वहीं बरबसपुर समिति में 143 क्विंटल धान खरीदी के साथ शुक्रवार को बोहनी हुई. उजियारपुर के किसान ननका राम साहू ने धान बेचा.
चुनाव के बाद किसानों का उपार्जन केंद्र पहुंचना शुरू
किसान को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया. महीने भर बाद 143 क्विंटल के साथ पहली बोहनी पर सरपंच ने अन्य किसानों से कहा कि वे भी जल्द धान बेचने के लिए उपार्जन केंद्र पहुंचे. विधानसभा चुनाव के चलते किसान अभी तक धान बेचने उपार्जन केंद्र नहीं आ रहे थे, लेकिन अब चुनाव पश्चात किसान उपार्जन केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए हैं. चुनाव जीतने के लिए बीजेपी ने बड़ा दांव खेला हैं. जहां किसानों को 3200 रूपए क्विंटल धान खरीदने का वादा किया हैं. जिसके चलते छत्तीसगढ़ में सत्ता की चाबी किसानों ने बीजेपी को सौंपी हैं.
मनेन्द्रगढ़ में धान खरीदी की गति धीमी
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 नवंबर से शुरू हो गया था, लेकिन इस साल धान बेचने के मामले में किसान काफी पीछे हैं. इसका प्रमुख कारण किसानों की नजर कर्ज माफी और धान के समर्थन मूल्य का होना बताया जा रहा है. अभी तक मनेन्द्रगढ़ के किसान धान विक्रय के मामले में पीछे चल रहे हैं. पिछले साल की अपेक्षा इस साल अभी तक बहुत कम किसानों ने धान बेचा हैं, धान खरीदी अब तक गति नहीं पकड़ पाई हैं. वहीं राज्य सरकार ने खरीदे गए सारे धान को तत्काल कस्टम मिलिंग के लिए जारी कर दिया हैं. जिला विपणन संघ ने राइस मिलों को रिलीज ऑर्डर भी जारी कर दिया हैं, लेकिन संतोषजनक धान किसानों की ओर से न आने से धान खरीदी धीमी गति से चल रही हैं. वहीं कई गांव से धान खरीदी केंद्र में अभी तक एक बोरी भी धान नहीं आया है.
सहायक प्रोग्रामर जॉबदार अभ्यर्थियों से दावा आपत्ति 9 अक्टूबर तक
एमसीबी। जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित हेतु सहायक प्रोग्रामर (जॉबदार) के लिए 3 अगस्त 2024 से 2 सितंबर 2024 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे। उक्त पद हेतु 108 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
प्राप्त आवेदन का चयन समिति द्वारा सूक्ष्म जांच किया, इसमें कुल पात्र आवेदनों की संख्या 51 एवं अपात्र आवेदनों की संख्या 57 प्राप्त हए हैं। उक्त आवदेनों की सूची का प्रकाशन जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की वेबसाइट में अपलोड कराकर 09 अक्टूबर 2024 दोपहर 02ः00 बजे तक स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा। अन्य माध्यम से दावा आपत्ति स्वीकार नहीं किया जायेगा।
भरतपुर-सोनहत में त्रिकोणीय तो मनेन्द्रगढ़ में होगी कांटे की टक्कर, कल होगा फैसला, मतगणना की तैयारियां पूरी
विधानसभा चुनावों की मतगणना कर रविवार को होगी. मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी भरतपुर जिले में भरतपुर सोनहत और विधानसभा क्रमांक-2 मनेन्द्रगढ की भी मतगणना होगी. जिसको लेकर तैयारियां कर ली गई है.
छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना 3 दिसंबर को होने वाली है. कल मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी भरतपुर जिले की दो विधानसभाओं के मतों की मतगणना होगी. जिसमें विधानसभा क्रमांक-1 भरतपुर सोनहत और विधानसभा क्रमांक-2 मनेन्द्रगढ शामिल है. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र कुमार दुग्गा ने मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया. मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में पहली बार मतगणना का कार्य छत्तीसगढ़ राज्य भंडारण निगम गोदाम चौनपुर में 3 दिसंबर रविवार को होगा. जिसको लेकर तैयारियां कर ली गई है.
भरतपुर-सोनहत में त्रिकोणीय मुकाबला
छत्तीसगढ़ राज्य की पहली विधानसभा सीट भरतपुर सोनहत में त्रिकोणीय संघर्ष देखा जा रहा है. यहां से बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह को मैदान में उतारकर मुकाबले को रोचक बना दिया हैं. वहीं लंबे समय से इस क्षेत्र में अपनी पैठ बनाने में जुटे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सिंह मरकाम ने भी पूरा जोर लगाया है. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के वर्तमान विधायक गुलाब सिंह कमरो ने भी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के लिए उनके पक्ष में प्रचार करने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सतपाल महाराज भी पहुंचे थे. वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार के लिए खुद मुख्यमंत्री भूपेष बघेल ने प्रचार किया था. इस सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग का लंबा दौर चला. रेणुका सिंह को आचार संहिता उल्लंघन के मामले में 3 बार नोटिस मिला, एक बार तो एफआईआर भी दर्ज कराई गई.
