छत्तीसगढ़ / बालोद

सुशासन तिहार में गनेश्वरी और नूतन बाई की समस्या का हुआ त्वरित समाधान, मिला जाॅबकार्ड

 शासन की योजनाओं और सुशासन तिहार के आयोजन हेतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार

बालोद । सुशासन तिहार 2025 बालोद जिले के ग्राम जुंगेरा की श्रीमती गनेश्वरी बाई और नूतन बाई के जीवन में एक नई उम्मीद लेकर आया है। क्योंकि आज उनकी एक समस्या का त्वरित समाधान हो चुका है। गनेश्वरी और नूतन ने सुशासन तिहार के प्रथम चरण में ग्राम पंचायत जुंगेरा में मनरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन किया था। उनके इस आवेदन पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उनका मनरेगा जाॅब कार्ड बना दिया। जिसे आज ग्र्राम जुंगेरा में आयोजित समाधान शिविर में उन्हें प्रदान कर दिया है।

उन्होंने बताया कि वे गृहिणी है और अब तक वह अपने घर के कामकाज तथा खेती कार्य में मजदूरी करती थी। लेकिन मनरेगा जॉब कार्ड मिलने के बाद अब उसके पास बाहर काम करने का अवसर होगा। इस जॉब कार्ड के जरिए वे मनरेगा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले विकास कार्यों में हिस्सा ले सकेंगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यह आय का एक नया स्रोत उसके परिवार को मजबूती देगा। उन्होंने बताया कि उन्हें शासन की महतारी वंदन योजना का लाभ भी मिल रहा है, जिसके तहत उन्हें प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्राप्त होती है। इस योजना ने उनके परिवार की छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने में मदद की है, और अब मनरेगा जॉब कार्ड के साथ वह अपने पैरों पर खड़े होने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ रही हैं। अपने आवेदन का त्वरित समाधान होने पर उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

Leave Your Comment

Click to reload image