छत्तीसगढ़ / बलौदा बाजार

सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम का आयोजन 27 से

 बलौदाबाजार । जिले में राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम सामूहिक दवा सेवन एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस गतिविधि  27 फरवरी से 13 मार्च 2025 तक निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम अंतर्गत 27 से 2 मार्च तक आंगनबाड़ी, स्कूल,कॉलेज एंव विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में बूथ लगाकर दवा सेवन, 3 मार्च से 10 मार्च तक समुदाय स्तर में घर-घर भ्रमण कर दवा सेवन,11 मार्च से 13 मार्च तक मॉप अप राउंड छूटे हुए लोगों को दवा सेवन एवं 27 फरवरी से 13 मार्च तक एमडीए कॉर्नर जिला चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द्र, व अन्य निजी चिकित्सालय में ओपीडी के पास बूथ लगाकर दवा सेवन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image