छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

श्रीराम कथा : देखो नंदी पे चढ़ के आया, भोले बाबा ने ब्याह रचाया...

-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव

शिव बारात के भजन में श्रोतागण हुए मंत्रमुग्ध, जमकर झूमे ।

गरियाबंद। नगर के हृदयस्थल गांधी मैदान में आयोजित श्रीराम कथा के द्वितीय दिवस पर शिव महिमा की कथा सुनाई गई। कथा वाचिका मानस विदुषी देवी चंद्रकला जी अयोध्या धाम ने अपने मुखारविंद से शिव महिमा की कथा सुनाई साथ ही शिवभजनों ने श्रोतागणों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिसमें सभी जमकर झूमे।

शिव महिमा की कथा में देखो नंदी पे चढ़ के आया, भोले बाबा ने ब्याह रचाया...सिर पे लंबी जटा जैसे काली घटा, नागो का हार बनाया, भोले बाबा ने ब्याह रचाया, लाए किस किस को साथ भोले बाबा बारात, भूतों की टोली लाया, भोले बाबा ने ब्याह रचाया, सबके दूल्हे हमने देखे घोड़े चढ़के आते है, पर तेरा दुल्हा हमने देखा बैल में चढ़ के आया, सबके दूल्हे हमने देखे गले में हार में पहनते है, पर तेरा दुल्हा हमने देखा सर्प पहनके आया है.... शिव बारात के इस भजन में गरियाबंद के गांधी मैदान में चल रहे रामकथा के दूसरे दिन सभी श्रोता झूम उठे।

रामकथा के द्वितीय दिवस कथा में विधायक राजिम विधानसभा क्षेत्र रोहित साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, अजय रोहरा, सोमप्रकाश साहू पहुंचकर रामकथा का रसपान किया। अयोध्या में विराजित प्रभु श्रीराम जी की तरह हू–ब–हू निर्मित प्रतिमा कथा पंडाल में विराजित की गई है, जो कथा सुनने आ रहे रामभक्तों का मनमोह ले रहा है और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कथाकार देवी चंद्रकला द्वारा श्रीरामचरित मानस ग्रंथ के दोहा चौपाई का उल्लेख करते हुए और मनमोहक भजनों से गरियाबंद के गांधी मैदान को भक्तिमय बना दिया। मंगलवार को कथा के तीसरे दिवस पर श्रीराम जन्मोत्सव की कथा का गायन किया जाएगा। उपस्थित सभी माताओं को जन्मोत्सव की कथा में पीली साड़ीयों में आने की अपील करते हुए राजा दक्ष के यज्ञ और शिव विवाह की कथा बताते हुए द्वितीय दिवस की कथा सम्पन्न हुआ।

Leave Your Comment

Click to reload image