समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना प्राथमिकता– संजय नेताम
-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव
भूतेश्वरनाथ महादेव प्रांगण में बड़े कोसरिया यादव समाज के नवनिर्मित सामुदायिक भवन का किया गया लोकार्पण।
गरियाबंद। भूतेश्वरनाथ महादेव प्रांगण ग्राम मरौदा में 6.50 लाख रुपए की लागत से निर्मित बड़े कोसरिया यादव समाज के नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण शुक्रवार को संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम थे। अध्यक्षता बड़े कोसरिया यादव समाज के जिला अध्यक्ष नरेंद्र यादव एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सभापति लोकेश्वरी नेताम, अभिमन्यु ध्रुव सरपंच, घनश्याम यादव, ईश्वर यादव, रघुवर यादव सहित समाज के प्रमुखगण शामिल हुए।
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम ने कहा कि समाज को विकास की मुख्य धारा में आगे बढ़ाने के लिए हमारा लगातार प्रयास जारी है। कहा कि समाज की मांग पर सामुदायिक भवन की घोषणा की गई थी, जिसका आज लोकार्पण किया गया। भवन के निर्माण होने से समाज के सामाजिक और सांस्कृतिक सहित विभिन्न कार्यक्रमों के लिए उपयोगी साबित होगा। इसके लिए उन्होंने सभी समाजजनों को बधाई दी है। कार्यक्रम को जिला पंचायत सभापति लोकेश्वरी नेताम, सरंपच अभिमन्यु ध्रुव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव रघुवर यादव ने किया।
इस अवसर पर रामेश्वर यादव, पनकुराम यादव, ईश्वरराम यादव, देवचंद यादव, झड़ीराम यादव, जनक राम यादव, घनश्याम यादव, राजकुमार यादव, जसकुमार यादव, छबिलाल यादव, फरसु राम, मनोहर, बुधराम, शिवदयाल, प्रेम यादव, संतोष सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।