रिक्त पदों में भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन 23 को
गरियाबंद । जिला प्रशासन द्वारा विशेष पिछड़ी जनजातियों के भर्ती अंतर्गत चतुर्थ श्रेणी के 11 रिक्त पदों में भर्ती के लिए जारी मेरिट सूची सह अंतिम पात्र अपात्र सूची के आधार पर अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 23 मई 2025 को किया जायेगा। दस्तावेज सत्यापन संयुक्त जिला कार्यालय गरियाबंद के कक्ष क्रमांक 2 में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे से किया जायेगा। अपर कलेक्टर नवीन भगत ने बताया कि इसके लिए 11 पदों के विरूद्ध 10 प्रतिशत प्रतिक्षा सूची सहित कुल 12 अभ्यर्थियों को सत्यापन के लिए बुलाया गया है। अभ्यर्थियों को नियत तिथि, समय एवं स्थान में दस्तावेज सत्यापन हेतु पूर्व में किये गये आवेदन के साथ संलग्न दस्तावेजों की मूल प्रति के साथ अनिवार्यतः उपस्थित होने की सूचना जारी की गई है। किसी भी अभ्यर्थी का दस्तावेज सत्यापन उपरांत चयन हेतु पात्र होने की दावेदारी मान्य नहीं किया जायेगा।