जनदर्शन में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं
जनदर्शन में मिले 79 आवेदन
गरियाबंद । कलेक्टर बी एस उइके ने जनदर्शन में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आये लोगों की मांग, समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। कलेक्टर ने आज जनदर्शन में 79 लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में ग्राम बोदल बाहरा के चैतराम नेताम ने अंतिम जाँच प्रतिवेदन दिलाने, ग्राम मोहतरा के किषोर धु्रव ने ऋण पुस्तिका बनानेे, ग्राम चरभट्ठी के महेष साहू ने भूमि का पट्टा प्रदान करने, ग्राम कौंदकेरा की गंगाबाई ने राषि भुगतान करवानेे, गरियाबंद की अनिता यादव ने उचित न्याय दिलाने, गरियाबंद के हेमन्त रामटेके ने गंदा पानी निकासी कराने के संबंध में, ग्राम देहारगुडा के सेलेष्वर कुमार ने नौकरी से बिना कारण बताये हटाये जाने, ग्राम पंचायत गोबरा के सचिव को हटाने, ग्राम बासीन की मनीषा पुर्रे ने नामांतर के संबंध में ग्राम धवलपुरडीह के सागर गिरी ने पट्टा प्रदान करने, ग्राम खलियापारा के बृजलाल ने सौर ऊर्जा बोरवेल्स प्रदान करने, ग्राम पतोरा की निर्मला मारकंडे ने भूमि अधिकार प्रदान करने, ग्राम चुरकी के भुनेष्वर ने तेंदुपत्ता संग्रहण की राषि प्रदान करने तथा नगर पंचायत कोपरा के मनहरण साहू प्रधानमंत्री आवास षहरी सूची में नाम जोड़नेे संबंधी आवेदन प्रस्तुत किये है।
इस पर कलेक्टर उइके ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रकाश राजपूत, नवीन भगत, पंकज डाहिरे, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ सहित जिला अधिकारी मौजूद रहे।