छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

नगरीय निकाय के वार्डो के आरक्षण की कार्यवाही 19 को

 गरियाबंद ।  जिले के नगर पालिका एवं नगर पंचायत के वार्डो के आरक्षण की कार्यवाही 19 दिसम्बर 2024 को दोपहर 12 बजे आक्सन हॉल गरियाबंद में सम्पन्न किया जायेगा। इसके तहत नगर पालिका एवं नगर पंचायत निर्वाचन वर्ष 2024-25 हेतु वार्डो का आरक्षण प्रक्रिया पूर्ण किया जायेगा। इसके अंतर्गत नगर पालिका गरियाबंद, नगर पंचायत छुरा, फिंगेश्वर, राजिम एवं कोपरा में 15-15 वार्डो के आरक्षण की प्रक्रिया सम्पन्न किया जायेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वार्डो के  आरक्षण की प्रक्रिया में यदि कोई नागरिक उपस्थित रहना चाहते है तो निर्धारित तिथि, समय एवं स्थल पर उपस्थित रह सकते है। विहित प्राधिकारी कलेक्टर दीपक अग्रवाल द्वारा उपस्थित नागरिकों के समक्ष आरक्षण की प्रक्रिया सम्पन्न की जायेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image