छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

2 हजार 900 परीक्षार्थी प्रयोगशाला परिचारक परीक्षा में होंगे शामिल

 03 अगस्त को होगी परीक्षा, जिले में बनाये गये 13 परीक्षा केन्द्र

गरियाबंद ।  छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा रविवार 03 अगस्त को जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में प्रयोगशाला परिचारक परीक्षा 2025 आयोजित की की गई है। इस संबंध में परीक्षा शाखा के नोडल अधिकारी सुश्री नेहा भेड़िया ने बताया कि प्रयोगशाला परिचारक परीक्षा के लिए जिले में 13 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। इस परीक्षा में जिले में 2 हजार 900 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 01ः15 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी परीक्षा केन्द्रों में एक-एक आब्जर्वर अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही नकल रोकने के लिए जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल का भी गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं की गोपनीय सामग्री परीक्षा केन्द्र में पर्यवेक्षक की उपस्थिति में खोली जायेगी। पर्यवेक्षक केन्द्राध्यक्ष के साथ मिलकर परीक्षा को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु सहयोग करेंगे। परीक्षा के संबंध में शुक्रवार 01 अगस्त को दोपहर 03.00 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष आवश्यक बैठक आयोजित होगी, जिसमें सभी अधिकारियों एवं सभी पर्यवेक्षक की उपस्थित होने कहा गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image