छत्तीसगढ़ / बालोद

नगर पालिका परिषद बालोद : 8 को शपथ ग्रहण

 10 मार्च को होगा प्रथम सम्मिलन का आयोजन

बालोद ।  छत्तीसगढ़ नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के उपाध्यक्ष का निर्वाचन नियम 1998 (यथा संशोधित 2025) सहपठित छत्तीसगढ़  नगरपालिका अधिनियम 1961 की धारा 55 के तहत् उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन के प्रयोजन के लिए निर्वाचित पार्षदों का प्रथम सम्मिलन बुलाया जाना है तथा धारा 65 (क) क तहत निर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण किया जाना है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रकांत कौशिक ने बताया कि पूर्व तिथि में संशोधन करते हुए अब 08 मार्च को निर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण एवं 10 मार्च 2025 को प्रथम सम्मिलन आहुत की गई है।

जिसके अंतर्गत नगर पालिका परिषद बालोद के लिए एसडीएम श्री सुरेश कुमार साहू को शपथ ग्रहण हेतु प्राधिकारी एवं प्रथम सम्मिलन के लिए पीठासीन प्राधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के लिए अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा को शपथ ग्रहण हेतु प्राधिकारी एवं प्रथम सम्मिलन के लिए पीठासीन प्राधिकारी नियुक्त किया गया है। उल्लेखनीय है कि नगर पालिका परिषद बालोद में शपथ ग्रहण 08 मार्च को सुबह 11 बजे एवं प्रथम सम्मिलन 10 मार्च को सुबह 11 बजे से तथा नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा में शपथ ग्रहण 08 मार्च को दोपहर 01 बजे तथा प्रथम सम्मिलन 10 मार्च को दोपहर 02 बजे आयोजित किया गया है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image