छत्तीसगढ़ / बीजापुर
CRPF ने ग्रामीणों के लिए खोला अस्पताल, 24 घंटे मिलेगी सुविधा
बीजापुर । बीजापुर जिले में जवानों ने ग्रामीणों के लिए अस्पताल खोला है। जहां पर फ्री में 24 घंटे इलाज की सुविधा होगी। यहां पर वेंटिलेटर, कार्डिक पाइंटर से लेकर बाइक और एम्बुलेंस की सुविधा है। यह अस्पताल 24 घंटे खुला रहेगा। वहीं अस्पताल खुलने की वजह से अब ग्रामीणों को कई किमी दूर इलाज के लिए चलना नहीं पड़ेगा।
बीते दो दशक से जिस कवरगट्टा में इलाज के अभाव में आदिवासियों की मौतों से जुड़ी खबरें आती थी। अब वहां 24 घंटे अस्पताल और एम्बुलेंस तैनात है। दक्षिण बस्तर में माओवादियों के कोर इलाके में चंद रोज पहले फारवर्ड ऑपरेटिव बेस की स्थापना के बाद ग्रामीणों की बुनियादी जरूरतें पूरी होने लगी है। फारवर्ड ऑपरेटिव बेस में 151 बटालियन CRPF पामेड़ एक्सिस ने ग्रामीणों के लिए टेंट में ही मुफ्त अस्पताल खोला है।
अस्पताल नहीं खुलने के पहले बीमार ग्रामीणों को इलाज के लिए 20 किमी दूर पैदल चलकर चिंतावागु नदी को पार कर पामेड़ जाना पड़ता था। हालत गंभीर हो तो 60 से 70 किमी दूर तेलंगाना राज्य के चेरला, भद्राचलम की दूरी तय करनी पड़ती थी। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं की अस्पताल के खुलने से ग्रामीणों के लिए कितना बड़ा वरदान साबित हुआ है।
स्पांसरशीप योजना के अंतर्गत बच्चों के अभिभावकों के साथ किया गया बैठक
बीजापुर । जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीति खोखर चखियार के निर्देशन पर जिले में स्पांसरशीप योजना अंतर्गत लाभांवित बच्चों के अभिभावकों का बैठक कर योजना अंतर्गत प्राप्त होने वाली स्पांसरशीप की राशि के उपयोग के बारे में जानकारी लिया गया एवं अभिभावकों को जिले में संचालित लाईवलीहुड कॉलेज के संबंध मे जानकारी देते हुए बताया गया कि आप सभी अपनी आर्थिक स्थिति सुधार हेतु जिस भी विधा पर शिक्षण करना चाहते है।
उसकी जानकारी दीजिए ताकि आपका कौशल उन्नयन कार्यक्रम से जोड़ा सके। इस पर तोयनार निवासी योगेश पावरे द्वारा स्वयं का व्यवसाय (कम्प्यूटर्स दुकान) खोलने की इच्छा जाहिर की गई इसके लिए लोन दिलाने हेतु सहयोग करने की बात कही गई जिस पर योगेश पावरे को अंताव्यवसायी जिला अधिकारी योगेश साहू से मिलाया गया और लोन के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन अंताव्यवसायी अधिकारी द्वारा दिया गया। बैठक के दौरान अभिभावकों को स्पांसरशीप योजना के बच्चों के अभिभावकों को बच्चों के शिक्षा एवं पोषण पर ही व्यय करने हेतु समाझाईस दी गई बच्चों की शिक्षा में किसी भी प्रकार की बाधा नही होना चाहिए। बैठक के दौरान राहुल कुमार कौशिक (जिला बाल संरक्षण अधिकारी) नवीन मिश्रा संस्थागत (रेख-रेख संरक्षण) अधिकारी सुश्री आनंदमई मल्लिक (विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी), महेन्द्र कश्यप बाल कल्याण अधिकारी (बालक बालगृह) संदीप चिड़ेम सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला कार्यालय में कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने किया पालना सह क्रेश केन्द्र का शुभांरभ
बीजापुर 15 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के निर्देशन पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीति खोखर चखियार द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यरत महिला कर्मचारियों/कामकाजी महिलाओं के बच्चों के देखभाल के लिए कलेक्ट्रेट परिसर पर पालना सह क्रेश केन्द्र का शुभांरभ कलेक्टर श्री संबित मिश्रा द्वारा किया गया इस केन्द्र के माध्यम से कलेक्ट्रेट परिसर पर कामकाजी महिलाओं बच्चों का पोषण स्वास्थ्य संज्ञानात्क विकास के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार किया जाना है पालना सह क्रेश केन्द्र के लिए अतिरिक्त क्रेश कर्मचारियों के भर्ती के लिए बीजापुर परियोजना से विज्ञापन भी जारी किया गया है पालना केन्द्र पर बच्चों के लिए मनोरंजन व खेल के समान रखा गया है। कलेक्ट्रेट परिसर में पालना सह क्रेश केन्द्र खुलने से कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यरत कामकाजी महिलाओं प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की।
