छत्तीसगढ़ / बलौदा बाजार

पत्नी के लिए किया चुनाव प्रचार, सहकारी समिति का व्यवस्थापक बर्खास्त

 बलौदाबाजार । बलौदाबाजार जिले में ग्रामीण सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक चंद्रमौली गंधर्व को पद से बर्खास्त कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि, नगर पंचायत लवन में निकाय अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी अपनी पत्नी के चुनाव प्रचार में शामिल हुए। ग्रामीण सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक चंद्रमौली गंधर्व ने आदर्श आचरण संहिता के उल्लंघन किया। जिसके कारण उसे बर्खास्त कर दिया गया है।

जिला निर्वाचन कार्यालय और सहकारिता विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, चंद्रमौली गंधर्व, जो कि ग्रामीण सेवा सहकारी समिति मर्यादित, लवन में व्यवस्थापक के पद पर कार्यरत थे। चुनावी गतिविधियों में भाग लेने के चलते सेवा से हटा दिया गया है। जांच में पाया गया कि, वे नगर पंचायत लवन में अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी अपनी पत्नी डालेश्वरी गंधर्व के लिए सक्रिय रूप से चुनाव प्रचार कर रहे थे।

Leave Your Comment

Click to reload image