भरतपुर-सोनहत के मतदान की 15 राउंड में होगी गिनती
जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 500 से अधिक डाकमत पत्र प्राप्त होने तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-01 भरतपुर-सोनहत में कुल 310 मतदान केन्द्र होने के कारण वोटों की गिनती कई राउंड में होगी. जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-01,भरतपुर-सोनहत के लिए 7 अतिरिक्त टेबल लगाने का प्रस्ताव भारत निर्वाचन आयोग में प्रस्तुत किया गया था. जिसको लेकर अनुमति मिल गई है. आपको बता दें कि मनेन्द्रगढ़ जिले में दोनों विधानसभा मिलाकर कुल 466 मतदान केन्द्र है. विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-01, भरतपुर-सोनहत में 232 मतदान केन्द्र मनेन्द्रगढ़ जिले में है और शेष 78 मतदान केन्द्र सोनहत जिला कोरिया में है. निर्वाचन के बाद 78 मतदान केन्द्रों की गिनती मनेन्द्रगढ़ जिले में होनी है. अब दोनों को मिलाकर 310 मतदान की गिनती इसी जिले में की जाएगी.
मनेन्द्रगढ की 12 राउंड में होगी गिनती
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-02 मनेन्द्रगढ़ में 156 मतदान केन्द्र है. विधानसभा निर्वाचन 2023 मतगणना हेतु (सीयू) कंट्रोल यूनिट तथा डाकमत पत्रों की गणना के लिए विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-01 भरतपुर-सोनहत में ईवीएम गणना के 21 टेबल तथा डाकमत पत्र के लिए 2 टेबल मिलाकर कुल 23 टेबल लगाई जाएगी. इस विधानसभा की गिनती 15 चक्रों में सम्पन्न होगी. इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-02 मनेन्द्रगढ़ में ईवीएम की गणना के लिए 14 टेबल तथा डाकमत पत्र के लिए 2 टेबल कुल 16 टेबल लगाए जाएंगे. इस विधानसभा की गिनती 12 चक्रों में पूर्ण होगी.
भरतपुर-सोनहत 83.76% हुआ था मतदान
विधानसभा क्रमांक-1 भरतपुर-सोनहत में 17 नवंबर को 83.76 प्रतिषत मतदान हुआ था. जबकि साल 2018 में 83.93% मतदान हुआ था. मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी भरतपुर में कुल 03 लाख 88 हजार मतदाता है. जिसमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-01, भरतपुर-सोनहत के 78 हजार मतदाता जो कोरिया और एमसीबी जिले के निवासी है, कोरिया जिले का सोनहत तहसील इस विधानसभा में शामिल है. जो भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-01 में आते हैं. जिनमें भरतपुर सोनहत से पुरुष 87251 तथा महिला 89315 मतदाता तथा 06 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल रहे है.
सेराडांड में हुआ था 100% मतदान
17 नवंबर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-01 भरतपुर-सोनहत के मतदान केन्द्र क्रमांक 139 कांटो तथा मतदान केन्द्र क्रमांक 143 सेराडांड में 100 प्रतिशत मतदान हुआ था. वही मतदान केन्द्र क्रमांक 134 जनौरा में 98 प्रतिशत, मतदान केन्द्र क्रमांक 162 रेवला में 100 प्रतिशत, मतदान केन्द्र क्रमांक 254 कछु आखोह में 98.22 प्रतिशत, मतदान केन्द्र क्रमांक 164 छिगुरा में 93.79 प्रतिशत, मतदान केन्द्र क्रमांक 213 केवराबहरा में 97.96 प्रतिशत तथा मतदान केन्द्र क्रमांक 228 दहियाडांड में 98.21 प्रतिशत मतदान हुआ था.
मनेन्द्रगढ़ पहुंचाई गई वीएम
भरतपुर सोनहत विधानसभा में कोरिया जिले की तहसील सोनहत के लिए 78 मतदान केन्द्र बनाए गए थे, यहां मतदान कराने की जिम्मेदारी कोरिया जिला प्रशासन को दी गई थी. मतदान के बाद 78 मतदान केद्रों की ईवीएम मनेन्द्रगढ़ पहुंचाया गया. सभी ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच छत्तीसगढ़ राज्य भंडारण निगम गोदाम चौनपुर मतगणना स्थल स्थित स्ट्रांग रूम में रखा गया. सोनहत में पुरुष मतदाताओं की संख्या 18 हजार 159, महिला मतदाताओं की संख्या 18 हजार 215 तथा तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या मात्र एक थी. यहां 18 से 19 वर्ष के नए मतदाताओं की संख्या 6 हजार 493 रही, जिन्होंने पहली बार मतदान किया.
मनेन्द्रगढ़ विधानसभा में कांटे का मुकाबला
राज्य की दूसरी नंबर की विधानसभा मनेन्द्रगढ़ में 17 नवंबर को हुए मतदान में 74.24% मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया. जबकि वर्ष 2018 में इस विधानसभा में 73.97% मतदाताओं ने वोट डाला था. यहां कांग्रेस ने नए चेहरे पर दांव लगाया है. यहां वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश सिंह को मैदान में उतारा. जबकि बीजेपी ने पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल को दोबारा टिकट देकर कांग्रेस को चुनौती दी. यहां जिला मुख्यालय को लेकर काफी विरोध भी हुआ था, जिसके बाद मनेन्द्रगढ़ को नए जिले मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर का जिलामुख्यालय बनाया गया. इस विधानसभा में चिरमिरी नगर निगम है, जहां मनेन्द्रगढ शहर से ज्यादा वोटर है, इसके अलावा इससे लगा हुआ खड़गवां तहसील का ग्रामीण इलाका है. बीजेपी के उम्मीदवार श्याम बिहारी जायसवाल इसी ग्रामीण इलाके से आते है. जबकि नए जिलामुख्यालय बनाए जाने को लेकर कांग्रेस ने मनेन्द्रगढ़ शहर से रमेश सिंह को टिकट दिया है. इस विधानसभा में 68042 पुरुष तथा 66708 महिला व 02 थर्ड जेंडर के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.