छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

शासकीय प्राथमिक शाला एवं छात्रों को मिठाईपूर्व माध्यमिक शाला कुम्हापारा मे नवप्रवेशी छात्रों को मिठाई खिलाकर एवं गुलाल लगाकर प्रवेश कराया गया

 शासकीय प्राथमिक शाला एवं छात्रों को मिठाईपूर्व माध्यमिक शाला कुम्हापारा मे नवप्रवेशी छात्रों को मिठाई खिलाकर एवं गुलाल लगाकर प्रवेश कराया गया

 गरियाबंद :- शाला प्रवेश उत्सव के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव एवं उपाध्यक्ष आशिक मेमन विशेष रूप से उपस्थित रहे शाला प्रवेश उत्सव के दौरान नवप्रवेशी छात्रों को शाला के अध्यापको वरिष्ठ  छात्रों के द्वारा घर में जोशी से स्वागत किया गया इस अवसर पर छात्रों को शाला के नियम और अनुशासन के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें शाला मे अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए प्रेरित किया गया नगर पालिका अध्यक्ष रिखी राम यादव ने अपने संबोधन में कहा कि शाला प्रवेश उत्सव छात्रों को शाला में प्रवेश करने के लिए प्रेरित करता है और उनके भविष्य के लिए एक अच्छी शुरुआत होती है उपाध्यक्ष आशिफ मेमन ने भी छात्रों को शुभकामनाऐ दी और उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए कडी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया शाला प्रवेश उत्सव के दौरान शालापरिवार के सभी अध्यापकगण एवं बच्चे गणमान्य नागरिक उपस्थित थे

Leave Your Comment

Click to reload image