IED ब्लास्ट में 2 जवान घायल
बीजापुर । बीजापुर जिले में प्रेशर IED के चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए हैं। रविवार थाना कुटरू और DRG की टीम एरिया डॉमिनेशन पर जैगुर की ओर निकली हुई थी। नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए प्रेशर IED लगाए थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। फिलहाल घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घायल जवानों की हालत सामान्य बताई जा रही है। वहीं जिस जगह पर ब्लास्ट हुआ उस सड़क पर करीब 7 फिट गड्डा हो गया है। वहीं जवानों की बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
बीजापुर के घने जंगलों में मुठभेड़ जारी, तीन नक्सली ढेर
बीजापुर । जिले में मद्देड़ थाना क्षेत्र के बंदे पारा व कोरंजेड नेशनल पार्क एरिया में रविवार सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। एएसपी मयंक गुर्जर ने बताया कि बंदेपारा- कोरंजेड नेशनल पार्क एरिया में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों को रवाना किया गया था।
सर्चिंग अभियान के दौरान सुबह घने जंगलों में नक्सलियों ने पुलिस को देख फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की है। अब तक तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। इनकी संख्या बढ़ सकती है। हालांकि पुलिस ने पुष्टि नहीं की है।
नक्सली जंगलों की आड़ से फायरिंग कर रहे हैं। रुक-रुककर मुठभेड़ जारी है। सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस ने नहीं की गई। एएसपी मयंक गुर्जर ने बताया कि मुठभेड़ के संबंध में विस्तृत जानकारी पार्टी के लौटने पर दी जाएगी।
सुरक्षा बल से डरकर आठ लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण
इससे पहले बीजापुर में सुरक्षा बल के अभियान से डरकर आठ लाख रुपये के इनामी डिविजनल कमेटी सदस्य नक्सली 62 वर्षीय माचा सोमैया ने शनिवार को तेलंगाना पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। वह तेलंगाना के भूपालपल्ली मंडल के पंबापुर गांव का रहने वाला है। आत्मसमर्पित नक्सली माचा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल के दर्जनों कैंप लगातार नक्सल क्षेत्रों में खुलने से संगठन का प्रभाव कम हुआ है।
साथ ही सुरक्षा बल की ओर से वर्ष 2024 में 200 से अधिक नक्सलियों को मुठभेड़ में मारा गया है। इसमें कई बड़े नक्सली नेता मारे गए हैं। वह अब बूढ़ा और बीमार भी रहने लगा था, इसलिए शीर्ष नक्सल संगठन से पूछकर उसने आत्मसमर्पण करने का निर्णय लिया है।
माचा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल के अभियान और साथ ही विकास कार्यों से नक्सलियों का जनाधार भी घटा है। कई बड़े नक्सली अब आत्समपर्ण करने का विचार बना रहे हैं।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनार्न्तगत 40 जोड़े वर-वधु ने थामा एक दूसरे का हाथ
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देशानुसार गंगालूर में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनार्न्तगत 40 जोड़े नव दंपतियों ने एक दूसरे का हाथ थाम कर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभार्थी बने एकीकृत बाल विकास परियोजना बीजापुर अर्न्तगत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बी पुष्पा राव, एसडीएम बीजापुर जागेश्वर कौशल सहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारियों ने नवदंपतियों को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी।
