छत्तीसगढ़ / बालोद

सपोर्ट पर्सन हेतु रूची की अभिव्यक्ति 26 तक

 बालोद।  जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा जारी मॉडल गाईड लाईन के क्रियान्वयन हेतु जिले में सपोर्ट पर्सन इम्पैनलमेंट किया जाना है। जिसके अंतर्गत इच्छुक अनुभवी एवं योग्य व्यक्ति, संस्थाओं से रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई है। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति एवं संस्था 26 मई 2025 तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग बालोद के कक्ष क्रमांक 79 में पंजीकृत डाक, स्पीडपोस्ट, कोरियर के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि रूचि की अभिव्यक्ति हेतु पत्र का प्रारूप, आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले दस्तावेजों की जानकारी जिले के वेबसाईट बालोद डाॅट जीओवी डाॅट इन पर अवलोकन कर सकते हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image