छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

भाजपा के बिंद्रानवागढ़ विधानसभा मंडल अध्यक्ष बने धनराज विश्वकर्मा

-राधेश्याम सोनवानी, रितेश यादव

गरियाबंद - भाजपा में संगठन चुनाव जारी है। बुध अध्यक्ष के बाद अब मंडल अध्यक्ष का निर्वाचन  जिला भाजपा कार्यालय में हो गया है। शुक्रवार को भाजपा ने      बिंद्रानवागढ़ विधानसभा  मंडल अध्यक्ष का निर्वाचन  हुआ । जिसमें सर्वसम्मति और रायशुमारी के बाद बिन्द्रानवागढ़ में धनराज विश्वकर्मा अध्यक्ष मनोनीत हुऐ एवं जिला मंडल प्रतिनिधि धनजंय नेताम को मोनित किया गया ।  चुनाव पर्यवेक्षक व प्रभारी कुंजबिहारी बेहरा के उपस्थिति में निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण हुई। इस दौरान  पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटके भी उनके साथ मौजुद रहे। निर्वाचन उपरांत चुनाव अधिकारी ने  नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को भाजपा संगठन की ओर से बधाई और शुभकामनायें देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होने कहा कि भाजपा में संगठन सर्वोपरि है। मंडल अध्यक्ष की भूमिका काफी महत्वपूर्ण होती है। आप  पूर्ण निष्ठा से काम करेंगे। 
इधर नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन ने हमे महती जिम्मेदारी दी है। भाजपा का मंडल और बुथ काफी महत्वपूर्ण होता है। मंडल अध्यक्ष के रूप में पार्टी संगठन को मजबुत करने, कार्यकर्ताओ को एकजुट रखने और केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ का प्रचार प्रसार करने, आम जनता को सरकार की योजनाओ का लाभ दिलाने का प्रयास करुगा । नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष ने कहा कि आगामी नगरीय निकास चुनाव,  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी भाजपा और भाजपा समर्थित लोग जीता कर लाएंगे इसके लिए पूरा प्रयास करेंगे।                                    
इस अवसर पर नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष सुमित पारख नव नियुक्त जिला मंडल प्रतिनिधि राधेश्याम सोनवानी,  अनूप भोसले ,नंद स्वामी पारस ठाकुर ,अजय रोहरा , काजू राम चक्रधारी, लाल सिंह दीवान, प्रकाश यादव, दीनू सिन्हा , फारूख चौधरी, अरुण सोनवानी, फिरतु राम कवर, शेषनारायण गजभिये दलचन्द ध्रुव पुरषोत्तम सेन,राधेश्याम पटेल , रेणूका साहू बिंदु सिन्हा सरोजनी रात्रे लता वर्मा तिरलोक राठोर राजू सिन्हा ने बधाई दी।

Leave Your Comment

Click to reload image