छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

नगर के अति प्राचीन जोरा मंदिर का नगर वाशियो ने मिलकर किया गया कायाकल्प

 कवर्धा--नगर के अति प्राचीन जोरा मंदिर का नगर वाशियो ने मिलकर किया गया कायाकल्प ज्ञात हो कि यह मंदिर वर्षों पुरानी होने की वजह से अत्यंत जर्जर हो चुका थी, इस मंदिर में भगवान शिव एवम हनुमानजी की प्रतिमा विराजमान है, इस मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य फरवरी 2024 प्रारंभ किया गया था।जो करीब 18 माह बाद बनकर तैयार हो गया है।जिसका पूजा - पाठ व स्थापना कार्यक्रम शनिवार 2 अगस्त से 4 अगस्त के बीच सम्पन्न होगा।शनिवार 2 अगस्त को वेदि निर्माण, वेदि पूजन, शिवजी एवं हनुमान जी का अभिषेक, परिधि पूजन, गुम्बज पूजन, वास्तु पूजन, देव स्थापना, आवाहन, रामायण अखण्ड पाठ होगा।

द्वितीय दिवस 3 अगस्त रविवार को वेदि पूजन, मण्डप पूजन, कलश यात्रा, अन्नाधिवास, फलाधिवास, हरिकीर्तन सह मेहंदी सांझी तथा
तृतीय दिवस 4 अगस्त सोमवार
को वेदि पूजन, देव स्थापना, नेत्र मिलन आदि, अभिषेक, पूजन, श्रृंगार, चोला आदि, शिखर कलश स्थापना, हवन, विशेष आरती, महाप्रसाद, ब्राह्मणभोज, विशाल भण्डारा, प्रसादी वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न होगा।जीर्णोद्धार समिति द्वारा नगरवासी सहित अन्य श्रद्धालुओं के सहयोग से मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य संपादित हो रहा है।
*जीर्णोधार में पंडरिया के पूर्व राजा स्व श्री कृष्ण राज सिंह जी के सुपुत्र स्व सुनील राज जी के भाई अमरराज की सहमति से पंडरिया नगर के धर्म प्रेमी नागरिकों की समिति बनाकर जीर्णोद्धार का कार्य पूर्ण किया गया,समिति में प्रमुख रूप से श्री धर्मजीत सिंह जी विधायक तखतपुर के विशेष प्रयास से नगर के धर्म प्रेमीयो द्वारा समिति बनाकर मंदिर का जीर्णोद्धार पूर्ण कराया गया,जिसमे नगर के जनमानस के साथ सभी ने स्वस्फूर्त सहयोग बढ़चढ़कर किया,इस पुनीत कार्य की नगर वाशियो द्वारा प्रसंशा की जा रही है

Leave Your Comment

Click to reload image