छत्तीसगढ़ / बालोद

ये सुशासन की सरकार है साहेब, टेंडर निरस्त

 विवादित टेंडर को लेकर शिक्षा विभाग के DEO बैकफुट पर आ गए हैं। डीएमएफ फंड से पॉलीकार्बोनेट डोम शेड निर्माण सहित अन्य कार्यो के नियम विरुद्ध टेंडर को आखिरकार, निरस्त करना पड़ा। 


इसके बाद पूर्व में डीएमएफ फंड से कराए कार्य की जांच भी कराने की सुगबुगाहट होने लगी है। इसमें बड़े ठेकेदार, कई विभाग के कर्मचारी और अधिकारी भी जांच के दायरे में आ सकते हैं।

गौरतलब हो कि, जिले के कुछ अफसर अपनी ऊंची पकड़ को लेकर खुलकर भर्राशाही कर रहे हैं। एक ओर ऊंची कुर्सी में बैठे अफसर अपनी पकड़ मंत्री तक बता रहे हैं वहीं निचले तबके के अफसर अपनी पकड़ बताकर खुलकर उगाही कर रहे हैं।

"ये सुशासन की सरकार है साहेब भ्र्ष्टाचार नही चलेगा," यह वाक्य भ्रष्टाचार के खिलाफ विश्वास व्यक्त करता है और यह दर्शाता है कि यह विष्णुदेव साय की सरकार सुशासन के सिद्धांतों का पालन करेगी।

Leave Your Comment

Click to reload image