इस योजना से नियद नेल्लानार योजनान्तर्गत शामिल गांव पदेड़ा एवं पालनार के तीन जोड़े ने भी अपने जीवन साथी के साथ फेरे लेकर वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब माता पिता के लिए एक बेहद सुखमय योजना है जिससे माता-पिता को अपने बेटियों के विवाह में दहेज जैसे कुप्रथा से निजात दिलाती है आज के भारी भरकम खर्च वाले विवाह आयोजन से गरीब माता-पिता को निजात मिली। इस योजना से प्रत्येक जोड़े को 50 हजार अनुदान स्वीकृत किया जाता है।
जिससे 35 हजार रूपए खाते में अंतरित की जाती है। शेष बच्चे 15 हजार में से 7 हजार का वर-वधु के लिए कपड़ा एवं श्रृगार सामग्री तथा 8 हजार प्रति जोड़ा विवाह आयोजन में खर्च किए जाते हैं। इस योजना से दांपत्य जीवन में प्रवेश लेने वाले वर-वधुओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी के इस महत्वाकांक्षी योजना ने माता-पिता को कर्ज के बोझ में दबने से मुक्ति मिलती है और नव दंपति भी हंसी-खुशी वैवाहिक जीवन में प्रवेश करते हैं।
प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्व निधि योजना) का बढ़ता दायरा
बीजापुर । जिला बीजापुर के नगरीय क्षेत्रो में सड़क किनारे व्यवसाय करने वाले व्यवसायीयो (रेहडी पटरी, फुटपाथ विक्रेताओ) को लाभाविंत करने हेतु केन्द्र सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि योजना) का संचालन नगरपालिका परिषद/पंचायत बीजापुर, भैरमगढ, भोपालपटनम के नगरीय क्षेत्रो में किया जा रहा है, पीएम स्वनिधि योजना के तहत फुटपाथ व्यवसायियो को 10 हजार, 20 हजार, 50 हजार का ऋण बैंक के माध्यम से न्यूनतम ब्याज दर पर उपल्बध करवाया जा रहा है।
वर्तमान समय तक बीजापुर, भैरमगढ़, भोपालपटनम नगरीय क्षेत्र के 575 वेण्डर को लगभग 1 करोड रूपये राशि तक का ऋण उपल्बध करवाकर लाभांवित किया जा चुका है। पीएम स्वनिधि योजना के कारण इन व्यवसायो को व्यवसाय करने हेतु जल्द और कम ब्याज का लोन प्राप्त होने से इनका व्यवसाय में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इस उपलब्धि को देखते हुये शीघ्र ही केन्द्र सरकार पीएम स्वनिधि योजना का दायरा बढ़ाकर 15 हजार, 25 हजार ,50 हजार के ऋण के साथ क्रेडिट कार्ड की सुविधा के रूप में फुटपाथ व्यवसायियो को उपल्बध करवाने वाली है।
पीएम स्वनिधि योजना का दायरा बढ़ाकर फुटपाथ व्यवसायियो के परिवार के सभी सदस्यो को लाभ पहुचाने के उददेश्य से स्वनिधि से समृद्वि कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत केन्द्र सरकार की 8 महत्वपूर्ण योजना जैसे (पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति योजना, पीएम जनधन योजना, पीएम श्रम योगी मानधन योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड योजना, जननी सुरक्षा योजना, पीएम मातृत्व वंदन योजना, BOCW के तहत पंजीकरण) से भी फुटपाथ व्यवसायियो के परिवार के सदस्यो को जोड़कर लाभांवित किया जा रहा है।
इस योजना की हितग्राही श्रीमती सीमा सिंह व श्रीमती मधु सिंह जनपद कार्यालय बीजापुर के पास चाय नाश्ता का ठेला लगाती है इन्हे 10 हजार, 20 हजार तथा 50 हजार का ऋण का लाभ ले चुकी है। इनका कहना है कि इस योजना ने हमारा व्यवसाय को बढाने में बहुत मदद की है, इस योजना के क्रियान्वयन के लिये इन हितग्राहियो ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया है। अधिक जानकारी के लिये नगरपालिका परिषद/पंचायत बीजापुर, भैरमगढ़, भोपालपटनम से संपर्क कर, फुटपाथ व्यवसायी अधिक से अधिक लाभ ले सकते है।
IED ब्लास्ट में सीआरपीएफ का जवान घायल
