छत्तीसगढ़ / बालोद

समाधान शिविरों में मासिक पत्रिका ’जनमन’ का वितरण

 बालोद। सुशासन तिहार के तीसरे एवं अंतिम चरण के अंतर्गत बालोद जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले समाधान शिविरों में जिला जनसंपर्क कार्यालय बालोद द्वारा विभाग की मासिक पत्रिका ’जनमन’ का वितरण किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम जुंगेरा में आयोजित समाधान शिविर में जिला जनसंपर्क विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा अतिथियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों को जनमन पत्रिका का वितरण किया। जुंगेरा समाधान शिविर में जनसंपर्क विभाग के स्टाॅल में जनसंपर्क अधिकारी  चंद्रेश ठाकुर, सोशल मीडिया समन्वयक  तनवीर खान सहित  राजेन्द्र कुंजाम,  कृष्णशरण साहू,  घनश्याम चन्द्राकर,  हुलेश रजक,  सुरेन्द्र साहू सहित सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने उपस्थित लोगों को जनमन पत्रिका का वितरण कर शासन के योजनाओं के संबंध में जानकारी दी।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image