छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

गरियाबंद में नौ दिवसीय दिव्य संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन, निकाली गई भव्य कलश यात्रा

-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव

– 01 से 09 दिसंबर तक होगी आयोजित ।

गरियाबंद। नगर के गांधी मैदान में नौ दिवसीय दिव्य संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है। रविवार को बड़े ही धूमधाम के साथ भव्य कलश यात्रा निकली गई, कलश यात्रा में कथा वाचिका मानस विदुषी देवी चंद्रकला जी अयोध्या धाम विशेष रूप से शामिल हुई, साथ ही नगरवासियों ने बढ़–चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान भक्तिमय गीत–संगीत से पूरा नगर गुंजायमान था।
 
गरियाबंद में आयोजित नौ दिवसीय दिव्य संगीतमय श्रीराम कथा में कथा वाचिका मानस विदुषी देवी चंद्रकला जी अयोध्या धाम द्वारा श्रोताओं को कथा का रसपान कराया जाएगा। श्रीराम कथा 01 से 09 दिसंबर तक समय दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। श्रीराम कथा का आयोजन श्री सत्संग मानस मंडली गरियाबंद द्वारा आयोजित की गई है। कथा स्थल गांधी मैदान में प्रभु श्रीरामचंद्र जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई। बता दें कि नौ दिनों तक इस राम दरबार में श्रोतागण प्रभु श्रीरामचंद्र जी की कथा का रसपान करेंगे।

Leave Your Comment

Click to reload image