छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

महात्मा गांधी और शास्त्री जयंती पर संयुक्त जिला कार्यालय में किया गया नमन

 कलेक्टर ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सादगी के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान

सूरजपुर/02 अक्टूबर 2026

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने महात्मा गांधी की प्रतिमा तथा श्री लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। कलेक्टर श्रीमती जमील ने महात्मा गांधी के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सादगी को जीवन में अपनाने, गांधी जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर अपने आचरण और दैनिक जीवन में इन मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया। इस दौरान जिला कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image