छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

ठहाका का परिंदा उड़ गया,छ ग कला साहित्य की धरती रह गई सूनी

 

ठहाका का परिंदा उड़ गया,छ ग कला साहित्य की धरती रह गई सूनी


पद्म श्री सुरेन्द्र दुबे का असमय अवसान से शोक व्याप्त

सिरजन  लोक कला ,रेडियो श्रोता संघ व जिला साहित्य संस्था गरियाबंद ने दी श्रद्धांजली
 
- राधेश्याम सोनवानी
 
गरियाबंद :- वैश्विक स्तर हमारी कला साहित्य संस्कृति को समाजिक, राजनैतिक आम लोगों के जन जीवन  जैसे सहज सरल और गंभीर  विषयों को हास्य व्यंग्य कविता द्वारा मौत हंसाने गुदगुदाने वाले पद्म श्री डा सुरेन्द्र दुबे  का असमय अवसान हो जाने से छत्तीसगढ़ की धरती सूनी हो गई।वे साहित्य जगत कला जगत को शोक संतप्त कर दिया। वे पेशे से आर्युवेदिक चिकित्सक थे किन्तु साहित्य को जीवन में आत्मसात कर साहित्यिक  जीवन और मंचीय योगदान के फलस्वरुप उन्हें वर्ष 
2025 में भारत सरकार विशेष सम्मान पद्म श्री से नवाजा गया वहीं 2015 में शिकागो में छत्तीसगढ़ रत्न अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड सहित देश विदेश के बड़े बड़े मंचों में  बेहतरीन और प्रभावी कविता पाठ के लिए अनेकों राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है।उनके द्वारा दूरदर्शन आकाशवाणी में नाटकों अभिनय में काम हुआ है। किन्तु उनके दुखद निधन  से छत्तीसगढ़ की धरती सूना हो गया और ठहाकों का परिंदा उड़ गया।
इस दुखद घड़ी में उन्हें अनेक साहित्यिक,सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था जिला गरियाबंद द्वारा श्रद्धांजली अर्पित किए हैं  ।जिसमें सिरजन लोक कला  एवं साहित्य ,जिला गरियाबंद घटारानी रेडियो श्रोता संघ फुलझर ,रत्नांचल साहित्य परिषद गरियाबंद,मंथन साहित्य पाण्डुका,कोटेश्वर साहित्य समिति कोपरा,संगम साहित्य समिति राजिम आदि शामिल हैं। इसमें प्रमुख सिरजन के प्रांताध्यक्ष डा दीनदयाल साहू भिलाई, केन्द्रीय प्रतिनिधि डा ईश्वर तारक रायपुर, जिला सिरजन गरियाबंद प्रधान संरक्षक  एवं सेवा निवृत करारोपण अधिकारी नूतन लाल साहू ,संस्थापक गौकरण मानिकपुरी,संरक्षक सेवक ठाकुर , अध्यक्ष तुलेश्वर घृतलहरे, संगीता मानिकपुरी अध्यक्ष धमतरी  ललिता यादव अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण ,सिरजन साहित्य परिषद अध्यक्ष हलधर नाथ जोगी, उपाध्यक्ष महेश्वरी सिन्हा, सचिव बाबूलाल साहू,सहसचिव रुक्मणी दीवान, कोषाध्यक्ष गिरवर ध्रुव  संयोजक सलाहकार  में बुधारु यादव  , गंगा बाई मानिकपुरी खेम बाई निषाद  यश कुमार साहू, चैतू राम तारक ,यशोमति सेन, पवन कुमार घृतलहरे,  समुन्दा सिन्हा कु पूर्णिमा सिन्हा हीरा बाई सूरज बाई ,भागवत सेन, रुप दास मानिकपुरी ,दौलत यादव ठाकुर  राम साहू, लीला बाई कंवर रजमत बाई मनी राम महेश राम निर्मलकर रिखी राम  श्याम बाई  ,नंद कुमार ध्रुव विजय पटेल, दशरथ तारक विनोद  राम  कृष्ण सेन , माधव राम , विजय चंद्राकर , काजल मानिकपुरी  भावना रमन जैन  सुकाल  आशा साहू , शिव   कांति निशा  किरण ,प्रमिला मानिकपुरी ,सत्यम जैन ,इन्द्रजीत पटेल,लुकेश्वर ,धनेन्द्र , पुनीत कुमार साहू रेडियो श्रोता प्रमुख  मोहन लाल देवांगन रायपुर  योगेश्वर सा हूं  प्रदीप कुमार यदु हरिश्चन्द्र तारक, दिलिप ध्रुव रेखा राम ध्रुव जानू राम साहू, हेमन्त साहू,वरिष्ठ साहित्यकार काशी पुरी कुंदन संतोष सोनकर  टीकम चंद सेन, जितेन्द्र सुकुमार भुवन वर्मा गोकुल राम साहू, कमलेश कौशिक कठ्ठलहा, पुरुषोत्तम चन्द्राकर , सन्तोष ,भूषण ब्यास  राजेश साहू, आदि हैं।
 

Leave Your Comment

Click to reload image