आम फल बगीचे का फलबहार नीलामी 30 एवं 1 को
बालोद । जिले में उद्यानिकी विभाग बालोद के अंतर्गत गुरूर एवं डौण्डी विकासखण्ड में स्थापित रोपणी में रोपित आम फल बगीचे का फलबहार की नीलामी की तिथि निर्धारित की गई है।
सहायक संचालक उद्यानिकी ने बताया कि इसके अंतर्गत गुरूर विकासखण्ड के शासकीय उद्यानिकी रोपणी मोहारा में नीलामी की तिथि 30 अप्रैल 2025 तथा डौण्डी विकासखण्ड के शासकीय उद्यानिकी रोपणी अरमुरकसा में नीलामी की तिथि 01 मई 2025 को दोपहर 02 बजे निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि नीलामी संचालनालय के नीलामी शर्तों के अनुसार की जाएगी।