बीजापुर । बीजापुर थाना क्षेत्र के महादेव घाट कैंप में तैनात सीआरपीएफ जवान राकेश कुल्लों शनिवार सुबह नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राकेश झारखंड के गुमला जिले के रानाडीह थाना क्षेत्र के कब्जा गांव के रहने वाले हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के अनुसार, शनिवार सुबह सीआरपीएफ 196 वाहिनी की एक टीम महादेव घाट से जंगल की ओर एरिया डोमिनेशन के लिए निकली थी। इस दौरान जवान का पैर नक्सलियों द्वारा बिछाए गए प्रेशर आईईडी पर पड़ गया, जिससे तेज धमाका हुआ और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
जवान की हालत गंभीर, रायपुर रेफर की तैयारी
विस्फोट में जवान के पैर और आंख में गंभीर चोटें आई हैं। घायल जवान को पहले जिला अस्पताल बीजापुर में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।
जवान के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। सुरक्षाबलों ने घटना के बाद इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। इस हमले के बाद सुरक्षाबलों की सतर्कता और बढ़ा दी गई है, ताकि नक्सलियों की किसी भी गतिविधि को रोका जा सके।
श्री मनोज कुमार ने बताया की मिलेट्स (मोटे अनाज) हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है।
केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 85 वाहिनी के कमांडेंट श्री सुनील कुमार राही के निर्देशन में आज दिनांक 10/01/2025 को श्री अन्न (मिलेट्स मेला) का आयोजन किया गया। इस मौके पर मोटे अनाज जैसे की ज्वार, बाजरा, रागी व मक्का से बने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाये गए इस अवसर पर 85 वाहिनी के मेडिकल ऑफिसर श्री मनोज कुमार ने बताया की मिलेट्स (मोटे अनाज) हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है।
मिलेट्स में विभिन्न प्रकार के विटामिंस, मिनरल्स, फाइबर, आयरन, प्रोटीन, के साथ और भी कई पौषक तत्व मौजूद होते है ये अनाज गलूटन फ्री सुपर फूड्स है जो मधुमेह को कंट्रोल करने व शरीर का वजन घटाने, एनर्जी बढ़ाने और हार्ट को हेल्दी रखने मने सहायता करते है। इस मौके पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 85 वाहिनी के कमांडेंट श्री सुनील कुमार राही ने सभी जवानों को 30 प्रतिशत मिलेट्स अपनी डाइट में शामिल करने हेतु निर्देशित किया और इस मौके पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के श्री ब्रजेश कुमार सिंह, द्वितिय कमा0 अधिकारी 85 वाहिनी, श्री सुरेश ओराव, द्वितिय कमा0 अधिकारी 85 वाहिनी, श्री नरेन्द्र सिंह, उप कमाण्डेंट 85 वाहिनी, डाॅ0 ज्योति प्रकाश शर्मा, सहायक कमाण्डेंट 85 वाहिनी , डॉ0 मनोज कुमार 85 वाहिनी ए एम ओ एवं जवान मौजूद थे।
मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्लम्बर ट्रेड के लिए आवेदन आमंत्रित
बीजापुर । जिले में संचालित आईटीआई बीजापुर में मुख्यमंत्री कौशल विकास MMKY योजना के तहत प्लंबर ट्रेड में VTP कोर्स संचालित किया जाना है। इस हेतु योग्य एवं इच्छुक प्रतिभागी कार्यालय आईटीआई बीजापुर में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 7828856750, 6260201495 में संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
कन्या शिक्षा परिसर बीजापुर में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 15 फरवरी को
बीजापुर । कन्या शिक्षा परिसर बीजापुर में कक्षा 6वीं, 7वीं, 8वीं, 9वीं, 10वीं एवं 11वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 15 फरवरी 2025 दिन शनिवार को प्रातः 11ः00 बजे से 1ः00 बजे तक कन्या शिक्षा परिसर (एजुकेशन सिटी) बीजापुर में आयोजित किया जाना है। उक्त परीक्षा में केवल अनुसूचित जनजाति के इच्छुक छात्राएँ 6वीं प्रवेश हेतु 5वी उत्तीर्ण, 7वीं प्रवेश हेतु 6वीं उत्तीर्ण, 8वीं प्रवेश हेतु 7वीं उत्तीर्ण, 9वीं प्रवेश हेतु 8वीं उत्तीर्ण, 10वी प्रवेश हेतु 9वीं उत्तीर्ण एवं 11वीं प्रवेश हेतु 10वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा।
