फायरिंग रेंज निर्माण के लिए चयन: दावा-आपत्ति 23 जुलाई तक आमंत्रित
गरियाबंद। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद द्वारा तहसील मैनपुर अंतर्गत ग्राम भाटीगढ़ में पटवारी हल्का नम्बर 03 अंतर्गत स्थित शासकीय भूमि खसरा नं० 1, 3, 4/1 रकबा कमशः 0.53 हेक्टेयर, 0.41 हेक्टेयर, 0.30 हेक्टेयर कुल खसरा नंबर 03 कुल रकबा 1.24 हेक्टेयर भूमि को फायरिंग रेंज के निर्माण के लिए आबंटित किये जाने हेतु जिला प्रशासन के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया है।
जिसके संबंध में न्यायालय कलेक्टर द्वारा जगह चिन्हांकन एवं उपलब्धता की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश न्यायालय तहसीलदार मैनपुर को दिया गया है। इसी तारतम्य में तहसीलदार मैनपुर ने बताया कि फायरिंग रेंज निर्माण के लिए भाटीगढ़ के उक्त जगह के संबंध में जिस किसी भी व्यक्ति या संस्था को कोई दावा/आपत्ति करना हो तो वह 23 जुलाई 2025 तक न्यायालय तहसीलदार मैनपुर में स्वयं या अपने अधिकृत व्यक्ति के माध्यम से लिखित आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। नियत अवधि उपरांत प्रस्तुत किये जाने वाली आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जावेगा।