छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत

 गरियाबंद । कलेक्टर  बीएस उइके ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के एक प्रकरण में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मृतक के परिजन को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजिम तहसील के ग्राम टेका निवासी 44 वर्षीय दानी बाई साहू की 13 अगस्त 2024 को सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम परिजन गांधी राम साहू को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image