छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

भाजपा ने नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए जारी की लिस्ट..

 गरियाबंद । भाजपा ने नगरी निकाय चुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। राजिम  नगर पंचायत में महेश यादव, फिंगेश्वर नगर पंचायत में उत्तम राजवंशी, कोपरा नगर पंचायत में रूप नारायण साहू को अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाया गया है। छुरा नगर पंचायत में लुकेश्वरी निषाद, गरियाबंद नगर पालिका में प्रशांत मानिकपुरी, देवभोग नगर पंचायत में अनिता विकास उपाध्याय  को अध्यक्ष का प्रत्याशी बनाया गया है। बीजेपी के जिला प्रभारी और पदाधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। राजिम के विधायक रोहित साहू भी मौजूद थे।

Leave Your Comment

Click to reload image