जिसमें कक्षा 6वीं के लिए कुल 35 सीटें रिक्त है, इसी तरह कक्षा 7वीं एवं कक्षा 8वीं के लिए 12 सीट, 9वी के लिए 08 सीट, 10वीं के लिए 05 सीट एवं 11वीं के लिए कुल 10 सीट रिक्त है। पात्रताधारी छात्राओं की जानकारी संलग्न निर्धारित प्रपत्रानुसार सम्पूर्ण आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर 10 फरवरी 2025 तक प्राचार्य कन्या शिक्षा परिसर बीजापुर को सॉफ्ट एवं हार्ड कापी में उपलब्ध होगा।
इस संबंध में सभी प्रधान अध्यापक को अवगत कराने एवं नियत परीक्षा तिथि को 02 जिम्मेदार शिक्षक या पालकों के साथ छात्राओं को निर्धारित तिथि एवं समय में उपस्थित कराने हेतु सहायक आयुक्त द्वारा समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है।
प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 16 जनवरी को जिला रोजगार कार्यालय में
बीजापुर । भारतीय जीवन बीमा निगम में बीमा अभिकर्ता के पद पर रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक समस्त 18 वर्ष से अधिक महिला आवेदकों को सूचित किया जाता है कि उक्त प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से अर्हताधारी आवेदकों का चयन कर कुल 100 पदों पर भर्ती किया जाना है।
इच्छुक एवं अर्हताधारी अभ्यर्थी अपने समस्त दस्तावेजों के साथ 10 जनवरी 2025 को प्रातः 11ः00 बजे कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कलेक्टर परिसर बीजापुर में स्वयं उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए जिले की वेबसाइट www.bijapur.gov.in का अवलोकन किया जा सकता हैं या मोबाइल नम्बर 9406001659, 9685520424 में सपर्क कर सकते हैं।
बीजापुर मुठभेड़ में मारा गया नक्सलियों का IED एक्सपर्ट
बीजापुर । बीजापुर जिले में गुरुवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए थे। शुक्रवार को पुलिस ने उनकी पहचान जारी की है। बताया गया है कि, उन तीनों पर कुल 18 लाख रुपयों का ईनाम घोषित था। इन तीनों में महेश कोरसा भी शामिल था, जो दक्षिण बस्तर डिवीजन एवं पीएलजीए बटालियन नम्बर एक का IED एक्सपर्ट था।
पालीगुड़ा- गुंडराजगुडेम मुठभेड़ में मारे गये तीन माओवादियों पर कुल 18 लाख का ईनाम घोषित था। गुरुवार को सुकमा और बीजापुर की सीमावर्ती इलाके में हुई थी भीषण मुठभेड़। पुलिस के मुताबिक, इस मुठभेड़ में महेश कोरसा भी मारा गया है। वह दक्षिण बस्तर डिवीजन एवं पीएलजीए बटालियन नम्बर एक का IED एक्सपर्ट था। मुठभेड़ में मारा गया माओवादी महेश कोरसा वर्ष 2023 में बेदरे और वर्ष 2024 में जगरगुण्ड़ा क्षेत्र में हुई घटनाओं का भी मास्टर माइंड रहा है।
पुलिस की ओर से जारी किए गए प्रेस नोट में जानकारी दी गई है कि, मुठभेड़ में मारे गयें माओवादियों की शिनाख्तगी पीपीसीएम प्लाटून नंबर 30 के डिप्टी कमांडर कोरसा महेश, मांडवी नवीन उर्फ कोसा एसीएम पश्चिम बस्तर, अलवम भीमा एसीएम जोनागुडा के रूप में हुई है।
मुठभेड़ स्थल से 2 बीजीएल, 12 बोर बन्दूक सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सल साहित्य एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामान बरामद किया गया है।
राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बीजापुर को मिला 28 पदक
