सुशासन तिहार के चौथे व अंतिम दिन बड़ी संख्या में आवेदन करने पहुँचे आम नागरिक
ग्राम पंचायत कार्यालयों एवं नगरीय निकायों में दिखा चहल-पहल
बालोद । सुशासन तिहार के चैथे व अंतिम दिन आज बालोद जिले के सभी नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायत कार्यालयों में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुँचकर अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।
उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार तीन चरणों मे संपन्न होगा। जिसके पहले चरण में 08 अपै्रल से 11 अपै्रल तक आम जनता से उनके मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों के कार्यालयों एवं समाधान पेटी के माध्यम से आवेदन लिया गया है। दूसरे चरण में लगभग 01 माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। इसके पश्चात् तीसरे एवं अंतिम चरण मेें 05 मई से 31 मई के बीच समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। सुशासन तिहार के प्रथम चरण के अंतर्गत चैथे एवं अंतिम दिन आज जिले के ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों में सुबह से ही लोगों का चहल-पहल देखने को मिला।