छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

बिलासा एयरपोर्ट में लेखापाल पद के लिए पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी

 बिलासपुर । बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट, चकरभाठा में लेखापाल के पद पर संविदा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा सूची को जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है। अभ्यर्थी सूची का अवलोकन कर अपनी दावा-आपत्ति 11 अक्टूबर 2026 को शाम 5 बजे तक चकरभाठा स्थित एयरपोर्ट कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image