छत्तीसगढ़ / सरगुजा

अम्बिकापुर में प्लेसमेंट कैम्प 24 को

 अम्बिकापुर । उपसंचालक रोजगार ने बताया कि जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र अम्बिकापुर के द्वारा 24 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी नियोजक स्टे प्रोटेक्टेड सेक्युरिटी गार्ड सर्विसेस प्रा. लिमिटेड ऑफिस पता-राठोर प्लाजा, द्वितीय तल, बढ़ई पारा रायपुर (छ.ग.) के प्रशिक्षण अधिकारी अमर सिंह उपस्थित रहेंगे।

प्लेसमेंट कैंप के अंतर्गत सुरक्षा जवान के 100 पद, सुरक्षा सुपरवाईजर के 20 पद एवं एरिया इंचार्ज के 10 पदों पर भर्ती की जानी है। इस हेतु आवेदक की उम्र 18 से 40 वर्ष तक होना चाहिए, न्यूनतम योग्यता 8वीं से स्नातक तक हो, संभावित वेतन 14000 हजार से 22000 हजार रूपये निर्धारित किया गया है। यह पद रायगढ़ एवं रायपुर के लिए है। उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है, नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे। कार्यालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ सुविधा प्रदाता के रूप में होगी।

 


उन्होंने बताया कि जिले के इच्छुक, ऐसे समस्त आवेदक, जो उपरोक्त पदों हेतु योग्यता रखते हैं, वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज की फोटो के साथ 24 दिसंबर को प्रातः 11 बजे से 4 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गंगापुर, अम्बिकापुर में आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image