बीजापुर। 15वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 03 से 05 जनवरी 2025 को स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टैडियम रायपुर में आयोजित हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिले के खिलाड़ियों ने भाग लिए। जिले के कुल 15 दिव्यांग खिलाड़ी दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र बीजापुर से 12 बालक एवं 03 बालिका खिलाड़ी शामिल हुए थे। 100,200,400 एवं 800मीटर दौड़, गोला भाला एवं तवां फेक एंव लंबी कूद में भाग लिए 15 खिलाड़ियों ने 45 गेल में भाग लेकर जिसमें 16 गोल्ड मेडल, 09 सिल्वर, 03 कांस्य कुल 28 पदक खिलाड़ियों ने जीते। जिसमें अस्थि बाधित दिव्यांग खिलाड़ी मनीराम हपका ने तवां फेक में गोल्ड मेडल एवं गोला फेक में सिल्वर मेडल प्राप्त किया।
संतोष तेलम ने गोला फेक एवं भाला फेक दोनो इंवेट में गोल्ड मेडल हासिल किया। रविन्द्र पनिक ने तवां फेक में गोल्ड एवं गोला फेक में सिल्वर, दीपक कुड़मुल गोला फेक, भाला फेक में गोल्ड एवं तवां फेक में सिल्वर, रोशन कुड़ियम आंशिक नेत्रहीन बालक ने 400 मीटर दौड़ में सिल्वर एवं 100 मीटर दौड़ में ब्रांज मेडल, सिमोन तेलम, 100 मीटर, 400 मीटर एवं 800मीटर तीनों में गोल्ड मेडल, इसी तरह मिथुन नाग ने गोल्ड एवं सिल्वर, मोहन कुंजाम एक गोल्ड दो सिल्वर मेडल, ईश्वर पोड़ियम पूर्ण नेत्र हीन दिव्यांग खिलाड़ी ने 200 एवं 400मीटर दौड़ में 02 सिल्वर मेडल विजय हपका भाला फेक में गोल्ड मेडल हासिल किया।
यलादि ने भाला फेक में गोल्ड अंजली कुड़ियम ने 100 मीटर दौड़, गोला फेक एवं तवां फेक में कुल 03 गोल्ड मेडल प्राप्त किया। लच्छू ओयाम को गोलाफेक में गोल्ड एवं तवां फेक में सिल्वर मेडल मिला। इस तरह 15 खिलाड़ियां ने अपना बेहतर प्रदर्शन कर कुल 28 पदक हासिल किए। कलेक्टर संबित मिश्रा ने दिव्यांग खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर जीत के लिए शुभकामनाएं दी- सभी विजेता खिलाड़ियों को कलेक्टर संबित मिश्रा ने जीत के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया एवं खेल के दौरान खिलाड़ियों ने अपना-अपना अनुभव साझा किया एवं हुए खेल प्रतियोगिता में भेजने के लिए कलेक्टर को धन्यवाद ज्ञापित किया।
उप संचालक समाज कल्याण विभाग कमलेश पटेल ने बताया कि कलेक्टर संबित मिश्रा के दिशा-निर्देशानुसार एवं खेल अधिकारी नारायण प्रसाद गवेल के कुशल मार्गदर्शन में दिव्यांगजनों को सकुशल लाने, ले जाने एवं खेल प्रतियोगिता में शामिल कराया गया। वहीं एथलेटिक्स कोच संदीप कुमार द्वारा बच्चों का बेहतर अभ्यास निरंतर कराया गया जिसमें सकारात्मक परिणाम मिला। पूरे प्रतियोगिता के दौरान क्लीनिकल साईकोलाजिस्ट विल्सन मनहरे एथलेटिक कोच संदीप कुमार, केयर टेकर श्रीमती जया ठाकुर एवं सुरेश सोनी खिलाड़ियों के सहयोग के लिए उपस्थित थे।
IED ब्लास्ट से सड़क में बन गया गहरा गड्ढा: 8 जवान और ड्राइवर शहीद
IG-DGP घटनास्थल के लिए रवाना
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने बड़ा हमला कर सुरक्षा बलों को निशाना बनाया है। शनिवार, 6 जनवरी को दोपहर लगभग 2:15 बजे, माओवादियों ने कुटरू-अंबेली मार्ग पर आईईडी विस्फोट कर सुरक्षा बल के वाहन को उड़ा दिया। इस हमले में दंतेवाड़ा DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के 8 जवान और एक वाहन चालक शहीद हो गए हैं। वहीं कई जवान घायल हैं, जिनकी हालत गंभीर है। घायलों को एयरलिफ्ट कर रायपुर ले जाने की तैयारी चल रही है।
हमले की प्रमुख बातें:
हमला बीजापुर के थाना कुटरू क्षेत्र में अंबेली नाला के पास हुआ।
हमले के बाद घटनास्थल पर मुठभेड़ जारी है।
अतिरिक्त सुरक्षा बल दंतेवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों से घटनास्थल पर भेजा गया है।
घायलों को हेलीकॉप्टर से रायपुर ले जाने की तैयारी की जा रही है।
नक्सलियों की साजिश:
बताया जा रहा है कि नक्सलियों को जवानों के मूवमेंट की पहले से जानकारी थी। उन्होंने एंबुश लगाकर घातक विस्फोट किया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि वाहन 20 फीट तक हवा में उछल गया। इसके बाद नक्सलियों ने फोर्स पर फायरिंग शुरू कर दी।
वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर रवाना:
घटना की सूचना मिलते ही बस्तर IG सुंदरराज और रायपुर से DGP अशोक जुनेजा ने घटनास्थल के लिए प्रस्थान किया। सुरक्षा बलों का बैकअप दल भी घटनास्थल पर पहुंच रहा है।
नक्सल प्रभावित क्षेत्र:
घटना स्थल अबूझमाड़ के इलाके से सटा हुआ है, जो नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। यह हमला नारायणपुर और बीजापुर की संयुक्त ऑपरेशन पार्टी पर उस समय किया गया, जब वे ऑपरेशन से लौट रहे थे।
नक्सलियों की सक्रियता का संकेत:
इस घटना ने नक्सलियों की सक्रियता और उनके आक्रामक रुख को फिर से उजागर कर दिया है। छत्तीसगढ़ के नक्सल चीफ विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि घटना की जांच जारी है और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
सरकार और प्रशासन की ओर से स्थिति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस हमले ने क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति को लेकर नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं।
नक्सलियों ने सुरक्षाबल के वाहन को उड़ाया, आधा दर्जन से ज्यादा जवान शहीद...
बीजापुर । बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां कुटरू से बेदरे जाने वाले रास्ते पर जवानों की गाड़ी को निशाना बनाकर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है। इस नक्सल ब्लास्ट में आधा दर्जन से ज्यादा जवानों के शहीद होने प्राथमिक जानकारी मिली है।
मिली जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के कुटरू से बेदरे के बीच अंबोली नाला पर बने पुल को ब्लास्ट से नक्सलियों ने उड़ाया है। इसी दौरान वहां सुरक्षबल के जवान एक वाहन में सवार होकर गुजर रहे थे। ब्लास्ट की चपेट में वाहन आ गया। दरअसल फोर्स की टुकड़ी बीजापुर जिले में अपरेशन के लिए निकली थी। जवानों को वापस लाने के लिए भेजे गए वाहन में सवार होकर जब वे लौट रहे थे तभी नक्सलियों ने IED में विस्फोट कर वाहन को निशाना बनाया।
बताया जा रहा है जिस जगह पर ये हमला हुआ है वो नक्सलियों का क्षेत्र है। कुटरू के पास अबूझमाड़ का इलाका लगता है। हमले की खबर मिलने के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके के लिए भेजा गया है। कई जवानों के घायल होने की भी सूचना मिल रही है। जवानों के काफिले में एक से ज्यादा वाहन चल रहे थे।
नक्सल चीफ विवेकानंद सिनहा ने बताया कि बीजापुर के पास कुटरु के पास डीआरजी दंतेवाड़ा के सभी जवान आपरेशन से लौट रहे थे, तभी घात लगाए बैठे नक्सलियों ने बारुदी सुरंग विस्फोट कर दिया। उन्होंने जवानों की हताहत होने के बारे में कहा कि वे पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।
नक्सलियों द्वारा बियर की बोतल में बनाये गये 2 आईईडी बरामद
बीजापुर। जिले के थाना आवापल्ली क्षेत्र अंर्तगत आवापल्ली-बासागुड़ा मार्ग पर मुरदण्डा के पास पगडंडी मार्ग पर नक्सलियों के द्वारा लगाये गये 2-2 किग्रा के 2 आईईडी बरामद कर 229 वाहिनी के बम निरोधक दस्ते ने मौके पर सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर नक्सलियों के नापक मंसूबे को एक बार पुन: नाकाम कर दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना आवापल्ली एवं केरिपु 229 वाहिनी की टीम आरओपी एवं डिमाईनिंग अभियान पर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान 229 वाहिनी के जवानों की सतर्कता से मुरदण्डा पगडंडी मार्ग पर नक्सलियों के द्वारा बियर की बोतल में बनाये गये 2-2 किग्रा के 2 आईईडी बरामद कर बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया है।