छत्तीसगढ़ / बीजापुर

कौशल परीक्षा

 बीजापुर । राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के संविदा पद के लिए विज्ञापन जारी कर आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिसका पात्र/अपात्र सूची जारी किया जा कर दावा आपत्ति में प्राप्त आवेदनों का जाँच एवं निराकरण पश्चात पात्र/अपात्र अभ्यर्थियों की मेरिट सूची सूचना पटल पर एवं जिले की वेबसाइट www.bijapur.gov.in पर अपलोड किया गया है। वहीं मेरिट सूची के आधार पर कौशल परीक्षा 27 जून 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक कार्यालय जिला पंचायत बीजापुर के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी समय का विशेष ध्यान रखते हुए अपना उपस्थित एक घंटे पूर्व अवश्य दर्ज कराएं।

Leave Your Comment

Click to reload image