छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

भक्ति, श्रद्धा और साईं नाम से गूंजा गरियाबंद,श्री साईं जन्मोत्सव पर निकली भव्य पालकी यात्रा,जहाँ-जहाँ गुजरी पालकी, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती

राधेश्याम सोनवानी

 भक्ति, श्रद्धा और साईं नाम से गूंजा गरियाबंद,श्री साईं जन्मोत्सव पर निकली भव्य पालकी यात्रा,जहाँ-जहाँ गुजरी पालकी, श्रद्धालुओं ने उतारी आरती



गरियाबंद, 9 जुलाई 2025
श्री साईं जन्मोत्सव के अवसर पर गरियाबंद नगर में श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत वातावरण देखने को मिला। साईं सेवा समिति गरियाबंद द्वारा आयोजित पालकी यात्रा में बुधवार को नगर भ्रमण किया गया, जिसमें साईं बाबा की भव्य पालकी श्रद्धालुओं के साथ पूरे गरियाबंद शहर में निकली।

पालकी यात्रा की शुरुआत श्री साईं मंदिर से शाम 5 बजे हुई, जो पुराना मंगल बाजार, सुभाष चौक, बजरंग चौक, सीतला मंदिर और नगर के विभिन्न चौक-चौराहों से होकर पुनः साईं मंदिर वापस लौटी। यात्रा के दौरान जहाँ-जहाँ से पालकी निकली, वहां श्रद्धालुओं ने साईं बाबा की आरती उतारकर भक्ति भाव से स्वागत किया।

पालकी को कंधे पर उठाने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखते ही बनता था। भारी संख्या में महिला, पुरुष और युवा भक्त यात्रा में शामिल हुए। जय साईं राम के नारों से पूरा नगर भक्तिमय माहौल में डूब गया।

ज्ञात हो कि यह साईं पालकी यात्रा समिति द्वारा हर वर्ष पारंपरिक रूप से निकाली जाती है, और इस वर्ष यह 31वां वर्ष रहा। आयोजन की तैयारी और संचालन में समिति के सदस्य पूरी निष्ठा के साथ जुटे रहे।

10 जुलाई को श्री साईं जन्मोत्सव के मुख्य दिन, प्रातः 9 बजे हवन, पूजन, दुग्धाभिषेक और महाआरती का आयोजन होगा। दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक भंडारे (प्रसाद वितरण) का आयोजन किया गया है

Leave Your Comment

Click to reload image