छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

छुरा की 'गोल्डन गर्ल’ ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस...

 गरियाबंद । जिले के छुरा नगर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां की ‘गोल्डन गर्ल’ संध्या साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद आसपास इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला छुरा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, घटना के समय संध्या की मां नहाने के लिए गई हुई थी। इस दौरान जब वो नहाकर लौटी तो उन्होंने अपनी बेटी को घर के किचन में फंदे से लटकते देखा, इस दौरान वे बचाने की भी कोशिश की लेकिन तब तक संध्या दम तोड़ चुकी थी। जिसके बाद उनकी मां ने शोर गुल मचाया शुरू कर दिया। जिससे आसपास के लोग भारी संख्या में इकट्ठा हो गए।

Leave Your Comment

Click to reload image